Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: शरारती युवकों ने गली में खड़ी कई कारों के शीशे तोड़े, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शरारती युवकों ने गली में खड़ी कई कारों के शीशे तोड़े, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के न्यू रतन नगर में देर शरारती 2 युवकों द्वारा जमकर उत्पाद मचाया गया। दरअसल, दोनों युवकों द्वारा गली में खड़ी 4 से 5 गाड़ियों पर तेजधार हथियारों से हमला करके शीशे तोड़ दिए। गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए दोनों युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। घटना के बारे में कार मालिकों को सुबह पता चला। इस दौरान उन्होंने देखा कि गली में 4 से 5 गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। घटना संबंधी पीड़ितों द्वारा बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस को शिकायत दी गई है।

    पीड़ितों द्वार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इलाके के लोगों ने बताया कि वह रात को सोए हुए थे। इस दौरान देर रात 2 युवकों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। वह जब सुबह उठे तो देखा कि कई गाड़ियों के शीशे टूटे हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दो युवक की तेजधार हथियारों से गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए नजर आए। पीड़ितों ने कहा कि घटना संबंधी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: निर्माण के चलते Power Cut से Civil Hospital में इमरजेंसी वार्ड में मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: निर्माण के चलते Power Cut से Civil Hospital में इमरजेंसी वार्ड में मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किए गए इमरजेंसी मरीज

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में सीवरेज को लेकर चल रहे निर्माण के दौरान पॉवर कट से मरीज परेशान हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार 23 जून से लेकर अब तक अस्पताल में लगातार बिजली के कट लग रहे है। जिसके कारण इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट को स्टाफ द्वारा अवगत करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब मेडिकल सुपरिटेंडेंट नमिता घई द्वारा बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है और आज शाम तक समस्या को हल किए जाने का आश्वासन दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अस्पताल में पिछले 7 से 8 महीनों से सीवरेज का काम चल रहा है। इस दौरान जेसीबी के जरिए गड्ढे बनाए गए। जेसीबी से अंडरग्राउंड तारों को नुकसान हो गया था। यह मामला उनके ध्यान में 23 जून को आया था। जिसके बाद निजी बिजली कर्मी द्वारा खराब तार को काटकर जोड़ लगा दिया था।उन्हें लगा कि इससे समस्या का हल हो जाएगा, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। जिसके बाद अन्य कर्मी को रिपेयरिंग के लिए बुलाया गया और पता चला कि जिन गड्ढों का निर्माण करके उन्हें मिट्टी से भर दिया गया था, वहां पर भी बिजली की तारों में समस्या थी। जिसके बाद दोबारा से खुदवाई करवाई गई और देखा कि सारी तार खराब हो गई थी। इस दौरान बारिश होने के कारण गड्ढो में पानी भर गया था। पानी खाली करवाकर 10 तारीख को काम दोबारा से शुरू कर दिया गया था। ऐसे में इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्ड में बिजली की सप्लाई का हल कर लिया गया था, लेकिन कल से दोबारा समस्या शुरू हुई है। जिसके पूरे अस्पताल में पॉवर कट लग गया। ऐसे में जनरेटर चलाने के दौरान धुंआ निकलने लगा और जनरेटर को बंद कर दिया गया। लेकिन इस समस्या के दौरान इमरजेंसी वार्ड के मरीजो को ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया और किसी मरीज को कोई समस्या आने नहीं दी गई। आज सुबह भी बिजली की सप्लाई होने के बाद दोबारा से समस्या को हल किया जा रहा है। वहीं स्टाफ की ओर से कहा गया कि देर रात स्टाफ और मरीज को लाइट की समस्या को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर वह एमएस के पास समस्या का समाधान लेकर पहुंचे थे और उन्होंने आज समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने कहा कि उन्हें मरीज का फोन आया था। जिसके बाद आज सुबह भी मरीज ने फोन करके बताया कि अस्पताल में पानी और बिजली की समस्या से वह परेशान हो रहे है। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और एमएस से समस्या को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 17 दिनों से अस्पताल में बिजली की समस्या आ रही है। ऐसे में उन्होंने सेहत मंत्री से समस्या को हल करने की अपील की है।
  • Jalandhar News: नहर में गंदा पानी फेंककर शरारती अनसर पानी को कर रहे दूषित, पार्षद ने उठाई मांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नहर में गंदा पानी फेंककर शरारती अनसर पानी को कर रहे दूषित, पार्षद ने उठाई मांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कालिया कॉलोनी के पीछे स्थित गदाईपुर नहर में गंदा पानी फेंककर उसे दूषित किए जाने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 1 के पार्षद आशू शर्मा ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व लगातार नहर में गंदा पानी डाल रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

