जालंधर, ENS: थाना 7 के अंतर्गत आती पीपीआर मार्केट में मंगलवार देर रात ठेके के कारिंदे से लुटेरे ने गन पाइंट ले 7 हजार नगदी और 2 ग्राहकों से सोने की चेन लूट ली। लूट की वारदात के बाद लुटेरे बंद गली में चले गए। इस दौरान लुटेरों की वहां पर एक्टिवा फिसल गई और लोगों ने काबू कर जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना 7 के जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र पाल ने बताया कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पीपीआर मार्केट में शराब के ठेके पर लुटेरों ने गन पाइंट और तेजधार हथियारों के बल पर ठेके कारिंदे राजीव कुमार पर हमला कर कैश लूट लिया है।
सूचना मिलने के बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां घायल ठेके के अंदर कारिंदे राजीव कुमार को अस्पताल पहुंचाया और लोगों द्वारा बंद गली में घुसे लुटेरों को काबू कर लिया। वही एएसआई महेंद्र पाल ने बताया कि पकड़े युवकों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा तथा नीरज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस बाबा अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्वीटी जूस बार में गन पाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी नही की। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि यह गिरोह इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है ताकि लंबित चल रहे मामले हल हो सके।
Category: Punjab>Jalandhar
-

Jalandhar: PPR Market में Gun Point पर नकदी और ग्राहकों से लुटेरों ने छीनी चेन, काबू, देखें वीडियो
-

Jalandhar: Congress को बड़ा झटका, 2 पूर्व पार्षद सहित सीनियर नेता AAP party में हुए शामिल
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है, सियासी पारा लगातार गरमा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनावों की तरह इस उप चुनाव में नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। वहीं आज आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इस दौरान कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा और अनमोल ग्रोवर आप में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल लोच भी आप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
-

Jalandhar: उप चुनाव के दौरान गोलगप्पे का लुत्फ उठाते दिखे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासी अखाड़ा गरमा गया है। जहां पार्टियों में जोड़ तोड़ का सिलसिला चल रहा है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कूल नजर आ रहे है। दरअसल, सुरिंदर कौर के हक में दिन भर प्रचार करने के बाद राजा वडिंग देर शाम मॉडल हाउस में गोलगप्पे का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली, सीनियर नेता दीपक खोसला इत्यादि मौजूद थे। गौर हो कि बीते दिन चरणजीत सिंह चन्नी ने शीतल अंगुराल की वीडियो को लेकर आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे थे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया के जरिए आप सरकार से शीतल के बयानों पर जवाब देने की अपील की थी। वहीं देर शाम भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी जालंधर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने शीतल अंगुराल के बयान को सही ठहराया था। वहीं अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर बीते दिन सुबह सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गई थी, लेकिन देर शाम बीबी जागीर कौर की अगुवाई में सुरजीत कौर ने दोबारा से अकाली दल में वापसी कर ली थी। -

जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो
जालंधर (ens): भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने बूथ संभालने को लेकर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने एक स्लोगन दिया, जिसका नाम मेरा बूथ सबसे मजबूत है। सुनील जाखड़ ने अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर कहा कि अकाली दल का वजूद धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। अब छोटा भाई या बड़ा भाई जैसा कुछ नहीं रह गया है।
जाखड़ ने कहा कि जैसे अकाली दल से नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं ऐसे में अकाली दल कहां रह गया है। विधानसभा में सीएम मान पहले तो चरणजीत चन्नी पर आरोप लगाते थे कि उन्होंने नौकरी दिलाने के लिए दो करोड रुपए लिए है। कभी वह कांग्रेस प्रधान पर आरोप लगाते थे कि उन्हें बसों के घोटाले के बारे में सब पता है।सुनील जाखड़ ने कहा कि अब शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर को लेकर वह खुद स्पष्टीकरण दें। सुनील जाखड़ ने कहा कि देश में सोने का भाव काफी बढ़ गया है लेकिन उससे ज्यादा पंजाब में सोने का भाव बढ़ गया है।
नेता अब सोने के कड़ो की मांग करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेता चूड़ियों की भी मांग करते होंगे। नेताओं पर जो गंभीर आरोप लग रहे हैं वह एक गंभीर विषय है। सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों को अब जागरूक होना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी घोटाले को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि इसकी जांच भी होनी चाहिए चाहे वह केंद्र का पैसा हो या पंजाब का पैसा हो। उन्होंने कहा कि रोज नेता लड़ाई करते रहते हैं कि केंद्र से उन्हें कोई पैसा नहीं मिल रहा पर केंद्र के पैसे का इनका हिसाब तो देना ही पड़ेगा।
सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार केंद्र को जांच के लिए लिखित पत्र भेज दे उसके बाद केंद्र पंजाब में भेज देंगे। जाखड़ ने कहा कि अगर जांच एजेंसी या पंजाब में आती है तो विपक्ष निशाने साधने शुरू कर देता है।
-

