Category: Punjab>Jalandhar

  • 26 जनवरी से Chandigarh की तर्ज पर Jalandhar सहित Punjab में काटे जाएंगे ऑनलाइन चालान

    26 जनवरी से Chandigarh की तर्ज पर Jalandhar सहित Punjab में काटे जाएंगे ऑनलाइन चालान

    जालंधर, ENS: चंडीगढ़ की तर्ज पर अब पंजाब में भी ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था 26 जनवरी से पंजाब के 4 शहरों में शुरू होने जा रही है। जिनमें मोहाली, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना शामिल हैं। बताया जा रहा हैकि ट्रैफिक सिंग्नलस पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसलिए इन शहरों में 26 जनवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

    अब इन शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ इन कैमरों की निगरानी में रहेगी। कैमरों के लिए इन सभी शहरों में कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं, जहां ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी 24 घंटे मॉनीटरिंग करेंगे। यहीं से नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान तैयार होंगे और डाक के जरिये घर पहुंचेंगे।

    बताया जा रहा है कि अमृतसर में करीब 1189 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पहले चालान की प्रक्रिया 15 अगस्त 2023 को शुरू की जानी थी, लेकिन अब 26 जनवरी को शुरू की जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और शरारती अनंसरों पर भी पैनी नजर रहेगी। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाले वाहनों के चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य किया जा रहा है।

     

     

     

  • Jalandhar News: साइबर ठगों ने बनाई CP Swapan Sharma की फेक ID

    Jalandhar News: साइबर ठगों ने बनाई CP Swapan Sharma की फेक ID

    जालंधर, ENS: साइबर ठगों द्वारा ठगी मारने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने पुलिस पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की फेक आईडी बना ली। जिसके बाद वह लोगों को मैसेज भेजने लगे। सीपी स्वप्न शर्मा के नाम से फेक फेसबुक आईडी सामने आई है, जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया। इस बारे जब पुलिस कमिश्नर IPS स्वपन्न शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उक्त आईडी फेक है। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी स्वपन्न शर्मा की फेक फेसबुक ID साइबर ठगों ने बनाई थी, जिसके जरिए लुधियाना के कई लोगों को ठगों द्वारा मैसेज पर संदेश भेजे गए थे।

  • Jalandhar News : 91 किलो चूरा पोस्त, 1 किलो हशीश और 156 लीटर शराब सहित 3 गिरफ्तार

    Jalandhar News : 91 किलो चूरा पोस्त, 1 किलो हशीश और 156 लीटर शराब सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र सुरजीत सिंह निवासी बांसावाला बाजार, शाहकोट मुहम्मद मुर्सलीन साबरी उर्फ खान उत्तन पुत्र करीम साबरी निवासी गांव किल्ली, शाहकोट और जसपाल सिंह की पत्नी जसविंदर कौर निवासी मेहतपुर के रूप में हुई है।इस ऑपरेशन के दौरान भागने में सफल रहे निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, दरबारा सिंह निवासी मेहतपुर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

    एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि एस.पी. इनवेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ के नेतृत्व और डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ की देखरेख में मेहतपुर पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहले ऑपरेशन में इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में मेहतपुर पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर निर्मल सिंह उर्फ निम्मा के घर पर छापा मारा। इस दौरान  53 किलो पोस्त, 1 किलो गांजा और 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई हालांकि आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश मे छापेमारी कर रही है। इसी तरह सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने मेहतपुर में एक अन्य छापेमारी के दौरान जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 15 किलो पोस्त और 56 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी के विरूद्ध एफआईआर नंबर 09 दिनांक 15-01-2025 एनडीपीएस एक्ट एवं एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। एक अन्य ऑपरेशन मे सीआईए स्टाफ ने 13 जनवरी, 2025 को लांबडा इलाके में सिंघन गेट के पास एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान चालक की सीट के पीछे छिपाकर रखा गया 20 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। राजस्थान से नशा ले जा रहे जसपाल सिंह उर्फ पाली और मोहम्मद मुर्सलीन साबरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी राजस्थान से पंजाब चूरा पोस्त की तस्करी करने वाले एक सुव्यवस्थित नेटवर्क का हिस्सा थे। आरोपी शाहकोट, नकोदर और लांबडा में स्थानीय तस्करों को ड्रग्स वितरित करने के लिए जिम्मेदार थे। कार्टेल से जुड़े प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं और अन्य सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
  • Jalandhar News: विवादों में घिरा Yes Bank, पीड़ित ने स्टाफ कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: विवादों में घिरा Yes Bank, पीड़ित ने स्टाफ कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: सोढल रोड़ पर स्थित येस बैंक पर पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परमवीर सिंह ने कहा कि होशियारपुर का रहने वाला है और उसने बैंक में करंट खाता खुलावाया था। जिसको लेकर पिछले 9 दिनों से वह बैंक में चक्कर काट रहा है।

