Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News : पॉश इलाके में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News : पॉश इलाके में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर,ens :महानगर के बस स्टैंड के पास स्थित मोता सिंह नगर इलाके में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। जिनकी पहचान करणवीर सिंह और हनी चहल के रूप में हुई है।


    बताया जा रहा है कि गुरविंदर बाबा नाम के व्यक्ति ने दोनों पर गोलियां चलाई है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। गोली चलने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Jalandhar News: द इंपीरियल स्कूल में स्माइल फाउंडेशन का मानसिक स्वास्थ्य व विकास कौशल पर सेमिनार

    Jalandhar News: द इंपीरियल स्कूल में स्माइल फाउंडेशन का मानसिक स्वास्थ्य व विकास कौशल पर सेमिनार

    जालंधरः स्माइल फाउंडेशन ने इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस में शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य विकास कौशल पर एक सेमिनार करवाया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जे.पी. सिंह, स्माइल फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ शैक्षिक सलाहकार और नैदानिक ​​​​मनोवैज्ञानिक दिव्यांशु शांगरी उपस्थित थे जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में दिव्यांशु शांगरी ने शिक्षकों को छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया और छात्रों की भावनाओं को समझने का तरीका भी बताया।

    उन्होंने शिक्षकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए, जिससे शिक्षक छात्रों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
    इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन जगदीश लाल, डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा, प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ही, वाइस प्रिंसिपल पूजा ठाकुर, सीएए सुषमा वर्मा और समस्त स्टाफ उपस्थित था।

    सेमिनार के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ही ने मुख्य अतिथियों का तहे दिल से धन्यवाद किया और शिक्षकों को छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक रहने और अपनी सोच सकारात्मक रखने के लिए कहा। चेयरमैन जगदीश लाल ने कहा कि स्कूल में ऐसे सेमिनार आयोजित होते रहेंगे जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और वे अच्छे नागरिक बन सकें।

  • Jalandhar News : नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    Jalandhar News : नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर : पुलिस ने नशीले पर्दाथों सहित एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ विक्की नेपाली के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने 120 फुटी रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क के पास ट्रैप लगाकर 20 ग्राम चिट्टे के साथ विक्की नेपाली को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्की पहले भी नशा तस्करी के मामले में 6 बार जेल जा चुका है। थाना-5 में परशुराम नगर के रहने वाले विकास कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    क्राइम ब्रांच के एएसआई गुरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि चिल्ड्रन पार्क के पास कोई तस्कर चिट्टे की सप्लाई देने आया है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर उसे काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पहले जेल से आया था। वह हमीरा के पास से चिट्टा खरीद कर आगे बेचता है।

  • Jalandhar News: Code of Conduct लगने के बावजूद सट्टेबाज़ सक्रिय, मोनू फरार 5 गिरफ्तार

    Jalandhar News: Code of Conduct लगने के बावजूद सट्टेबाज़ सक्रिय, मोनू फरार 5 गिरफ्तार

    कंप्यूटर, प्रिंटर, नगदी और लैपटॉप बरामद 

    जालंधर (ens) : क्राइम ब्रांच की टीम ने भगत सिंह चौक के पास लॉटरी की आड़ में सट्टेबाजी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विपन दुआ निवासी घास मंडी, संजीव कुमार निवासी पंजपीर और सुनील कुमार निवासी चरनजीतपुरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 5230 रुपए की जुआ राशि, सट्टे की पर्चियां, कंप्यूटर और प्रिंटर बरामद किया है।

    जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह मोनू फरार है। इंचार्ज रविंदर कुमार को सूचना मिली थी कि मोनू बड़े स्तर पर सट्टेबाजी कर रहा है। इस काम के लिए उसने नौकर तक रखे हैं। इसके बाद टीम ने रेड कर तीन आरोपी पकड़ लिए। मोनू पर पहले भी ऐसे केस दर्ज हैं। थाना डिवीजन नंबर-3 में जुआ एक्ट की धारा 13 (ए) और लॉटरी रेगुलेशन एक्ट की धारा 7(3) के तहत केस दर्ज किया गया है।