    पार्षद आशू शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर और जालंधर के मेयर से मामले की गंभीरता से जांच कराने तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नहरों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें तथा ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

  • Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर सिंह, थानों का किया औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर सिंह, थानों का किया औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में बढ़ रही क्राइम व्यवस्था पर काबू पाने के लिए पुलिस कमिशनर एक्शन मोड में आ गए है। लगातार दो दिन से पुलिस पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह देर रात औचक निरीक्षण कर रहे है। वहीं देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर के अचानक थानों में पहुंचने से वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना तथा पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत और समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और देर रात ड्यूटी पर रहने वाले पुलिस वालो का हौसला बढ़ाया हैं कि वह अच्छी तरह से ड्यूटी करे।

  • Jalandhar News: फर्जी IPS अधिकारी पत्नी सहित गिरफ्तार, दस्तावेज बरामद

    Jalandhar News: फर्जी IPS अधिकारी पत्नी सहित गिरफ्तार, दस्तावेज बरामद

    DSP, Inspector, Head Constable की भर्ती के नाम पर 31.50 लाख की ठगी

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी और उसकी पत्नी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए शाहकोट के डीएसपी सर्वण सिंह बल और थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को रवीन कौर पुत्री बलवीर सिंह निवासी बाउपुर बेट थाना शाहकोट की शिकायत पर अनमोल रतन पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव कोटला सुलेमान थाना सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब हाल निवासी पुरानी सरहिंद दलीची मोहल्ला सरहिंद के खिलाफ मुकदमा नंबर 164 दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बयान में बताया गया कि उसे (रवीन कौर पुत्री बलवीर सिंह निवासी बाउपुर बेट थाना शाहकोट) पुलिस महकमे में डीएसपी, भतीजी संदीप कौर को इंस्पेक्टर और उसके भाई हरदीप सिंह को हवलदार भर्ती कराने का झांसा देकर 31 लाख 50 हजार रुपये की ठगी मारी गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद अनमोल रतन फरार हो गया था। डीएसपी एस बल ने बताया कि अनमोल रतन के पिता बलजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गुरदेव नगर सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब के खाते में अनमोल रतन द्वारा 3 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने के कारण उसे 23 जून 2026 को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल कपूरथला में बंद करवाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी अनमोल रतन एक शातिर व्यक्ति होने के कारण अपनी पक्की ठिकाना नहीं बनाता था और कुछ समय बाद ही अपनी रिहायश और मोबाइल नंबर बदल लेता था। उन्होंने कहा कि अनमोल रतन को गिरफ्तार करने के लिए थाना शाहकोट और सीआईए स्टाफ की अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाई गईं और टेक्निकल सेल के स्टाफ से तकनीकी सहायता प्राप्त करके अनमोल रतन और उसकी पत्नी मनदीप कौर को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अनमोल रतन ने बताया कि उसने आईपीएस अधिकारी होने के नकली दस्तावेज तैयार किए थे और रवीन कौर और उसके भाई हरदीप सिंह को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 31 लाख 50 हजार रुपये वसूले थे। पूछताछ के दौरान उसने अन्य लोगों से भी ठगी मारना कबूल किया है। डीएसपी बल ने कहा कि आरोपी अनमोल रतन के पास से एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, नकली आईडी कार्ड और अन्य नकली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी द्वारा ठगी गई रकम कहां-कहां इस्तेमाल की गई, इस संबंध में पूछताछ में पता लगा कि उसके द्वारा शाहकोट में ठाठ-बाठ रेडीमेड कपड़ों की दुकान, जिसे उसका करीबी रिश्तेदार चलाता है, उसमें 17 लाख रुपये निवेश किए गए। इसके अलावा अनमोल रतन द्वारा सियाज़ कार खरीदने के समय 1 लाख 10 हजार रुपये दिए गए और नकोदर में कोठी खरीदने के लिए 10 लाख रुपये भी अदा किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन कथित आरोपियों से गहन पूछताछ करने के उपरांत इनके द्वारा की गई अन्य ठगियों के बारे में खुलासा होने की संभावना है।
  • Jalandhar News: विवादित मामले में Singer Ritu Nooran ने कुल्ले वाली सरकार से मांगी माफी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादित मामले में Singer Ritu Nooran ने कुल्ले वाली सरकार से मांगी माफी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लसूड़ी मोहल्ले में रहने वाला सूफी गायक नूरां सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चाओं में बना रहता है। दरअसल, अब कुल्ले वाली सरकार को लेकर दिए गए बयान को लेकर रितु नूरां सुर्खियों में है। वहीं इस मामले को लेकर आखिरकार रितु नूरां बैकफुट पर आ गई और उसने फगवाड़ा में स्थित कुल्ले वाली सरकार के बाबा (सोमनाथ जी) के दरबार में जाकर उनसे माफी मांग ली है। इस दौरान दरबार में भारी संख्या में संगत और एसएसपी माधवी शर्मा सहित पुलिस फोर्स तैनात रही।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि रितु नूरां ने कहा कि जाने-अनजाने में तो शब्द उससे कहे गए वह उसके लिए सभी फकीर फकरों से माफी मांगती है। इस दौरान मंगी खान भी रितु के साथ मौजूद रहे। इस दौरान बाबा सोमनाथ जी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत शब्द नहीं कहे थे। वहीं मंगी खान ने कहा कि उनका काम गाने का है और वह गाना जारी रखेंगे। वहीं बाबा सोमनाथ जी ने रितु नूरां से कहा कि उसके साथ उनका कोई विवाद नहीं था। वहीं रितु नूरां ने कहा कि उनके साथ उनका भी कोई विवाद नहीं है और वह काफी समय से कलाम को लेकर मेहनत कर रहे है। रितु नूरां ने कहा कि उन्हें आपके नाम के बारे में नहीं पता था और उसने यह कहा था कि जो सुनना चाहते है वह सुन सकता है और जो नहीं सुनना चाहता वह जा सकता है और गेट खुला है।

