Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: 5 किलो हेरोइन समेत ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

    Jalandhar News: 5 किलो हेरोइन समेत ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

    जालंधरः 5 किलो 63 ग्राम हेरोइन समेत 30 साल के ऑटो ड्राइवर रवि सिंह वासी गांव राजाताल अमृतसर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन पाक से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी। तस्कर रवि ने माना है कि वह करीब 7 महीने से पूरे राज्य में हेरोइन सप्लाई कर रहा था। उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। मोहाली स्थित थाना एएनटीएफ में केस दर्ज किया गया है।

    जालंधर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़े स्तर पर एक तस्कर हेरोइन की सप्लाई दे रहा है। इसके बाद डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी की सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने ट्रैप लगाकर तस्कर को उस वक्त पकड़ा, जब वह सप्लाई देने के लिए बाइक पर निकला था। प्राथमिक पूछताछ में रवि ने माना कि वह पांचवीं पास है और ऑटो चलाता था। इसी कारण उसे नशे की लत लग गई थी। 7 महीने पहले बड़े स्तर पर हेरोइन की सप्लाई शुरू की थी। धीरे-धीरे उसे राज्य के अलग अगल एरिया से फोन पर ऑर्डर आने लगे थे। एआईजी ने कहा कि रवि को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: डबल मर्डर मामले में हत्यारोपी मनी मिट्ठापुरिया से हथियार बरामद

    Jalandhar News: डबल मर्डर मामले में हत्यारोपी मनी मिट्ठापुरिया से हथियार बरामद

    जालंधरः लम्मा पिंड चौक के पास शहीद ऊधम सिंह नगर में शिवम और विनय तिवारी उर्फ हनी की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी मनीष उर्फ मनी मिट्ठापुरिया वासी अरोड़ा कालोनी मिट्ठापुर ने कई खुलासे किए है। पुलिस ने आरोपी से दोनों पिस्टल बरामद कर लिए है। सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की सुपरविजन में उनकी टीम ने डबल मर्डर कर भागे मनी को नोएडा से पकड़ा था। आरोपी 5 दिन के रिमांड पर है।

    अब तक की पूछताछ में मनी ने माना है कि शिवम और हैरी उसके अच्छे दोस्त थे। मोता सिंह नगर और गांव कंगना में उसने गोली चलाने की कोशिश की थी, मगर उनके वेपन से फायर नहीं हुआ था। इसलिए दोनों ने उसका मजाक उड़ाते हुए जलील किया था। नशे में उससे दोनों का कत्ल हो गया। मनी ने खुलासा किया है कि 15 दिसंबर को मोता सिंह नगर फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गांव फोल्ड़ीवाल का जोगा सिंह है।

    जोगा अमेरिका में बैठा है और उसी ने अपने उस्ताद गुरविंदर बाबा पर अटैक का बदलना लेने के लिए मोता सिंह नगर में शिवम और विनय हैरी संग मिलकर गैंगस्टर पंचम के गुर्गे हनी चाहल और करन पर फायरिंग की थी। मनी ने माना है कि जोगा अमेरिका से रंगदारी गैंग चला रहा है। उसी ने उन्हें बरामद किए तीन वेपन अपने साथी के जरिए मुहैया करवाए थे। वे लोग फायरिंग करके लौट रहे थे तो रास्ते में नशे का सेवन कर लिया था। इसलिए देर रात हरजिंदर के घर रुके थे। तड़के वह कत्ल न करता तो हमने होशियारपुर जाना था, क्योंकि बिन्त्री गुज्जर गैंग के जरिये शरण लेनी थी।

  • Jalandhar News: 12 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर हवस का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार

    Jalandhar News: 12 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर हवस का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार

    जालंधरः जिले के थाना रामामंडी की पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 12 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले आरोपी को एक ही दिन में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका 12 साल का बेटा कुछ दिन से सदमे में था। जब बेटे से बात की तो उसने बताया कि 24 दिसंबर को उसके साथ तलविंदर कुमार उर्फ मोनू ने गलत काम किया था। इसके बाद बेटे को लेकर मां थाने पहुंच गई।