    इसी तरह स्पेशल सेल की टीम ने किशनपुरा एरिया में रेड कर दो आरोपी पकड़े हैं। पुलिस ने गोपाल नगर के संदीप कुमार और हनी कुमार से 5160 रुपए और लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News : नगर निगम का एक्शन, टीम ने पकड़े 9 आवारा कुत्ते

    Jalandhar News : नगर निगम का एक्शन, टीम ने पकड़े 9 आवारा कुत्ते

    जालंधर : शहर में आवारा कुत्तों के हमलों से लोग सहमे हुए है। दूरदर्शन एन्क्लेव में पिछले 10 दिनों से कुत्तों ने 3 महिलाओं को निशाना बनाया है। ऐसा ही मामला गत दिवस सामने आया था। जहां कुत्तों के आतंक के चलते गुरुद्वारा साहिब से अकेली लौट रही 65 साल की बुजुर्ग को स्ट्रीट डॉग्स ने चारों तरफ से घेर कर हमला कर दिया।

    जानकारी के अनुसार 65 साल की बुजुर्ग महिला को आठ कुत्तों ने हमला कर दिया जिसके चलते बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर गिर पड़ीं ओर उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। कुत्तों ने बुजुर्ग को कई हिस्सों पर काटा। यह घटना सतगुरु कबीर चौक के पास स्थित दूरदर्शन एनक्लेव फेज-2 के पास की है।

    बुजुर्ग महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बुजुर्ग के शरीर पर 25 जगह पर काटा था। लगातार हादसे होने के कारण नगर निगम सक्रिय हो गई। नगर निगम की टीम ने दूरदर्शन एन्क्वेल में जाकर 9 आवारा कुत्तों को पकड़ा है।

  • Jalandhar News : Sugar Mill में कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल

    Jalandhar News : Sugar Mill में कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल

    जालंधर : भोगपुर में सहकारी चीनी मिल में ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई। इस घटना में उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारी चिमनी पावर प्लांट में काम कर रहे थे। बेल्ट से पैर फिसलने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दोनों एक निजी कंपनी के अधीन मिल में चिमनी पावर प्लांट में काम करते थे। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी। दोनों मिल में ठेके पर काम करने वाली एक कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इस संबंध में कंपनी के अधिकारी तजिंदर सिंह ने बताया कि दो कर्मचारी बैल्ट पर काम करते थे।

    उनका पैर बेल्ट से फिसल गया और वे गिर गए, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जालंधर ग्रामीण पुलिस के भोगपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले में कौन दोषी है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

  • Jalandhar में आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    Jalandhar में आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    जालंधर : जिले में आज कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। लगभग 2 घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। 15 दिसम्बर को 66 के.वी. अर्बन एस्टेट सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. फीडर बी.एम.एस.एल, जालंधर हाइट, पी.पी.आर, रॉयल रैजिडैंसी, मोता सिंह नगर, क्यूरो मॉल, गार्डन कालोनी, मिट्ठापुर फीडरो के अन्तर्गत आते इलाकों की बिजली बंद रहेगी।

    सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। जिससे जालंधर हाईट 1-2, अर्बन एस्टेट फेस-2, इको होम्ज, क्यूरो मॉल, रमनीक नगर, मोता सिंह नगर, मिट्ठापुर चौक व आसपास का इलाका प्रभावित होगा।

  • Jalandhar: ओंकार चक्र ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ

    Jalandhar: ओंकार चक्र ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ

    जालंधर। आज ध्यान गुरु “अर्चना दीदी” के दिव्य सानिध्य में जालंधर के गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेज 1 में “ओंकार चक्र ध्यान साधना” शिविर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में दिल्ली, चंडीगढ़ और जालंधर के कई साधक सम्मिलित हुए। ओंकार की पवित्र ध्वनि से सूक्ष्म शरीर में उपस्थित सात चक्र को सक्रिय करते हुए साधकों ने आध्यात्मिक यात्रा में प्रवेश किया।

    गीता मंदिर के प्रधान राजेश अग्रवाल जी ने दीदी जी के प्रति जालंधर आगमन के लिए आभार अभिव्यक्त किया। सेलिब्रेटिंग लाइफ फाउंडेशन, जालंधर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने मिलकर दीदी जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया जिसमें सम्मिलित रहे – दीदी जी से दीक्षित डॉक्टर पूनम जैसल, शार्प आइडिया फर्नीचर से राजेश सेठी जी, गीता मंदिर के प्रधान राजेश अग्रवाल, मंदिर समिति से अनुराग अग्रवाल एवं विजय गुप्ता, श्रीमती नीलम महाय, प्रदीप एवं जनरल सिंह।

