Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: रिहायशी इलाके में सड़कों पर दिखा बारहसिंघा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिहायशी इलाके में सड़कों पर दिखा बारहसिंघा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट के जी पॉकेट बिल्डिंग के पास एक जंगली जानवर (बारहसिंघा) सड़कों पर भागता हुआ दिखाई दिया। वहीं नव वर्ष की पार्टी से लौट रहे राहगीरों ने बारहसिंघा को फोन में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद लोगों द्वारा बारहसिंघा को लेकर सूचित किया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम का कहना है कि घटना स्थल पर बारहसिंघा नहीं मिला। उन्होंने लोगों से ना डरने की अपील की है। बता दें कि जालंधर कैंट में आगे भी कई बार जंगली जानकारी देखे गए थे।


    शहर में बारहसिंघा घुसने की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी अफरा तफरी मच गई थी। हालांकि जानवर द्वारा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। वन विभाग के मुताबिक, दक्षिण एशिया के ज़्यादातर हिस्सों में पाया जाता है। भारत में, हिमालय की दक्षिण-मुखी ढलानों से लेकर बर्मा, थाईलैंड, इंडोचीन, और मलय प्रायद्वीप में सांभर पाया जाता है। साल 2008 से, सांभर को IUCN रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

    आजकल वहां ठंड के साथ बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से जंगली जानवर दूसरा ठिकाना तलाशने के लिए निकलते हैं, लेकिन रास्ता भटककर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। वन विभाग के मुताबिक, सांभर एक नाजुक दिल वाला जानवर है। ज्यादा लोग उसके आसपास इकट्ठा हो जाएं तो वह घबरा जाते हैं। कई बार तो वह इतना घबरा जाते हैं कि उनकी मौत तक हो जाती है। हड़बड़ाहट में जानवर खुद के साथ लोगों का भी नुकसान कर जाते हैं, इसलिए लोगों को उसका पीछा नहीं करना चाहिए। इससे उसे पकड़ने में भी मुश्किल होती है।

  • Jalandhar News: नए साल पर युवक पर टिप्पणी करना पुलिस को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नए साल पर युवक पर टिप्पणी करना पुलिस को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में नए साल को लेकर देर रात जश्न मनाया गया। वहीं नव वर्ष के जश्न को लेकर शहर के सभी मंदिर और गुरुद्वारों और 100 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स में जश्न का माहौल देखा गया। वहीं पुलिस द्वारा जगह जगह पर शरारती अंनसरों को लेकर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान सिख युवक पर पुलिस को टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। जिसके बाद नाके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

    पुलिस अधिकारी ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करवाया और युवक को शांतिपूर्व घर के लिए रवाना किया। वहीं नव वर्ष को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि शहर की सुरक्षा के लिए करीब 800 से ज्यादा मुलाजिम तैनात किए गए हैं।

    पुलिस द्वारा कुल करीब 50 से ज्यादा पॉइंट चिह्नित किए गए हैं। जहां पर नाकाबंदी सहित अन्य सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। सबसे प्रमुख पीपीआर मार्केट, मॉडल टाउन, हवेली, क्यूरो मॉल, आदर्श नगर सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में ज्यादा पुलिस का ध्यान है। क्योंकि उक्त जगह पर ही लोग अपने अपने परिवारों के साथ घूमने के लिए निकलते हैं।

  • Jalandhar News: पर्ची ना काटने पर फूड सप्लाई विभाग के दफ्तर के सामने किया रोष प्रदर्शन

    Jalandhar News: पर्ची ना काटने पर फूड सप्लाई विभाग के दफ्तर के सामने किया रोष प्रदर्शन

