Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: 30 को Punjab बंद पर भड़के चंदन ग्रेवाल, जताई आपत्ति, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 30 को Punjab बंद पर भड़के चंदन ग्रेवाल, जताई आपत्ति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सफाई कर्मियों द्वारा 27 जुलाई को पंजाब बंद किया गया था। जिसके बाद शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सफाई कर्मियों की मांगों को मानकर पक्का करने पर मंजूरी दे दी है। इस मामले का चंदन ग्रेवाल द्वारा स्वागत किया गया और हड़ताल को खत्म किया गया था। लेकिन अब दोबारा से कुछ सफाई कर्मी यूनियन द्वारा 30 जुलाई को पंजाब बंद का आहवान किया गया है। इस फैसले पर चंदन ग्रेवाल गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंनें 30 जुलाई को पंजाब बंद पर आपत्ति जताई। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल का समर्थन नहीं करेंगे।

    चंदन ग्रेवाल का कहना हैकि पंजाब सरकार ने सफाई सेवकों को राहत देते हुए 5 साल की सेवा पूरी कर चुके अनुबंधित कर्मियों को नियमित करने का फैसला लिया है और इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूरी दे दी है और जल्द इसकी नोटिफिकेशन जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुए कर्मियों के परिवारों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा देने का सरकार की ओर से ऐलान किया गया, वहीं जिनकी हल्की चोटें आई है, उन्हें 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। इसी के साथ ही 10 हजार रुपए से अब कर्मियों की सैलरी बढ़ाकर दोगुना करते हुए 20 हजार रुपए कर दी है, जोकि सरकार का काफी बड़ा फैसला है।

    लाठीचार्ज मामले में सरकार की ओर से एसआईटी बनाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं कार्रवाई के दौरान थाने के कर्मियों को सस्पेंड किया जा रहा है। ऐसे में दोबारा से शहरवासियों को परेशान करना निंदनीय है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि 27 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल के दौरान पुलिस कर्मियों को डिसमिस करने का ऐलान किया गया था और अब 30 जुलाई को भी यूनियन द्वारा इसी मांग को रखा जाएगा। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि डिसमिस करने का पहला रूट सरकार ने मानते हुए उसे सस्पेंड किया है। उन्होंने कहा कि किसी सफाई कर्मी को भी तुरंत डिसमिस नहीं किया जा सकता है।

    उनका कहना है कि कानून सभी के लिए एक है, ऐसे में एसआईटी द्वारा की जा रही जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस, भाजपा अकाली सरकार ने कभी कर्मियों की सैलेरी दोगुना करने का फैसला नहीं किया है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने 500 रुपए कर्मियों की बढ़ोतरी की थी। इस दौरान कहा था कि कोरोना काल में अगर किसी कर्मी की मौत होती है उसे 50 लाख रुपए दिया जाएगा, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इस फैसले को आप सरकार ने पूरा किया। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि 30 जुलाई को उनके द्वारा बाजार खुला रखने का समर्थन है।

  • Jalndhar News: Civil Hospital के कच्चे कर्मियों ने की सरकार से ये खास अपील, देखें वीडियो

    Jalndhar News: Civil Hospital के कच्चे कर्मियों ने की सरकार से ये खास अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में कच्चे कर्मियों को पक्का करने की सरकार से अपील की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार से पिछले 13 सालों से काम कर रहे कच्चे कर्मियों को पक्का करने की गुजारिश की है। उनका कहना हैकि हाल ही में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा 3 साल या 5 साल तक काम करने वाले कच्चे कर्मियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया है, ऐसे में सरकार सिविल अस्पताल में काम करने वाले कच्चे कर्मियों की ओर भी ध्यान दें ताकि वह भी घर का पालन-पोषण ठीक से कर सके। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के दर्जा चार कर्मियों के प्रधान डिंपल ने बताया कि आज उनके द्वारा कर्मियों के साथ मीटिंग की गई।

    इस दौरान दर्जा चार कर्मी पिछले 10 से 13 सालों से काम कर रहे है। ऐसे में उन्होंने सिविल अस्पताल में पुराने कर्मियों की ओर सरकार से ध्यान देने की अपील की है। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन क्लीयर कर दी है। इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने हाल ही में 5 साल या 3 साल से काम कर रहे कच्चे कर्मियों को पक्का करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में प्रधान ने अपील की है कि वह बताएं कि किन कर्मियों को पक्का किया जाना चाहिए। इस दौरान सिविल अस्पताल में बीमार मरीजों की सेवा लंबे समय से कच्चे कर्मियों द्वारा की जा रही है।

