Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar: Pub-G Game खेलने से डांटने पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड

    Jalandhar: Pub-G Game खेलने से डांटने पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड

    जालंधर, ENS: Pub-G Game से छात्रों के मरने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मॉडल टाउन में सरकारी स्कूल के पास स्थित घर में शनिवार सुबह Pubg गेम खेलने से रोकने पर 12वीं के छात्र द्वारा सुसाइड करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय करणवीर सिंह पुत्र राम चंद्र के रूप में हुई है। वहीं मामले की पीड़ित राम चंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में सीनियर लाइन मैन आफिसर हैं।

    उनका कहना है कि आज सुबह मोबाइल पर बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था, जिसके बाद पत्नी ने उसे गेम खेलने से रोकते हुए डांट लगाई। इस मामले के बाद बेटे ने कमरे में जाकर पंखे से लटक गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल‌ चौधरी ने बताया कि मृतक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। जिसके चलते वह स्कूल भी नहीं जा रहा था।

    गर्मियों की छुट्टियां होने के बाद बच्चों का ध्यान गेम में ज्यादा जाने लगा। जिसके चलते देर रात भी बच्चे को मां ने गेम खेलने से माना करने पर डांटा था। वहीं आज सुबह भी गेम खेलने से मां ने बच्चे को मना किया था। जिसके बाद बच्चे ने पंखे से लटक कर खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • Jalandhar: AAP पार्टी ने CBI और ED को लेकर किया प्रदर्शन, देखें  Live

    Jalandhar: AAP पार्टी ने CBI और ED को लेकर किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा CBI और ED के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आप पार्टी ने एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अरविंद केजरीवाल को रिहा करने की मांग की। इस दौरान धरना लगाकर बैठे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले मामले में जब कोर्ट से केजरीवाल को राहत मिली तो ईडी की टीम ने हाईकोर्ट का रूख करते हुए कोर्ट से 48 घंटों का समय मांगा। जिसके बाद सीबीआई ने अन्य केस में केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट का रूख करते हुए दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा एजेंसियों द्वारा की जा रही यह कार्रवाई निंदनीय है।

    वहीं धरना स्थल पर पहुंचे सासंद मीत हेयर ने मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को पता था कि अरविंदर केजरीवाल शराब घोटाले के मामले में जेल से रिहा हो रहे है। जिसके बाद अन्य झूठे केस में सीबीआई द्वारा उन्हें दोबारा गिरफ्तार करवाया गया। उन्होंने कहा कि वोटों की ताकत से भाजपा केजरीवाल को हरा नहीं सकी तो अब एजेंसियों की सहायता से उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधान द्वारा पंजाब में भी शराब घोटाले के आरोपों लगाते हुए उनकी जांच करने को कहा। वहीं इस मामले में मीत हेयर ने कहा कि उनकी सरकार के समय में शराब का रेवेन्यू क्यों नहीं बढ़ा जो कि इस बार 4 हजार करोड़ के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। वहीं जालंधर में सीएम के रहने को लेकर मीत हेयर ने कहा कि इससे लोगों को फायदा होगा। वहीं वह जालंधर में बैठकर लोगों की समस्याओं को हल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि विपक्ष इसे गलत नजरिये से क्यों देख रही है।

  • Jalandhar: MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी मामले में S-7 बूक डिपो का मालिक नामजद, FIR दर्ज

    Jalandhar: MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी मामले में S-7 बूक डिपो का मालिक नामजद, FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: मल्होत्रा बुक डिपो (MBD ग्रुप) से करीब 2.26 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अंबाला निवासी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई। जिसके बाद आरोपी ने ना तो किताबें मंगवाईं और ना ही बकाया रकम लौटा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी चंडीगढ़ में एस-7 बुक शॉप नाम से बड़ी दुकान चलाता है।

    फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जल्द ही पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। पुलिस का कहना है कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी जाएंगी। वहीं हेमंत कक्कड़ के खिलाफ दी गई शिकायत में मल्होत्रा बुक डिपो के ब्रांच मैनेजर गुरचरण सिंह ने बताया कि बीते साल 15 जनवरी को उन्हें हेमंत कक्कड़ ने फोन किया और कहा कि उनका वीआईपी रोड जीरकपुर और चंडीगढ़ सिटी सेंटर पर एस-7 बुक डिपो है।

    उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बिजनेस करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे किताबें लेनी शुरू कर दीं और समय-समय पर भुगतान भी करते रहे।पिछले साल दिसंबर माह की 7 तारीख को उन्हें 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा था। जिसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 महीने की जांच के बाद आरोपी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ।

