Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar सहित Punjab भर में वकीलों ने की हड़ताल

    Jalandhar सहित Punjab भर में वकीलों ने की हड़ताल

    जालंधर, ENS: फतेहगढ़ साहिब में नगर परिषद चुनाव के दौरान वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ ली है। दरअसल, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले लुधियाना के वकीलों ने एक दिन की हड़ताल की थी। जिसके बाद आज पंजाब भर में वकीलों ने हड़ताल कर दी है। वकीलों में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने को लेकर रोष पाया जा रहा है।

    बता दें कि घटना फतेहगढ़ साहिब में नगर परिषद चुनाव के दौरान वकील हसन सिंह पर स्थानीय विधायक गैरी वडिंग के भाई और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर रिवॉल्वर की बट से वार किया और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजप्रीत सिंह अटवाल के अनुसार, पुलिस शहीदी सभा में व्यस्त होने का बहाना बनाकर कार्रवाई से बच रही थी।

    वकीलों ने डीजीपी पंजाब को पत्र लिखा और एसएसपी से भी मुलाकात की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन सियासी दबाव के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हड़ताल के कारण अकेले खन्ना में ही रोजाना 500 से अधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। 9 जनवरी को भी वकीलों ने राज्यव्यापी हड़ताल की थी और फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया था। अब आज 16 जनवरी को पूरे पंजाब के वकील एक बार फिर इंसाफ की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष तेज होगा और वकील बिरादरी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

     

  • Jalandhar News : सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने Auto Driver को बनाया शिकार

    Jalandhar News : सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने Auto Driver को बनाया शिकार

    जालंधर,ENS : नई दाना मंडी से सटी सावन कॉलोनी के गेट के पास दो लुटेरे ऑटो ड्राइवर को निशाना बनाया। पीड़ित ड्राइवर की पहचान जज कुमार निवासी लम्मा पिंड के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उससे 2 हजार रुपए की नगदी लूटकर ले गए। थाना-2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित जज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे ऑटो चलाते हैं। मंगलवार रात दोआबा चौक के पास खड़े था। इसी दौरान दो युवक आए और बोले- हमने नई दाना मंडी जाना है। जब ऑटो दाना मंडी के सावन नगर के गेट के पास पहुंचा तो दोनों लुटेरों ने दातर निकाल कर उसकी गर्दन पर रख दिए।

    जिसके बाद एक लुटेरे ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और पर्स से करीब 2 हजार रुपए निकाल लिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • Jalandhar News: टिप्पर चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

    Jalandhar News: टिप्पर चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

    जालंधरः जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई बार मौसम और कई बार लोगों की लापरवाही से हादसे होते हैं। ताजा मामला मकसूदां थाना के अंतर्गत गांव रावली मोड़ से सामने आया है जहां, बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार सरबजीत सिंह निवासी तारागढ़, जिला होशियारपुर किशनगढ़ से जालंधर की तरफ आ रहा था, जैसे ही वह रावली मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे टिप्पर की चपेट में आ गया जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं टिप्पर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: आज सताएगा पावर कट, 9 घंटे रहेगी बिजली गुल

    Jalandhar News: आज सताएगा पावर कट, 9 घंटे रहेगी बिजली गुल

    अपराः आज कई गांवों में बिजली का कट लगने वाला है। बिजली विभाग के मुताबिक सब स्टेशन फिल्लौर में बिजली यंत्रों व लाइनों की मुरम्मत के कारण कतपालों व लसाड़ा यूपीएस के सभी फीडरों की लाइट बंद रहेगी।

    इस मुरम्मत कार्यों के कारण गांव नगर, कतपालों, कडिआणा, फतेहगढ़ लक्खा, झुगियां महा सिंह, थला, भारसिंहपुरा, लसाड़ा, बंसियां ढक, सेलीआणा, रजौरी, दयालपुर, सोडों, पुआरी, रायेपुर अराइयां आदि गावों की वीरवार को बिजली सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि इस दौरान मुरम्मत का कार्य किया जाएगा ताकि और अच्छी सुविधा दी जा सके।

  • Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में आज विदेश मंत्रालय से मिलने गए जगदीप को मिली एजेंट से धमकियां, ऑडियो वायरल

    Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में आज विदेश मंत्रालय से मिलने गए जगदीप को मिली एजेंट से धमकियां, ऑडियो वायरल

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में कई भारतीय नागरिक अभी भी फंसे हुए हैं। पंजाब के ट्रैवल एजेंट द्वारा इन भारतीय नौजवान नागरिकों को वहां रूसी आर्मी में धोखे से फंसाने को लेकर लगातार मामले में तूल पकड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर जालंधर के देहात में आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज है। जिसके बाद डीएसपी ने पीड़ित जगदीप को रशिया में फंसे उसके भाई को वापिस लाने और आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया है।

