Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े युवक का गोलियां मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े युवक का गोलियां मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर क्षेत्र के गांव डरौली कला में दिन दहाड़े गोली मारकर युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा निवासी गांव ढामुड़ा (आदमपुर) निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोस्त के घर आए युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के एसएसपी हरविंदर, एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर उर्फ बाजा सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू से मिलने उसके घर गांव डरौली कला आया था। उसके कुछ समय के बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर मनप्रीत सिंह के घर पहुचे और वह अंदर चलेंगे। इसी सभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।हमले के दौरान 7 से 8 गोलियां चलाई गईं। इनमें से चार गोलियां दविंदर को लगीं, जो उसकी टांग, पेट और सिर में लगीं। गंभीर रूप से घायल दविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    हालांकि वारदात और आरोपी के भागने की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी तथा डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Jalandhar-Jammu Highway के पास झूमता दिखा व्यक्ति, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar-Jammu Highway के पास झूमता दिखा व्यक्ति, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा स्थित व्यस्त जालंधर-जम्मू हाईवे के जाजा बाईपास चौक पर व्यक्ति सड़क पर झूमता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में व्यक्ति पूरी तरह लड़खड़ाता रहा और खड़े-खड़े ही सोने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। लोग इसे “ज़ॉम्बी ड्रग” के साथ जोड़ रहे है। राहगीरों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में व्यक्ति की हालत देख “ज़ॉम्बी ड्रग” की आशंका जता रहे है। लोगों का कहना है कि दिन-रात ट्रकों और बसों की आवाजाही वाले इस व्यस्त चौक पर, जहां अक्सर पुलिस की गाड़ी भी तैनात रहती है, युवक की ऐसी हालत देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गहरी चिंता और हैरानी जताई है।

    इस वायरल वीडियो के संबंध में जब सिविल हॉस्पिटल टांडा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. करण सैनी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मेडिकल नशे की ओवरडोज़ और ‘चिट्टे’ का प्रभाव लगभग एक जैसा होता है। इसमें व्यक्ति का शरीर सुन्न हो जाता है और वह अजीब हरकतें करने लगता है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जो कई बार नशेड़ियों की मौत का कारण भी बनती है। डॉ. सैनी ने लोगों से अपील की कि केवल वीडियो बनाने के बजाय युवक की जान बचाने का प्रयास करें। ऐसे मामलों में तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन करें या मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

    थाना टांडा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशा विरोधी अभियान मुस्तैदी से चलाया जा रहा है और तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने एक व्यावहारिक चुनौती का जिक्र करते हुए कहा कि कई आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा नशा बेचने के धंधे में संलिप्त हो जाते हैं। इंस्पेक्टर नागरा के मुताबिक, अकेले पिछले एक वर्ष के दौरान टांडा पुलिस ने लगभग 250 से 300 नशा करने वाले युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया है।

     

  • Jalandhar News: किसानों ने BJP खिलाफ खोला मोर्चा, जल्द केवल ढिल्लों के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar News: किसानों ने BJP खिलाफ खोला मोर्चा, जल्द केवल ढिल्लों के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान किसानों ने कहा कि 13 जुलाई कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा कॉल दी गई है। एसकेएम गैर गैर सियासी जत्थेबंदियों द्वारा हाल ही में सरहिंद में रेलवे ट्रैक 3 घंटे के लिए जाम किया गया था। वहीं पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला घर के बाहर एसकेएम गैर गैर सियासी जत्थेबंदियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि किसानों की बकाया राशि जल्द उनके खातों में डाला जाए।

    वहीं किसान नेता वचित्र सिंह कोटला ने कहा कि पिछले लंबे समय से एसकेएम गैर गैर सियासी जत्थेबंदियों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। अमेरिका के साथ भारत की ढील को लेकर यह विरोध किया जा रहा है। इसका गांवों में जमकर विरोध किया जा रहा है। वचित्र सिंह ने कहा कि बड़े स्तर पर नकली दूध, दही और पनीर बिक रहा है और उससे लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे है, इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

    वहीं उन्होंने केंद्र से स्वामीनाथन रिपोर्ट के तहत अन्य मांगों की ओर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीड की हड्डी है और किसानों को कर्ज मुक्त किया जाना चाहिए। गुरसेवक सिंह धालीवाल ने कहा कि हाल ही में लैंड पुलिंग केस वापिस करवाई थी। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को तरनतारन में किसानों द्वारा एक क्नवेशन रखी गई है, जिसमें सभी किसान जत्थेबंदियां पहुंचेगी। इस दौरान भारत अमेरिका डील के मुद्दे को रखा जाएगा। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर अहम फैसले लिए जाएगे और जल्द संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।

