Category: Punjab>Jalandhar
-

Jalandhar News: डॉक्टर से फिरौती मामले में पुलिस और शूटर में चली गोलियां
जालंधर, ENS: गांव शाहपुर में पुलिस और शूटर में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ और शूटर के बीच फायरिंग हुई है। इस दौरान पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान योद सिंह योदा उर्फ लब्बू निवासी शाहकोट के रूप में हुई है।
घायल घायल अवस्था में शूटर को गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से वरदान अस्पताल के डॉक्टर को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था।
28 फरवरी को मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग हुई थी। एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। घटना रात करीब साढ़े 9 बजे हुई थी। वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर ने पुलिस की लापरवाही करार देते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के एसएचओ रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया था।
-

Jalandhar News: Satluj Film को लेकर बिट्टू ने जताई आपत्ति, कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो
जालंधर ENS: केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों और उद्घाटन से पहले तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहां कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर सहित पंजाब में जितने भी स्टेशनों का निर्माण अंतिम चरण पर है। बिट्टू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह जालंधर कैंट से चुनाव लड़े थे और हम कैंट की गलियों में चुनाव के पोस्टर लगाते है। अब देश के पीएम मोदी जालंधर कैंट आयेंगे। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने पीएम मोदी खुद आएंगे।
सतलुज फिल्म पर उन्होंने कहा कि लोगों को मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ ना कुछ चाहिए, इससे उनकी दुकानदारी चलती है। किसी को इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता। यह फिल्म क्यों देखी जा रही है, क्योंकि दलजीत दोसांझ का दुनिया में बहुत बड़ा नाम है और वह इस फिल्म में आर्टिस्ट है। उन्होंने कहा कि किसी को खालड़ा साहिब के साथ कोई लेना देना नहीं है और न आज तक कोई खालड़ा साहिब को जानता था। आज फिल्म पर इसलिए बात हो रही है कि क्योंकि दलजीत दोसांझ इसमें जुड़ा हुआ है और उसके पैसे जुड़े हुए हैं उसकी कमाई जुटी हुई है।
दलजीत ने फिल्म पंजाबी हिन्दी मिक्स करके बनाई है और उसे नहीं पता कि उस समय रोला क्या था। उन्होंने कहा कि हर कोई मेरे बारे में इसलिए बात कर रहा है क्योंकि शहीद बेअंत सिंह उनके दादा है और उनकी परंपरा अमन शांति लेकर आगे चल रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरे दादा जी 1992 फरवरी में सीएम बने थे और 31 अगस्त 1995 को शहीद हुए थे। उससे पहले खालरा साहिब के ऊपर कोई केस नहीं था और खालरा साहिब को पुलिस ने कभी उठाया नहीं। वह लगातार कनाडा अमेरिका की धरती पर जाते हैं। कोई उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ कि वह जहाज नहीं चढ़ सकते। उन्होंने कहा कि उनके दादा जी 31 अगस्त 1995 को शहीद हो जाते है और 6 सितंबर को खालरा साहिब को उठाया जाता है।
तब तक तो उनके दादा जी की शहादत हो चुकी है और तब वह सीएम भी नहीं थे। इसमें उनका कैसे रोल आ गया, जो दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस पर निशाने साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने स्वाद ला दिया। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने उसे बनाना है जो उनके डमरू पर नाचता हो। उन्होंने कहा कि अगर राजा वडिंग रह गया तो गांव में बूथ नहीं लगना। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि मैं इसी यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप में जीता था 2008 और 2009 में अब यूथ कांग्रेस का नया प्रधान बना, वह कैसे बना और उनकी चिट्ठी जारी है। उन्होंने कहा जलालपुर के नेता जिन्हें नोटिस निकाला गया उनका बेटा यूथ कांग्रेस के इलेक्शन लड़ रहा था। उसे 40 वोट उसको अधिक पड़ी, लेकिन उसे हरा दिया और दूसरे को जीता दिया गया।
-

Jalandhar News: कोर्ट परिसर के बाहर चलती रोडवेज का निकला टायर, 20 फीट तक घिसटती रही बस
जालंधर, ENS: नकोदर में एसडीएम कोर्ट के बाहर हादसा हो गया। दरअसल, कोर्ट परिसर के बाहर रोडवेज की चलती बस का अचानक अगला टायर निकल गया। इस दौरान टायर उछलकर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार से टायर टकरा गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना को लेकर मौके पर लंबा जाम लग गया।
मेहतपुर की ओर से आ रही जालंधर डिपो की पंजाब रोडवेज बस बेयरिंग टूटने से ये हादसा हुआ। मामले की जानकारी देते हुए बस चालक यशपाल सिंह ने बताया कि बियरिंग अचानक टूटने के कारण यह घटना हुई। चश्मदीदों के अनुसार, टायर निकलने के बाद भी भारी बस लगभग 20 फीट तक घिसटती हुई आगे बढ़ी। हादसे के बाद बस में सवार सहमे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसे के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। कार मालिक की पहचान सतपाल निवासी गांव बुलंदा के के रूप में हुई है। वह SDM कोर्ट में किसी काम से आए थे और उन्होंने अपनी कार बाहर खड़ी की थी। कार चालक कुलविंदर सिंह उस समय गाड़ी से बाहर दूसरी तरफ खड़े थे, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे को लेकर कार मालिक ने मौके पर ही नुकसान की भरपाई की मांग की। वहीं घटना की सूचना मिलेत ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
-

