Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: आवारा कुत्तों को लेकर हुई खूनी झड़प, 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आवारा कुत्तों को लेकर हुई खूनी झड़प, 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला चौक के पास आवारा कुत्तों को लेकर खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है, जहां संगल सिंह नगर में सिमरन नामक महिला ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए है।दरअसल, महिला का कहना है कि उसने आवारा कुत्तों के अपने घर पर रखने का कहा था कि इन कुत्तों को मेरे घर भेज दो। इस दौरान गली नबंर-1 के रहने वाले गुरविंदर कौर, राजविंदर कौर, अभि, सुमित परिवार के सदस्यों पर मारपीट कर दी।

    महिला ने कहा कि कल शाम को यह घटना हुई है, जिसके बाद वह हादसे में वह घायल हो गई और अस्पताल में उसका उपचार चला। आज महिला ने अस्पताल से एमएलआर कटवाई है। महिला का कहना है कि सभी आवारा कुत्तों को मार रहे थे, इस दौरान उसने बीच-बचाव किया और कहा कुत्तों को उनके घर भेज दों। जिसके बाद उन्होंने मुझे बालों से पकड़कर मारना शुरू कर दिया।

    घटना के दौरान बचाने के लिए उसकी मां आ गई, जहां हमलावारों ने पीड़िता की मां पर हमला कर दिया। हादसे में सिमरन की माता के सिर पर गहरी चोटे आई है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सिमरन ने घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने हमलावारों द्वारा मां हरबंस कौर की सोने की बालियां और चूड़ियां छीनने के आरोप लगाए है।

    पीड़िता ने कहा कि मां की हालत इतनी खराब हो गई थी, कि माता का बीपी डाउन होने के चलते डॉक्टरों ने पहले जवाब दे दिया था। महिला ने कहाकि हमलावारों ने पहले भी उस पर हमला किया था। इस घटना को लेकर महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है कि पहली घटना में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और अब भी इस मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

  • Jalandhar News: भारतीय Hockey खिलाड़ी Sukhjit Singh को मिलेगा Arjun Award, परिवार में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भारतीय Hockey खिलाड़ी Sukhjit Singh को मिलेगा Arjun Award, परिवार में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान किया। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी। जिसमें 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 32 खिलाड़ियों में से भारतीय हॉकी टीम से 5 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

    जिसमें जालंधर के हॉकी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आज खेल मंत्रालय द्वारा ऐलान होने के बाद जालंधर के हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह के घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। मीडिया से बात करते हुए सुखजीत के पिता अजीत सिंह और माता कुलदीप कौर ने कहा कि वह काफी खुश है कि उनके बेटे को 17 जनवरी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बेटा देश के साथ-साथ जालंधर का नाम रोशन कर रहा है। बता दें कि 17 जनवरी को इन सभी एथलीट्स को अवॉर्ड के साथ-साथ प्राइज मनी भी मिलेगी। भारतीय एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ब्रॉन्ज के मैच में स्पेन को 2-1 से हराया था। 32 खिलाड़ियों को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। पहले अर्जुन अवॉर्ड के लिए 5 लाख रुपए दिए जाते थे, लेकिन इसे 2020 में बढ़ा दिया गया।

  • Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता हथियार सहित DC गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता हथियार सहित DC गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई स्पेशल मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले मे आरोपियों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

    दरअसल, उनकी टीम ने लूट की शिकायत के मामले में 29.12.2024 थाना बस्ती बावा खेल में 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 209 दर्ज की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सम्मान उर्फ डीसी पुत्र यूनुस मसीह निवासी गांव गाखलां कॉलोनी, थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने बस्तीयाद इलाके में देव डेयरी के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक है। जिनमें आरोपियों का मुखिया डेयरी के सामने बैठा हुआ है। उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से तेजधार दात और एक फोन बरामद किया है। डीसी के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज है। वही इस मामले में 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

  • Jalandhar News: आज बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकाने

    Jalandhar News: आज बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकाने

    जालंधर, ENS: महानगर में आज शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल, जिला मैजिस्ट्रेट डा. हिमांशु अग्रवाल ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष को भी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है, जिसको लेकर 2 दिसंबर को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा नगर कीर्तन निकाला जाना है।

    उन्होंने बताया कि जालंधर जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के आसपास स्थित सभी मांस और शराब की दुकानों को बंद करना आवश्यक है। जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला जालंधर में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के पास 2 जनवरी को मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

     

  • Jalandhar News : ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा में हुई भीषण टक्कर, युवक की मौत

    Jalandhar News : ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा में हुई भीषण टक्कर, युवक की मौत