    इन ट्रैवल एजेंट के कारण भारतीय नागरिकों के पारिवारिक सदस्य बेहद परेशान हैं और आज वह विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने जा रहे है। वहीं पंजाब के जालंधर के रहने वाले जगदीप कुमार की विदेशी नंबर पर किसी ट्रैवल एजेंट के साथ बातचीत करने की ऑडियो वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रही है। हालांकि जगदीप कुमार के मुताबिक यह वहीं ट्रैवल एजेंट है जिसने उनके भाई सहित कई कई अन्य लोगों से रशिया में नौकरी का लालच देकर उनसे लाखों रुपयों ले लिए और परिजनों के रशिया में आर्मी में फंसा दिया।

    उसके बाद ट्रैवल एजेंट के साथ बातचीत के दौरान ट्रैवल एजेंट जगदीप कुमार को धमकियां देकर परिवार को बर्बाद करने की बात कर रहा है। हालांकि एनकांउटर न्यूज इस ऑडियो वीडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करती लेकिन जगदीप कुमार मुताबिक यह वही ट्रैवल एजेंट है जो अमृतसर में पकड़ा गया है। जगदीप कुमार द्वारा विदेशी नंबर पर व्हाट्सएप कॉलिंग पर बने ऑडियो वीडियो क्लिप में सुन सकते हैं कि जगदीप कुमार अपने भाई के बारे में उक्त ट्रैवल एजेंट से बात कर रहा है और ट्रैवल एजेंट उसे व उसके परिवार को तबाह करने की धमकियां दे रहा है।

    जगदीप कुमार के मुताबिक उक्त ट्रैवल एजेंट अमृतसर में किडनैपिंग मामले में पकड़ा गया था। इसके खिलाफ जालंधर में भी 420 का मामला दर्ज है। जगदीप कुमार और ट्रैवल एजेंट की बातचीत में सुना जा सकता है कि वह धमकियां देने के साथ-साथ गालियां दे रहा है और कह रहा है कि वह विदेश में अगर बदमाशी कर रहा है तो वह भारत में भी आकर बदमाशी कर सकता है।

  • Jalandhar News: मंडी में आढ़ती पर हुए हमले की Live Video आई सामने

    Jalandhar News: मंडी में आढ़ती पर हुए हमले की Live Video आई सामने

    सरेआम नौजवानों ने की जमकर तोड़फोड़

    जालंधर, ENS: मकसूदां फ्रूट मंडी की दुकान नंबर 65 वैष्णों फ्रूट ट्रेडर पर नौजवानों द्वारा दुकान मालिक पर हमला करने की आज घटना सामने आई थी। इस मामले में पीड़ित रछपाल सिंह ने करण अरोड़ा पर हमला करने के आरोप लगाए थे। वहीं घटना की लाईव वीडियो सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकान के बाहर धूप सेंक रहे रछपाल के पास लाल रंग के कपड़े पहने और सफेद रंग के कपड़े पहने 2 नौजवान आते है और हाथापाई करने लगते है। फुटेज के अनुसार अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया। जिसके बाद उक्त नौजवानों के साथ कई युवक घटना स्थल पर आ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों में कुछ मिनट तक विवाद होता रहा। इस दौरान नौजवानों ने गुंडागर्दी करते हुए सरेआम पीटाई करनी शुरू कर दी और कुर्सियां सहित अन्य सामान तोड़ दिया। हालांकि इस घटना को लेकर थाना 1 के एएसआई शाम लाल मौके पर पहुंच गए। एएसआई ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। आढ़ती रछपाल सिंह ने बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले करण अरोड़ा पर साथियों के साथ मिलकर सरेआम गुंडागर्दी करने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना है कि 3 दिसबंर को उसकी दुकान पर करण ने 125 नौजवानों के साथ आकर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत पुलिस को थाने में दे दी थी। वहीं इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने करण सहित अन्य नौजवानों को काबू नहीं किया। आरोप है कि उन्हें उसके बाद से लगातार करण की ओर से धमकियां मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आज उक्त हमलावारों के हौंसले इतने बुलंद हो गए वह दोबारा से दुकान पर आए और सरेआम गुंडागर्दी की। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 के जांच अधिकारी शाम लाल पहुंचे है। एएसआई ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं पिछली एफआईआर को लेकर एएसआई ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है।
  • Jalandhar News: दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Jalandhar News: दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर (ens): थाना मेहतपुर की पुलिस ने अंतर-जिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ ​​सोनी और तरजिंदर सिंह उर्फ ​​काका के रूप में हुई है।

    इस मामले मे जानकरी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि गांव रायपुर गुजरा निवासी सुरजीत सिंह ने 7 जनवरी काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विभिन्न जिलों में कई मोटरसाइकिल चोरी में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया।