Jalandhar: चोरी की वारदातों को अंजाम देते 2 गिरफ्तार
जालंधर। पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान शिव नगर के रहने वाले राहुल कुमार और रायपुर रसूलपुर के साहिल अंसारी के रूप में हुई है। डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी बलवीर सिंह की टीम के एएसआई तीर्थराम को नाहला कालोनी के रहने वाले विपन कुमार ने शिकायत दी थी कि वह खाना खाकर रात को घर में सो रहे थे कि उसी दौरान उसके घर से चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर उनके पारिवारिक सदस्यों ने उसे दबोच लिया।
जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान उसके साथी साहिल को केस में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। जिससे यह पता चल सके कि वह इससे पहले कहां-कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
-

Jalandhar: नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर। शहर में नशे तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कार्रवाई की गई। जिसके तहत थाना शाहकोट की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 215 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सलिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव राजेवाल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें पैदल आता हुआ युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक कर तलाशी ली तो आरोपी के पास से 215 नशीली गोलियां बरामद हुई।
-

जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर मोहिंदर भगत के साथ CM MANN निकाल रहे रोड शो, देखें Live
जालंधर(ens):जालंधर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान वेस्ट हलके के 3 अलग-अलग वार्डों में वेस्ट हलके से उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए आज रोड शो निकाला। उन्होंने रोड शो शुरू करने से पहले दिलबाग नगर में स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने प्रचार शुरू किया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक व पार्टी वर्कर मौजूद थे।
रोड शो को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि वेस्ट हलके में डब्ल्यू वाला वेस्ट नहीं, बी वाला बेस्ट बनाना हैं। अब सभी की जांच होगी और सभी के खिलाफ मामले दर्ज होंगे। अब उन्हें चिंता सता रही है। इसके बाद कहा कि जैसे शूगर नापने वाली मशीन उपलब्ध है। उसी तरह लोगों के दिल देखने वाली अगर कोई मशीन होती होती तो सबसे पहले मैं खरीदता। रिंकू और शीतल अगुराल ने धोखा किया।
-

Jalandhar : 144 धारा लागू, जानें मामला
जालंधर। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं (ओपन स्कूल सहित) 04.07.2024 से 20.07.2024 तक आयोजित की जा रही हैं। इसके मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू की गई है। उक्त आदेश डॉ. अमित महाजन पीसीएस अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालंधर द्वारा जारी किए गये है।

-

Punjab : भारी मात्रा में अफीम व हैरोइन के साथ चार लोग गिरफ्तार
जालंधर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम और हेरोइन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत पुलिस पार्टी जालंधर के गवर्नमेंट कॉलेज के नजदीक लाडोवाली रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति डीसी ऑफिस की तरफ से पैदल आ रहा है और उसके दाहिने हाथ में एक थैला है। पुलिस पार्टी को देखकर योगेश अबरोल उर्फ बावा पुत्र राकेश कुमार निवासी मकान नंबर 875 अर्जन नगर जालंधर ने थैला फेंककर भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने थैले की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उसके खिलाफ थाना नई बारादरी जालंधर में धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 145 दिनांक 27-06-2024 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो एफआईआर लंबित हैं और मामले की आगे की जांच जारी है। इसी तरह, स्वप्न शर्मा ने बताया कि जालंधर के नखा वाला बाग के नजदीक उदय नगर के पास गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने वडाला गांव की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आते देखा। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवकों से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिनकी पहचान यदवीर घारू उर्फ यादू पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव सलापुर बेट थाना तलवंडी चौधरियां कपूरथला और खुशविंदर सिंह उर्फ लाभा पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव कलरू थाना सुल्तानपुर कपूरथला के रूप में हुई है।
गिरफ्तार व्यक्तियों के इकबालिया बयानों के आधार पर एक अन्य आरोपी आदित्य पुत्र रूपेश कुमार निवासी मकान नंबर 156/6 भारगो कैंप नजदीक आरके वैष्णो ढाबा जालंधर को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है और भविष्य में और जानकारी साझा की जाएगी।
-

Jalandhar: चाचा और भतीजों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत
जालंधर, ENS: जमीनी विवाद को लेकर चाचा और भतीजों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह घटना शाहकोट कस्बे की है। जहां जमीनी विवाद के दौरान भतीजों ने चाचा पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लखवीर सिंह उर्फ लक्खा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लखवीर सिंह उर्फ लक्खा का बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था।
भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। इस दौरान रविवार को लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने 2 भतीजों, मां और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।