  • Jalandhar News: इस मामले को लेकर दिलकुशा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ने किया धरने का ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस मामले को लेकर दिलकुशा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ने किया धरने का ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लगातार लग रहे बिजली के कटो से लोग परेशान हो रहे है। इसी मामले लेकर दिलकुशा मार्केट के प्रधान रिशु वर्मा ने बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना देने का ऐलान किया है। रिशु वर्मा ने कहाकि दोआबा की सबसे बड़ी मार्केट है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा दवाईयों को रेफ्रिजरेटर में रखनी पड़ती है, नहीं तो दवाईयां खराब हो जाती है। प्रधान ने कहाकि वह पिछले साल से एसडीओ, एक्सीएन, जेई सहित अन्य बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें एक साल से वह अवगत करवा रहे है कि अगर मार्केट में बिजली के लोड को लेकर कोई परेशानी है तो उन्हें ठीक करवाया जाए।

    प्रधान ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्म को बदला जा रहा है। इस साल बिजली विभाग को शिकायत देने के बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह दो दिन लगातार बिजली ठप रही। इस मामले को ले्कर बिजली विभाग की ओर से शनिवार को कहा गया कि उनकी समस्या का हल कर दिया गया है। ऐसे में आज सुबह फिर से 2 बार ट्रांसफार्म से पटाखे बजे। इस मामले को लेकर परेशान होकर एसोसिएशन द्वारा बिजली विभाग को शाम तक ठीक करने का समय दिया गया है। रिशु वर्मा का कहना है कि अगर आज शाम तक उनकी समस्या का हल नहीं होता तो वह बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे।

    प्रधान ने कहा कि उनकी मार्केट बिजली पर निर्भर है, क्योंकि वह बिना बिजली के दवाईयां नहीं रख सकते, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी बिजली के लोड की कमी को लेकर परेशानी हो रही है तो कभी ट्रांसफार्म से पटाखे बज रहे है। प्रधान ने कहा कि बिजली के लोड कम होने के कारण कई दुकानदारों के एसी और फ्रिज सड़ चुके है। ऐसे में कई दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ चुका है। इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने आज शाम तक का बिजली विभाग को रिपेयरिंग का समय दिया है, नहीं तो वह बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे।

     

  • Jalandhar News: मेयर विनीत धीर की माता की रस्म क्रिया में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेयर विनीत धीर की माता की रस्म क्रिया में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर की आत्मिक शांति के लिए सोमवार दोपहर श्री देवी तालाब मंदिर में रस्म क्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    रस्म क्रिया में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बावा हैनरी, पूर्व सासंद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आदमपुर हल्का इंचार्ज पवन कुमार टीनू, जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय आशा धीर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मेयर विनीत धीर के परिवार से दुख साझा किया।

     

  • Jalandhar News: फिरौती गिरोह का पर्दाफाशः 3 आरोपी काबू, दो पिस्टल और देसी कट्टा बरामद

    Jalandhar News: फिरौती गिरोह का पर्दाफाशः 3 आरोपी काबू, दो पिस्टल और देसी कट्टा बरामद

    जालंधरः जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है, जिनके पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और नौ कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मंडाला निवासी सुनील उर्फ जीऊणा, सलीम मसीह उर्फ बंटी और गांव कुतबीवाल निवासी सुखमन उर्फ सुख्खा के रूप में हुई है।

    डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल, मैगजीन समेत सात कारतूस, एक .315 बोर देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों, फिरौती से जुड़े मामलों और अवैध हथियारों के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: घर से स्कूल के लिए निकले 4 बच्चों से एक बच्ची गायब, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से स्कूल के लिए निकले 4 बच्चों से एक बच्ची गायब, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल से बच्ची के गायब होने को लेकर हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर बच्ची की मां पूजा देवी ने बताया कि स्कूल में 4 बच्चे आए। इस दौरान 3 बच्चे स्कूल के अंदर चले गए और बच्ची स्कूल से गायब हो गई। मामले को लेकर स्कूल प्रशासन से पूछताछ की गई तो स्कूल प्रशासन ने कहा कि बच्ची स्कूल नहीं पहुंची।

    महिला ने बताया कि 12 वर्षीय सोनी कुमारी स्कूल से गायब हो गई है। वहीं परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा पीड़ित बच्ची के मां के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अली मोहल्ले से 4 बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले।