Jalandhar DIG का FBI मामले में एक्शन, SHO Gurinderjit Singh पर गिरी गाज
जालंधर, ENS: अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर और होशियारपुर में थाना टांडा के तत्कालीन एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को एक अंतरराष्ट्रीय उगाही और धोखाधड़ी के मामले में संघीय अभियोग में नामजद किया है। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर डीआईजी नवीन सिंगला की ओर से पत्र जारी करके एसएचओ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। दरअसल, उन पर आरोप है कि उन्होंने एक अमेरिकी परिवार से 4 लाख डॉलर (करीब 3.3 करोड़ रुपये ) की वसूली के लिए हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ऐसे में तथ्यों की पुष्टि होने तक, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तत्काल प्रभाव से थाना टांडा से पुलिस लाइन्स, होशियारपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके अलावा, जालंधर डीआईजी नवीन सिंगला की ओर से जारी पत्र में औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं और यह जिम्मेदारी देहात पुलिस एक आईपीएस अधिकारी को सौंपी है। जांच अधिकारी को आरोपों और सभी संबंधित तथ्यों की जांच करने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच के नतीजों के आधार पर, यदि आवश्यक हुआ, तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में अनसील किए गए अभियोग के अनुसार, नागरा ने कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर जग्गु भगवानपुरिया के अपराध सिंडिकेट के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।
जांच में दावा किया गया है कि कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में बैठे सिंडिकेट सदस्य ने पीड़ित परिवार की जानकारी भारत भेजी, जिसके बाद उनके भारत में रहने वाले रिश्तेदारों को हत्या के झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी गईं।
एफबीआई के अनुसार, अप्रैल 2026 में पीड़ित परिवार के मुखिया को सीधे संदेश दिया गया कि यदि 4 लाख डॉलर का भुगतान नहीं किया गया तो परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के मामले में आरोपी बना दिया जाएगा। अमेरिकी एजेंसियों का आरोप है कि यह अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट द्वारा भारत में बैठे कथित भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल कर विदेशों में रहने वाले लोगों से करोड़ों रुपये की उगाही करने का सुनियोजित तरीका था।
अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और स्थानीय भ्रष्टाचार के खतरनाक गठजोड़ का उदाहरण बताया है। विभाग का कहना है कि ऐसे नेटवर्क कानून व्यवस्था का दुरुपयोग कर विदेशों में बसे लोगों को डराकर भारी रकम वसूलने की कोशिश करते हैं।
वहीं इस मामले मे SHO गुरिंदरजीत सिंह का आरोपों को गलत ठहराते हुए है कहना कि उन्हें इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है और नाम इस मामले में क्यों जोड़ा गया है। इसका वह पता लगा रहे है।
-

Jalandhar News: तैयारियों का जायजा पहुंचे केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू, PM Modi करेंगे उद्घाटन, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज कैंट स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में शामिल होने और अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारी और बीजेपी नेतृत्व ने स्टेशन पर उन्हें फूल भेंट करके स्वागत किया। दरअसल, कैंट स्टेशन का निर्माण ₹98.89 करोड़ की लागत से पूरा होने वाला है और अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बिट्टू ने कहा कि रेलवे इस उद्घाटन की तैयारी कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री को हर देश अवार्ड देकर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहाकि भाजपा की लीडरशीप कुछ दिनों तक यहां पर रहेंगी। उन्होंने कहाकि 17 तारीख तक पार्टी और प्रशासन द्वारा पंजाब के लिए तैयारियां की जा रही है। पंजाब दौरे को लेकर लोगों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहाकि बड़े कामों में कमियां रह जाती है और उनकी कोशिशें है कि कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहाकि 100 साल से अधिक 1500 रेलवे स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन को भी 100 साल हो गए हैं। रवनीत बिट्टू ने कहाकि 17 तारीख तक जितने भी स्टेशन तैयार होंगे उन सभी रेलवे स्टेशन का पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्धाघटन किया जाएगा। बिट्टू ने साफ किया है कि पीएम मोदी जालंधर दौरे पर आएंगे और स्टेशन का उद्धाघटन करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तारीख में जरूर बदलाव हो सकता है, वह तारीख को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते।
-

