Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: 98.89 करोड़ की लागत से स्टेशन तैयार, PM Modi कर सकते मेगा रैली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 98.89 करोड़ की लागत से स्टेशन तैयार, PM Modi कर सकते मेगा रैली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 98.89 करोड़ रुपये की लागत से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन तैयार हो गया है। ऐसे में इस माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने की संभावना है। उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी इस महीने एक बड़ी रैली को संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जालंधर में विशाल रैली को संबोधित करके बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई के आसपास पंजाब का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान, वे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ का दौरा भी कर सकते हैं। वहीं राजेश कुमार पांडे जनरल मैनेजर नॉर्दर्न रेलवे ने स्टेशन का निरीक्षण किया।

    उन्होंने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों से सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पंजाब का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

     

  • Jalandhar News: नहीं थम रहा Ritu Nooran का विवाद, संगत ने GT Road की बंद, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नहीं थम रहा Ritu Nooran का विवाद, संगत ने GT Road की बंद, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कुल्ले वाली सरकार बाबा सोमनाथ के साथ रितु नूरां और मंगी खान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि रितु नूरां और मंगी खान ने अन्य संतों के पास जाकर मामले को लेकर माफी मांग ली है और उन्होंने कहा कि अल्ला पाक मामले को लेकर इंसाफ करेंगा। दूसरी ओर संगत का कहना है कि उनका विवाद कुल्ले वाली सरकार से हुआ था और उन्होंने कुल्ले वाली सरकार के पास माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन वह अभी भी माफी नहीं मांग रहे बल्कि विवाद को तूल दे रहे है। इसी को लेकर आज संगत द्वारा फगवाड़ा में थाने के बाहर स्थित पुल के नीचे धरना लगाया गया।

    इस दौरान पुलिस प्रशासन को आधे घंटे तक का कार्रवाई करने का समय दिया गया था, लेकिन कार्रवाई ना होने पर संगत द्वारा जीटी रोड को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण जीटी रोड पर जाम लग गया है। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि 9 तारीख को एक प्रोग्राम हुआ था। इस प्रोग्राम में मंगी ने एक कलाम गाया जो कि कुरान से रीति से अलग थी। इस मामले को लेकर महापुरुष ने उसे समझाया और इतिहास को खराब ना करने की अपील की। जिसके बाद उस प्रोग्राम में तो मंगी खान मान गया।

    इसके बाद 24 तारीख को अन्य प्रोग्राम में मंगी खाने दोबारा उसी कलाम को गाया और महापुरुष ने उसे फिर से कलाम से रोका। आरोप है कि मंगी खान ने महापुरुष का विरोध किया और कलाम को जारी रखा। इस दौरान प्रोग्राम करवाने वाले महापुरुषों ने भी मंगी खान को स्टेज से उतार दिया। एडवोकेट ने कहा कि रितु नूरां का कोई कलाम को लेकर विवाद भी नहीं था, लेकिन रितु नूरां ने लाइव होकर कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ अपशब्द बोले। इस मामले को लेकर कानूनी तौर पर रितु नूरां के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। एडवोकेट ने कहा कि रितु के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने के रोष में संगत द्वारा पुल से हटकर जीटी रोड को दोनों और से बंद कर दिया गया। इस दौरान जीटी रोड पर भारी जाम लग गया।

  • Jalandhar News: राजन कोहली के घर पुलिस और एक्साइज विभाग की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राजन कोहली के घर पुलिस और एक्साइज विभाग की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप और गांधी कैंप में स्थित घरों में पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट ने रेड की। इस दौरान पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम को हिमाचल मार्का सहित अवैध शराब मिली। हालांकि तस्कर मौके से भाग निकला। आरोपी की पहचान राजन कोहली के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर गांधी कैंप में थाना 2 की एसएचओ अनु ने शीला नामक व्यक्ति के घर पर रेड की। इस दौरान घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। हैरानी की बात यह हैकि भार्गव कैंप में पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम की मौजूदगी में ग्राहक शराब लेने पहुंच रहे थे। एक्साइड इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उनको बस्ती एरिया में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद उन्होंने भार्गव कैंप पुलिस के साथ रेड की।