    इस दौरान एसएसपी के सामने रितु नूरां और मंगी खान ने कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ जी से माफी मांगी और विवाद को खत्म करने की अपील की। वहीं बाबा सोमनाथ जी के द्वारा भी दोनों को माफ करके विवाद को खत्म किया गया। बता दें कि मामला उस समय ज्यादा बिगड़ गया जब स्थानीय लोग रितु नूरां और मंगी खान द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताने और उनसे माफी की मांग करने अनू सिद्धू संगत सहित उनके घर पहुंची। इस दौरान अनू ने बताया कि ‘कुल्ले वाली सरकार’ के बाबा जी (सोमनाथ जी) पर रितु नूरां और मंगी खान द्वारा कथित रूप से गलत टिप्पणी की गई। विवादित बयान को लेकर लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष पाया गया था। माफी ना मांगने को लेकर मामला काफी दिनों से गरमाया हुआ था, लेकिन अब माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया है।

     

  • Jalandhar News: पूर्व मंत्री कालिया का बयान, नहीं बननी चाहिए थी ‘Satluj’ Movie, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पूर्व मंत्री कालिया का बयान, नहीं बननी चाहिए थी ‘Satluj’ Movie, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशनों को मिली धमकी को लेकर कही ये बात

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले ई-मेल के जरिए रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया ने कालिया ने कहाकि पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और जालंधर रेलवे स्टेशन का उद्धाघाटन करने के लिए 17 जुलाई को कर रहे है। लेकिन दोनों रेलवे स्टेशन को लेकर ई-मेल के जरिए धमकी मिली है कि वह दोनों रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे, जोकि निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि पंजाब आज अमन शांति की राह पर मजबूती से चल रहा है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा फिर से अशांति फैलाने का काम किया जा रहा है। पंजाब में पंजाबी विरसा और आपसी भाईचारा इसे कभी बर्दाश नहीं करेंगा। काले दौर के समय भी पंजाबियों ने कुर्बानियां दी थी, ऐसे में उस दौर से फिर पंजाबियों को सबक लेना चाहिए। क्योंकि उस समय जो काला दौर आया था, वह अब दोबारा ना आ सके और इस पर पहरा देने की जरूरत है। पंजाबी भाईचारे को एकत्रित को मुकाबला करने की जरूरत है। वहीं धमकी भरे ई-मेल को लेकर कहा कि डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर घटना का जायजा ले रहे है। सतलुज फिल्म को लेकर कालिया ने कहाकि पिक्चर के जरिए जख्मों को खुरेदने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी इंसाफ दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आज कैद काट रहे है। ऐसे में आज उन जख्मों को नहीं खुरेदना चाहिए और ना यह देखना चाहिए कि उस समय कौन गलत था और कौन सही था। उस समय से हमें सिर्फ सबक लेने की जरूरत है कि हम उस घटनाओं, कारण को ना दोहराए और पंजाब में अमन शांति भाईचारे को मजबूत करें। इस घटना को लेकर 30 साल हो गए है और तीन जनरेशन आ चुकी है और आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के बारे में नहीं पता है। एक फिल्म पूरा इतिहास नहीं दिखा सकती। कालिया ने कहा कि वह चाहते थे कि फिल्म बननी नहीं चाहिए थी।      
  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले Railway Station पर सुरक्षा तैनात, जांच में जुटे DC और CP देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले Railway Station पर सुरक्षा तैनात, जांच में जुटे DC और CP देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक और आकर्षक रूप दिया गया। 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नवनिर्मित स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने को लेकर ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। वहीं कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को लेकर पहले से सुरक्षा तैनात है। ऐसे में धमकी भरे ई-मेल के बाद जीआरपी और पंजाब पुलिस द्वारा चौकसी ओर बढ़ा दी गई है। वहीं कैंट रेलवे स्टेशन का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया और पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह पहुंचे।