    जालंधरः आटा दाल स्कीम के तहत पर्चियां न काटने को लेकर गांव नुस्सी के लोगों ने रोष जताते हुए फूड सप्लाई विभाग का दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक लोगों को मिलने वाले सरकारी गेहूं की पर्चियां ना काटने को लेकर मंगलवार को गांव के सरपंच तीर्थ लाड़ी और गांववासियों ने फूड सप्लाई विभाग को घेरकर वहां प्रदर्शन किया जिसके बाद डिप्टी डायरेक्टर फूड सप्लाई विभाग की तरफ से पर्चियां काटे जाने के लिए आदेश दिए गए। जिसके बाद इस प्रदर्शन को खत्म किया गया।

    गांव के सरपंच ने कहा कि गांव के लोगों ने उन्हें चुना है तो उनके हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेगें। गांव के लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जो भी स्कीम चाहे व केंद्र सरकार की है और पंजाब सरकार की वह गांव के लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

  • Jalandhar News : 11.50 लाख की जबरन वसूली मामले में पूर्व Inspector Suspended

    Jalandhar News : 11.50 लाख की जबरन वसूली मामले में पूर्व Inspector Suspended

    जालंधर,ens : ईडी का डर दिखाकर एक स्मार्ट स्विच बनाने वाली कंपनी के मालिक मोनीश मल्होत्रा से 11.50 लाख रुपए जबरन वसूले थे। इस मामले में ईडी में डेपुटेशन पर रहे इंस्पेक्टर रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप था कि ईडी में तैनात के दौरान रविंदर कुमार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर मोनीश मल्होत्रा को डर दिखा कर 11.50 लाख की ठगी की थी।

    रविंदर वर्तमान में जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क चेन्नई में सुपरिटेंडेंट थे। जीएसटी के कमिशनर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रविंदर कुमार 23 मई 2019 से लेकर 16 दिसंबर 2022 तक ईडी में डेपुटेशन पर गए थे।

    उनकी तैनाती जालंधर में ईडी दफ्तर में इंस्पेक्टर के तौर पर हुई थी। थाना विजिलेंस ब्यूरो में मॉडल हाउस के रहने वाले मोनीश की शिकायत पर 15 नंवबर 2023 को करप्शन एक्ट के साथ-साथ आईपीसी की धारा के तहस मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार कोर्ट रविंदर का अरेस्ट वारंट जारी कर चुकी है और हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।

  • Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो

    Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो

    • पहली बार Rinku और Sheetal Angural की सियासत पर किए बड़े खुलासे

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 120 फुटी रोड पर आयोजित एक रोड-शो के दौरान हलके की राजनीति पर पहली बार खुलासे किए और विरोधिओं पर जमकर भड़ास निकली। CM मान ने रिंकू और शीतल अंगूराल की राजनीति पर खुलासे करते हुए कहा कि इन दोनों ने हमेशा एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की है। आज शीतल दूसरी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता की भलाई ही करनी थी, तो शीतल ने इस्तीफा क्यों दिया?

    2 दिन पहले शीतल द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव होकर दी गई चुनौती को स्वीकार करते सीएम मान ने कहा कि 5 तारीख अभी दूर है, जो करना है आज और अभी कर ले। मान ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइव होकर बोलना आसान है लेकिन वास्तव में करना उतना ही मुश्किल है। इसके अलावा रोड शो के दौरान सीएम मान ने विरोधियो पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि सभी विरोधी पार्टियां उनके परिवारजनो द्वारा इस चुनाव के दौरान प्रचार किए जाने पर आपति जता रही हैं।

    यह भी पढ़े: Lovely Sweets News: लवली स्वीटस जालंधर की मिठाई के ज्यादातर डिब्बों में फंगस लगने के लगे आरोप, Live Video

    पंजाब के लोगो की भलाई के लिए वह और उनका परिवार हमेशा लड़ता रहेगा। क्या वेस्ट हलके मे वोट मांगने पर उनके ऊपर कोई पाबंदी है। सीएम मान ने कहा कि शीतल के पार्टी में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बार उसे समझाया कि लोगो की भलाई के कामो मे अग्रसर रहे। लेकिन जब उसके मन में लोक भलाई की भावना ही न हो, तो भलाई कैसे होगी। इसलिए आप पार्टी ने वेस्ट हलके के लिए महिंदर भगत को चुना है। यह भी पढ़े: Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो  
  • Jalandhar: CM Bhagwant Mann ने AAP कैंडिडेट के हक में निकाला Road Show, देखें Live