    इससे पहले ही तस्कर भाग निकला। जब घर की तलाशी ली तो अंदर से ढाई पेटी शराब मिली। इसमें एक पेटी हिमाचल की शराब थी। एक्साइज इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। भार्गव कैंप पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ पहले भी थाने में पर्चे हैं। कई बार ये पकड़ा जा चुका है लेकिन बार-बार शराब का धंधा शुरू कर देता है। आरोपी की पहचान हो गई है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

    थाना 2 की एसएचओ अनु ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर गांधी कैंप में शीला नामक व्यक्ति के घर पर एक्साइज विभाग की टीम के साथ रेड की गई। इस दौरान घर से अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि शीला पर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि जब पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट की कार्रवाई चल रही थी तो मौके पर कई ग्राहक शराब लेने के लिए पहुंचे। ग्राहकों ने नाम न बताते हुए कहा कि वह रोज यहां पर शराब लेने के लिए आते हैं और एक पव्वा 60 रुपए में मिलता है। हालांकि पुलिस ने ग्राहकों को लौटा दिया। पुलिस ने रेड के बाद घर को सील कर दिया है।

  • LPU के Summer Upskilling Program ने Innovation, Creativity और अनुभव से सीखने के जरिए Youth Minds को किया प्रेरित

    LPU के Summer Upskilling Program ने Innovation, Creativity और अनुभव से सीखने के जरिए Youth Minds को किया प्रेरित

    जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने स्कूल के छात्रों के लिए कई अपस्किलिंग प्रोग्राम आयोजित करके गर्मियों की छुट्टियों में सीखने और इनोवेशन करने में इस्तेमाल की। छुट्टियों के दौरान अलग-अलग समय पर आयोजित इन प्रोग्राम्स ने बच्चों को किताबों से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी, क्रिएटिविटी, संस्कृति और अनुभव से सीखने के ज़रिए नई रुचियों को खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। रॉकेट बनाने और ड्रोन उड़ाने से लेकर आर्टवर्क और स्टेज पर परफॉर्म करने तक, प्रतिभागियों ने अपनी गर्मियों की छुट्टियों का भरपूर फ़ायदा उठाते हुए कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए।

    कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘स्टूडेंट रिसर्च एंड प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट’ द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ‘एरोबोटिक्स बूटकैंप 2026’ में 15 स्कूलों के 71 छात्रों ने एयरोस्पेस, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी और 3डी प्रिंटिंग में सीखने का शानदार अनुभव प्राप्त किया। “जहाँ एयरोस्पेस और रोबोटिक्स मिलते हैं” थीम पर आधारित इस बूटकैंप ने प्रतिभागियों को एक्सपर्ट मेंटर्स के मार्गदर्शन में मॉडल रॉकेट डिज़ाइन और लॉन्च करने, आरसी एयरक्राफ्ट और ड्रोन सिस्टम को समझने और रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटिंग प्रोजेक्ट्स विकसित करने में सक्षम बनाया। टीमों में काम करते हुए, छात्रों ने असल दुनिया के एप्लीकेशन के ज़रिए टेक्नोलॉजी का अनुभव करते हुए अपनी क्रिएटिविटी, सहयोग, क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या-समाधान कौशल को बेहतर बनाया।

    यूनिवर्सिटी की गर्मियों की गतिविधियों में क्रिएटिविटी का एक नया आयाम जोड़ते हुए, ‘आर्ट्स एंड कल्चर डिवीज़न’ द्वारा आयोजित ‘ एलपीयू समर कैंप 2026’ ने युवा प्रतिभागियों का स्वागत संगीत, नृत्य, थिएटर, कला और इंटरैक्टिव लर्निंग से भरे माहौल में किया। इसमें कई तरह की परफॉर्मेंस भी शामिल थीं, जैसे कि डिवाइन प्रेयर, लोक ऑर्केस्ट्रा, रेट्रो बीट्स, जूनियर यूथ पार्लियामेंट, जूनियर जलवा डांस, मेघ लीला, माइम और नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’। प्रतिभागियों ने एक खास प्रदर्शनी के ज़रिए अपने आर्टवर्क और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स भी दिखाए, जबकि माता-पिता ने इंटरैक्टिव गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उत्सव जैसा माहौल बन गया।

    एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “सीखने का सफ़र बच्चों के हायर एजुकेशन में आने से बहुत पहले ही शुरू हो जाता है। जब युवा मन जिज्ञासु, जागरूक और नई चीज़ें जानने के लिए उत्सुक होते हैं, तो वे अपने भविष्य के सपनों की नींव रखते हैं। जब इस जिज्ञासा को सही दिशा दी जाती है, तो बच्चों में अपनी खूबियों को पहचानने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास आता है। एलपीयू में हमारा मानना ​​है कि छुट्टियां अनुभव से सीखने (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग) का एक अच्छा मौका बन सकती हैं।”

    प्रोग्राम का समापन प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देने के साथ हुआ। जश्न के अलावा, इन पहलों ने एलपीयू के उस विज़न को दिखाया जिसमें सीखने के ऐसे सार्थक अनुभव बनाने पर ज़ोर दिया जाता है जहां ज्ञान का इस्तेमाल हो, क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिले और जिज्ञासा को काबिलियत में बदला जा सके।

  • Jalandhar News: Axis Bank के ATM से व्यक्ति से हुआ स्कैम, निकले इतने हजार रुपए, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Axis Bank के ATM से व्यक्ति से हुआ स्कैम, निकले इतने हजार रुपए, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से व्यक्ति के साथ स्कैम हो गया। कल की घटना के बाद से वह आज दूसरे दिन इंसाफ को लेकर कभी बैंक कर्मियों के पास तो कभी पुलिस के पास भटक रहे है, लेकिन कोई सुनवाई हो रही। पीड़ित के अनुसार उसके साथ पहले भी स्कैम हो चुका है। पीड़ित को शक है कि बैंक में कैश डालने आते कर्मियों द्वारा स्कैम किया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि पास के दुकानदार ने बताया कि पहले भी मशीन में स्कैम हो चुका है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पकंज ने बताया कि वह कल सुबह 8 बजे एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए आया तो मशीन पर एक प्लेट लगी हुई थी।

    पैसे निकलवाने के लिए आया और 9 हजार रुपए निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस दौरान उसने देखा नहीं मशीन पर एक मेटल की प्लेट लगी हुई थी, जिसे हिलाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं हिली। पीड़ित ने कहाकि वह दूसरे एटीएम में पैसे निकालने के लिए चले गए। इस दौरान कुछ देर उन्हें शक हुआ कि उनके साथ स्कैम हो गया है। जिसके बाद वह वापिस आए तो देखा मशीन से मेटल प्लेट हट चुकी थी और उसने 500 रुपए निकाले तो वह निकल गए। इस दौरान पता चला कि उनके खाते से 9 हजार रुपए भी निकल चुके थे। व्यक्ति ने इसकी तस्वीर भी खींची हुई है, जिसमें कैश का मैसेज आया लेकिन पैसे मशीन से नहीं निकले।

    जिसके बाद वह चला गया और 5 मिनट बाद दोबारा वापिस आया तो प्लेट मशीन से गायब थी। पीड़ित ने दोबारा आकर मशीन से प्लेट गायब की तस्वीर भी खींची और उसके बाद एटीएम से 500 रुपए भी निकाले जो मशीन से निकल गए। इस मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि पत्नी का अकाउंट था और कस्टमर केयर ने कहाकि पत्नी की शिकायत के बिना शिकायत दर्ज नहीं होगी। जिसके बाद कस्टमर केयर की ओर से शिकायत दर्ज कर ली गई और उन्हें एक्सिस की सोढल ब्रांच पर शिकायत संबंधी भेजा।

    पीड़ित के अनुसार वहां पर बैंक कर्मियों ने कहाकि आपका अकाउंट आईसीआईसीआई का है और ऐसे में वह शिकायत दर्ज नहीं कर सकते। इस मामले को लेकर आईसीआईसीआई की ओर से मेल आने पर ही शिकायत दर्ज की जा सकती है। पीड़ित ने बैंक कर्मियों से सीसीटीवी फुटेज चैक करने की अपील की। इस मामले को लेकर वह पुलिस को भी लिखित में शिकायत दे दी है, लेकिन उन्होंने भी अभी रिसीविंग नहीं दी। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि दुकानदारों ने कैश डालने आते कर्मियों को भी कई बार शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

