Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar: AAP Party में शामिल होने पर Surjit Kaur के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar: AAP Party में शामिल होने पर Surjit Kaur के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद बीबी सुरजीत कौर और उनके बेटे दीप सिंह राठौड़ ने आम आदमी पार्टी नेतृत्व के साथ एक कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीबी सुरजीत कौर के बेटे दीप सिंह राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अकाली दल नहीं छोड़ी है, बल्कि उन्हें अकाली दल ने बाहर कर दिया है। अगर उन्हें सुखबीर सिंह बादल का समर्थन मिलता तो वह अच्छे तरीके से चुनाव लड़ सकते थे। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला था कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि वह दो गुटों की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने आज फैसला किया कि वह आम आदमी पार्टी के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा डिक्टेटरशिप की जा रही है और उनके पिता के बलिदान को शिरोमणि अकाली दल ने महत्व नहीं दिया है। इस दौरान उन्होंने उनका समर्थन करने वालों को धन्यवाद किया है।

  • Jalandhar: हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 तस्करों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मेवा सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव लाटियावाल जिला कपूरथला और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव लाटियावाल थाना कपूरथला के रूप में की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन 2 जालंधर में एनडीपीएस एक्ट 21-61-85 के तहत एफआईआर नंबर 63 दिनांक 28-06-2024 दर्ज की गई है।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि काम ना मिलने के कारण मेवा सिंह हेरोइन तस्करी में शामिल हो गया था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान गुरप्रीत ने यह भी स्वीकार किया कि वह इस समय मजदूरी कर रहा था और उसके पास बहुत कम काम था, जिसके कारण उसने हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मेवा सिंह के खिलाफ एक एफआईआर पहले से ही लंबित है जबकि गुरप्रीत के खिलाफ दो एफआईआर लंबित हैं।

  • Jalandhar: Modi Resort के पास डेढ़ किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: Modi Resort के पास डेढ़ किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र डागी पुत्र रामजीत डागी निवासी गांव ओटा मोड़, झारखंड और रवि कुमार पुत्र तालेश्वर डागी निवासी ग्राम ओटा मोड़, जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सूचना पर जालंधर में मोदी रिजॉर्ट के पास बैरिंग गेट, हेडन पार्क में सर्विस रोड की जांच की थी।

    उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी को फगवाड़ा की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आते दिखे। स्वपन शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति अपने कंधे पर बैग लटकाकर जा रहा था। जिसके बाद टीम ने संदेह के आधार पर उक्त युवक को रोककर जांच की। जांच दौरान व्यक्ति के कब्जे से 1.5 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कैंट जालंधर में एफआईआर 77 दिनांक 29-06-2024 के तहत 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पूछताछ में रवि ने स्वीकार किया कि गरीबी के कारण वह अफीम का कारोबार करता था। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि वीरेंद्र 2001 में मुंबई चला गया था और ऑटो रिक्शा चलाने लगा था। पुलिस ने बताया कि 2018 में बीमारी के कारण अपने राज्य में वापिस लौट आया। जिसके बाद उसने अफीम की तस्करी शुरू कर दी।

  • Jalandhar: Surjeet Kaur को AAP PARTY में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar: Surjeet Kaur को AAP PARTY में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar: सुरजीत कौर को आप में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Liveअकाली दल की उम्मीदवार को आज सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाकर बड़ा झटका दिया है। वहीं इस मामले को लेकर आज कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां का बयान सामने आया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर वह उनका स्वागत करते है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर सहित उनका परिवार आप पार्टी में शामिल हुआ। वहीं इस मामले को लेकर सुरजीत कौर ने कहा कि वह सीएम मान का पार्टी में शामिल करवाने पर स्वागत करती है।

    इस दौरान उन्होंने अकाली दल के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं अकाली दल में चल रही फूट पर सुरजीत कौर ने कहा कि वह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस मामले को लेकर पवन टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिली है। टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर का परिवार टकसाली परिवार है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के हालातों के बारे में जनता अच्छी तरह से जानती है। वहीं झुना कमेटी को लेकर उन्होंने कहा कि इकबाल सिंह खुद चुनाव लड़ने के लिए जल्दबाजी दिखाने लगे। टीनू ने कहा कि हालात यह हो गए कि जमानत तक जब्त हो गई।