    परमवीर ने कहा कि वह इमिग्रेशन का काम करता है। 8 तारीख को करंट खाते के साथ सेविंग खाता साथ खुलवाया है। खाते में 2 पमेंट आई थी जिसकी कुल रकम 1.80 लाख रुपए खाते में आए। इस मामले को लेकर जब बैंक कर्मियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपका खाता ब्लॉक हो गया है। जब बैंक कर्मियों से कहा कि खाते को अनब्लॉक कर दें। लेकिन उन्होंने नहीं किया। पीड़ित ने कहा कि उसके 1.80 लाख रुपए खाते में फंस गए। जिसको लेकर वह 3 दिन से कर्मियों से बात करते रहे और पैसे वापिस करने की अपील करता रहा। जिसके बाद बैंक कर्मी पैसे वापिस करने को राजी हो गए।

    इस दौरान अब कहने लगे कि उनके नाम में परेशानी आ मुबंई से आ रही है। जिसके बाद उसने कहना कि आज कहीं ओर पैसे देने की आखिरी तारीख और उसने आगे देनी है। लेकिन बैंक कर्मियों द्वारा टाल माटौल किया गया। इस दौरान उसे बीते दिन जुर्माना भी लग गया। पीडि़त का कहना है कि पैसे देने को लेकर टाल मटोल किया जा रहा है, जिसे लेकर वह परेशान हो रहा है।

  • Jalandhar News: व्यस्त बाजारों में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यस्त बाजारों में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Lovely और Cremica के बाहर ट्रैफिक की समस्या को लेकर पुलिस अधिकारी अमनदीप कौर का आया बयान

    जालंधर, ENS: महानगर में त्यौहारी सीजन खत्म होने के बाद ट्रैफिक की समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देश पर आज नगर निगम की तहबाजारी टीम और ट्रैफिक पुलिस एसपी अमनदीप कौर एक्शन मोड में आ गई। इस दौरान उन्होंने वयस्त बाजारों में अवैध कब्जा करने वालों को एक बार फिर से चेतावनी देते हुए उनके सामान को हटाया है। इस दौरान नगर निगम तहबाजारी और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बस्ती अड्डा चौक से भगवान वाल्मीकि चौक, प्रभु श्री राम चौक तक अवैध रूप से लगे हुए वाहनों से लेकर अवैध कब्जादारी और दुकानों वार्निंग दी गई। पुलिस और तहबाजारी टीम को आता देख अवैध कब्जाधारी खुद सामान उठाने लगे। दरअसल, कुछ समय पहले पुलिस कमिश्नर स्प्वन शर्मा द्वारा ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्देश जारी किए गएथे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमनदीप कौर ने कहा कि सड़क पर गाड़ी खड़ी करना या दुकान लगाना गैरकानूनी है। क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम होता है। ट्रैफिक जाम होने के कारण पब्लिक को काफी परेशानियां भी आती है। उन्होंने कहा कि हमारी यह ड्राइव लगातार चल रही है। एसपी ने कहा कि उनकी टीम ने चुनाव और त्यौहारी सीजन के कारण उन्होंने दुकानदारों की कमाई के साधनों का ध्यान रखते हुए कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन अब दोबारा से ट्रैफिक की समस्या को लेकर मुहिम शुरू कर दी गई है। सीपी स्वप्न शर्मा के आदेशों पर 17 एरिया को नो जोन घोषित किया जा चुका है। इसके लिए आज के दिन ही वार्निंग दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को दी गई है। कल से दोबारा से अवैध कब्जाधारियों और अवैध वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कल से लोगों को दोबारा ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्रिमिका और लवली के बाहर ट्रैफिक की समस्या को लेकर एसपी ने कहा कि वहां पर भी कल से अगर किसी को परेशान आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं संडे बाजार को लेकर कहाकि यह मुहिम रविवार को भी जारी रहेंगी।
  • Jalandhar News: रिश्वत लेते JE और Lineman गिरफ्तार