    Jalandhar: CM Bhagwant Mann ने AAP कैंडिडेट के हक में निकाला Road Show, देखें Live

    जालंधर, ENS: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आप कैंडिडेट महिंदर भगत के हक़ में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान सीएम मान ने विपक्ष द्वारा आप पार्टी पर लगाए गए झूठे और बेबुनियाद आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उन्होंने पैसे कमाने होते, तो मैं भगवान द्वारा दी गई कला को छोड़ कर लोगो की सेवा करना न चुनता।

    सीएम मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट ने दो बार आप पार्टी के कैंडिडेट को जिताया। दोनों ने ही आप पार्टी को धोखा दिया। एक को तो लोगो ने फ्री कर दिया है अब दूसरे की बारी है। इस बार मै महिंदर भगत को लेकर आया हूँ। सीएम मान ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चो को पढ़ाओ नौकरी देना मेरा काम है। नौकरी का पात्र छात्रों के घर पर आएगा।

    इस दौरान आप कैंडिडेट महिंदर भगत ने सीएम मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप पार्टी ने हमेशा लोगो के हित में काम किया है। उन्हें यकीन है कि लोग इस बार वेस्ट से पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

  • Jalandhar: प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाना, दी खुली चुनौती, देखें Live

    Jalandhar: प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाना, दी खुली चुनौती, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान शीतल अंगुराल द्वारा आप पार्टी पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर कहा कि सीएम मान इस मामले में वह केंद्र की एजेंसी से जांच करवाए। उन्होंने कहा कि अगर सीएम मान ईमानदार है तो वह इस मामले में जांच करवाए। वहीं उन्होंने सीएम मान को चुनौते देते हुए कहा कि 5 जुलाई को सभी विपक्ष के नेताओं को बुलाओ और सामने शीतल अंगुराल के सवालों के खुलकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि वह चीफ जस्टिस से भी मामले की जांच करवा सकते है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रताप बाजवा ने जालंधर को लेकर अहम बाते की।


    इस दौरान उन्होंने कहा कि 1952 में जालंधर की पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि जालंधर मीडिया, हैंड टूल, स्पोर्ट्स का सेंटर रहा है। उन्होंने 1961-62 में यहां पर पढ़ाई की हुई है। बाजवा ने कहा कि आज उसी जालंधर में धड़ा सट्टा में नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज उसी जालंधर का नाम नशे में सामने आ रहा है। बाजवा ने कहा कि साफ-सुथरे शहरों में जालंधर शामिल था। बाजवा ने कहा कि आप पार्टी सत्ता में साफ-सुथरी छवि के साथ सत्ता में आई थी।

    उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सीट हासिल करके कोई पार्टी सत्ता में नहीं आई थी, जितनी सीटों में आप पार्टी सत्ता में आई थी। वहीं उन्होंने कहा कि आप पार्टी का विधायक ढाई साल में परेशान होकर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में चला गया। जिसके बाद आज उप चुनाव करवाने पड़ रहे है। बाजवा का आरोप है कि जब भी पार्टी किसी को टिकट देती है तो उसकी छवि की जांच करती है। उन्होंने आरोप है कि इसका मतलब है कि शुरू से पार्टी ने सब कुछ देखकर टिकट दी थी। जिसके बाद अब वह उन पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि सीएम मान ने कहा था कि अगर उनके ऊपर कोई दोष है तो उन्हें बताए।

