Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: नीट पेपर लीक मामले में 21 छात्रों को दी श्रद्धाजंलि, लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नीट पेपर लीक मामले में 21 छात्रों को दी श्रद्धाजंलि, लगाया धरना, देखें वीडियो

    अलर्ट मोड पर आई पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा

    जालंधर, ENS: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन जारी है। वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया। जिसके बाद आज अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करके कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस के सामने धरना लगाकर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तक तक विरोध जारी रहेंगा। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी ऑफिस जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे युवाओं से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन शहर की शांति और यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उधर, किसान भी छात्रों के समर्थन में आ गए। किसान नेता जोगिंदर उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि वो 27 जुलाई को स्टूडेंट्स के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने भी छात्रों की मांग को सही ठहराया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
  • Jalandhar में छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन, आप पार्टी थालियां बजाकर जताएंगी रोष

    Jalandhar में छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन, आप पार्टी थालियां बजाकर जताएंगी रोष

    उधर, BJP के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी कांग्रेस

    जालंधर, ENS: नीट पेपर लीक मामले में देश भर में विरोध हो रहा है। विपक्ष पार्टियों द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। वहीं केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा के साथ सीजेपी के 2 छात्रों की बीते दिन मीटिंग हुई। जहां छात्रों द्वारा 3 प्रमुख मांगों के साथ 5 सुझाव रखे गए। ऐसे में आज दोपहर केंद्रिय मंत्री की छात्रों के साथ दोबारा मीटिंग होगी, जहां सरकार के फैसले को लेकर बात की जाएगी। दिल्ली में संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों के हक में जालंधर के विद्यार्थियों की तरफ से आज शांतमय ढंग से रोष मार्च निकाला जाएगा। इसी के साथ डीसी आफिस के सामने पुड्ढा कांप्लेक्स में विद्यार्थियों की तरफ से सुबह 9 से रात 9 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 26 जुलाई को सुबह 9 से रात 9 बजे तक भूख हड़ताल होगी। यह रोष प्रदर्शन किसी राजनीतिक बैनर के तले नहीं बल्कि विद्यार्थियों की तरफ से स्वेच्छा के साथ-साथ देश भर में सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा प्रणाली में खामियों के जरिये विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के विरोध में है। उधर, कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा आज भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण से किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता सत्याग्रह करेंगे और कैंडल मार्च निकालेंगे। कांग्रेस नीट और सीबीएसई परीक्षा घोटालों, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ तथा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी। वहीं आम आदमी पार्टी आज थाली बजाओ प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने इस प्रदर्शन को ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ का नाम दिया है। इसके अंतर्गत कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।  
  • Jalandhar News: NEET Paper Leak मामले में न्याय सत्याग्रह शुरू, की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NEET Paper Leak मामले में न्याय सत्याग्रह शुरू, की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नीट पेपर लीक मामले दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर मामला गरमा गया है। हालांकि देर रात मेंदाता अस्पताल में जेपी नड्डा पहुंचे और उन्होंने सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाया। दरअसल, सोनम वांगचुक की तीन शर्तों के बाद अनशन तोड़ा गया। लेकिन अभी भी नीट पेपर लीक मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज से युवा नेता रवीश राज शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने पुडा परिसर में न्याय सत्याग्रह शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने12 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

    उन्होंने देशभर के लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह न्याय सत्याग्रह किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि सामाजिक मंच से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस आंदोलन का समर्थन करें और युवाओं की आवाज को मजबूत बनाने में सहयोग दें। रवीश राज शर्मा ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है।

    यदि विद्यार्थियों की मांगों का जवाब संवाद से देने के बजाय बल प्रयोग किया जाएगा तो इससे युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होगा। रवीश राज शर्मा ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब युवाओं ने अपने अधिकारों और देश के भविष्य के लिए आवाज उठाई है, तब-तब सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज भी युवाओं को अपने भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए। इसके अलावा दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई।

