Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर AAP ने मनाया जश्न, कहा- Gen Z की हुई जीत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर AAP ने मनाया जश्न, कहा- Gen Z की हुई जीत, देखें वीडियो

    जालंधरः दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शऩ को लेकर केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई। जिसके चलते केंर्दीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं आप पार्टी द्वारा आज थालियां बजाकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शऩ किया जाना था, लेकिन केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन की जगह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में आप पार्टी द्वारा महानगर में जश्न मनाया गया।

    पूरा देश सभी बच्चों के साथ खड़ाः मेयर
    मेयर विनीत धीर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर लेकर कहा आज संविधान की जीत हुई है। ये ताना साही की सरकार है। लेकिन पूरा देश आज सभी बच्चों के साथ खड़ा है।

    सच्चाई की हमेशा जीत हुई हैः मोहिंदर भगत
    कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पार्टी समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद जश्न मनाया। इस दौरान शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इसके बाद आप वर्करों ने केेंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आज डैमोक्रेसी की जीत हुई है, जो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पड़ा है। यदि पहले ही सरकार सभी बच्चों की मांगें मान लेती तो इतना युवाओं का नुक्सान नहीं होता। युवाओँ को अपना हक लेने के लिये सड़क पर उतरना पड़ा ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमेसा सच्चाई की जीत हुई है। आज भी लोकतांत्रिक देश में सच्चाई की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी हमेशा देश के युवाओं के साथ खड़ी है और भविष्य में खड़ी रहेगी।

    इधर, भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा काफी देर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन आज देश की सभी युवाओं की जीत हुई। आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा है।

  • Jalandhar News: धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर Punjab प्रधान Kewal Dhillon का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर Punjab प्रधान Kewal Dhillon का आया बयान, देखें वीडियो

    प्रदर्शन में छात्र नहीं बैठे गुंडे बिठाए

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों जालंधर में निजी होटल में जरनल हाउस की मीटिंग में शामिल हुए। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती को लेकर एकत्रित हुए। ऐसे में प्रत्येक मंदिर, गुरुद्वारा और धार्मिक स्थलों पर कार्यकता जाकर सेवा करेंगे और श्री गुरु रविदास के मार्ग दर्शन पर चलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहाकि पार्टी द्वारा आज एकत्रित होकर पंजाब में जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं केंद्रिय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केवल ढिल्लों ने कहा कि छात्रों के सुसाइड मामले और पेपर लीक को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर है। पीएम मोदी द्वारा सीबीआई जांच शुरू करने के आदेश दे दिए है। वहीं 13 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वहीं अब अगर पेपर लीक होता है तो दोषी पाए गए पर 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रवाधान रखा गया है। वहीं राहुल गांधी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वह मौज कर रहे है और बच्चों के साथ मिलकर वह राजनीति कर रहे है। केवल ढिल्लों ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहाकि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि वहां पर छात्र नहीं गुंडे बिठाए हुए है। वहीं परगट सिंह के बयान पर कहा कि 2004 से 2010 तक कई पेपर लीक हुए उस पर कांग्रेस ने क्या कदम उठाए।
  • Jalandhar News: 20 वर्षीय युवक मौत मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 20 वर्षीय युवक मौत मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    2 महिलाएं गिरफ्तार, 3 नौजवान फरार