    वहीं इस मामले को लेकर मोहिंदर भगत ने कहा कि सुरजीत कौर के पार्टी में शामिल होने पर वह उनका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि इस परिवार का अकाली दल में काफी बड़ा स्थान था। लेकिन आज आप पार्टी के पॉलिसी को देखते हुए सुरजीत कौर आप पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस परिवार के साथ उनका काफी पुराना संबंध है। सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिली है। मोहिंदर भगत ने कहा कि सीएम मान ने सुरजीत कौर को भरोसा दिया है कि आने वाले समय में उन्हें पार्टी की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

  • Jalandhar: Akali Dal उम्मीदवार आप में हुई शामिल, देखें वीडियो

    Jalandhar: Akali Dal उम्मीदवार आप में हुई शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। सीएम मान ने खुद अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर को आप पार्टी में शामिल करवाया है। चुनाव से पहले अकाली दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, अकाली दल में पड़ी दरार के चलते सुरजीत कौर ने कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह के माता-पिता से समर्थन भी मांगा था। सुरजीत कौर दो बार पार्षद रह चुकी हैं। वह दिवंगत जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी हैं।

    वहीं आज सुरजीत कौर ने सीएम मान की मौजूदगी में आप पार्टी का दामन थाम लिया। सीएम मान ने कहा कि आज सुरजीत कौर काफी कुर्बानी वाला परिवार है। जिन्होंने काफी संघर्ष किया। सीएम मान ने कहा कि इस परिवार ने जेल भी काटी है और लोगों की मुश्किलें भी सुनता आया है। सीएम मान ने कहा कि सुरजीत कौर ने अकाली दल से चुनाव लड़ने का मन बनाया और टिकट हासिल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर को टिकट देने के बाद पार्टी टिकट से ही मुकर गई। सीएम मान ने कहा कि सुरजीत कौर के परिवार ने कभी टिकट की मांग नहीं की थी, बल्कि सेवा करते-करते उसे टिकट मिली तो उन्होंने प्रचार करना शुरू कर दिया।

    सीएम मान ने कहा कि पहली बार हुआ है कि पार्टी का प्रधान किसी ओर पार्टी में है और उनका चुनाव चिन्ह कहीं ओर है। सीएम मान ने कहा कि आज सुरजीत कौर ने परिवार सहित फैसला किया कि वह आज पार्टी में शामिल होगी। जिसके बाद सुरजीत कौर परिवार सहित सीएम मान के आवास में आप पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर के मन ने दर्द है कि वह पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनता देखें। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि सुरजीत कौर को पार्टी में शामिल करवाने के बाद कहा कि मैं बहन जी को सरकार में अच्छी जिम्मेदारी दूंगा। जिस लेवल पर भी होगा, हम सरकार में सुरजीत कौर को जगह देंगे।

  • Jalandhar: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, 7 दुकानों के शटर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, 7 दुकानों के शटर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: देहात में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन वारदातोंं को चोर अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला लोहिया खास से सामने आया है। जहां चोरों ने 7 दुकानों को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच चोरों ने लोहियां की इंदिरा दाना मंडी से लेकर बीडी कार्यालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर दोनों तरफ की 7 दुकानों के शटर तोड़ कर लाखों की नकदी व अन्य सामान की चोरी कर लिया।

    इस मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। पीड़ित 7 दुकानदार और पूरा व्यापार संघ लोहियां थानाध्यक्ष बख्शीश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सरकार और प्रशासन से लोगों की जान-माल की रक्षा करने की मांग की है।

  • Jalandhar: लोगों की पहली पसंद बने Mohinder Bhagat, 3 दशक का सियासी तजुर्बा तय करेगा जीत, देखें वीडियो

    Jalandhar: लोगों की पहली पसंद बने Mohinder Bhagat, 3 दशक का सियासी तजुर्बा तय करेगा जीत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके से उपचुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है सभी पार्टियों के नेता भी एक्टिव नजर आ रहे है। सभी नेता लोगों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे है लेकिन जालंधर वेस्ट सीट से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत लोगों की पहली पसंद बनते दिख रहे है क्योंकि राज्य में आप की मान सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का फायदा भी सीधे तौर पर पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत को मिल सकता है। वहीं जालंधर वेस्ट हलके में मोहिंदर भगत की पकड़ भी काफी मजबूत है।