  • Jalandhar News: खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव संग ढेसियां की खस्ताहाल सड़क को लेकर गांववासियों और दुकानदारों ने अनोखे ढंग से रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क के बीच धान लगाकर संबंधित विभाग का ध्यान सड़क की गंभीर समस्या की ओर खींचा। इस संबंधी जानकारी देते हुए बूटा सिंह और भोगल ने बताया कि संग ढेसियां की सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है और कई बार उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर हर समय पानी जमा रहता है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें सड़क के बीच धान लगाकर अपना रोष जताने के लिए मजबूर होना पड़ा। गांववासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे इससे भी बड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

  • Jalandhar News: Sarvodaya सहित 14 Hospitals के घोटाले पर सेहत मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sarvodaya सहित 14 Hospitals के घोटाले पर सेहत मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वोदय अस्पताल के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता, भ्रष्टाचार या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे और सरकारी धन का सही उपयोग हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई से जुड़े कई आंकड़े भी साझा किए। दरअसल, पंजाब सरकार की 10 लाख बीमा योजना में पंजाब के 14 अस्पतालों ने घोटाला किया है, जिनमें जालंधर के सर्वोदय अस्पताल का नाम भी सामने आ गया है। जिसको सरकार ने 10 लाख योजना के लाभ वाली लिस्ट से बाहर निकाल दिया है।

    जांच के दौरान ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें 6 मरीजों के परिजनों से कथित रूप से अवैध तरीके से पैसे वसूले गए थे। सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित परिवारों को उनकी राशि वापस दिलाई है। ऐसे में इनके खिलाफ सरकार द्वारा कारवाई की तैयारी की जा रही है। उक्त अस्पताल मुफ्त इलाज के बाद भी मरीज़ों से पैसे ले रहे हैं ओर कुछ तो नकली मरीज़ भर्ती करके सरकारी। स्कीम में घोटाला करके पैसे लिए जिनके खिलाफ अब कार्यवाही की तैयारी है, किडनी स्कैम में पहले से ही चर्चा में रहे डाक्टर पर अब कारवाई होनी निश्चित है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उनके अनुसार, स्वास्थ्य योजना में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जांच के दौरान 6 मरीजों के परिवारों से कथित रूप से गलत तरीके से वसूली गई राशि वापस कराई गई। इसके अलावा, गड़बड़ी में शामिल 14 अस्पतालों पर कुल ₹78.67 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक 50.30 लाख लोगों को ₹10 लाख तक का हेल्थ कार्ड जारी किया जा चुका है।

    सरकार के मुताबिक, 5.12 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया है। इस योजना के तहत अब तक ₹914 करोड़ की उपचार सहायता उपलब्ध कराई गई है। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 733 कैंसर मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है। उनके अनुसार, समय पर उपचार मिलने से कई मरीजों को राहत मिली है और लोगों को इलाज के लिए कर्ज लेने जैसी परिस्थितियों से भी बचाया जा सका है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है। सरकार के साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, लाभार्थियों में 52 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 68 प्रतिशत लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से योजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है और शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: डेढ किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News: डेढ किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर रेंज ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हीरो डेस्टिनी स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन निवासी आजाद नगर छेहरटा अमृतसर के रूप में हुई है।

    एएनटीएफ जालंधर रेंज की एआईजी वत्सला गुप्ता (आईपीएस) ने बताया कि एएनटीएफ टीम ने अमृतसर बाईपास पर इंडिया गेट से आगे बिजली ग्रिड के सामने खाली जगह पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन निवासी गली नंबर-9, आजाद नगर, छेहरटा, अमृतसर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी नंबर PB-02-FG-4276 से 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इस संबंध में एएसआई मनजीत सिंह की शिकायत पर थाना एएनटीएफ, एसएएस नगर (मोहाली) में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं पास है और कपड़ों का कारोबार करता था। पुलिस के अनुसार जल्दी अमीर बनने, कम समय में अधिक पैसा कमाने और महंगे शौक पूरे करने के लालच में वह हेरोइन तस्करी के धंधे में उतर गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