    जालंधर, ENS: गोराया के गांव रुड़की के 20 वर्षीय युवक जश्नदीप लोई की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक जश्नदीप लोई की मां गुरप्रीत कौर और भाई सुरखाब कुमार ने बताया कि जश्नदीप को बीते दिन दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौसी का लड़का गांव मिउवाल से गांव रुड़की किसी काम से अपने साथ ले गया था। इसके बाद रात 8:15 बजे परिवार को फोन करके सूचना दी गई कि जश्नदीप ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रैक्टर उस पर चढ़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि उसे जानबूझकर मौत के घाट उतारा गया है। मामला तब संदिग्ध बन गया जब देर रात परिवार को बताए बिना मृतक के शव को गांव रुड़की से स्विफ्ट गाड़ी (नंबर: PB32P3355) में लाकर गांव मिउवाल में फेंकने की कोशिश की गई। इस दौरान गांव के एक युवक की नज़र उन पर पड़ गई और जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो 3 व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि 2 महिलाओं को गाड़ी सहित मौके पर ही काबू कर लिया गया। वहीं पंच जसविंद कौर ने कहाकि उन्हें देर रात पता चला कि नौजवान को मारकर कार सवार 3 नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पंच ने कहा कि वह परिवार को जब बेटे की मौत की सूचना मिली तो वह गाड़ी का इंतजाम करने में लग गए। इस दौरान कार में सवार 3 नौजवान और 2 महिलाएं शव को फेंककर फरार होने लगी। लेकिन लोगों की मदद से 2 महिलाओं को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि नौजवान फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों को गिऱफ्तार कर लिया।  
  • Jalandhar News: बस को क्रॉस कर रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस को क्रॉस कर रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के निकटवर्ती गांव में लंबे समय से सड़क के बीच में खड़े गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण यह सड़क अब खूनी सड़क के नाम से जानी जाने लगी है। इस सड़क पर खड़े गंदे पानी के कारण गांव रसूलपुर की एक स्कूटर सवार महिला की मौत हो चुकी है, इससे सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से आज तक इसका कोई पक्का समाधान नहीं किया गया है।

    शनिवार को इस खूनी सड़क ने गांव सैफाबाद के एक युवक को निगल लिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय लखविंदर पुत्र राम शरण निवासी गांव सैफाबाद के रूप में हुई है। लखविंदर सिंह अपने भाई अभय के साथ पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहों साइड से फिल्लौर की ओर आ रहा था। मौके पर मौजूद ड्राइवर अंकुश ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल चालक एक बस को क्रॉस कर रहे थे कि अचानक मोटरसाइकिल पानी के कारण स्लिप हो गई और यह हादसा हो गया।

    लगातार बढ़ रहे इन हादसों के कारण आज बहुजन समाज पार्टी की ओर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बसपा फिल्लौर के हलका इंचार्ज खुशी राम नंगल ने कहा कि इस खूनी सड़क ने अब तक कई कीमती जानें ले ली हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से हादसा होने पर ही यहां आकर मामले का समाधान करने का ऐलान कर महज़ खानापूर्ति ही की जाती रही है, पर कोई पक्का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब बसपा पार्टी तब तक धरना प्रदर्शन करेगी, जब तक इस मामले का प्रशासन की ओर से कोई पक्का समाधान नहीं किया जाता।

  • Jalandhar News: लगा Power Cut, आज मेले से पहले सप्लाई बंद को लेकर लोग परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लगा Power Cut, आज मेले से पहले सप्लाई बंद को लेकर लोग परेशान, देखें वीडियो

    पार्षद ने दी चौक जाम करने की धमकी

    जालंधर, ENS: मखदूमपुरा इलाके में बिजली की सप्लाई ठप होने से लोग काफी परेशान है। लोगों का कहना हैकि आज इलाके में धार्मि मेले का आयोजन है। ऐसे में सुबह 4 बजे इलाके की बिजली बंद है। वह कई बार बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर चुके है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंचे। पार्षद ने कहाकि 12 घंटे से इलाके में बिजली की सप्लाई बंद है। उन्होंने कहाकि वह अधिकारियों को कई बार वह खुद फोन कर चुके है। पार्षद ने कहा कि जेई तलविंदर को फोन किया तो वह आने का आश्वासन दे रहे है, लेकिन 12 घंटों से कोई कर्मी नहीं घटना स्थल पर भेजा गया। वहीं एसडीओ से बात की गई तो उसका कहना था कि कर्मी हड़ताल पर है। पार्षद ने कहाकि गर्मी में 12 घंटे से इलाका निवासी काफी परेशान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहाकि अगर आधे घंटे तक बिजली बहाल नहीं की गई तो वह स्काईलार्क चौक पर धरना लगाया जाएगा। ऐसे में अगर जब भी बिजली की सप्लाई बंद होगी तो सभी चौकों पर धरना लगाकर बंद किया जाएगा। उन्होंने कहाकि पीरों की जगह पर बाबा मखदूमशाह जी का सलाना मेले का आयोजन है। ऐसे में बिजली विभाग से आज सप्लाई बहाल करने की अपील की गई, लेकिन फिर भी कोई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचा और ना ही बिजली बहाल की गई।
  • Jalandhar News: छात्रों के प्रदर्शन को लेकर BJP पर बरसे कांग्रेस विधायक कोटली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: छात्रों के प्रदर्शन को लेकर BJP पर बरसे कांग्रेस विधायक कोटली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली ने केंद्र पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि ​देश का शिक्षा सिस्टम आज इस स्तर पर गिर चुका है कि पेपर लीक के मामलों के कारण कई छात्र-छात्राओं को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मिलीभगत के चलते ये मामले लगातार हो रहे हैं, इसलिए उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। पूरा देश का विद्यार्थी आज सड़कों पर है और जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन का समर्थन कर रहा है। जब छात्र संसद का घेराव करने जा रहे हों, तो उन्हें शांति से भी समझाया जा सकता है, लेकिन उन पर लाठियां और पैलेट गन से गोलियां चलाई जा रही हैं। अगर छात्रों को इंसाफ नहीं मिलेगा और पेपर लीक होते रहेंगे, तो हमारे बच्चे कब तक आत्महत्या करते रहेंगे? आज जालंधर के अंदर हो रहे इस बड़े प्रदर्शन की हिमायत करने के लिए मैं पार्टी स्तर से ऊपर उठकर यहां आया हूं, क्योंकि छात्र भी यही चाहते थे कि हमें मिलकर संघर्ष लड़ना चाहिए।