    बाजवा ने कहा कि आज सीएम मान का पुराना साथी उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहा है और 5 जुलाई का उसने समय दिया है। इस मामले में बाजवा ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने कहा था कि आज वह अकेला जीत हासिल करके सत्ता में आया है। ऐसे में बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ में पंजाबी में शब्द गलत लिख दिया था। बाजवा का आरोप है कि 250 दुकान सट्टे की चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए दाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाए है कि विधायक ने कहा कि 3 करोड़ रुपए उसे हाईकमान को भेजने पड़ते है। बाजवा ने कहा कि आज के समय में एक्स पार्षद का 15 से 15 लाख रुपए भाव चल रहा है। जिसके चलते उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। बाजवा ने कहा कि आज शहर में युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे है।

    उन्होंने कहा कि आज 28 माह हो चुके है, लेकिन महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए नहीं आए। उन्होंने कहा कि 28 माह का 28 हजार रुपए बनता है, ऐसे में महिलाएं वोट मांगने के दौरान उनसे अपने 28 हजार रुपए का हिसाब मांगे। बाजवा ने कहा कि शहर में कूड़े के ढेर लग रहे है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी का यह आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के चुनाव के दौरान आप पार्टी ने खेल का मैदान देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट सहित कई काम करने का ऐलान किया था। लेकिन आज एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इस दौरान प्रताप बाजवा, राज कुमार वेरका, सुखविंदर कोटली, राजिंदर बेरी, लुधियाना से पूर्व विधायक तलवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

  • Jalandhar: BJP को झटका, सुभाष गोरिया AAP Party में हुए शामिल

    Jalandhar: BJP को झटका, सुभाष गोरिया AAP Party में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। वहीं पार्टी छोड़कर नेताओं का दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिल लगातार जारी है। आज सीएम मान ने 2 पूर्व पार्षदों सहित सीनियर नेता को कुछ देर पहले आप पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब भाजपा को झटका देते हुए सुभाष गोरिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुभाष गोरिया पिछले 31 वर्षों से समाज सेवा में अपनी भूमिका निभा रहे है और 2 बार जालंधर लोकसभा व 2 बार जालंधर वेस्ट हल्के से शिव सेना की टिकट से चुनाव भी लड़ चुके है और राष्ट्रीय हिन्दू हेल्पलाइन संगठन के भी वो चेयरमैन है।

    पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सुभाष गोरिया को पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि सुभाष गोरिया जालंधर से मेंबर पार्लियामेंट रह चुके सुशील कुमार रिंकू के करीबी बताए जाते है। सुभाष गोरिया लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। जिनका प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी में स्‍वागत किया था। पहले सुभाष गोरिया आम आदमी पार्टी में ही थे लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। अब वापस से उनकी आप में घर वापसी मानी जा रही है।

    सुभाष गोरिया के साथ लोग दिल से जुड़े हुए है और उन्ह लोगो को पार्टी से मतलब नही होता सिर्फ गोरिया से मतलब होता है जिसका फायदा अब जालंधर वेस्ट से आप के प्रत्याशी मोहिंदर भगत को होगा।सुभाष गोरिया का पार्टी में शामिल होने से मोहिंदर भगत कर वोट बैंक की अब बड़ौती होगी। वही बाल किशन बाली,डॉ तीर्थ राम को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया।इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता गगन धालीवाल, नीतू कपूर, केएन भटी आदि भी मैजूद रहे।

     

  • Jalandhar: भ्रष्टाचार को लेकर BJP प्रधान Sunil Jakhar ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar: भ्रष्टाचार को लेकर BJP प्रधान Sunil Jakhar ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को लेकर विचारिक विपक्ष के साथ मतभेद हो सकते है, लेकिन पर्सनल मतभेद उनका कोई नहीं है। वहीं 2 दिन पहले शीतल अंगुराल द्वारा सीएम मान सहित विधायक पर लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी परिवार पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन जब घर की इज्जत राजनैतिक में हिस्सा डाल लें, तो इस मामले को लेकर जांच की जानी चाहिुए।