    उन्होंने कहाकि जालंधर सिविल अस्पताल में 70 कच्चे कर्मी है, वहीं उनके द्वारा पंजाब के सभी सिविल अस्पताल के कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। ऐसे में उन्होंने सीएम भगवंत मान, सेहत मंत्री बलबीर और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से अस्पताल के कच्चे कर्मियों को पक्का करने के लिए ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब पवित्र रिश्ते तार-तार होते दिखाई दिए, तब भी अस्पताल के कच्चे कर्मियों द्वारा कोरोना काल में मृतक लोगों का संस्कार कच्चे कर्मियों द्वारा करवाया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कर्मियों को पक्के नहीं किया जाता तो उनकी सैलेरी 30 हजार रुपए तक की जाए। उन्होंने कहाकि 10 हजार रुपए मासिक वेतन से कर्मियों का घर का गुजारा करना मुश्किल हैं।

  • Jalndhar News: टांडा रोड पर बेकाबू ट्रक का कहर, टूटा ट्रांसफार्म, डीजल बिखरने से एक्टिवा सवार घायल, देखें वीडियो

    Jalndhar News: टांडा रोड पर बेकाबू ट्रक का कहर, टूटा ट्रांसफार्म, डीजल बिखरने से एक्टिवा सवार घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर के पास स्थित हनुमान चौक पर बेकाबू ट्रक चालक ने बिजली के ट्रांसफार्म में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रांसफार्म टूट गया। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और उसकी जमकर छितर परेड की गई। वहीं टूटे हुए ट्रांसफार्म की तस्वीरें भी सामने आई है, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में डीजल सड़क पर बिखरा हुआ है।

    वहीं सड़क पर डीजल बिखरने से एक्टिवा चालक गिर गया और हादसे का शिकार हो गया। वहीं राहगीर ने बताया कि ट्रक चालक ने सरिया लोड किया हुआ था। इस दौरान बेकाबू होकर ट्रांसफार्म से टकरा गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं मार्केट को लोग ट्रक चालक को काबू करके घटना स्थल से ले गए और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalndhar News: घर पर पुलिस और आबाकारी की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Jalndhar News: घर पर पुलिस और आबाकारी की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू रसीला नगर स्थित घर पर रेड की। इस दौरान सांझे ऑपरेशन के दौरान घर से भारी मात्रा में अलग-अलग मार्का की शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आबाकारी टीम ने 126 बोतलें और 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं।

    वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोषी ने कमरों और बोरियों में शराब छिपाकर रखी हुई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान में अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध रूप से शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि इलाके में अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

     

     

  • Jalandhar North हल्का इंचार्ज बनाये जाने पर मेयर Vaneet Dhir का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar North हल्का इंचार्ज बनाये जाने पर मेयर Vaneet Dhir का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः 2027 विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। इसी के साथ आप ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं दिनेश ढल्ल को हल्का इंचार्ज से हटा दिया गया। जिसके बाद उनकी जगह संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार राज्य के तीन विधानसभा हलकों के हलका इंचार्ज बदले गए हैं। जारी सूची के मुताबिक जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके का नया हलका इंचार्ज मेयर वनीत धीर को नियुक्त किया गया है। पार्टी हाई कमान का जताया धन्यवाद मेयर विनीत धीर के हल्का इंचार्ज बनने के बाद पार्टी हाई कमान का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहां कि कहां पार्टी ने  उन पर भरोसा किया है। वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगे। मेयर कहा कि यह फेरबदल 2027 चुनाव लेकर किया गया है या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।      
  • Jalandhar News: मेयर विनीत धीर सहित इन नेताओं को पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, ढल्ल की हुई छुट्टी, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: मेयर विनीत धीर सहित इन नेताओं को पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, ढल्ल की हुई छुट्टी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में होने वाली 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया। वहीं दिनेश ढल्ल को हल्का इंचार्ज से हटा दिया गया। चुनाव से पहले पार्टी ने नई नियुक्तियों का एलान किया है। पार्टी ने जगरूप सिंह सेखवां को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

    इसके अलावा पार्टी की ओर से जालंधर के नगर निगम मेयर विनीत धीर, जोबन रंधावा और जस्सा पट्टी को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। आम आदमी पार्टी पंजाब ने जगरूप सिंह सेखवां को राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ जालंधर नॉर्थ, फतेहगढ़ चूड़ियां और पट्टी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां संभालने पर पार्टी नेतृत्व की ओर से हार्दिक बधाई।

  • Jalandhar News: कैंटर और कार में हुई भीषण टक्कर, 5 लोग घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैंटर और कार में हुई भीषण टक्कर, 5 लोग घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में स्विफ्ट कार और कैंटर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। मामले की जानकारी देते हुए कैंटर ड्राइवर स्वर्णजीत सिंह ने बताया है कि स्विफ्ट कार नवांशहर की ओर से आ रही थी। इस दौरान वह रायकोट से पशुओं की फीड भरकर राहों की ओर जा रहा था। जब वह फिल्लौर नवांशहर रोड पर पहुंचा तो सामने से नवां शहर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे रॉन्ग साइड पर आकर टक्कर मार दी।