    पुलिस ने बच्चे से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने बच्चे का अस्पताल में मैडीकल करवाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलविंदर कुमार मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। सुच्ची पिंड के रहने वाले मोनू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: पंतग उड़ाते समय करंट लगने से झुलसा बच्चा, मौत, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: पंतग उड़ाते समय करंट लगने से झुलसा बच्चा, मौत, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: बसंत पंचमी का त्यौहारी सीजन शुरू होते ही हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। दरअसल, कई लोग चाइना डोर की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो रहे है तो कहीं पंतग उड़ाते समय बच्चे करंट लगने से हादसे का शिकार हो रहे है। इसी कड़ी में छत पर पतंग उड़ाते समय बच्चे का गलती से बिजली की तारों पर लग गया और हादसे में बच्चा बुरी तरह से झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वीडियो काफी दिल दहलाने वाली है, जोकि काफी वायरल हो रही है। हालांकि वीडियो किस इलाके की है, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे की हाथ में बिजली की तार है और वह जमीन पर लेटा हुआ है। इस दौरान उसकी टांगों में से आग निकल रही है।
  • Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

    Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

    नकोदरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। नकोदर-नूरमहल रोड पर वीर पिंड रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। वहीं घटना में बाइक सवार के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक रोहित सिद्धू के भाई शुभम पुत्र मंगत राय निवासी मोहल्ला न्यू गुरु नानक पुरा कपूरथला रोड नकोदर ने बताया कि उसका भाई रोहित सिद्ध जो कि हेयर कटिंग का काम करता था। वह मोटरसाइकिल पर मामा के लड़के समीर घारू पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव गुमटाली के साथ गांव जा रहा था। रोहित मोटरसाइकिल चला रहा था और समीर उसके पीछे बैठा था। वे भी उसके साथ अलग मोटरसाइकिल पर उनके पीछे पीछे जा रहा था। सुमीर घारू अपने छोटे भाई रोहित सिद्ध के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

    शाम करीब 6 बजे जब वह गांव बीर के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था तो नूरमहल की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने बहुत तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली को गलत साइड में लाकर उसके छोटे भाई रोहित सिद्धू की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसका छोटा भाई रोहित सिद्धू व सुमीर घारू सड़क पर गिर गए। उन्हें काफी चोटें आई और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

    उन्होंने अपने छोटे भाई रोहित सिद्ध और अपने मामा के बेटे सुमीर घारू को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया, जहां उनके भाई रोहित सिद्ध की मौत हो गई। लेकिन सुमीर धारू को गंभीर हालत के कारण अमृतसर के सरकारी मैडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

    उधर, मामले की जांच कर रहे, ए. एस. आई. कुलविंदर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान अजय यादव पुत्र सिद्धू यादव निवासी अलीपुर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Jalandhar News: Mayor के ऐलान से एक दिन पहले BJP को झटका

    Jalandhar News: Mayor के ऐलान से एक दिन पहले BJP को झटका

    AAP Party में शामिल हुई पार्षद

    जालंधर, ENS: नगर निगम मेयर के ऐलान को लेकर राजनीति में लगातार हलचल जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने मेयर पद के लिए बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन गठबंधन और जोड़-तोड़ के कारण पार्टी को और भी पार्षदों को अपने साथ लाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 85 से भाजपा की पार्षद दविंदर पाल कौर ने आप पार्टी जॉइन की।

    आप पार्टी के नेता काकू अहलूवालिया और राजविंदर कौर थियाड़ा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। यह घटनाक्रम शपथ ग्रहण समारोह और मेयर चुनाव से एक दिन पहले हुआ है और इससे आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

  • Jalandhar News: सिख जत्थेबंदियों की मीटिंग में सुच्चा सिंह ने सुखबीर बादल पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिख जत्थेबंदियों की मीटिंग में सुच्चा सिंह ने सुखबीर बादल पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिख जत्थेबंदियों द्वारा आज गुरुद्वारा सिंह सभा नौंवी पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर में मीटिंग की गई। इस मीटिंग में 40 जत्थेबंदियों ने भाग लिया। जिसमें अकाली दल के खिलाफ फैसला लिया गया। जत्थेबंदियों द्वारा कहा गया कि जो भी अकाली दल को सपोर्ट करेंगा उसे भगौड़ा करार किया जाएगा। वहीं मीडिया से बात करते हुए सुच्चा सिंह ने कहा कि जिसने भी अकाल तख्त के हुकम को डिनाय किया है, पंजाब के लोगों ने उसे कभी मुंह नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त सबसे बड़ी संस्था है, हम सभी अकाल तख्त के फैसले को मानते है। महाराजा रणजीत सिंह के दौरान भी कोई बात होती थी तो अकाल तख्त द्वारा प्रोग्राम तैयार करके अहम फैसला लिया जाता था।