  • Jalandhar News: सुबह-सुबह हुआ हादसा, कार और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह-सुबह हुआ हादसा, कार और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला चौक के पास सुबह-सुबह सड़क हादसा हो गया। जहां कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक की टक्कर से कार का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद चलता रहा।
    जिसके बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इस घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां दोनों के बीच समझौते को लेकर बात चली। पुलिस का कहना है कि अगर दोनों पक्षों में समझौता हो जाता है तो ठीक है, नहीं तो दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई स्नैचिंग मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई स्नैचिंग मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बाइक सवार 2 बेखौफ लुटेरे 56  वर्षीय महिला के कान की बाली झपटकर फरार होने के मामले में ACP Manmohan Singh का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह इलाका पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7, कमिश्नरेट पुलिस के क्षेत्र में आता है।

    यह घटना पीड़िता के कान के झुमके अज्ञात बदमाशों द्वारा झपट लिए जाने से जुड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं,  मामला दर्ज किया और गहन जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

    कमिश्नरेट पुलिस जालंधर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जनता से अनुरोध है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें या उसे न फैलाएं और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

    ये था पूरा मामले
    शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में लूट की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार 2 बेखौफ लुटेरे 56 वर्षीय महिला के कान की बाली झपटकर फरार हो गए। वारदात में महिला के कान से खून बहने लगा और उन्हें दो टांके लगवाने पड़े। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों लुटेरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार गढ़ा निवासी सीता देवी सुबह घर के पास रहने वाले एक परिचित के घर जा रही थीं। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने उनके कान की बाली जोर से खींच ली।

    अचानक हुए झटके से उन्हें चक्कर आ गया और दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर फरार हो गए। बाली इतनी जोर से खींची गई कि सीता देवी के कान से खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कान पर दो टांके लगाए गए। थाना-7 की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

     

     

  • Jalandhar News: प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में सग्गू सहित 12 नौजवानों पर गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में सग्गू सहित 12 नौजवानों पर गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना-7 अधीन पड़ते बॉम्बे नगर में निजी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के आरोप में अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी बलविंदर सिंह सग्गू विवादों में घिर गया। इस मामले को लेकर प्रिंस अनेजा पुत्र सतपाल अनेजा ने थाना 7 की पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने बलविंदर सिंह सग्गू और दर्जन भर नौजवानों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक सग्गू की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 मरले के 5 प्लाट है। वहीं पीड़ित की 8 मरले जगह को लेकर विवाद हुआ है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि नारे लगाते हुए युवकों ने गेट तोड़ा को प्लाट में घुस गए। जिसेक बाद उन्होंने दीवार तोड़ दी। घटना के दौरान नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बॉम्बे नगर में जगह खरीदी जिसकी उसके पास रजिस्ट्री मौजूद है। पीड़ित के अनुसार जगह की चारदीवारी करवाई गई थी। लेकिन 20 जुलाई को सुबह साढ़े 8 बजे के करीब बलविंदर सिंह सग्गू दर्जन भर साथियों को लेकर जगह पर पहुंच गया और  हथियारों के बल पर चारदीवारी पर लगे लोहे के गेट को तोड़ दिया। जिसके बाद वह धार्मिक नारे लगाने लग गए।

    पीड़ित ने कहा कि इसके अतिरिक्त मेरे प्लॉट से सटे अन्य 5 प्लॉट रकबा करीब 8-8 मरले के है, जिनके मालिक राजविंदर कौर पत्नी मुकेश मिगलानी निवासी जीरकपुर, रिची मिगलानी पत्नी संदीप मिगलानी निवासी बॉम्बे नगर जालंधर, प्रीति तायल पत्नी गौरव तायल निवासी बॉम्बे, अश्विनी माटा पुत्र मुलखराज माटा निवासी न्यू गीता कॉलोनी जालंधर और प्रिया चोतानी पत्नी अमित चोतानी निवासी मान नगर जालंधर ने भी रोमपाल सिंह और सोनेपाल सिंह उक्त से प्लॉट खरीदे थे।