    Jalandhar News: रिश्वत लेते JE और Lineman गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो द्वाारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।मामले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को सुमीत वधवा, निवासी सुदर्शन पार्क, मकसूदां, जालंधर शहर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत में आगे बताया गया कि उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5000 रुपए ले चुका है और शेष राशि के रूप में 5000 रुपए की मांग कर रहा है।

    प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त लाइनमैन और जेई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए मौके पर ही काबू लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: कुल्चे बेचने की आड़ में चाईना डोर बेचता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कुल्चे बेचने की आड़ में चाईना डोर बेचता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चाईना डोर के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज फिल्लौर पुलिस ने चाईना डोर बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कुल्चे बेचने की आड़ में चाईना डोर बेचने का काम कर रहा था।

    मामले की जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज अपरा के सब इंस्पेक्टर साहिब मीत सिंह ने बताया कि चाईना डोर के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत रामू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दर्जन के करीब चाईना डोर के गट्टू बरामद किए है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी अपरा में कुलचे बेचने की आड़ में चाईना डोर बेचना का धंधा कर रहा था और मोटे रुपए कमा रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति चाईना डोर की सप्लाई भी कर रहा था और 150 रुपये प्रति गट्टू के सस्ते दाम पर खरीदकर 500 से 700 रुपये में बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar News : पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

    Jalandhar News : पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

    जालंधर,ENS : जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांब सरमस्तपुर के नजदीक सुबह करीब 6 बजे दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। ए.एस.आई ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली की कि व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

    उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहा था कि पीछे से एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इनती भीषण थी कि व्यक्ति के चीथड़े उड़ गए, शव के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए तथा उनके ऊपर से गाड़ियां निकलतीं रहीं।

    उन्होंने बताया कि मृतक के कपड़ों तथा आसपास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। जिस कारण उसकी पहचान तक नहीं हो पाई। एएसआई ने कहा कि मृतक के शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया गया तथा पहचान करवाने के लिए 72 घंटे सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • Jalandhar News: बिजली चोरी का 3.14 लाख जुर्माना जमा न करवाने पर आरोपी को भेजा जेल

    Jalandhar News: बिजली चोरी का 3.14 लाख जुर्माना जमा न करवाने पर आरोपी को भेजा जेल

    जालंधरः बिजली चोरी के 3.14 लाख रुपए जमा न करवाने के मामले में एक उपभोक्ता को जेल भेज दिया है। एसएचओ सुखपालजीत सिंह ने बताया कि एंटी पावर थेफ्ट की टीम ने परसरामपुर के रहने वाले हरविंदर सिंह को अदालत के आदेश के बाद 14 दिन के लिए कपूरथला भेज दिया है।

    आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं, जिसमें 27 जुलाई 2021 और 25 अक्टूबर 2024 को बिजली चोरी एक्ट 135 के तहत मामले दर्ज किए गए। आरोपी डायरेक्ट कुंडी लगा बिजली चोरी करता था। विभाग ने 3,14,529 रुपए जुर्माना और 4917 कंपाउंडिंग फीस जमा करवाने के लिए कहा। दोनों ही जमा नहीं करवाए गए।