    उन्होंने कहा कि गंभीर आरोप लगाते हुए शीतल ने एक चीज साबित कर दी है कि जो कांग्रेस के विधायक और नेता नहीं कर सके। भाजपा प्रधान ने कहा कि सीएम मान ने विधानसभा में कांग्रेस नेताओं को कहा था कि वह उनकी आंखों में आंखे डालकर बात करें। वहीं इस बात को लेकर अब शीतल अंगुराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम मान को लेकर कहा है कि वह उनकी आंखों में आंखे डालकर इस मुद्दे पर बात करें। वहीं भाजपा प्रधान ने नशे के मुद्दे पर कहा कि पिछले 14 दिनों में 14 मौतें नशे के कारण हो गई। इस दौरान मोहिंदर भगत के टविट किया था जिस पर लिखा था कि बच्चे-बच्चे को पता है कि नशा कौन बेचता है।

    इस पर पलटवार करते हुए जाखड़ ने कहा कि भगत सहित कई नेताओं को नशे के बारे में पता है, लेकिन सीएम मान को इस बारे में नहीं पता। जाखड़ ने कहा कि सीएम मान 25 हजार बच्चों को लेकर गोल्डन टेंपल में सौंगध उठाने के लिए गए लेकिन नशे का मसला हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गांवों में ठिकरी पहरे लगाए गए लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। अब आप नेता ने टविट के जरिए बता दिया है कि नशे का बच्चे-बच्चे को पता है। जाखड़ ने कहा कि सीएम मान ने अपनी जिम्मेदारी से हथियार गिरा दिए है, जोकि किसी नेता को शोभा नहीं देते। वहीं उन्होंने परिवार पर शीतल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर जाखड़ ने कहा कि वह इस पर स्पष्टीकरण करें और खुद ही इस मामले में जांच करवाकर मीडिया के सामने जनतक करें।

    वहीं जाखड़ ने लारेंस के मामले में को लेकर कहा कि संदीप नंगल अंबिया के कत्ल मामले में शूटरों को दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं उन्होंने कहा कि विक्की मिड्डूखेड़ा मामले में भी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी तक मूसेवाला के पिता पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे है। अभी तक पंजाब सरकार द्वारा कोई इंसाफ नहीं दिया गया। वहीं अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उनके साथ कई सासंद ओर भी जिन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली। वहीं जेल में बंद रिहा करने के मामले में जाखड़ ने कहा कि ऐसे में फिर लारेंस को भी रिहा कर देना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि जो लोग गंभीर केसों में जेल में बैठे है, उनकी जांच चल रही है।

  • Jalandhar: सबसे व्यस्त इलाके में Rickshaw पर सवार महिला को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar: सबसे व्यस्त इलाके में Rickshaw पर सवार महिला को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं सेंट्रल टाउन में देर शाम रिक्शा पर सवार हो कर घर लौट रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लुटेरों ने निशाना बना लिया। इस दौरान लुटेरे महिला से पर्स व मोबाइल लूट फरार हो गए। लूट की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि शाम को बुजुर्ग महिला रिक्शा पर सवार होकर सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी।

    जब वह घर के बाहर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक पास से निकले फिर वह पीछे हो गए और बाइक पर बैठा एक युवक उतर जाता है। वह मौका पाकर महिला के हाथ में पकड़ा पर्स लूट कर फरार हो जाता है। बता दें कि सेंट्रल टाउन सबसे व्यस्त इलाका है, जहां लोगों की काफी आवाजाई रहती है। लेकिन व्यस्त इलाके में लुटेरों द्वारा वारादात को अंजाम देना पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

    पीड़ित महिला के बेटे धीरज खन्ना ने बताया कि उनकी मां कई बार घर की सब्जी लेने के लिए चली जाती है। सोमवार को भी चली गई थी तो घर के बाहर ही यह सारी घटना घट गई। उन्हें शाम को पत्नी ने फोन कर बताया कि ऐसा हुआ है तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और थाना-3 की पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।