    दिनांक 20-07-2026 को सुबह करीब 8.30 बजे मुझे मोहल्ला प्रधान बलदेव सिंह का फोन आया कि प्लॉट के सामने बलविंदर सिंह सग्गू 10-12 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ तेजधार हथियार के साथ कोई वारदात करने के लिए एकत्रित हुआ हैं। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान घटना स्थल पर पहुंचने से पहले अन्य प्लॉट से संबंधित गौरव तायल और अमित चोटानी भी अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे।

    देखते ही देखते बलविंदर सिंह सग्गू ने ललकार मारते हुए दीवार और गेट तोड़ने के आदेश दिए और कहा कि सभी प्लॉट पर कब्जा करना है। जिसके बलविंदर सिंह सग्गू और उसके साथ आए अज्ञात व्यक्तियों ने हथियारों के जोर पर मेरे प्लॉट की दीवार और मेन गेट तोड़ दिया और हथियार लहराते हुए प्लॉट के अंदर दाखिल हो गए। ऐसे में गौरव तायल द्वारा 112 पर पहले ही कॉल की जा चुकी थी।

    इस दौरान बलविंदर सिंह सग्गू पुलिस गाड़ी को आता देख अपने साथियों सहित हथियारों से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बलविंदर सिंह सग्गू ने प्लाट की दीवार और गेट को गिराकर  काफी नुकसान किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि मुझे और अन्य प्लॉट मालिकों को सग्गू से जान का खतरा है। जिसके बाद पुलिस ASI ने पीड़ित के बयानों पर जुर्म 329(3), 329(4), 334(1), 324(4), 190, 191(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • Jalandhar News: नीट पेपर लीक मामले में विजय सांपला ने कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नीट पेपर लीक मामले में विजय सांपला ने कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नीट की परीक्षा को लेकर दिल्ली में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा कि प्रदर्शन करने का सभी को अधिकारी है, लेकिन प्रदर्शन करने को लेकर कुछ जगह निर्धारित की जाती है, ऐसे में उससे आगे जाने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में प्रदर्शन के दौरान उसकी उलंघना की गई। इस दौरान छात्रों को राजनीतिक दलों द्वारा उकसाया जा रहा था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को कानून के बारे में सब पता है और वह लोकसभा के मेंबर है। राहुल गांधी लोकसभा में मुद्दे को उठा सकते थे, लेकिन उन्होंने संसद में मुद्दे को ना उठाकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करके नियमों की उलंघना की।

    पहले वह संसद में चर्चा का समय मांगते थे, लेकिन समय पर मिला और भी फिर चर्चा नहीं की। वह संसद में चर्चा करना नहीं चाहते थे, क्योंकि वह राजनीति करना चाहते थे। सांपला ने कहाकि युवाओं के लिए भाजपा सरकार चिंतित है और युवाओं के लिए योजनाएं चलाए जा रही है। उन्होंने कहाकि पिछली सरकारों के समय 8 लाख करोड़ का बजट था, लेकिन अब भाजपा सरकार के समय बजट डेढ लाख करोड़ हुआ। सांपला ने कहा कि नीट परीक्षा लीक को लेकर कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जिसके बाद नीट परीक्षा दोबारा होकर उसके नतीजे भी घोषित हो चुके है।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलगाना, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में पेपर लीक पर क्यों कांग्रेस चुप है। दरअसल, संसद में इस मामले को लेकर सवाल किए जाने थे। इन सवालों से बचने के लिए कांग्रेस ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट पेपर लीक पर कहा कि मामले को लेकर सीबीआई को जांच सौंपी गई है। वहीं आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केस को फास्ट ट्रैक पर चलाने के आदेश दिए है। इसी के साथ युवाओं को पेपर लीक को लेकर जानकारी देने की अपील की गई। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र ने कहाकि जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर अनुमति थी, लेकिन छात्र संसद की ओर कूच करने लगे। इस दौरान छात्रों के साथ कई पुलिस कर्मी घायल हुए। लेकिन उसके बावजूद केंद्र ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए गए और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।