  • Jalandhar News: Kangana Ranaut की Emergency Movie को लेकर सिख जत्थेबंदियों का विरोध, लगे Khalistani नारे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kangana Ranaut की Emergency Movie को लेकर सिख जत्थेबंदियों का विरोध, लगे Khalistani नारे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की इमरजेंसी मूवी आज जाने की दिन शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। मूवी को लेकर पंजाब भर में सिख संगठनों की तरफ से उसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी मूवी थिएटर के बाहर पुलिस प्रशासन की तरफ से फोर्स तैनात कर दी गई है। हालांकि इसको लेकर 1 दिन पहले ही वीरवार शाम को शिक्षक घटनाओं की तरफ से पुलिस प्रशासन और मूवी थिएटर के मैनेजर के साथ मिलकर मुलाकात की गई थी।

    इस दौरान उनकी तरफ से आश्वासन दिया गया कि उनके किसी भी थिएटर में जालंधर में मूवी रिलीज नहीं होगी। इसके बावजूद भी कहीं को एंड ऑर्डर की स्थिति ना बिगड़ जाए इसलिए पुलिस बल हर जगह तैनात किया गया है। यह तस्वीर जालंधर के बीएमसी चौक के पास स्थित एमबीडी मॉल की है। जहां पर पीवीआर मूवीज का थिएटर लगा हुआ है। कानून व्यवस्था न बिगड़ जाए इसलिए एंटी रियट पुलिस के साथ लोकल पुलिस भी तैनात की गई है।

    बता दें कि इससे पहले देर रात एमबीडी मॉल पीवीआर सिनेमा में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का विरोध करने आए सिख समुदाय के लोगों ने लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ ही जरनैल सिंह भिंडरा वाले के नाम को लेकर भी नारेबाजी की। इस दौरान पीवीआर सिनेमा के मैनेजर को दी चेतावनी देते हुए कहा कि जालंधर के पीवीआर सिनेमा में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी नहीं लगने देंगे। इस दौरान यह भी चेतावनी दी कि अगर कंगना रनौत की अगर फिल्म लगाई गई तो उन्हें मजबूरन एक्शन लेना पड़ जाएगा।

    जत्थे बंदियों द्वारा मूवी ना लगने के लिए डिप्टी पुलिस कमिश्नर अंकुर गुप्ता लॉ एंड ऑर्डर को मांग पत्र दिया गया है। इसी के चलते उनके द्वारा शहर के विभिन्न पीवीआर के मैनेजर से मुलाकात कर अपनी मांग रखी गई है। जत्थे बंदियों का कहना है कि अगर कल किसी भी थिएटर में यह मूवी लगती है तो उसकी जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन माल के मैनेजर और सदस्यों की होगी।

    सिख तालमेल कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि इमरजेंसी मूवी को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पहले भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद सेंसर बोर्ड द्वारा कई सीन भी काटे गए होंगे लेकिन कंगना रनौत ने किसान आंदोलन और कई बार पंजाब और सिखों के बारे में अभद्र भाषा बोली है। इसलिए अगर सीन भी सेंसर बोर्ड द्वारा काटे गए हैं तो भी यह कंगन रनोत की फिल्म पंजाब में कहीं भी रिलीज नहीं होने दी जाएगी। जिसकी चेतावनी प्रशासन और माल के सदस्यों को दे दी गई है। अगर कल मूवी लगती है तो इसको लेकर प्रदर्शन किस रूप में तब्दील होता है उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और माल के सदस्यों की होगी।

    माल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि वह जत्थे बंदियों द्वारा बताई गई मांग को अपने सीनियर तक पहुंचा दिया है। जिसका रिस्पांस आने पर बता दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे थाना बारादरी के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि मूवी की रिलीज न होने को लेकर सिख संगठनों द्वारा मांग पत्र दिया गया है। इसको लेकर दोनों पार्टियों के आपस में मीटिंग हो गई है। शहर की लोन ऑर्डर स्थिति को लेकर उनकी जिम्मेवारी है जो वह कभी खराब नहीं होने देंगे।