    उन्होंने कहा कि अकाल दल से जो भी अलग हुआ है, वहीं चाहे बूटा सिंह, ज्ञानी जैलदार सिंह या फिर बरनाला था, लेकिन पंजाब के लोगों ने उन्हें कभी मुंह नहीं लगाया। आज शिरोमणि अकाली दल ने गुनाह कबूल करने के बाद सजा को भी निभाया, लेकिन अब शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल को प्रधानगी छोड़ने के दौरान काफी तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल में बादल परिवार 5 बार मुख्यमंत्री रहा, 30 साल से अकाली दल के प्रधान रहे चुके हों, उनके पास सारी पॉवर हों, सारे परिवार के सदस्य नेता व मंत्री बने हों, लेकिन लगता है कि अभी भी उन्हें संतुष्टि नहीं है। सुच्चा सिंह ने कहा कि अगर अब भी इतना लालच दिखाया जाए तो संगत ऐसे लोगों को अलग किनारे कर देती है और उन्हें सजा देती है।

    उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने अपनी गलतियों को कबूल किया है और उन्हें पंथ ने काफी कुछ दिया है। ऐसे में अब भी वक्त है कि वह पंथ की बात मानते हुए प्रधानगी से पीछे हट जाए, जो भी अकाल तख्त ने फैसला लिया है उसे मानते हुए प्रधानगी छोड़ दें। उन्होंने कहा कि लोग अकाली दल की पार्टी को पसंद करते है, अगर वह समय पर बात नहीं मानेंगे तो आने वाले समय में काफी पछताना पड़ सकता है। वहीं चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल की मीटिंग को लेकर सुच्चा सिंह ने कहा कि अकाल तख्त द्वारा 7 मैंबरी कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जिसमें दोबारा से पार्टी को लेकर भर्ती की जाएगी। ऐसे में जो भी पार्टी में आना चाहता है तो वह आ सकता है। सुच्चा सिंह ने कहा कि किसी पर भी बैन नहीं लगाया है, उनका कहना है कि अकाल तख्त की बात मानी जाए।

    अगर अकाल तख्त की एक बात आपको सही लगती है तो वह मान लोंगे लेकिन दूसरी बात नहीं मानोंगे तो पंजाब के लोगों को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शिरोमणि अकाली के नेता 2015 में गलतियां मान लेते तो आज यह हालत पार्टी की नहीं होती। उन्होंने कहा कि कभी अकाली दल ने सोचा था कि पांचवें नंबर पर पार्टी आ जाएगी। इस बार कई नेताओं की जमानते जब्त हो गई। वहीं भाजपा के साथ समझौते को लेकर सुच्चा सिंह ने कहा कि दोनों की वर्किंग कमेटी के परमजीत सिंह सरना ने स्पष्ट कर दिया है कि हमने उपचुनाव इसलिए नहीं लड़े क्योंकि हमारा भाजपा के साथ समझौता नहीं हुआ था।

     

  • Jalandhar News: बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में वकील की मौत

    Jalandhar News: बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में वकील की मौत

    16 जनवरी को था मृतक वकील का जन्मदिन

    जालंधर, ENS: देहात में सड़क हादसे में वकील की मौत की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सिद्धपुर के पास बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से वकील की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र निर्मल चंद निवासी गांव कंग खुर्द के रूप में हुई है। बतााया जा रहा है कि संजीव नकोदर कोर्ट में जूनियर वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं इस घटना के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पिता निर्मल चंद ने बताया कि परिवार 16 जनवरी को परिवार मृतक संजीव कुमार का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि संजीव के साथ हादसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बेटे को जज बनाना चाहते थे। बार एसोसिएशन नकोदर के अध्यक्ष एडवोकेट गुरप्रीत सिंह याकूपुर और एडवोकेट बलविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मृतक संजीव कुमार हमारे जूनियर साथी थे और बहुत ईमानदार थे। जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि एडवोकेट संजीव कुमार अपना काम खत्म करके बाइक पर नकोदर से अपने गांव कंग खुर्द लौट रहा था। इस दौरान गांव सिद्धूपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने संजीव की बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में संजीव के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से संजीव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां संजीव की मौत हो गई। घटना के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लवदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कोट ईसे खां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।    
  • Jalandhar News: Mayor पद को लेकर गरमाई सियास, कांग्रेस ने डिविजनल कमिश्नर से की ये मांग

