Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar पहुंचे CM Nayab Saini, कहा- कांग्रेस के DNA में लड़ाई है, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे CM Nayab Saini, कहा- कांग्रेस के DNA में लड़ाई है, देखें वीडियो

    जालंधर: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी आज पंजाब के जालंधर की गुड़ मंडी में पहुंचे। जहां पर पीयूष मुनी जी महाराज के 39वें दीक्षा समारोह में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि जालंधर में पीयूष मुनी जी महाराज के समारोह में पहुंचने का मौका मिला जिससे मैं धन्य हो गया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे जालंधर में उनके दीक्षा समारोह में आने का मौका मिला। आज मैं जालंधर के सभी जैन समुदाय के साथ सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।

    इसके बाद विपक्षियों पार्टियों पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस के DNA में लड़ाई है। उनकी लड़ाई बड़े स्तर पर है। इन्होंने भी पंजाब को सब्जबाग दिखाने की कोशिश की थी लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। इसके बाद जनता ने उनको सत्ता से बाहर कर दिया।

    नायब सैनी ने कहा कि पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हर वादा झूठा किया गया। सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग इस वक्त चाहते हैं कि डबल इंजन की सरकार बने।

    गठजोड़ के सवाल पर हरियाणा सीएम ने कहा कि वह किसी से गठजोड़ नहीं करने जा रहे हैं। फिलहाल उनका गठजोड़ पंजाब की जनता के साथ है और भाजपा यहां पर अपनी सरकार बनाने जा रही है। चन्नी के भाजपा में आने के सवाल को टालकर हरियाणा सीएम ने अपनी बात खत्म कर दी।

     

     

     

     

  • Jalandhar मे अनोखी चोरी, खुद की Activa छोड़ दूसरे की लेकर फरार हुआ युवक, देखें CCTV

    Jalandhar मे अनोखी चोरी, खुद की Activa छोड़ दूसरे की लेकर फरार हुआ युवक, देखें CCTV

    जालंधर (ens) : शहर के मॉडल हाउस इलाके से अनोखी चोरी की घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर आता है और घर के बाहर खड़ी दूसरी एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि युवक खुद की एक्टिवा घटनास्थल पर ही छोड़ जाता है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि उसके बच्चे बाजार से आए थे। घर के साथ ही उसकी करियाने की दुकान भी है।10 मिनट बाद जब बच्चो ने बाहर आकर देखा, तो एक्टिवा गायब थी। जिसके बाद परिवार को कैमरे खंगालने पर पता चला कि एक्टिवा सवार युवक ने यह कांड किया है।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की एक्टिवा नंबर PB08 DK 6951 को जब्त कर लिया। पुलिस ने युवक की तलाश में छानबीन शुरू कर इलाके मे लगे cctv फुटेज हासिल कर ली है।

  • Jalandhar News : श्री देवी तालाब मंदिर में कल होगी Mayor Vaneet Dhir की माता की रस्म क्रिया

    Jalandhar News : श्री देवी तालाब मंदिर में कल होगी Mayor Vaneet Dhir की माता की रस्म क्रिया

    जालंधर (ens): महानगर के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर का 24 जून को निधन हो गया था। उनकी पावन स्मृति में रस्म क्रिया सोमवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री देवी तलाब मंदिर में होगी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜੋਂ: https://encounternewspaper.com/punjab/jalandhar/jalandhar-news-rituals-for-mayor-vaneet-dhirs-mother-to-be-held-tomorrow-at-shri-devi-talab-mandir/

    गौरतलब है कि इससे करीब छह महीने पहले मेयर विनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

    स्वर्गीय आशा धीर के निधन से धीर परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। Encounter News इस दुःख की घड़ी मे मेयर वनीत धीर और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

     

  • Jalandhar News: Property Dealer पर फायरिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Property Dealer पर फायरिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की टीम ने अटवाल कॉलोनी फिल्लौर में प्रॉपर्टी डीलर मनदीप सिंह उर्फ गोरा और उसके साथी संजीव शर्मा पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