    इस घटना में कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के दौरान कार में एक महिला और 4 व्यक्ति सवार थे। घायल लोगों की पहचान परमजीत सिंह गांव खान खाना, ऊषा रानी पत्नी परमजीत सिंह, खान खाना, राजवीर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, सुखजिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। ये 5 लोग कार में सवार थे। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से फिल्लौर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

    जहां ड्यूटी डॉक्टर राजवीर कौर ने बताया कि चारों की हालत खतरे से बाहर हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार देकर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे 112 के ड्यूटी अधिकारी मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बाकी कैंटर ड्राइवर के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों से पूछताछ के अनुसार कार अचानक कैंटर से टकरा गई। उधर, मामले की जानकारी देते हुए कार चालक ऊषा रानी ने कहा कि वह माथा टेकने के लिए संगरूर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना के दौरान कार में 5 लोग सवार थे। वहीं सुखजिंदर सिंह ने कहा कि सामने से आकर ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

  • Jalandhar News: Flyover पर ट्रक और कार की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover पर ट्रक और कार की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार से जा टकराया।
    टक्कर के बाद फ्लाइ ओवर पर जाम लग गया। हादसा होते ही स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया। दोपहर के व्यस्त समय में हुए इस हादसे के कारण फ्लाईओवर और इससे जुड़े मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज गर्मी के बीच वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटाकर किनारे करवा दिया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।  
  • Jalandhar News: National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, धामी कैसल के बाहर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ग्रिल से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती बावा खेल के रहने वाले आकाश ने बताया कि वह भोगपुर से जालंधर परिवार के साथ घर वापिस जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

    पीड़ित चालक के अनुसार परिवार साथ होने के कारण वह धीमी रफ्तार से कार चला रहा था। जिसके बाद ट्रक चालक द्वारा पीछे से साइड लगी और उसकी कार बेकाबू हो गई और गाड़ी घूमकर उसके सामने आ गई। हादसे में गाड़ी घसीटती ले गया। हादसे में परिवार का बाल-बाल बचाव हुआ। घटना के दौरान कार में 4 वर्षीय बच्ची, 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित अन्य महिला और वह खुद सवार थे। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई।

    बनिहाल के रहने वाले ट्रक चालक मोहन सिंह ने कहाकि वह जम्मू से आ रहा है और दिल्ली जा रहा था। ट्रक चालक के अनुसार कार चालक की साइड लगने के बाद उससे गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई गाड़ी सड़क पर घूम गई। ट्रक चालक के अनुसार कार चालक 80 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। अब कार चालक द्वारा गाड़ी के हुए नुकसान की भरपाई मांग रहा है, लेकिन वह गाड़ी के नुकसान ही भरपाई कहां से भरे। चालक के अनुसार पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: गड्ढों और पानी भरने से हाल-ए-बेहाल सड़क, हर 10 मिनट में लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गड्ढों और पानी भरने से हाल-ए-बेहाल सड़क, हर 10 मिनट में लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में ट्रांसपोर्ट नगर का हाल बेहाल हो गया। दरअसल, सीवरेज लाइन के निर्माण के दौरान सड़क पानी से लबालब है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर ढाई से 3 फीट गहरे गड्ढे है। जिसके कारण रोजाना कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। कई लोग सड़क से गुजरने के दौरान गिर गए और घायल हो गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चालक की एक्टिवा पानी में डूब चुकी है और वह पैदल ही लेकर गुजर रहा है। वहीं छोटा हाथी भी गड्ढे में हादसे का शिकार हो गया और वहां फंस गया।

    दरअसल, सड़क पर पानी अधिक होने के कारण गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिसके कारण राहगीर जब सड़क से गुजरते है तो गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे है। वहीं अन्य तस्वीर में देखा जा सकता है कि बाइक सवार भी सड़क पर हादसे का शिकार हो गया। एक अन्य तस्वीर में एक्टिवा पानी में गिर गई, वहीं ब्लिकिंट चालक भी सड़क में गिरकर हादसे का शिकार हुआ। आधे घंटे के भीतर कई वाहन चालक हादसे का शिकार होते हुए दिखे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चंदन ने बताया कि सर्विस लेन की हालत काफी खराब हो रही है।

    दरअसल, सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। चंदन के अनुसार, इस रोड़ से राहगीर गड्ढो में गिर रहे है और एक हजार या दो हजार देकर ही निकलते है। वहीं इलाका निवासी काफी परेशान हो रहे है। सड़क पर पानी खड़ा होने से हालात यह है कि सड़क पर अगर गाड़ी निकलेंगी तो डूब जाएगी। व्यक्ति के अनुसार हर 10 मिनट बाद हादसे का शिकार राहगीर हो रहे है। चंदन के अनुसार विधायक से मामले को लेकर बात की गई तो उनका कहना है कि नेशनल अथारिटी के अधीन निर्माण आता है। चंदन ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस की गाड़ी भी गड्ढे में फंस गई थी।