  • Jalandhar: महिला से रास्ता पूछने के बहाने नकदी व बालियां छीनकर लुटेरे फरार

    Jalandhar: महिला से रास्ता पूछने के बहाने नकदी व बालियां छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: अलावलपुर में आए दिन लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे शहर वासी खौफजदा है, लेकिन बेबस पुलिस अब तक चोर लुटेरों को काबू करने में विफल रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों से चोर लुटेरों को काबू करने की गुहार लगाई है। लूट की घटना संबंधी जानकारी देते हुए जगदेव पाल पुत्र राम प्रकाश अलावलपुर ने बताया उन्होंने अपनी दुकान पर काम करते कारिंदे मनी को बहन पूनम जिसकी आदमपुर के निजी अस्पताल से हार्ट की दवा चल रही है जिसको बाइक पर बहन के साथ दवा लेने के लिए भेजा था।

    दोपहर को जब बहन पूनम कारिंदे मनी के साथ दवा लेकर वापस अलावलपुर लौट रही थी। इस दौरान जब वह अलावलपुर शाहपुर लिंक सड़क पर लेसड़ीवाल चौरस्ते से अलावलपुर की साइड मुड़े तो पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उनसे किशनगढ़ जाने का रास्ता पूछा जैसे ही उन्होंने रास्ता बताने के लिए बाइक को रोका तो बाइक सवार दोनों युक्कों ने तेजधार हथियार निकाल बहन को धमकी देते हुए बोले- अपने कानों से बालियां उतार दो नहीं तो दातर मार देंगे। बहन डर गई लुटेरों ने खुद ही बहन के कानों से बालियां निकालकर दे दी। जिसके बाद लुटेरे बोले जो कुछ और है निकाल दो।

    बहन के पास एक पर्स था जिसमें करीब ₹15000 रुपए और दवा थी। जिसे लुटेरे लेकर वापस लेसड़ीवाल की तरफ फरार हो गए। लुटेरों के पास ब्लैक कलर का बाइक था जो बेहद तेज आवाज कर रहा था। काफी दूर जाने पर भी लुटेरे के बाइक की आवाज सुनाई दे रही थी। पीड़ित परिवार ने लूट की घटना की शिकायत अलावलपुर पुलिस को दे दी है।

  • Jalandhar: चुनाव से पहले रैली में तब्दील हुई जन सभा: Mohinder Bhagat

    Jalandhar: चुनाव से पहले रैली में तब्दील हुई जन सभा: Mohinder Bhagat

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर क्षेत्रों में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत और विधायक जीवनजोत कौर विशेष रूप से पहुंचे। विधायक जीवनजोत कौर ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत के हक़ में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि चुनाव से पहले जनसभा रैली में तब्दील होती दिखाई दी। इस मौके पर सीएम भगवंत सिंह, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर विशेष रूप से जालंधर उपचुनाव को लेकर मोहिंद्र भगत के पक्ष में भार्गव नगर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं।

    उन्होंने कहा कि आप पार्टी हर वर्ग का ख्याल रख रही है और सीएम मान जनहितैषी फैसले ले रहे हैं। सीएम मान के कार्यों से लोग काफी खुश हैं, जिसका नतीजा जालंधर उपचुनाव में देखने को मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए जितनी सम्मान राशि की घोषणा की गयी है, उसे कम समय में पूरा किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने भगत चुन्नी लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगत जैसे नेक लोग हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र भाग्यशाली है कि उसे मोहिंदर भगतजी जैसा नेक उम्मीदवार मिला है।

    मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में लोगों को ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक,भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, नौजवानों को नौकरियां,मुख्यमंत्री तीरथ यात्रा स्कीम,बच्चों के लिए विश्वस्तरीय स्कूल और मुफ्त बिजली दी गई है, जिससे लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे है। इलाका वासियों ने मोहिंदर भगत को समर्थन देने का भरोसा दिया। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य को गरीबों के दर्द को समझने वाली सरकार मिली है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संदीप पाहवा ने सत्गुरु ज्ञान गिरी महाराज जी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक रमन अरोड़ा, बीबी राजविंदर कौर थियारा हलका, संजीव भगत, शोभा भगत, राजीव ओंकार टिक्का और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Mehar Chand Polytechnic के छात्रों ने 70 सालों में भारत ही नहीं विदेशों में भी संस्था का नाम किया रोशन

    जालंधर। शहर के मेहर चंद पॉलीटैक्निक कालेज की 1954 में हुई स्थापना के बाद 70 सालों में 36000 छात्र इंजीनियर बने हैं। मेहर चंद पॉलीटैक्निक के विद्यार्थी भारत ही नहीं विदेशों में भी अपने कौशल और अनुभव के साथ अपने मातृ संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि नवम्बर 2024 में कॉलेज में प्लैटिनम जुबली मनाई जा रही है, जिसमें 70 पुराने विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कॉलेज की ओर से श्रृंखलाबद्ध तरीके से अपने एलुमनाई मैम्बर्स के साथ रूबरू करवाया जा रहा है।