    मीडिया से बातचीत करते हरविंदर सिंह विरक पीपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 अक्तूबर, 2025 को संजीव पुत्र विजय शर्मा निवासी औड़ जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बयान दर्ज कराया कि वह अपने कार्यालय के बाहर पार्क में मौजूद था। इसी दौरान थार गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें से दो व्यक्ति नीचे उतरे। उनमें से एक की पहचान राहुल उर्फ़ रितीश पुत्र पृथी चंद निवासी लकड़ मंडी के रूप में हुई, जिसने मनदीप सिंह उर्फ़ गोरा को बातचीत के बहाने बाहर बुलाया। कुछ ही क्षण बाद उसने विवाद शुरू कर दिया और पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकियां दी। जब संजीव शर्मा और मनदीप सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया तो राहुल उर्फ़ रितीश ने जान से मारने की नीयत से दो फायर किए, जिनमें से एक गोली संजीव शर्मा के बाएं घुटने के ऊपर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी थार गाड़ी में मौके से फरार हो गए।

    इस बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि दूसरा फायर करने वाला आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ़ रमन पुत्र भजन सिंह निवासी लकड़ मंडी फिल्लौर है। इस सूचना के आधार पर एएसआई परविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पासला में छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया और इस मुकदमे में विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अमनदीप सिंह उर्फ़ रमन अपने साथी राहुल उर्फ रितीश के साथ फरार हो गया था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था। उसे उसके ननिहाल गांव पासला से गिरफ्तार किया गया है तथा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि उसके फरार साथी राहुल उर्फ़ रितीश की गिरफ्तारी में प्रयुक्त हथियार के स्रोत, फरार होने में इस्तेमाल किए वाहनों की बरामदगी तथा अन्य पूछताछ की जा सके।

     

  • Jalandhar News: Rajindra Furniture House पर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Rajindra Furniture House पर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    सेतिया बिल्डर ने 12.5 लाख रूपये ठगी के लगाये आरोप

    जालंधरः महानगर में स्थित राजिंद्रा फर्नीचर हाउस के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सेतिया बिल्डर और उसके साथियों ने कथित बकाया राशि को लेकर हंगामा किया। बिल्डर का आरोप है कि फर्नीचर हाउस के मालिक ने उनके 12.5 लाख रुपये नहीं दिए हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और बाद में पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद किसी तरह हंगामे को शांत कराया गया।

    ठेकेदार करन सेतिया ने बताया कि उन्हें अबादपुरा इलाके में एक पीजी बनाने का ठेका दिया गया था। उनके अनुसार, पूरे प्रोजेक्ट की कीमत 35 लाख रुपये तय हुई थी। उन्होंने समय पर निर्माण कार्य पूरा कर दिया, लेकिन काम खत्म होने के बाद भी उन्हें पूरी भुगतान राशि नहीं मिली।

    करन सेतिया का कहना है कि उनके 12.5 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। उन्होंने कई बार फोन और अन्य माध्यमों से पैसे मांगने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला। इसी कारण वे अपने साथियों के साथ फर्नीचर हाउस के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनके बकाया पैसे जल्द दिलाए जाएं।

    फर्नीचर हाउस मालिक ने आरोपों को बताया गलत
    वहीं, राजिंद्रा फर्नीचर हाउस के मालिक राजिंदर पावा ने बिल्डर के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पीजी निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक लिखित एग्रीमेंट हुआ था और समझौते के अनुसार सभी भुगतान कर दिए गए हैं।

    राजिंदर पावा का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि फर्नीचर हाउस के बाहर हुए हंगामे से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और इस मामले में वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। हालांकि पावा ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं। अगर विपक्षी पार्टी को कोई समस्या है, तो वे सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं या पुलिस अधिकारियों के सामने बैठकर बात करें, वे हर कानूनी जांच और फैसले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    मौके पर पहुंची पुलिस
    हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस पूरे विवाद की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल की जा रही है।

  • Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में लोगों का प्रदर्शन, रोड जाम करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में लोगों का प्रदर्शन, रोड जाम करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में बिजली की तारों से शार्ट सर्किट हो गया। इस मामले को लेकर लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचित किया गया, लेकिन कोई भी बिजली कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद लोगों द्वारा प्रदर्शन करके रोड जाम किया गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि उन्हें धरना लगाने का कोई शौंक नहीं है, लेकिन 2 साल से बिजली विभाग के कर्मियों को तारें ऊंची करने और नई तारें डालने को लेकर अपील की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यक्ति ने कहाकि तंग बाजार होने के कारण बाजार में 2 बिजली के ट्रांसफार्म लगे हुए है।