    इसी अच्छी पैठ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि भगत एक बड़ी लीड लेकर इस चुनाव को जीतेंगे। उनकी इस भावी जीत में उनका 3 दशक का सियासी तजुर्बा होना भी मददगार साबित होगा है। वही इलाके की महिलाओं का कहना है कि उनके इलाके के अधिकतर काम मोहिंदर भगत ने करवाए है। ऐसे वह इस चुनावों में वह उसी नेता को वोट डालेंगे जो उनके हलके के काम करवाएंगा। वहीं भार्गव कैंप के ललित ने कहा कि मोहिंदर भगत ने इलाके में कई काम करवाए है, ऐसे में इस बार भी वह साफ छवि वाले उम्मीदवार को ही वोट देंगे। इस दौरान नरिंदर कुमार ने कहाकि इलाके के कई समस्याओं को मोहिंदर भगत ने हल करवाया है। ऐसे में अगर वह चुनाव में जीत हासिल करते है तो हलके में नशे सहित अन्य मुद्दों की समस्या से भी लोगों को जल्द निजात मिलेगा।

    दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी चुनाव को लेकर काफी सक्रीय है और भगवंत मान ने जालंधर में अपना डेरा जमाकर प्रचार की कमान संभाल चुके हैँ । पार्टी के प्रयास से मोहिंदर भगत की इलेक्शन कैंपेन को काफी बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से लगातार पार्टी वर्करों और नेताओं से बैठकें करके रणनीति तैयार की जा रही है और पार्टी की स्कीमों को लोगों के घरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए जा रहे है। CM का कहना है कि भगत और उनके परिवार की छवि साफ है, जिससे वह हलके के वोटरों की पहली पसंद बनते जा रहे है। वहीं उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव अभियान के दौरान भगत की सलाह मानने को कहा है। आप ने दावा किया है कि इस साल के अंत तक पंजाब विधानसभा में आप के 95 विधायक होंगे।

    वहीं अगर भगवंत मान सरकार के दावे को देखें तो पिछले 26 महीनों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ऐसी कई स्कीमें है जिसका पंजाब के लोग फायदा उठा रहे है। यह तय है कि सरकार ने अब तक जो भी काम किए लोग उसी के आधार पर वोट करेंगे। आम आदमी पार्टी का दावा है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस और लोगों के इलाज के लिए 800 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले, जिसमें डेढ़ करोड़ से अधिक लोग इलाज करा चुके हैं।

    सरकार का दावा है कि लोगों को फ्री बिजली दी, पिछली सरकार सरकारी विभागों को प्राइवेट हाथों में सौंप देती थी और आप सरकार ने गोइंदवाल साहिब में स्थित बिजली प्लांट को वापस लिया। 42 हजार के करीबी लोगों को रोजगार दिए, सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) से कई लोगों की जान बचाई गई, इन सभी कार्यों का लाभ पार्टी को इस उपचुनाव में मिलना ही चाहिए। वहीं जालंधर को स्पोर्ट्स हब माना जाता है, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अगर इस बार मोहिंदर भगत आप से विधायक बतने है तो वेस्ट में स्थित स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं सेंट्रल हलके से विधायक अमन अरोड़ा का कहना है कि पंजाब ने हमेशा भाजपा और अकाली दल की राजनीति को नकारा है।