    इस दौरान 3 बच्चे स्कूल में चले गए और एक 5 वीं कक्षा की 12 वर्षीय बच्ची स्कूल के गेट के अंदर ही नहीं पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची गेट से ही पीछे मुड़ गई। ऐसे में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। जिसके बाद परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिवार ने कहा कि 4 बच्चे घर से स्कूल के लिए गए थे। ऐसे में एक बच्ची गायब हो गई। मामले को लेकर स्कूल प्रशासन से भी बात की जा रही है। स्कूल प्रशासन और परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Birthday पर प्रेमानंद के पास पहुंचा Kulhad Pizza Couple Sehaj Arora, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Birthday पर प्रेमानंद के पास पहुंचा Kulhad Pizza Couple Sehaj Arora, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कुल्हड़ पिजजा कपल शहर छोड़कर विदेश चला गया है। जहां दोनों बच्चे के साथ जीवन व्यतीत कर रहे है। वहीं कुल्लड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा बर्थडे पर श्रीधाम वृंदावन स्थित ‘श्री हित राधा केलि कुंज’ पहुंचे, जहां सहज अरोड़ा ने संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करके उनका आर्शीवाद लिया। सहज अरोड़ा संगत के बीच बैठे हैं। वह हाथ जोड़कर प्रेमानंद जी से कहते हैं,महाराज जी, आज मेरा जन्मदिन है जिंदगी का एक और साल कम हो गया। अमूमन लोग अपने जन्मदिन पर ‘एक साल बड़े होने’ की खुशी मनाते हैं, लेकिन सहज के इस वैराग्यपूर्ण और सत्य वचन ने महाराज जी का ध्यान खींचा।

    महाराज जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,तुम पहले आदमी हो जो ऐसा बोल रहे हो, नहीं तो प्राय: लोग खुशी मनाते हैं। इस पर पर प्रेमानंद जी ने कहा कि “तुम पहले आदमी हो जो ऐसा बोल रहे हो। इस दौरान प्रेमानंद जी ने बर्थडे मनाने का 3 सूत्रीय तरीका बताया। पहला जन्मदिन के दिन कम से कम 5 घंटे भगवान का नाम कीर्तन या गुरुवाणी का पाठ करना चाहिए। दूसरा इस विशेष दिन कुछ संत-भक्तों और जरूरतमंदों को भोजन करवाना चाहिए। तीसरा यह दृढ़ निश्चय करना चाहिए कि बीते वर्ष में हमसे जो भी गलतियां या पाप हुए हैं, वो आगे जीवन में दोबारा न हों।

    तब जाकर आपका जन्म सार्थक है। प्रेमानंद जी ने कहा जीवन में नाम सिमरन पर बल देना चाहिए और परमात्मा को आत्मसार करने की जरूरत है। उनहोंने कहा कि जन्मदिन ऐसा होना चाहिए कि परलोक सुधर जाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सहज अरोड़ा के इस सवाल और उस पर प्रेमानंद जी महाराज द्वारा दिए गए ज्ञानवर्धक जवाब की खूब सराहना कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी को जन्मदिन मनाने की यह नई और आध्यात्मिक राह जरूर अपनानी चाहिए।

  • Jalandhar News: इस इलाके में घर के बाहर से बाइक चोरी, देखें CCTV

    Jalandhar News: इस इलाके में घर के बाहर से बाइक चोरी, देखें CCTV

    जालंधर (ens) : शहर के तंग बाजारों में स्थित चरनजीतपूरा में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के दो व्यक्ति दिन दिहाड़े इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। इस घटना की cctv भी सामने आई है।

    वीडियो मे देखा जा सकता है कि दो चोर बेख़ौफ़ होकर बाइक की पहले रेकी करते है। जिसके बाद एक चोर बाइक पर बैठ जाता है और मौका पाते ही बाइक लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है। इस घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • Jalandhar News: पुलिस की Custody से भागा Snacher हुआ जख्मी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस की Custody से भागा Snacher हुआ जख्मी, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : पुलिस की कस्टडी से आरोपी के भागकर जख्मी होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी और उनकी टीम आरोपी सूरज वासी तरनतारन को कोर्ट मे पेशी पर लेकर गए थे। इस दौरान वापसी मे मौका पाते ही आरोपी भाग निकला और कर घायल हो गया।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए ACP Alka Meena ने बताया कि उकत आरोपी को हाल ही मे किशनपूरा चौंक पर बुजुर्ग महिला से हुई स्नैचिंग के मामले मे गिरफ्तार किया था। आरोपी सूरज को पुलिस ने अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

    रिमांड मिलने के बाद पुलिस सूरज को थाने वापिस लेकर जा रही थी, तो मौका पाते ही वह गाड़ी से कूद कर भगने लगा। जिसके बाद आरोपी ने दीवार से छलांग लगा दी और घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी का इलाज करवाने के सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस आरोपी के साथी रॉकी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।