    आरोपी विभिन्न जिलों में लावारिस वाहनों को निशाना बना अलग-अलग इलाकों में बेचने से पहले पहचान बदल देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 6 मोटरसाइकिल बरामद किए है। इस गिरोह के फरार तीसरे साथी बूटा सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Jalandhar News: Congress प्रधान और AAP अध्यक्ष सहित 9 पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: Congress प्रधान और AAP अध्यक्ष सहित 9 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: देहात के थाना सदर नकोदर की पुलिस ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में थाना सदर नकोदर की पुलिस ने नामजद किए गए नकोदर ब्लॉक कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ तोची और आप पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदर बठला सहित 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार रहीमपुर गांव नकोदर के रहने वाले सरपंच कुलदीप सिंह ने कहा कि वह गांव उग्गी के पास पिछले 20 साल से वैल्डिंग का काम करते हैं। जहां पर 12 जनवरी को चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार वह घटना के दौरान किसी काम से बाहर गया था हुआ था और वह दुकान उक्त दुकान वक्फ बोर्ड के अधीन आती है। पीड़ित के अनुसार आरोपी चोरी करने के लिए क्रेन लेकर आए थे और दुकान से नगदी, डीवीआर सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी की घटना मिलते ही वहमौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

    इस मामले में आरोप है कि 9 आरोपियों ने मिलकर दुकान के अंदर से नगदी, सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी किया था। कुलदीप ने कहा उनकी दुकान पर काम करने वाले तरलोचन सिंह उर्फ तोची निवासी रसूलपुर कलां, जवाहर सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, कृष्ण लाल बठला, परमिंदर, गुरप्रीत, राकेश कुमार उर्फ केशा, प्रदीप सिंह, सुरिंदर बठला निवासी गांव उग्गी और अन्य अज्ञात ने उनकी दुकान पर चोरी की। जिसके बाद थाना नकोदर सदर की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: फ्रूट मंडी में आढ़ती पर नौजवानों ने किया हमला, देखें Live

    Jalandhar News: फ्रूट मंडी में आढ़ती पर नौजवानों ने किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: मकसूदां मंडी में घुसकर नौजवानों द्वारा सरेआम हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती ने कहा कि रछपाल सिंह वैष्णों फ्रूट ट्रेडर के मालिक ने आरोप लगाए है कि बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले करण अरोड़ा ने 30 से 40 नौजवानों के साथ आकर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि 3 दिसबंर को उसकी दुकान पर करण ने 125 नौजवानों के साथ आकर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत पुलिस को थाने में दे दी थी। वहीं इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने करण सहित अन्य नौजवानों को काबू नहीं किया। आरोप है कि उन्हें उसके बाद से लगातार करण की ओर से धमकियां मिल रही थी। पीड़ित ने कहा कि आज वह धूप सेंक रहे थे, इस दौरान अचानक आकर उनकी 65 नंबर दुकान पर आकर हमला कर दिया।

    पीड़ित का कहना है कि हमलावार अभी भी रास्ते में रूके हुए है, लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 के जांच अधिकारी शाम लाल पहुंचे है। एएसआई ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं पिछली एफआईआर को लेकर एएसआई ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है।

  • Jalandhar News: मरीज को लेकर जा रही Ambulance की अज्ञात वाहन से टक्कर, दो लोगों की मौत

    Jalandhar News: मरीज को लेकर जा रही Ambulance की अज्ञात वाहन से टक्कर, दो लोगों की मौत

    जालंधरः नेशनल हाईवे पर काला बकरा के पास भयानक हादसा हो गया। जिसमें एंबुलेंस चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि जख्मी मरीज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सोमवार रात 12:15 बजे मिली। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस चालक बीच में ही फंस गया और कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। मृतक ड्राइवर की पहचान दलविंदर सिंह (28) निवासी कैंथा मोहल्ला, दसूहा के रूप में हुई है।

    वहीं हादसे के कारण दम तोड़ने वाले मरीज की पहचान गांव सूंडिया, दसूहा के रहने वाले ठाकुर कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। एसएसएफ के एएसआई रणजीत सिंह और कांस्टेबल नीर मोहम्मद ने बताया कि दसूहा के सिविल अस्पताल से मरीज को जालंधर के अस्पताल में रेफर किया गया था। सदाचक्क के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने जैसे ही एंबुलेंस को टक्कर मारी तो एंबुलेंस बेकाबू हो गई और पास ही फाटक के खंभे से टकरा गई। एएसआई रणजीत सिंह ने कहा कि मृतक ड्राइवर दलविंदर सिंह के भाई वरिंदर को मौके पर बुलाया गया था। घटना की जानकारी थाना भोगपुर को भी दी गई।