    ​जब इतने संघर्ष के बाद भी यह खबर सामने आ रही है कि महाराष्ट्र में टेट (TET) का पेपर लीक हो गया है, तो यह बेहद चिंताजनक है। यदि ऐसा लगातार हो रहा है, तो देश के प्रधानमंत्री को तुरंत पूरे देश से माफी मांगकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना चाहिए और उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल में डालना चाहिए। सरकार या प्रधानमंत्री को बार-बार अपनी ही सरकार के मंत्री के कारण क्यों शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है? जालंधर के संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि देश और पंजाब का हर युवा और छात्र वर्ग दिल्ली के संघर्ष के समर्थन में सड़कों पर उतर आया है।

    ​जब बीजेपी की तरफ से यह कहा जाता है कि छात्रों को विपक्षी दलों ने उकसाया है, तो यह बेबुनियाद है। विपक्ष और चुने हुए नुमाइंदों की यह जिम्मेदारी बनती है कि अगर किसी भी वर्ग के साथ अन्याय या ज्यादती हो, तो वे संसद के अंदर खड़े होकर सरकार से सवाल पूछें। राहुल गांधी लगातार संसद के अंदर चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन हाउस को एडजोइन करना पड़ रहा है और उन्हें बोलने तक का समय नहीं दिया जा रहा है। अगर संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा, तो विपक्ष और नेता सड़कों पर उतरकर जनता और छात्रों की लड़ਾਈ लड़ेंगे। बीजेपी नेता विजय सांपला को शायद कोई जानकारी नहीं है कि संसद के अंदर क्या चल रहा है; उन्हें घरों से बाहर निकलकर टीवी देखना चाहिए ताकि पता चल सके कि विपक्ष को चर्चा के लिए कोई समय तक नहीं दिया जा रहा है।

    ​केंद्र सरकार देश को तबाही के रास्ते पर ले जा रही है। जिन युवाओं को देश का इंजीनियर, वकील और डॉक्टर बनना है, अगर आप उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे, तो देश के भविष्य की क्या उम्मीद की जा सकती है? यह सब केंद्र सरकार और आरएसएस के माध्यम से चलाया जा रहा है ताकि छात्र इसी तरह सड़कों पर रुल्ते रहें, लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। ​लाठीचार्ज और हिंसा से बचने के लिए छात्रों को मंदिरों के कपाट बंद करने पड़े और मजबूर होकर गुरु घर (गुरुद्वारों) की ओट लेनी पड़ी, जहां जाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। यहां तक कि जो छात्र वहां केवल माथा टेकने जाते थे, उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया गया, जो कि बेहद निंदनीय है। गुरुद्वारे, मंदिर और मस्जिद सभी के सांझे होते हैं। यदि गुरुघर के अंदर जाकर छात्रों को लंगर मिला या उन्होंने खुद को सुरक्षित किया, तो यह गुरुओं के उस पैगाम की मिसाल है जो हमेशा गरीबों, विद्यार्थियों और संघर्षशील लोगों की सहायता करता है। यह बाबा नानक की धरती और गुरु गोबिंद सिंह का देश है, जिसने हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया है।

