Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: पुलिस की गाड़ी के साथ एक्टिवा की टक्कर, व्यक्ति की टूटी टांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस की गाड़ी के साथ एक्टिवा की टक्कर, व्यक्ति की टूटी टांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोहड़ी के पर्व के दिन कंपनी बाग चौक के पास पुलिस की गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उससे चला नहीं जा रहा था। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


    जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि व्यक्ति की दाईं टांग में फैक्चर आया है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर एंबुलेंस ना आने के कारण पुलिस कर्मी अपनी बस में घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए।

  • Jalandhar News : नौसरबाजों ने Portugal में Fake अपहरण की कॉल कर मारी ठगी

    Jalandhar News : नौसरबाजों ने Portugal में Fake अपहरण की कॉल कर मारी ठगी

    जालंधर (ens) : साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। हालांकि सूचना विभाग और सरकार की ओर से साइबर ठगों से अलर्ट रहने के लिए लोगों से अपील भी की जा रही है। लेकिन फिर भी नौसरबाज बड़ी चालाकी से लोगों को निशाना बना कर ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला रामामंडी क्षेत्र में पड़ते बाबा बुड्ढा सिंह नगर से सामने आया है। जहां विदेश गए बेटे को जेल मे डालने की धमकी देकर हजारों की ठगी मारी गई।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पीड़ित सुनीता ने बताया कि उसका बेटा दीपक करीब 1 साल पहले Portugal गया है। 10 जनवरी को उसे एक फोन आया कि तुम्हारा बेटा हमारे पास है। अगर जल्दी पैसे नहीं दिए तो उसे 5 साल के लिए जेल में भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं ठगों ने उसके बेटे की आवाज़ निकाल सुनीता को यकीन दिला दिया कि दीपक उनके चंगुल में फंस गया है।

    सुनीता ने ठगों द्वारा दिए गए PNB के अकाउंट में 35000 और 50000 की राशि जमा करवा दी। कुछ घंटो बाद दीपक ने कॉल किया, तो पता चला कि यह सब झूठ था। दीपक सोया हुआ था इसलिए उसने उस समय फोन नहीं उठाया। जब नौसरबाज उसकी माँ को ठग रहे थे। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

  • Jalandhar News: चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार , देंखे वीडियो

    Jalandhar News: चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार , देंखे वीडियो

    जालंधर (ens) : थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह उर्फ ​​सोनू भलवान पुत्र नानक सिंह, दीपल उर्फ ​​दीपू पुत्र उदय दोनों निवासी शिव नगर, नवीन उर्फ ​​गेंदू पुत्र स्व. वरिंदर सिंह और परमजीत सिंह उर्फ ​​लक्की, पुत्र गुरमेल सिंह दोनों निवासी संगत नगर के रूप मे हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी -2 सुखविंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी हरिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि शहर में चोरों/लुटेरों का एक गिरोह सक्रिय है। इसलिए पुलिस टीम को लेदर कॉम्प्लेक्स के पास तैनात किया गया था, जहां उक्त गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जो कथित तौर पर आसपास के इलाके में चोरी के मोबाइल फोन बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 9 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 2 दातर बरामद किए हैं। बस्ती बावा खेल की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 304(2) तथा 317(2) के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
  • Jalandhar News: 400 ग्राम हेरोइन सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 400 ग्राम हेरोइन सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 5 नशा तस्करों को पुलिस ने 400 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर में हेरोइन सप्लाई की जा रही है। जिसके बाद उन्होंने काजी मंडी से सूर्या एन्क्लेव तक गश्त की। इस दौरान अमनदीप उर्फ बंटी और सोमा रानी को आते देखा, शक के आधार पर जब रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    उपरांत थाना रामामंडी जालंधर में एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए लोगों के नैटवर्क बड़े नशा तस्करों के साथ है। जिसके बाद जांच तेज करते कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन ओर आरोपी रविंदर सिंह, करण कुमार औऱ गुरप्रीत सिंह वासी गांव गन्ना को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस को 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि अब तक की जांच में आरोपियों से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar के Mayor बने Vaneet Dhir ने विकास के मुद्दों को लेकर की कॉन्फ्रैंस, देखें live

    Jalandhar के Mayor बने Vaneet Dhir ने विकास के मुद्दों को लेकर की कॉन्फ्रैंस, देखें live

    जालंधरः शहर को दो साल बाद नया मेयर मिला है। वनीत धीर को शहर का नया मेयर चुना गया है। मेयर बनने के बाद वनीत धीर ने नगर निगम में प्रेस कान्फ्रेंस की। जहां उन्होंने शहर के मुद्दों के लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि शहर वासियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह इमानदारी से निभाएंगे। शहर की तरक्की के लिए वह पार्षदों के सहयोग के साथ दिन रान काम करेंगे और शहर को डेवलेपमेंट शहर के तौर पर तैयार करेंगे। आम आदमी पार्टी जालंधर के विकास के लिए वचनबद्ध है।

    विनीत धीर ने कहा वह सभी साथियों का धन्यवाद करते हैं, उन्होंने मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा। शहर वासियों का यकीन दिलवाना चाहता हूं कि शहर के लिए जो भी होगा अब बेहतर ही होगा। जालंधर को प्रगति वाली सिटी बनाना उनका लक्ष्य है। स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी को लेकर हम जल्द से जल्द वेंडरों के लिए समाधान करेंगे। जहां हमें पुलिस की जरूरत पड़ी, वहां उनकी मदद ली जाएगी। शहर को दो साल तक कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला तो विकास की बात कर सके। इसलिए इलाके में काम तो काफी होने वाले हैं। शहर में विकास की बहुत जरूरत है।