    पिछले 3 दिन से शार्ट सर्किट हो रहा है और इलाका निवासी खुद मौके पर बिजली कर्मियों से रिपेयरिंग करवा रहे है। वहीं आज फिर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस मामले को लेकर आरोप है कि आज एसडीओ पुष्पिंदर सिंह से बात की गई तो एसडीओ ने गलत शब्दवाली का प्रयोग किया। व्यक्ति ने कहा कि उसने एसडीओ से सिर्फ यह कहा था कि अगर शार्ट सर्किट के दौरान आग लगने से बच्चों को कुछ होता है तो वह जिम्मेदार है।

    आरोप है कि जिसके बाद एसडीओ ने कहाकि तुम्हारे घर को आग तो नहीं लगी और परिजनों को कुछ हुआ तो नहीं। इस दौरान आकर देख लेने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि वह 3 घंटे से एसडीओ को फोन करके रिपेयरिंग करने की अपील की गई। इस मामले को लेकर परेशान हुए लोगों में रोष पाया गया और लोगों ने धरना प्रदर्शन करके रोड जाम किया गया। इलाका निवासियों ने कहा कि जब तक एसडीओ घटना स्थल पर नहीं आता धरना जारी रहेगा। वहीं महिला रशमी ने कहा कि देर रात शार्ट सर्किट को लेकर बिजली विभाग में शिकायत देने के लिए कहा गया।

    आरोप है कि दफ्तर में मौजूद बिजली कर्मी ने कहा कि अभी काम में व्यस्त है और अभी आग ज्यादा नहीं लगी है। ऐसे में 3 दिन बाद सोमवार घटना स्थल पर आकर रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। काफी देर बाद हुए हंगामे के बाद धरने को खत्म किया गया। दरअसल, मार्केट के व्यापारियों के साथ मिलकर एसडीओ से बात की गई। मार्केट प्रधान ने कहाकि एसडीओ ने मसले को हल करने का आश्वासन दिया। प्रधान ने कहाकि बिजली विभाग के साथ इलाका निवासियों की मीटिंग करवाई जाएगी। ऐसे में अगर मीटिंग में सहमति नहीं बनी तो इलाका निवासी दोबारा धरना लगाने पर मजबूर होंगे। इलाका निवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मसला हल ना होने पर संघर्ष तीखा किया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: रेकी करके पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश, नौजवान ने दिखाई बहादुरी, देखें Live

    Jalandhar News: रेकी करके पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश, नौजवान ने दिखाई बहादुरी, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना सूर्य एंक्लेव के अधीन आते इलाके के नौजवान पर गोली चलाने की कोशिश की गई। इस दौरान नौजवान की बहादुरी से बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शिवम ने बताया कि उसका एक साल पहले कुछ नौजवानों के साथ विवाद हो गया था और मामला थम गया था। वहीं बीते दिन उसे लद्देवाली में 4 नौजवानों द्वारा उसे रोका गया और उस पर पिस्तौल से हमला करने की कोशिश की गई। नौजवान ने बहादुरी दिखाते हुए नौजवान को काबू कर लिया और नौजवान के कब्जे से पिस्तौल छीन लिया। वहीं पीड़ित के पिता सोहन लाल ने कहाकि उक्त नौजवानों के साथ बेटे की पुरानी रंजिश थी और दोनों में हुए विवाद को लेकर 50 हजार रुपए में राजीनामा हो गया था।

    जिसके बाद बीते दिन 3 नौजवान घर के बाहर आए और उनके द्वारा गली में बेटे की रेकी की गई। जिसके बाद बेटा जब घर से निकला तो उक्त नौजवानों ने पहले घटना स्थल पर खाली चक्कर काटा और उसके बाद पिस्तौल दिखाने लगे। जिसके बाद एक नौजवान द्वारा पिस्तौल से बेटे पर हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान बेटे ने बहादुरी दिखाई और पिस्तौल छीन ली।

    घटना को लेकर सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। घटना के बाद से नौजवान घर से फरार है। वहीं बरामद पिस्तौल नौजवान का चाचा वापिस ले गया है। शिवम के पिता ने कहा कि वह नगर निगम के सफाई कर्मी है और उन्हें भी जान का खतरा है। पीड़ित का आरोप है कि बेटे की रेकी की सूचना भगवान वाल्मीकि मोहल्ला के रोहित ने दी थी और घटना में नोवित नामक नौजवान भी शामिल है। परिवार ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नौजवानों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

  • Jalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही, बारिश में बनाई सड़क, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही, बारिश में बनाई सड़क, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में आज हुई बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, नगर निगम की ओर से ठेकेदार को अग्रवाल ढाबे के पास सड़क बनाने का काम दिया गया था। लेकिन ठेकेदार द्वारा बारिश में ही सड़क बनाने का काम करवाया गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बारिश में एक ओर सड़क से वाहन गुजर रहे है, दूसरी ओर बारिश में ठेकेदार द्वारा तेज बारिश में सड़क बनाने का काम करवाया जा रहा है।

    घटना की वीडियो कांग्रेस पूर्व विधायक राजिदंर बेरी ने कैमरे में कैद कर ली। राजिंदर बेरी ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही को उजागर किया। उन्होंने कहा कि बारिश में बन रही सड़क कितने लंबे समय तक चल पाएगी। उन्होंने नगर निगम कमिशनर से वीडियो के जरिए जेई या एक्सीएन को घटना स्थल पर पहुंचने की अपील की और काम को रुकवाने की गुहार लगाई है। बेरी ने कहा कि बारिश में बन रही सड़क से नगर निगम का करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

     

  • Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, घर पर तलवारों से किया हमला, की पत्थरबाजी, एक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, घर पर तलवारों से किया हमला, की पत्थरबाजी, एक घायल, देखें वीडियो

    आरोप- तीसरी बार हुई घटना, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

    जालंधर, ENS: शहर की 3 स्टार कॉलोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात नौजवानों ने घर के मुख्य गेट पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और जमकर पत्थरबाजी की। मामले को लेकर पीड़ित राजिंदर कुमार का कहना हैकि इसी जगह पर कुछ समय पहले एक लड़ाई को लेकर आज निहंग बाणे में आए नौजवानों द्वारा घर पर हमला किया गया। राजिंदर कुमार ने बताया कि 20 से 25 से नौजवानों ने घर के गेट पर तलवारों से हमला कर दिया। घटना को लेकर घर के गेट पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया और पत्थर मारे गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पीड़ित के अनुसार कृष्णा नामक व्यक्ति का गिरोह है, उसने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर तीसरी बार हमला किया है। परिवार ने बताया कि कृष्णा पर मर्डर केस सहित कई अन्य मामले दर्ज है और वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। राजिंदर कुमार ने बताया कि उनकी करियाना की दुकान है और बेटा टैक्सी चलाने का काम करता है। 6 महीने पर टैक्सी की राइड को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान कृष्णा ने नौजवानों के साथ मिलकर छोटे बेटे पर हमला किया था। घटना में छोटा बेटा रोहित घायल हुआ था। वहीं एक महीने पहले दूसरे बेटे बॉबी पर हमला किया गया था। वहीं देर रात दोबारा से कृष्णा ने नौजवानों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। इस घटना में एक नौजवान के पैर में ईंट लगी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में नौजवान का पैर फैक्चर हुआ है। घटना को लेकर देर रात 112 पर पुलिस को दी गई। वहीं पीड़ित परिवार सहित इलाका निवासियों का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यही कारण है कि वह बार-बार आकर हमला कर रहे है।। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह थाना 8 की पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि नौजवानों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। देर रात घटना को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकियां देकर नौजवान फरार हो गए। इस मामले को लेकर परिवार पुलिस कमिशनर दफ्तर में इंसाफ की गुहार लेकर पहुंचा है।
  • Jalandhar News: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों ने एक बार फिर से गर्मी से निजात पाई और राहत की सांस ली। बारिश का आनंद लेते लोगों की वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एक तरफ बारिश में भीगकर नौजवान आनंद ले रहा है, वहीं दूसरी ओर बच्चा छत की पाइप से गिर से बारिश के पानी में नहाने का लुत्फ उठा रहा है। दूसरी ओर बारिश के कारण सड़कों पर पानी इकट्ठा होना शुरू हो गया।

    पानी से लबालब हो रही सड़कों से नगर निगम की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन सीवरेज की सफाई को लेकर पानी से भरी सड़कें पोल खोल रही है। हालांकि 2 दिन पहले भी हुई बारिश से शहर की सड़के पानी से भर गई थी और लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विभाग की ओर से 4 दिन के लिए भारी बारिश का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शुक्रवार को राज्य में मुख्य रूप से मौसम शुष्क बना रहा। कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। शनिवार को पंजाब के 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।