  • Jalandhar News: हेरोइन और अवैध हथियार बरामद, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हेरोइन और अवैध हथियार बरामद, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 6 कारतूस और 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों का पहचान चरणजीतपुरा के रहने वाले शुभम, गौरव और गुरु अमरदास कॉलोनी कालिया कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है।

    एसीपी क्राइम अमरबीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गांधी कैंप मोड़ के पास मौजूद थी, जहां पुलिस ने चरणजीतपुरा के रहने वाले शुभम, गौरव और गुरु अमरदास कॉलोनी कालिया कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की एक टीम लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने रणजीत सिंह निवासी गांव नवा पिंड भट्टे, थाना कोतवाली, जिला कपूरथला और प्रकाश कौर उर्फ कालो निवासी गांव बूटा, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

     

  • Jalandhar News: इस बार रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को भी खुलेंगे हेड पोस्ट ऑफिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस बार रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को भी खुलेंगे हेड पोस्ट ऑफिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रक्षाबंधन का पर्व बहन के भाई का प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहने अपनी भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं और बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस बार रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर हेड पोस्ट ऑफिस ने विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग के अनुसार, 15 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को भी जालंधर हेड पोस्ट ऑफिस खुला रहेगा।

    इस दौरान बहनें अपने भाइयों को देश के विभिन्न हिस्सों में आसानी से राखियां डाक के माध्यम से भेज सकेंगी। डाक विभाग ने लोगों से समय रहते राखियां भेजने की अपील की है, ताकि रक्षाबंधन के समय पर पहुंच सकें। पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि राखी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए, डाक विभाग ने सभी रविवारों और सरकारी छुट्टियों पर चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के बुकिंग काउंटर खुले रखने का फैसला किया है।

    उन्होंने बताया कि रविवार और छुट्टियों के दिन ये पोस्ट ऑफिस सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। खुले रहने वाले पोस्ट ऑफिस में जालंधर सिटी हेड पोस्ट ऑफिस, जालंधर कैंट हेड पोस्ट ऑफिस, नवांशहर मेन डाकघर,भोगपुर सब पोस्ट ऑफिस, ग्रेन मार्किट पोस्ट ऑफिस, बस्ती गुजां सब पोस्ट ऑफिस, फिल्लौर सब पोस्ट ऑफिस और बंगा सब पोस्ट ऑफिस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर डिवीजन के सभी डाकघरों में राखी के लिए स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध हैं।

  • Jalandhar News: ‘अप्सरा 2’ गाने को लेकर विवादों में घिरे Punjabi Singer व lyricist Jaani, ईसाई समुदाय में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ‘अप्सरा 2’ गाने को लेकर विवादों में घिरे Punjabi Singer व lyricist Jaani, ईसाई समुदाय में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर पंजाबी गायक और गीतकार जानी के नए गीत ‘अप्सरा 2’ को लेकर जालंधर में ईसाई समाज ने कड़ा विरोध जताया है। समुदाय का आरोप है कि गीत के कुछ बोल उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और चर्च की गरिमा का अपमान करते हैं। इस संबंध में ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपकर जानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    ईसाई समुदाय के नेताओं के अनुसार विवाद गीत की उन पंक्तियों को लेकर है, जिनमें चर्च के भीतर मोमबत्तियां जलाने और उसके बाद ‘अप्सरा’ दिखाई देने का जिक्र किया गया है। उनका कहना है कि चर्च एक पवित्र धार्मिक स्थल है और उसकी तुलना किसी काल्पनिक पात्र या ‘अप्सरा’ से करना धार्मिक आस्था का अपमान है। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जानी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

    प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।समुदाय के नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि पंजाबी संगीत उद्योग में धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों को लेकर संवेदनशीलता बरतनी चाहिए और किसी भी धर्म या समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से बचना चाहिए।

  • Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ब्यास पिंड में मामूली विवाद को लेकर 2 पड़ोसियों में हिसंक झड़प हो गई। जहां एक परिवार ने दूसरे परिवार पर बाहर से नौजवानों को बुलाकर हमला करने के आरोप लगाए है। इस घटना में परिवार के 4 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि घटना को लेकर दूसरा पक्ष मीडिया के सामने नहीं आया है। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से अस्पताल में उपचार करवा रही हरजीत कौर ने कहाकि उसने घर की छत पर पानी की टंकी लगाने के लिए प्लंबर लगाया हुआ था। आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा टंकी की पाइप लगाने को लेकर विरोध जताया जा रहा था। दरअसल, निर्माणाधीन जगह की दीवार दोनों परिवारों की सांझी है। ऐसे में इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों परिवारों में हाथापाई हो गई।