    जालंधर,ens : कपूरथला रोड पर सड़क हादसे में एक एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण कुमार निवासी किला मोहल्ला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तरूण किसी काम से अपनी एक्टिवा से कपूरथला रोड की तरफ जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घटनास्थल से भाग निकला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई मनीष ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका भाई किसी काम से कपूरथला रोड पर जा रहा था तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसके बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • Jalandhar News: चोरों ने NRI के घर पर दिया वारदात को अंजाम, नकदी व सामान लेकर फरार

    Jalandhar News: चोरों ने NRI के घर पर दिया वारदात को अंजाम, नकदी व सामान लेकर फरार

    जालंधरः महानगर के गांव निज्जरा में चोरों द्वारा एन.आर.आई की कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम देने की घटना सामने आई है। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित एन.आर.आई. ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए हुए थे तभी अमेरिका में रहते उनके पिता मक्खन सिंह ने मोबाइल से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरों में देखकर उनके घर में चोरी होने की सूचना उन्हें दी ।

    उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा नकदी तथा सामान चोरी किया गया है। चोरी की घटना पास लगे कोठी में सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि 2 चोर कोठी में घुसे और दीवार बांधकर चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोर 25000 की नकदी व 2 से 3 मोबाइल फोन तथा महंगी विदेशी घड़ी चोरी करके ले गए। इस घटना की जानकारी थाना लाम्बड़ा की पुलिस को दे दी गई है।

  • Jalandhar News: Pre-Nursery और Play Way स्कूलों को लेकर जारी हुए निर्देश

    Jalandhar News: Pre-Nursery और Play Way स्कूलों को लेकर जारी हुए निर्देश

    जालंधर, ENS: जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्री-नर्सरी/प्ले वे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले में निजी संस्थान, जो 3-6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा (प्ले वे स्कूल) के क्षेत्र में काम कर रहे है या काम करना चाहते है, उनके लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

    उन्होंने सभी प्री-नर्सरी/प्ले वे स्कूलों से अपील करते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए जिला प्रोग्राम अधिकारी, जालंधर, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला रोड के दफ्तर में तुरंत तालमेल करे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती से मोबाइल नंबर 79738 46008 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, फाइनेंसर की मौत

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, फाइनेंसर की मौत

    जालंधर, ENS: थाना कैंट के अंतर्गत आते न्यू डिफेंस कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फाइनेंसर ने कर्ज से परेशान होकर खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी अमरदीप सिंह के रूप में हुई है।

    थाना कैंट की उप चौकी परागपुर के इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि अमरदीप फाइनेंसर था। देर रात उन्हें सूचना मिली की न्यू डिफेंस कॉलोनी में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: घर से निकलने से पहले हो जाए सावधान, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    Jalandhar News: घर से निकलने से पहले हो जाए सावधान, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    जालंधर, ENS: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार यानी कल शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू होकर एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटरगंज,गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माईं हींरा गेट, भगवान वाल्मीक गेट, पटेल चैक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौंक, बस्ती अड्डा चैक, भगवान वाल्मीक चौक (ज्योति चौक), रैणक बाजार, मिलाप चौक और गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन पर समाप्त होगा। इस नगर कीर्तन में भक्तों की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए, नगर कीर्तन को लेकर कल सुबह 09.00 बजे 3 बजे यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।

    जारी की गई सूचि के अनुसार मदन फिलोर मिल चोंक, अलास्का चोंक, टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन, सिंगल पुली दामोरिया ब्रिज, किशनपुरा चोंक/रेलवे गेट, दोआबा चौक/रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौंक, कपूरथला चौंक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी.प्वाइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली (फूलावालां चौक), प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक, मिलाप चौक, शास्त्री मार्केट चोंक की ओर रूट डायवर्ट किया गया है।

    ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वे 02/01/2025 को आयोजित विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर उपरोक्त निर्धारित मार्ग का उपयोग करने के बजाय वैकल्पिक लिंक मार्गों का उपयोग करें। ऐसे में इन लिंक सड़कों का उपयोग करके ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी और सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।

     

  • Jalandhar News: 2 एक्टिवा, लैपटॉप और मोबाइल सहित 4 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 एक्टिवा, लैपटॉप और मोबाइल सहित 4 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चोरी और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 एक्टिवा, एक लैपटॉप और 4 फोन बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ मौनू, अजय कुमार, रवि कुमार उर्फ रवि और नीतिश कुमार उर्फ नीतिश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना 1 की पुलिस ने बल्टन पार्क के पास नाकेबंदी की हुई थी।
    इस दौरान शक के आधार पर बिना नंबरी 2 एक्टिवा पर सवार 4 व्यक्तियों को रोका। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ 29 दिसंबर, 2024 को एफआईआर नंबर 158 बीएनएस अधिनियम की धारा 303 (2), 317 (2), और 3 (5) के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1 में केस दर्ज किया गया।