    ​कल सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग में दो मांगों पर तो सहमति जता दी गई, लेकिन मुख्य मांग—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे—पर अभी तक सहमति नहीं बनी है। छात्रों द्वारा किए गए सुसाइड्स के लिए मुआवजा और मुकदमे वापस लेना तो सेकेंडरी बातें हैं, असली जिम्मेदार तो देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र उनका इस्तीफा लेने से क्यों भाग रहे हैं? यदि बच्चे शांत हो सकते हैं और उन्हें इंसाफ मिल सकता है, तो प्रधानमंत्री चुप क्यों बैठे हैं? इसका मतलब यह है कि सरकार खुद कहीं न कहीं इस खेल में शामिल है और समझौते के चक्कर में इस आंदोलन को खत्म करना चाहती है, लेकिन बच्चों ने जो मजबूत स्टैंड लिया है, वह सराहनीय है।

    ​बच्चे पीएम नरेंद्र मोदी से कोई अपनी जमीन-जायदाद नहीं मांग रहे हैं, वे तो केवल अपने ऊपर हुए जुल्म के खिलाफ इंसाफ की मांग कर रहे हैं। यदि देश के मंत्रियों और प्रधानमंत्री से इंसाफ की उम्मीद नहीं होगी, तो यह संघर्ष यूं ही जारी रहेगा और ये लोग प्रधानमंत्री को भी झुकाकर मानेंगे। यह बहुत चिंता का विषय है कि जिन छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए थी, उन्हें रातें जागकर सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है। इस दर्द को या तो वे माता-पिता समझ सकते हैं या फिर वे लोग समझ सकते हैं जो खुद संघर्षों की भट्ठी से उठकर आए हैं।

  • Jalandhar News : मेहर चंद पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर

    Jalandhar News : मेहर चंद पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर

    जालंधर: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि अधिकांश सीटें भर चुकी हैं तथा केवल कुछ ही ट्रेडों में सीटें शेष हैं। दसवीं पास इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय समय के दौरान किसी भी समय कॉलेज पहुँचकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है।

    उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए प्रवेश लेने का अंतिम अवसर है। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में एडमिशन हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

    इसके अतिरिक्त, +2 (नॉन-मेडिकल), व्यावसायिक (वोकेशनल) तथा आई.टी.आई. उत्तीर्ण विद्यार्थी लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनाई) द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाखों रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की तकनीकी शिक्षा बाधित न हो।

    कॉलेज में 30 जुलाई को हवन-यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों तथा संपूर्ण डिप्लोमा पाठ्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: Apeejay College के बाहर भारी हंगामा, एडमिशन को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Apeejay College के बाहर भारी हंगामा, एडमिशन को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    छात्र ने टीचर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