    Jalandhar News: Mayor पद को लेकर गरमाई सियास, कांग्रेस ने डिविजनल कमिश्नर से की ये मांग

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद मेयर पद को लेकर लगातार सियासत गरमाई हुई है। हालांकि आप पार्टी द्वारा मेयर पद का चुनाव 11 यानी कल रेड क्रॉस भवन में करने का ऐलान किया जा चुका है। वहीं मेयर के चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने मेयर के चुनाव करवाने की मांग की है।

    दरअसल, कांग्रेस जिला प्रधान रजिंदर बेरी, पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान ने डिविजनल कमिश्नर को मेयर के चुनाव बैलेट पेपर से करवाने की मांग की है। इस संबंध में पत्र पार्षद बलराज ठाकुर ने एडवोकेट परमिन्दर सिंह विज ने डिविजनल कमिश्नर को पत्र सौंपा है। जिसके बाद एक बार फिर से मेयर पद को लेकर सियासत गरमा गई।

  • Jalandhar News: व्यक्ति की मौत के बाद प्रॉपर्टी को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: व्यक्ति की मौत के बाद प्रॉपर्टी को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुजा पीर रोड़ पर न्यू कैलाश नगर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए रोहित कपूर ने कहा कि कुछ दिन पहले उसके भाई महेश कपूर बिट्टू की मौत हो गई थी। रोहित ने कहा कि भाई के अंतिम संस्कार से लेकर रस्म क्रिया तक सब कुछ उसी ने किया है। भाभी ने दुख की घड़ी में सभी कार्य करने की जिम्मेदारी मुझे ही सौंपी थी। घर में आग लगने के दौरान महेश को जेल हो गई थी, इस दौरान पहले भाई की जमानत भी मैंने करवाई थी। रस्म क्रिया के दौरान पगड़ी भी मुझे पहनाई गई थी।


    आरोप है कि अब दिल्ली से भाई दिनेश कपूर आ गया और उसने घर के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। पीड़ित का कहना है कि महेश के जेल में जाने से लेकर मौत होने तक कभी दिनेश बहन के साथ जालंधर नहीं आया था। 24 सालों के बाद आज चौथे के दौरान वह दिल्ली से आ गए और ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने कहा कि चाबियां उसके पास है। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। रोहित ने कहा कि मकान महेश भाई के नाम पर भी नहीं है, बल्कि उसकी अन्य भाभी के नाम पर है, लेकिन उक्त 4 महीने पहले भाभी की भी मौत हो चुकी है।

    जिसके बाद से महेश अपनी पत्नी इस मकान पर रह रहे है। रोहित ने कहा कि भाभी की मौत के दौरान भी उनका क्रियाकर्म मैंने ही किया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित का कहना है कि मकान का बैंक पर 13 लाख रुपए लोन है, वह दिनेश अदा कर दें। गुलाटी ने कहा कि उनके सांडू की मौत हो गई और आज चौथे की रस्म के दौरान दिनेश और बहन ने ईंटों से ताला तोड़ दिया। गुलाटी ने कहा कि आज पहली बार उसने इनको देखा है।

    वहीं दिनेश ने माना कि उसने ताला तोड़ा है। उनका कहना है कि वह सफाई करवाने के लिए ताला तोड़ा है। काफी समय के बाद आने के मामले को लेकर कहा कि क्रियाकर्म करवाने के लिए ताला तोड़ा है और कहा कि वह पहले भी कई बार जालंधर आ चुके है। वहीं करतारपुर से आई बहन ने कहा कि वह पहले कई बार जालंधर आ चुके है। उनके ऊपर घर पर कब्जा करने के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे है।

    दूसरी ओर जांच अधिकारी जगदीश लाल का कहना है कि महेश की क्रिया करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें भतीजा कह रहा है कि उसने क्रियाकर्मा करवाना है, जबकि भाई कह रहा है कि उसने क्रियाकर्म करवाना है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों को बैठकर मामला सुलझाने के लिए कहा है, दोबारा हंगामा होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।