  • Jalandhar News: पंजाबी गायक पर हुई FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंजाबी गायक पर हुई FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। दरअसल, पंजाबी गायक राज जुझार पर एनआरआई महिला ने केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर राज जुझार के खिलाफ 376,406,420 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि राज जुझार ने 2006 में कैनेडियन सिटीजन महिला को झांसे में लेकर उसे फंसाया और उससे लाखों रुपए ठग लिए। महिला ने प्रेस वार्ता करके पंजाबी गायक पर गंभीर आरोप लगाए है। बस्ती पीर दाद, राजन नगर की रहने वाली प्रीति राय पुत्री तिरलोचन सिंह ने एडीजीपी, एनआरआई विंग को शिकायत में कहा कि राजा गार्डन कालोनी के रहने वाले पंजाबी गायक राज जुझार ने शादी का झांसा देकर, सेक्सुअल हरासमेंट करने, मानसिक तौर पर परेशान करने, बिजनैस व प्रॉपर्टी खरीदने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी मारी है।

    पीड़िता ने कहा कि वह कनाडा के सरी में रह रही है और मेरे परिवार का सरी में बिजनेस है। मेरी मुलाकात 2006 में जालंधर के रहने वाले पंजाबी गायक राज जुझार से हुई थी। एनआरआई महिला ने कहा कि 2006 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। जिसके बाद जुझार ने उसे अपने प्यार में फंसाकर मुझे कनाडा में मिलने के लिए कहा। इस दौरान कनाडा में दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान जुझार ने उसे बताया कि वह कुंवारा है। भारत वापिस आकर जुझार ने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि मेरा कनाडा में दिल नहीं लगता। इस दौरान जुझार के भारत लौटने के वह भी 10 दिन बाद वापिस इंडिया आ गई। इस दौरान जब एनआरआई महिला ने जुझार के साथ शादी करने के लिए परिवार से बात की तो परिवार ने शादी से इंकार कर दिया।

    जिसके बाद वह वापिस कनाडा चली गई। 2007 में जुझार ने उसे फिर भारत वापिस बुला लिया और कहा कि परिवार की मर्जी से बिना दोनों शादी कर लेते है, बाद में परिवार वाले खुद मान जाएंगे। इस दौरान जुझार ने कहा कि मैं गायक हूं, ऐसे में वह लोगों में दिखावा करके शादी नहीं करवाना चाहता। महिला ने कहा कि मैं जुझार की बातों में आ गई और जुझार से साधारण शादी करवा ली। जिसकी फोटो उसके पास मौजूद है। जबकि शादी के लांवा फेरे की फोटो जुझार ने यह कहकर नहीं दी कि फोटो के प्रिंट खराब हो गए है। शादी के 20 दिन बाद दोनों कनाडा चले गए। लेकिन कुछ दिनों बाद जुझार वापिस इंडिया आ गया। भारत में बिजनेस करने के लिए उसने 30 लाख रुपए का ड्राफ्ट बनाकर जुझार को दिया।

    जिसके बाद भाई-बहन के हिस्से से उसे 14 लाख मिले, लेकिन वह भी ड्राफ्ट के जरिए जुझार को भेज दिए। क्योंकि जुझार उसे भारत में घर खरीदने के लिए कह रहा था। जिसके बाद वह और जुझार कपूरथला में रहने शुरू हो गए। जहां जुझार ने प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर उससे पैसे ठगे। महिला ने कहा कि अब मैं सितंबर 2024 में भारत आई तो जुझार ने उसे धमकी देते हुए यह कहा कि अगर मैं पंजाब आई तो मुझे वह मरवा देंगा। पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती। महिला ने कहा कि जब अपने बच्चे का हक मांगा तो व्हाट्सएप्प के जरिए मैसेज पर धमकी देते हुए कहा कि जिन गायकों पर रेप केस हुए है उनका क्या बिगड़ा गया और तू भी मेरा का बिगाड़ लेगी। जिसके बाद एनआरआई महिला ने जुझार के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar: Innocent Hearts Cantt जंडियाला रोड में ‘विबग्योर’ थीम के अंतर्गत फ़न फेयर ‘द गिगल्स एंड गेम्स’ हर्षोल्लास से संपन्न