    केएल कपूर
    1961 में मेहर चंद पॉलीटैक्निक से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया और स्टेट मैरिट में स्थान प्राप्त किया। ए. एम. आई. ई. करने के बाद 1968 में सिंचाई विभाग में एस. डी. ओ. पद पर भर्ती हुए। 1982 में एक्शियन बने, 1988 में एस. ई. सर्विस के दौरान उनकी अनेक उपलब्धियां रहीं जिनमें आनंदपुर साहिब जल विद्युत परियोजना भी उनकी देख रेख में बनी।

    कुलविन्दर बाघा
    कुलविंदर ने 2014 में मेहर चंद पॉलीटैक्निक से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया। कॉलेज में पढ़ते हुए ही उनका समाज सेवा के प्रति रुझान था। कई बार रक्तदान भी किया। डिप्लोमा के बाद बी. टैक. और एम. टैक. की। यूथ ब्लड डोनर संस्था बना कर कई रक्तदान कैम्प लगाए और सैंकड़ों लोगों की जान बचाई। जालंधर के बोलीना दोआबा गाँव के सबसे काम उम्र के सरपंच बने, स्किल सैंटर चलाया। पानी और वातावरण के संरक्षण के लिए काम किया। संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ मिल कर गाँव में पानी के निकास के लिए काम किया। स्टेट और नैशनल अवॉर्ड हासिल किये। बेहतरीन सरपंच का भी पुरस्कार मिला।

    पी.एल. शर्मा
    पी. एल. शर्मा ने 1965 में मेहर चंद पॉलीटैक्निक से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया और भारतीय डिफेंस एस्टेट सर्विसिज़ में भर्ती हुए, आर्मी में एस. डी. ओ. बने। रिटायरमेंट के बाद लवली ऑटोज़ में सफलतापूर्वक प्रबन्धक के रूप में 20 साल सेवायें दी। मेहर चंद पॉलीटैक्निक को हमेशा अपनी कर्मभूमि मानते हैं और उसके लिए सेवाएं देने को तत्पर रहते हैं।

    स. एम.पी. सिंह
    स. एम.पी. सिंह ने 1985 में मेहर चंद पॉलीटैक्निक से इलेक्ट्रॉनिक्स का डिप्लोमा किया और गोल्ड मैडल हासिल किया। वे तकनीकी शिक्षा में लेक्चरर के रूप में भर्ती हुए तथा अपनी काबिलियत, ईमानदारी, लगन और मेहनत से प्रिंसिपल के पद तक पहुंचे। उनहोंने 15 साल सतगुरु राम सिंह सरकारी पॉलीटैक्निक लुधियाना में बतौर प्रिंसिपल काम किया। विद्यार्थियों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे और स्टाफ़ के लिए रोल मॉडल। मेहर चंद पॉलीटैक्निक पर उन्हें गर्व है।

  • Jalandhar West by-Election Update: CM Bhagwant Mann ने अकाली नेता सुभाष सोंधी तथा साथियों को करवाया आप में शामिल

    जालंधर, ENS: जालंधर वैस्ट विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। शुक्रवार को अकाली दल बादल के एक बड़े नेता और भगवान वाल्मीकि सभा बस्ती के कई सदस्य व पदाधिकारी सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप में शामिल हुए । जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता सुभाष सोंधी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ शबनम चौहान, पूजा सिद्धू, उमेश कुमार, राजेश कुमार, मनसिमरन सिंह भी पार्टी में शामिल हुए। भगवान वाल्मीकि सभा बस्तियां के भी कई सदस्य और पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में बिशन दास सहोता, अशोक लाडी(महासचिव), बिट्टू संगड़ रोशन लाल थापर, संजीव पदम, अश्विनी नाहर, बंटी हंस, बबरीक सहोता के नाम प्रमुख है। इनके अलावा बॉबी चोपड़ा (बबरीक सभा) और रोहित चोपड़ा(बी आर अम्बेडकर सभा) भी पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत है। लोग हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार आप में शामिल हो रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है क्योंकि हमारे उम्मीदवार काफी पढ़ें-लिखे, योग्य और ईमानदार हैं। उनकी दो पीढ़ी ने जालंधर वासियों की सेवा की है। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे उम्मीदवार काफी मार्जिन से यह चुनाव जीतेंगे।

  • Jalandhar: Airport हादसे को लेकर BJP पर बरसे Pratap Bajwa, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप बाजपा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं आज दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने के मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की तीसरी बार सरकार आई है, तभी से एयरपोर्ट को लेकर हादसे सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिर गई। उसके बाद जबलपुर एयरपोर्ट की रूफ कोलेप्स हो गई। बाजवा ने कहा कि अब नीट पेपर लीक होने का मामला सबके सामने आया है। वहीं प्रगति मैदान का टन्नल पानी से भर गया।