  • Jalandhar: नशा मुक्ति कर्मचारी संघ ने किया हड़ताल का ऐलान

    Jalandhar: नशा मुक्ति कर्मचारी संघ ने किया हड़ताल का ऐलान

    इस दिन करेंगा विरोध रैली

    जालंधर, ENS: पंजाब राज्य नशा मुक्ति केंद्रों और ओओएटी क्लीनिकों के कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रथम श्रेणी के सैनिकों की तरह सरकार का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कर्मियों की भर्ती पूर्ण और पारदर्शी तरीके से साथ जनतक नियुक्तियों द्वारा ठेके पर हुई थी। आरोप है कि पिछली सरकार ने उन्हें पैसे के अलावा कुछ नहीं दिया। उनका कहना है कि नशा मुक्ति केंद्रों के ठेका कर्मचारियों को ‘भगवंत मान’ सरकार से उम्मीद की किरण थी, जो धूमिल होती नजर आ रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब नशा मुक्ति कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में कई विभागों में कर्मचारी बहुत कम वेतन पर काम कर रहे हैं और सरकारें उनका शोषण कर रही हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र में कर्मचारियों का मुद्दा उठाने का वादा किया था। नई भर्ती के बजाय पहले पुराने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों का वेतन नियमित कर्मचारियों के बराबर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस रोल मॉडल को पंजाब में भी लागू किया जाए और कर्मचारियों के रुके हुए वित्तीय भत्ते बहाल किए जाएं और उन्हें अनुबंध प्रणाली से बाहर निकालकर उनकी सेवाओं को नियमित किया जाए। परमिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने कोविड के दौरान दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड पर जीत हासिल की है और नशा मुक्ति अभियान में सरकार का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर दिन 200 से 300 मरीज दवा लेते हैं इन नशा मुक्ति केंद्रों में आने वाले ये कर्मी आज भी सरकार से नियमित कर्मियों के बराबर वेतन पाने का इंतजार कर रहे हैं ताकि कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पूरी ईमानदारी से निभा सकें। उन्होंने कहा कि उनकी पिछले 2 वर्षों में संघ, स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री के साथ लगभग 20 बैठकें हो चुकी हैं, जो बेनतीजा रही हैं। उन्होंने बताया कि वित मंत्री हरपाल चीमा, चेतन सिंह जोरा माजरा, डॉ. गुरप्रीत कौर से भी संपर्क किया गया है, लेकिन हर बार की तरह कर्मचारी को निराशा का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने स्वयं यूनियन को 4 बार लिखित बैठक देने के बावजूद कर्मचारियों के साथ एक भी बैठक नहीं की है और वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार की तरह झूठे लारे लगाने पर उतर आई है। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के विरोध स्वरूप पंजाब भर के सभी नशा मुक्ति केंद्र शुक्रवार 5 जुलाई को हड़ताल के रूप में बंद रहेंगे और मरीजों को दवा नहीं मिलेगी और 6 जुलाई को वे विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यूनियनों के समर्थन से जालंधर में रैली करेंगे और सरकार का पुतला फूंकेंगे। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनका हक (नियमित और वित्तीय लाभ) दिया जाए। अन्यथा विरोध तेज होगा, इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
  • Jalandhar: Model Town में वारदात को अंजाम देकर स्नेचर फरार

    Jalandhar: Model Town में वारदात को अंजाम देकर स्नेचर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं आज पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह पति के साथ स्कूट पर जा रही महिला के कान से बाइक सवार लुटेरे उसकी बालियां लूट कर फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना में महिला को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

    पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित रणजीत कौर ने कहा कि वह अपने पति के साथ स्कूट पर सवार होकर जा रही थी। जब वह मसंद चौक से होते हुए मॉडल टाउन की ओर जाने लगी तो फ्लावर पॉइंट के सामने बाइक एक ब्लैक रंग के बाइक पर आए लुटेरों ने महिला का बालियां झपट ली और फरार हो गए। जिसके बाद पति द्वारा उक्त लुटेरों का पीछा भी किया गया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा और आरोपी वहां से फरार हो गए।

     

  • Jalandhar: पिता ने नाबालिग बेटी से किया यौन शोषण, करवाई जबरन शादी

    Jalandhar: पिता ने नाबालिग बेटी से किया यौन शोषण, करवाई जबरन शादी

    जालंधर, ENS: किशनगढ़ से इंसानिय शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए है। नाबालिग लड़की ने सौतेला पिता उसके साथ गलत काम करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया है कि उसका सौतेला पिता शराबी है और उसका यौन शोषण करता है। पीड़िता जब विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, आरोपी सौतेले पिता ने लड़की को गर्म तवे से भी मारा।

    पूरे मामले को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता को लिखित शिकायत दी गई है। मकसूदा थाने की पुलिस को मार्क कर दिया गया है। एसएसपी अंकुर गुप्ता को दी शिकायत में 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसे सहारनपुर से गोद लिया गया था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद आरोपी उसे उसकी मां से गोद लेकर जालंधर ले आया। पीड़िता ने बताया कि उसके सौतेले पिता की उस पर बुरी नजर थी। वह उसके शरीर से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था।

    आरोपी ने गुरुद्वारा साहिब में गांव कंगनीवाला निवासी जस्सू से उसकी शादी करवा दी। जस्सू ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 12 दिन बाद वह गांव कंगनीवाल से भागकर किसी तरह जालंधर में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसे शक है कि उसके सौतेले पिता ने पैसे लेकर जस्सू से उसकी शादी करवाई है। पीड़ित नाबालिग ने इस संबंध में एसएसपी जालंधर को लिखित शिकायत दी है। मकसूदां थाने के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि शिकायत एसएसपी कार्यालय को मार्क कर दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मामले में सभी तथ्यों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।