  • Jalandhar News: Diamond क्लॉथ शॉप पर चोरों का धावा, छांट-छांटकर उठाए Branded कपड़े, देखें CCTV

    Jalandhar News: Diamond क्लॉथ शॉप पर चोरों का धावा, छांट-छांटकर उठाए Branded कपड़े, देखें CCTV

    जालंधरः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जैसे-जैसे कोहरा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे चोर और गुंडा तत्व भी सक्रीय हो गए हैं। वह कोहरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला महानगर की शैरी वाली गली से सामने आया है जहां, डाइमंड क्लॉथ शोप पर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब काफी वायरल हो रही है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित कर जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

    जानकारी मुताबिक, जालंधर के शैरी वाली गली स्थित डाइंड क्लॉथ शोप में चोरों ने रात करीब 2ः40 बजे धावा बोल दिया। 2 चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और आते ही उन्होंने सबसे पहले दुकान के गल्ले पर हाथ साफ किया। इस दौरान उन्होंने गल्ले में रखी हुई सारी नकदी चोरी कर ली। इसके बाद बड़े आराम से चोरों ने बेखोफ होकर दुकान में रखे महंगे कपड़े जिनमें टी शर्ट, पैंट और लोअर एक लिफाफे में भरने शुरू कर दिए।

    चोर बड़े आराम से सारा सामान लिफाफे में भरकर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान कैमरे में दोनों चोरों के मुंह बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी मुताबिक चोर करीब 10 से 15 मिनट तक आराम से कपड़ों के टैग देखकर उसे अपने थैले में डालते नजर आए जैसे वो चोरी नहीं बल्कि किसी दुकान में शॉपिंग करने आए हों। घटना के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने भी चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Instagram पर Followers बढ़ाने के लिए जानवरों से क्रूरता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Instagram पर Followers बढ़ाने के लिए जानवरों से क्रूरता, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक ने बेजुबान जानवरों से क्रूरता करने लगा। जानकारी के अनुसार आरोपी ने शिकारी कुत्ते पाल रखे थे। वह बिल्ली और जंगली छिपकली को पकड़ लेता। फिर उनके पिछले पैर बांध देता और उन्हें शिकारी कुत्तों के आगे फेंक देता था। जिसके बाद इनकी वीडियो बनाता था और उनमें पंजाबी गाने लगाकर इंस्टाग्राम पर रील्स बना अपलोड कर देता। आरोपी की पहचान मंदीप निवासी जालंधर के कस्बा शाहकोट के मोहल्ला बाग के तौर पर हुई है। मुंबई के एक जीव प्रेमी तक जब इसकी रील्स पहुंची तो उसने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद जालंधर की रूरल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी के कब्जे से क्रूरता भरे कई वीडियो मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंदीप के पास 4 शिकारी कुत्ते हैं। आरोपी ने  पूछताछ के दौरान बताया कि वह इंस्टाग्राम पर फेमस होना चाहता था और सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसी रील्स बनाता था। आरोपी मंदीप ने कहा कि ऐसी चीजें सोशल मीडिया पर बहुत कम देखने को मिलती हैं, इसलिए उसने ऐसी रील्स बनानी शुरू कर दीं। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और एनिमल क्रुएलिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज  कर लिया है। पुलिस आरोपी से उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। शाहकोट के DSP ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि जब हमारे पास वीडियो पहुंचे तो तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरोपी से कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है
  • Jalandhar News: जगतार हत्याकांड मामले में तीन आरोपी काबू, रिमांड के लिए कोर्ट में होंगे पेश

    Jalandhar News: जगतार हत्याकांड मामले में तीन आरोपी काबू, रिमांड के लिए कोर्ट में होंगे पेश

    फिल्लौरः जगतार सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आज अमृतपाल सिंह, राजबीर सिंह और अजमिंदर सिंह सभी निवासी बक्कापुर को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। हत्यारोपी मानते हैं कि वह जगतार के कत्ल में शामिल थे। इससे पहले पुलिस केस में गांव बक्कापुर के रहने वाले लखवीर सिंह और अरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

    इस तरह अब तक केस में पांच हत्यारोपी पकड़े जा चुके हैं। हत्यारोपियों ने गांव अकलपुर में 39 साल के जगतार सिंह की रॉड मारकर हत्या की थी। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि संगीन मामले के आरोपी पकड़ने के लिए डीएसपी सरवण सिंह बल्ल की सुपरविजन में एसएचओ संजीव कुमार ने तीन और हत्यारोपी अमृतपाल सिंह, राजबीर सिंह और अजमिंदर सिंह सभी निवासी बक्कापुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना फिल्लौर में मृतक की पत्नी सीमा रानी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जगतार सिंह परिवार का इकलौता सहारा था। उसके बड़े भाई की इटली में पहले ही मौत हो चुकी है।

  • Jalandhar News: कुएं से मिला 15 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कुएं से मिला 15 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर में एक 15 वर्षीय प्रवासी लड़की का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। लड़की विवाहित थी और रामा मंडी से सटे ढिलवां के नजदीक की थी। जालंधर के साथ पड़ते बडिंग क्षेत्र में गढ़गज गेट के समीप श्मशानघाट के से सामने जाती सड़क पर स्थित खेतों में बने एक सूखे कुएं से शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे एक युवक गुरप्रीत सिंह ने बताया उक्त लड़की उनके पड़ोस में रहती थी और यह परिवार मूल रूप से वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं और काफी समय जालंधर में ही रह रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। मौत का कारण का अभी पता नहीं लग सका है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
  • Jalandhar News : व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

    Jalandhar News : व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

    जालंधर,ens : आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। इन मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला थाना बस्ती बावा से सामने आया है। जहां मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह(40) निवासी बस्ती बावा खेल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

     थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

    पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिसके चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।