    दोनों अधिकारियों द्वारा स्टेशन में तैनात सुरक्षा को लेकर जायजा लिया गया। हालांकि दोनों अधिकारियों द्वारा धमकी भरे ई-मेल को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया। उनका कहना है कि वह कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धाघटन को लेकर जांच कर रहे है। बता दें कि धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में कई जगहों पर बम धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस ई-मेल में लिखा है कि 17 जुलाई को स्थानीय स्कूलों, मोहाली मेयर कार्यालय और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर IED (आइईडी) धमाके किए जाएंगे।

    इस ई-मेल के जरिए पंजाब के आम लोगों से भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल न होने की ताकीद की गई है। मेल में दावा किया गया है, “खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, अब जालंधर-चंडीगढ़ में किसानों का, शहीद खालड़ा सतलुज का; शहीद निज्जर का… दुशमन मोदी आएगा। कोई भी परिवार, मोदी रैलियों में न जाए… नहीं मारे जाओगे बम धमाकों में।” साथ ही पत्र में कहा गया है कि वे गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ खड़े हैं। जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल kengakira@gmail.com आईडी से भेजी गई थी। मेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे मोहाली मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और घोषणाओं के लिए चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शहवाला, डॉ. गुरनिवर सिंह और खान राजादा) की ओर से भेजे गए इस मेल में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को सीधी चेतावनी दी गई है। मेल में लिखा है, “रवनीत बिट्टू जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है… अब समय आ गया है, तुझे तेरे दादे बेअंत (पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह) से मिलाने का।” इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रेलवे स्टेशनों पर बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रेलवे स्टेशनों पर बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन

    जालंधर, ENS: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से ठीक पहले स्थानीय स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें दावा किया गया है कि 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में कई जगहों पर बम धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस ई-मेल में लिखा है कि 17 जुलाई को स्थानीय स्कूलों, मोहाली मेयर कार्यालय और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर IED (आइईडी) धमाके किए जाएंगे। इस ई-मेल के जरिए पंजाब के आम लोगों से भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल न होने की ताकीद की गई है।

    मेल में दावा किया गया है, “खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, अब जालंधर-चंडीगढ़ में किसानों का, शहीद खालड़ा सतलुज का; शहीद निज्जर का… दुशमन मोदी आएगा। कोई भी परिवार, मोदी रैलियों में न जाए… नहीं मारे जाओगे बम धमाकों में।” साथ ही पत्र में कहा गया है कि वे गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ खड़े हैं। जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल kengakira@gmail.com आईडी से भेजी गई थी। मेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे मोहाली मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और घोषणाओं के लिए चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शहवाला, डॉ. गुरनिवर सिंह और खान राजादा) की ओर से भेजे गए इस मेल में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को सीधी चेतावनी दी गई है। मेल में लिखा है, “रवनीत बिट्टू जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है… अब समय आ गया है, तुझे तेरे दादे बेअंत (पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह) से मिलाने का।” इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

  • Jalandhar News: भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक पर सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।जहां चौक पर ट्रक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतन सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रतन सिंह साइकिल पर सवार होकर नकोदर चौक की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के समय चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले कर दिया। थाना डिवीजन नंबर-4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।