Jalandhar News: 2 स्कूली बसों में हुई भीषण टक्कर में पलटा वाहन देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नकोदर के नजदीकी गांव चक्क वेंडल में आज सुबह करीब 6:30 बजे दो स्कूली बसों में एक भयानक टक्कर हो गई, जिसके बाद एक बस सड़क पर ही पलट गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, कैंब्रिज स्कूल का बस ड्राइवर टी-पॉइंट से अपनी बस लेकर निकल चुका था और साइड पर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मानव सहयोग स्कूल की बस के ड्राइवर ने कैंब्रिज स्कूल की बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके कारण कैंब्रिज स्कूल की बस सड़क के किनारे पलट गई और बस का बुरी तरह नुकसान हो गया। इस पूरे हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय दोनों ही बसों में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था। बसें अभी अपने रूट पर शुरू ही हुई थीं और बच्चों को लेने के लिए आगे जा रही थीं, जिसकी वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया।
घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में स्थानीय गांव निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और गाड़ी में फंसे ड्राइवर व क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी पलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
-

Jalandhar News: 2 भाईयों पर कार सवार युवती और युवक ने चलाई गोलियां, घायल, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नूरमहल क्षेत्र में देर रात ग्लैंजा कार में सवार युवक और युवती ने एक्टिवा पर जा रहे दो भाइयों पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई हैप्पी भी झड़प में चोटिल हुआ। घायल नवदीप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर सब-डिवीजन नकोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना नूरमहल में एफआईआर संख्या 90 दिनांक 07.07.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 109 एवं 61(2) तथा शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में हरकीरत सिंह पुत्र सोधी सिंह निवासी गांव सोहल जागीर, थाना शाहकोट तथा मनजोत कौर पुत्री हरनेक सिंह निवासी गांव उप्पल जागीर, थाना नूरमहल को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि पीड़ित हैप्पी का घटना को लेकर कहना है कि रात करीब 10 बजे वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर नूरमहल की ओर जा रहा था। उप्पल जागीर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवक और युवती नीचे उतरे और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया, जिसके बाद युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली नवदीप की कलाई में लगी, जबकि दूसरी उसके पेट में जा धंसी। घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गए। दूसरी ओर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-

Jalandhar News: Y.A Traders Factory में लगी आग, भागकर मजदूरों ने बचाई जान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: शहर के निजातम नगर में स्थित वाई ए ट्रेडर्स फैक्ट्री में सुबह तड़के आग लग गई। चंद मिनटों में आगे ने भयानक रूप ले लिया। फैक्ट्री के अंदर सो रहे मजदूर ने फैक्ट्री से बाहर निकल जान बचाई और आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व मालिक को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक फैक्ट्री के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
फैक्ट्री के अंदर सो रहे हरमीत सिंह ने बताया कि वर रोजाना की तरह रात को फैक्ट्री के अंदर सोया हुआ था कि सुबह तड़के तीन साढ़े तीन बजे ऐसा लगा कि कमरे के बाहर आग लगी हुई है। उसने कमरे के बाहर निकलकर देखा तो फैक्ट्री के अंदर आग लगी हुई थी। वह जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकला और उसने आग लगने की सूचना फ़ैक्ट्री मालिक व फायर ब्रिगेड की टीम को दी।
वहीं फैक्ट्री मालिक राहुल ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है और आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर उड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया लेकिन यह नहीं बताया जा सकता है कि नुकसान कितने का हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना कंट्रोल पर सुबह 3.10 बजे मिली थी, जिसके बाद में टीम सहित मौके पर पहुँचे। उन्होंने दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया।
-

Jalandhar News: Padrino Resturant में पुलिस ने की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
पुलिस टीम ने 3 लोगों को किया राउंड, अवैध सामाग्री बरामद
जालंधरः महानगर के Phase 2 अर्बन स्टेट इलाके में पुलिस ने Padrino Resturant के आड़ में चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हुक्का बार में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। साथ ही एक और हुक्का बार पर छापेमारी की सूचना मिली है।
भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने हुक्का बार से बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। पुलिस ने मौके से हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। बरामद सामान की जांच की जा रही है।तीन लोगों को लिया गया हिरासत में
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हुक्का बार में अवैध गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है।बिल्डिंग मालिक पर भी होगी कार्रवाई
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से इन हुक्का बार में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर यह रेड की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बिल्डिंग मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एडीसीपी राकेश यादव का आया बयान
एडीसीपी राकेश यादव ने बताया युद्ध नशा विरुद्ध के तहत उनके एसीपी बेस्ट और एसीपी माडल टाउन को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में कई जगह पर अवैध हुक्का बार चलता है जिसके बाद उन्होंने अलग अलग टीमों को तैयार कर हुक्का बार में रेड की तो उन्हें अंदर से फ्लेवर तम्बाकू, हुक्के बरामद हुए।पुलिस टीम ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और उन्होंने कहा कि शहर में किसी तरह के अवैध काम को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और अगर किसी के इलाके में अवैध कारोबार चल रहा है तो पुलिस को सूचना दी जाए और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