    जालंधर, ENS: सविधान चौक के पास महावीर मार्ग पर स्थित एपीजे कॉलेज के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, छात्र ने टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पीड़ित स्टूडेंट के परिजनों का कहना हैकि उनकी बच्ची के साथ कॉलेज के टीचर द्वारा 2 महीने पहले छेड़छाड़ की गई थी। जिसको लेकर उनके द्वारा प्रिंसीपल को शिकायत दी गई थी। परिजनों के अनुसार प्रिंसीपल ने टीचर को कॉलेज ने निकालने का आश्वासन दिया था और बच्ची के भविष्य को लेकर मामले को शांत करने की अपील की गई थी। ऐसे में अब वह बच्ची की एडमिशन करवाने के लिए कॉलेज में आए तो उसकी एडमिशन नहीं की जा रही। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिए गए। जिसके विरोध में अन्य छात्रों के साथ मिलकर पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में भारी संख्या में छात्र कॉलेज के बाहर इंसाफ की मांग कर रहे है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा छात्रों को शांत करवाया गया और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महक शर्मा छात्रा को लेकर विवाद चल रहा है। प्रिंसीपल का फोन आया था कि हायर अथारिटी की मीटिंग के कारण बच्ची को एडमिशन पर रोक लगी है। इसी मामले को लेकर परिजनों ने कॉलेज द्वारा एडमिशन ना दिए जाने को लेकर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजनों द्वारा मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी। वहीं पीड़ित छात्रा महक शर्मा ने कहाकि वह 2 साल से कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 2 माह पहले पेपर के दौरान एक सचिन टीचर ने उसके साथ गलत हरकत की। जिसके बाद उसने परिजनों से बात की और परिजनों ने सीनियर टीचर से मामले को लेकर बात करने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि मामले को लेकर सीनयर टीचर ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद अब टीचर को तो निकाल दिया गया, लेकिन अब उसे एडमिशन नहीं दी जा रही। छात्रा ने कहा कि कल 9 घंटे तक उसके पेरेट्स कॉलेज में एडमिशन को लेकर बैठे रहे, लेकिन एडमिशन नहीं दिया गया। वहीं छात्रा की माता रितु ने कहा कि बीते दिन एडमिशन की वजह पूछी गई तो हायर अथारिटी की मीटिंग का हवाला दिया गया। पीड़ित परिजनों का कहना हैकि बेटी की थर्ड ईयर की एडमिशन कॉलेज द्वारा नहीं दी जा रही। परिजनों का कहना हैकि कॉलेज द्वारा उन पर हंगामा करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं खालसा कॉलेज के प्रधान लक्ष्य कपिला ने कहाकि टीचर द्वारा पेपर के दौरान उसकी सीट बार-बार बदली गई। जिसके बाद उसके साथ गलत हरकत की गई। ऐसे में प्रधान ने कहा कि वह बच्ची के हक में उतरे, लेकिन पुलिस द्वारा उनका कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा। पुलिस ने कॉलेज के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी है और आगे जाने पर रोक लगा दी है। प्रधान ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और छात्रा को एडमिशन देने की मांग की है।  
  • Jalandhar News: शहर में खुले 3 नए आम आदमी क्लिनिक, 107 दवाइयां और 47 टेस्ट होंगे Free, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शहर में खुले 3 नए आम आदमी क्लिनिक, 107 दवाइयां और 47 टेस्ट होंगे Free, देखें वीडियो

    Punjab में आज से खुलेंगे 100 नए क्लीनिक

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक योजना को और विस्तार दे रही है। ऐसे में आज से राज्य के लोगों को 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे है, जोकि 3 दिन तक लोगों को समर्पित किए जाएंगे। दरअसल, नेता 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिनों तक विभिन्न इलाकों में इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेताओं द्वारा इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन किया जा रहा है। इनमें 73 शहरी और 27 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं। इस नए क्लिनिक खुलने से लोगों काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आप पार्टी द्वारा शहर में 25-25 लाख की लागत से 3 नए क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। जिसमें से बूटा मंडी में एक नया क्लिनिक खोला गया, वहीं बुड्डा मल ग्राउंड के पास नया क्लीनिक और लैदर कॉप्लैक्स के पास नया आम आदमी क्लीनिक खोल गया। इसी के साथ आज नए खुले 100 क्लीनिकों के साथ राज्य में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1,090 हो गई। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मान सरकार ने पंजाब के लोगों से किए सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा आज राज्य भर में 100 नए क्लिनिक खोले जा रहे है, जिसमें से 3 वेस्ट हलके में नए क्लिनिक खोले गए है। इसी के साथ एक हजार से अधिक नए क्लिनिक राज्यभर में खोले गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क होंगे। इस योजना के तहत अब तक पंजाब के लोगों को भारी फायदा मिल चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में खुले नए क्लिनिक से 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिला है। वहीं, 3.43 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हो चुके हैं।  
  • Jalandhar News: तारों में लगी भीषण आग, बिजली सप्लाई हुई ठप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तारों में लगी भीषण आग, बिजली सप्लाई हुई ठप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा में कमला माता चौक के पास मंदिर वाली गली में देर रात अचानक तारों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। देर रात आग लगने से घर में भारी नुकसान होने से बचाव रहा। मिली जानकारी के अनुसार गली में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण देर रात 2 बजे आग लगी है।
    घटना के बाद से आज सुबह तक लाइट बंद है। लोगों का कहना हैकि घटना संबंधी बिजली विभाग को देर रात सूचित कर दिया गया था, लेकिन कोई अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा है। ऐसे में आज सुबह भी इलाका निवासी गर्मी में बिना लाइट के घरों के बाहर बैठे है। वहीं गली में तारों की टुकड़े बिखरे हुए है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के कर्मी हड़ताल पर है। ऐसे में इलाका निवासी भी बिजली की सप्लाई बंद होने से काफी परेशान है।