    बाजवा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार जब से आई है, तब से घटनाएं सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार ने बच्चों और अभिवावको को कहा है कि नीट के पेपरों को कैसे फुल प्रूफ किया जाए। उन्होंने कहा कि 2 एयरपोर्ट की रूफ के मामले के बाद पेसेंजर को ना पूछना शुरू कर दें कि इन भी वह रॉय दें कि इसे कैसे फुल प्रूफ किया जाए। बाजवा ने कहा कि 75 साल से पेपर होते आ रहे है कभी इतने बड़े पैमाने पर पेपर लीक होना का मामला सामने नहीं आया था। उन्होंने कहा कि सवा लाख स्टूडेंट्स के साथ यह खिलवाड़ है।

    उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी हो रही है कि अब बच्चों और अभिवावको को पूछा जा रहा है कि इसे फुल प्रूफ कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लगता है कि अब एयरपोर्ट की बिल्डिंग को लेकर भी पेसेंजर से पूछा जा सकता है। वहीं दिल्ली में पानी को लेकर आप सरकार के पीडब्लयू डिपार्टमेंट ने ऐसा सिस्टम ढूंढा कि प्रगति मैदान के टनल को पानी से भर दिया। उन्होंने कहा कि जब इनसे कोई सवाल का जवाब पूछा जाता है तो 2047 की बात यानी 25 साल आगे की बात बता देते है या फिर 50 साल पुरानी इनको कोई याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद अब उन्हें यह नहीं पता कि सरकार को कैसे चलाना है।

     

  • Jalandhar: पत्नी के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे CM Bhagwant Mann

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस, आप और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जालंधर में डेरा डाल लिया है। वहीं आज पंजाब के सीएम भगवंत मान आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत भी साथ रहे। सीएम मान ने परिवार सहित गुरु महाराज जी के आगे सिर झुकाकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की।

    बता दें कि सीएम मान अब पत्नी और बेटी के साथ जालंधर में रहेंगे। 27 जून को उन्होंने कैंट के दीपनगर के घर में गृह प्रवेश किया है। सीएम भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार सहित शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है। सीएम मान के जालंधर पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। जालंधर वेस्ट के उप चुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे हैं। चुनावों के बाद भी सीएम आफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे और जालंधर व आसपास के लोगों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी और अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे रूबरू हो सकेंगे।

  • Jalandhar: फर्जी CIA कर्मी सहित 3 गिरफ्तार, लोगों से करते थे वसूली

    जालंधर, ENS: देहात के थाना शाहकोट पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) डॉ. अंकुर गुप्ता, दिशा निर्देशों पर डीएसपी शाहकोट अमनदीप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमन सैनी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने वालों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजा निवासी कपूरथला, दविंदर सिंह निवासी ढुड्डीवाल थाना सदर कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी टिब्बा थाना तलवंडी चौधरी कपूरथला के तौर पर हुई है। आरोपी राजा सिंह पहले पुलिस विभाग में थानेदार रह चुका है। वह कपूरथला में बतौर थानेदार तैनात था, लेकिन विभाग किसी मामले में उसे बर्खास्त कर चुका है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ पहले भी नकली पुलिस वाला बनकर लोगों से पैसे ठगने के तीन मामले दर्ज हैं।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि बीते दिन नवनीत अरोड़ा उर्फ नीतन निवासी ट्रक यूनियन सैदपुर झिरी थाना शाहकोट पुलिस को शिकायत दी थी। नवनीत दाना मंडी से छान खरीदने का काम करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर बाजार गया था। उसके घर के पास एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी (सीएच-01-एवाई-5234) खड़ी थी। गाड़ी से तीन लोग बाहर निकले और उन्होंने नवनीत को घेर लिया। तीनों कहने लगे कि वे सीआईए स्टाफ कपूरथला के मुलाजिम हैं। आरोपियों ने कहा कि हमें पता चला है कि तेरे घर पर गलत काम हो रहा है। इसलिए हम छापा मारने आए हैं।

    तीनों ने नवनीत को पकड़ कर उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा। वहीं, आरोपियों ने कहा कि हम तुझे तभी छोड़ेंगे जब तू 50 हजार रुपये देगा। नवनीत अरोड़ा ने अपनी जान बचाने के लिए जेब से 4,000 रुपये निकाल कर उन्हें दे दिए। इस पर आरोपियों ने कहा कि इतने पैसे से बात नहीं बनेगी। इसके बाद नवनीत ने घर से आठ हजार रुपये लाए और आरोपियों को दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वे उसपर झूठा पर्चा दर्ज कर देंगे। नवनीत ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने राजा सिंह, दविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर नवनीत से ठगे गए 12 हजार रुपए और गाड़ी भी बरामद की है।