    आरोप है कि पड़ोसी द्वारा पिछले कुछ दिनों से उनके साथ रोजाना लड़ाई की जा रही थी। निर्माण के दौरान पीड़ित हरजीत कौर ने दिलजीत कौर को बुलाकर दिखाया कि उनकी दीवार को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आरोप है कि इसी दौरान संजू, परमार सहित अन्य नौजवान आए और उसके साथ हाथापाई करने लगे। आरोप है कि इस हाथापाई में उसके कपड़े फाड़ दिए गए। हमलावारों के पास पिस्तौल थी और उस पर डंडों से भी हमला किया गया। हरजीत कौर के अनुसार उसे छुड़वाने के लिए देवर आया तो हमलावारों ने देवार और पति पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद बेटे पर भी हमला किया गया।

    इस घटना में देवर, पति, बेटा और हरजीत कौर घायल हुई है। घायलों की पहचान सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरजोत कौर और बेटा सुखिंदर के रूप में हुई है। पीड़ित ने कहा कि घटना में हमलावारों द्वारा बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना के दौरान भागकर उन्होंने जान बचाई। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है और कहाकि उन्हें दिलजीत कौर और उसके परिवार से जान का खतरा है। सोना ने कहाकि दोनों पक्षों की सांझी दीवार है। इस दौरान छत पर टंकी लगाने के लिए पाइप लगाने थी। इसी मामले को लेकर पड़ोसियों द्वारा विरोध जताया गया और दीवार से सीमेंट उतरने का हवाला दिया गया।

    सोना का कहना है कि 3 दिन से विवाद चल रहा था। इस दौरान परिवार पड़ोसियों को समझाने के लिए गया था। आरोप है कि दिलजीत कौर ने डेढ दर्जन नौजवानों को बुलाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में जमकर तोड़फोड़ की गई और परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि दिलजीत कौर के 2 दामाद संजू और सूरज ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाए हैकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस द्वारा कोई पर्चा दर्ज नहीं किया जा रहा। आरोप हैकि दूसरा पक्ष आजाद घूम रहा है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: चाकू की नोंक पर ऑटो चालक से मोबाइल, नकदी और चाबी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चाकू की नोंक पर ऑटो चालक से मोबाइल, नकदी और चाबी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर के मछी मार्केट इलाके में एक ऑटो चालक के साथ लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सवारी बनकर आए दो बदमाशों ने चालक को सुनसान गली में ले जाकर चाकू की नोंक पर उसका गला दबाया और मोबाइल फोन, नकदी तथा ऑटो की चाबी लूटकर फरार हो गए।

    पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि दो अज्ञात युवक उसकी गाड़ी में सवारी बनकर बैठे थे। रास्ते में उन्होंने एक गली की ओर जाने को कहा। गली में पहुंचने के बाद बदमाशों ने कहा कि उनका घर यहीं है और वे कपड़े बदलकर किराया लेकर आते हैं। उन्होंने चालक से ऑटो साइड में लगाने को कहा।

    चालक उनकी बातों में आ गया और ऑटो एक तरफ खड़ा कर दिया। जैसे ही ऑटो रुका, दोनों बदमाशों ने चालक पर चाकू तान दिया और उसे जबरन ऑटो से नीचे उतारकर कुछ दूरी तक ले गए। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसका गला दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद दोनों आरोपी चालक का मोबाइल फोन, जेब में रखी नकदी और ऑटो की चाबी छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वारदात के समय घटनास्थल पर करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे। उसने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज भी लगाई, लेकिन कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।

    लोगों के सामने ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। चालक के अनुसार दोनों आरोपी देखने और बोलने से स्थानीय नहीं लग रहे थे। उसने बताया कि ऑटो उसके पिता के नाम पर हाल ही में किस्तों पर खरीदा गया है। परिवार की आजीविका इसी ऑटो पर निर्भर है और घटना के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित को जांच का भरोसा दिया है। वहीं पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसका मोबाइल फोन और ऑटो की चाबी जल्द बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।