    Jalandhar: Innocent Hearts Cantt जंडियाला रोड में ‘विबग्योर’ थीम के अंतर्गत फ़न फेयर ‘द गिगल्स एंड गेम्स’ हर्षोल्लास से संपन्न

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल कैंट जंडियाला रोड में  फ़न फेयर ‘द गिग्लस एंड गेम्स’ का आयोजन किया गया, जिसमें  ‘विबग्योर’ थीम’ के अंतर्गत सातों रंगों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इन नृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विबग्योर के सातों रंगों की महत्ता और प्रकृति के साथ जुड़ने का संदेश दिया। मुख्यातिथि की भूमिका दिवाली गाँव के सरपंच संदीप वासुदेवा तथा उनकी पत्नी मोनिका वासुदेवा ने निभाई। मुख्यातिथि का स्वागत एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजेस एंड फाइनेंस आराधना बौरी, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस प्रोफ़ेसर राहुल जैन, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा एवं विद्यालय की प्रिंसिपल सोनाली मनोचा द्वारा किया गया।
    कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथि ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। सर्वप्रथम नन्हे बच्चों द्वारा ‘नो टू प्लास्टिक’ का संदेश देते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे अत्यंत सराहा गया। तत्पश्चात् ‘प्रत्येक रंग कुछ कहता है’ पर आधारित प्रत्येक रंग की महत्ता को दर्शाते हुए विद्यार्थी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने रेॅड रंग पर नृत्य प्रस्तुत कर ऊर्जा और जोश का प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑरेंज रंग पर नृत्य कर रचनात्मकता और उत्साह को दर्शाया। येलो रंग पर नृत्य कर आशा और खुशी का संदेश दिया जबकि ग्रीन रंग पर नृत्य कर प्रकृति के साथ जुड़ने की महत्ता को दर्शाया। ब्लू रंग पर नृत्य कर शांति और विश्वास का संदेश दिया। तत्पश्चात बच्चों ने इंडिगो रंग पर नृत्य कर आध्यात्मिकता और बुद्धिमत्ता को दर्शाया जबकि वायलेट रंग पर नृत्य कर कल्पना और सृजनात्मकता का संदेश दिया।
    बच्चों ने सभी सात रंगों पर नृत्य प्रस्तुत कर एकता, सामंजस्य और सृजनात्मकता का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त किड्स ज़ोन, फूड कॉर्नर तथा गेम ज़ोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी ने फूड ज़ोन का भरपूर आनंद लिया। किड्स ज़ोन में छोटे बच्चों ने राइड्स पर खूब मस्ती की तथा गेम ज़ोन में बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने हर प्रकार की गेम का आनंद उठाया। विभिन्न खेलों के साथ-साथ व्यंजनों और बेकरी आदि के स्टॉल्स भी लगाए गए। निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। बच्चों के मनोरंजन व ज्ञानवर्धन के लिए खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इसकी अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, सोलो डांस प्रतियोगिता, रैंप वॉक, कलरिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
    मुख्यातिथि संदीप वासुदेवा ने कहा कि विबग्योर हमारे जीवन में रंगों के महत्व को दर्शाता है। ये सातों रंग हमें जीवन में संतुलन, उत्साह और सृजनात्मक को बढ़ावा देने में मदद करते हैं‌। इससे हम प्रकृति के साथ जुड़ सकते हैं और उसकी सुंदरता, विविधता और ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं।
    कार्यक्रम का समापन फ्लैग डांस के साथ हुआ, जिसमें बच्चों ने विबग्योर के सात रंगों के झंडों के साथ नृत्य कर एकता और सामंजस्य का संदेश दिया।
    इस कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों का अहम् योगदान रहा। न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के अनुरूप पूरा कार्यक्रम – मंच संचालन, विभिन्न प्रतियोगिताएँ गेम्स ज़ोन आदि सारा कार्यभार विद्यार्थियों के द्वारा ही संभाला गया।