Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar : कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुण अरोड़ा सहित कई नेता AAP Party में हुए शामिल

    Jalandhar : कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुण अरोड़ा सहित कई नेता AAP Party में हुए शामिल

    जालंधर,ENS: नगर निगम चुनाव से पहले एक बार फिर से आप पार्टी में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आप पार्टी ने कांग्रेस पूर्व पार्षद में अरुणा अरोड़ा को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है। वही आज बीजेपी से निष्कासित किए गए कई पूर्व पार्षदों को भी आप पार्टी में शामिल किया गया।

    आज पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, महिंदर भगत और दीपक बाली की अगुवाई में विनीत धीर, अरुणा अरोड़ा, अमित लूथरा, सौरभ सेठ, अंशुल अरोड़ा और गुरमीत चौहान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस ज्वाइनिंग से महिंदर भगत और दीपक बाली का पार्टी में कद और ऊंचा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह कदम आप की राजनीतिक स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Jalandhar : देहात पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : देहात पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ग्रामीण पुलिस ने अभियान चला अंतर-जिला आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

    जालंधर। डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अंतर-जिला आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे छह चोरी के वाहन, 15 छीने गए मोबाइल फोन और घातक हथियार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख के नेतृत्व में तीन अलग-अलग अभियानों में एसपी जांच जसरूप कौर बाठ व जालंधर ग्रामीण के सभी उप-विभागों में विशेष टीमे ने ये कार्रवाई की है। पहला ऑपरेशनः राहगीरों को लूटना का मामला डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल की देखरेख में फिल्लौर पुलिस स्टेशन ने दो हाईवे लुटेरों बलविंदर राम और ब्रिजू को गिरफ्तार किया, जो तेज हथियारों का इस्तेमाल कर राहगीरों को निशाना बनाते थे। चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक साथी सनी उर्फ ​​बाबा अभी भी फरार है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 303(2) और 317(2) के तहत एफआईआर नंबर 123 दर्ज की गई है। दूसरा ऑपरेशनः ट्रक चालक को निशाना बनाकर लूटना का मामला जालंधर, कपूरथला और लुधियाना में सक्रिय एक अंतर-जिला चोरी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल की निगरानी में गोराया थाने की टीम ने मंगत राम उर्फ ​​मंगा, सुनील कुमार उर्फ ​​सीपी और सरबजीत कुमार उर्फ ​​साबी को गिरफ्तार किया। यह गिरोह 5 दिसंबर 2024 को ट्रक चालक विजय कुमार पर हमला कर उसका सामान लूटने के लिए जिम्मेदार था। कार्रवाई में चोरी के 12 मोबाइल फोन, एक दातर और वारदात में इस्तेमाल एक अपंजीकृत मोटरसाइकिल बरामद हुई। गुराया थाने में बीएनएस एक्ट की धारा 307, 311, 351(2), 3(5) और 317(2) के तहत एफआईआर नंबर 151 दर्ज की गई है। तीसरा ऑपरेशनः दो पहिया वाहन चोरी का मामला एसएचओ करतारपुर के नेतृत्व में की गई तीसरी कार्रवाई में निरवैर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसने एक सफेद एक्टिवा (पीबी08-सीडब्ल्यू-4630) और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत अन्य चोरी की वारदातें कबूल कीं। वह एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ करतारपुर पुलिस स्टेशन में पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 303(2) और 317(2) के तहत एफआईआर नंबर 161 दर्ज की गई है। एसएसपी खख ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा। उनके नेटवर्क का पता लगाने, साथियों की पहचान करने और चोरी की गई अतिरिक्त वस्तुओं को बरामद करने के लिए आगे की पूछताछ के लिए उनका रिमांड मांगा जाएगा।
  • राज्यपाल के Jalandhar में नशा मुहिम को लेकर सासंद चन्नी ने कसा तंज, देखें वीडियो

    राज्यपाल के Jalandhar में नशा मुहिम को लेकर सासंद चन्नी ने कसा तंज, देखें वीडियो

    किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर, ENS: रंगला पंजाब और नशा मुक्त पंजाब के तहत आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारियां के जालंधर दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। चन्नी ने राज्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह लोगों द्वारा चुने हुए नेताओं को इस मुहिम में शामिल नहीं करना चाहते। नशा मुहिम को लेकर जालंधर दौरे पर राज्यपाल को सभी पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत करनी चाहिए थी और उन्हें साथ लेकर मुहिम की शुरुआत करनी चाहिए थी। इस तरह से अलग कैंपेन चलानी ठीक नहीं है। यह लोकत्रंत राज है और यहां पर लोगों को साथ लेकर चलना राज्यापाल का फर्ज है। इस दौरान वह अपील करते है कि चाहे यह मुहिम लोगों के हित में है, लेकिन उन्हें सभी पार्टी के नेताओं और लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए था। डेमोक्रेसी के अनुसार राज्यपाल के कुछ सीमित पॉवर है। ऐसे में राजनीतिक कामों में दाखिल होना बनता नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने शामिल होना है तो वह लोगों द्वारा चुने गए नेताओं को साथ लेकर चले। बॉर्डर पर 50 किलोमीटर तक केंद्र सरकार का राज है, लेकिन उसके बावजूद पंजाब सरकार और केंद्र सरकार ड्रोन के जरिए आ रहे नशे और असलहे पर क्यों रोक नहीं लगाई जा रही। चन्नी ने कहा कि सरकार या तो उनके साथ मिली हुई या फिर राज करने के योग्य नहीं है। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान आंसू गैस के गोले दागने को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार मिलकर पंजाब की अर्थ व्यवस्था को खराब करना चाहती है और पंजाब के माहौल को खराब करना चाहती है। उन्हें पता है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। किसानों ने पहले ही 101 जत्थे ने पैदल दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था और इसके लिए उन्होंने मांग पत्र भी दिया था। ऐसे में किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। चन्नी ने कहाकि इसमें भी पीएम नरेंद्र मोदी को एतराज है। अगर किसान सड़कों पर उतरते है तो कहा जाता है कि वह आम जनता को परेशान कर रही है। किसानों को आपस में लड़वाया जा रहा है, लेकिन किसान का आढ़तियों के साथ नाखून-मांस का रिश्ता है और वह जल्द आपस में लड़ने वाले नहीं है। किसानों की मांगे जायज है उनकी मांगों को मानना चाहिए और मसले को जल्द खत्म करना चाहिए। वहीं पंजाब की हद में हरियाणा सरकार ने बैरियर लगाकर सील किया हुआ है और पंजाब के मुख्यमंत्री को खुद वहां जाकर रास्ते को खुलवाना चाहिए। पंजाब की जनता को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
  • Jalandhar News: नशा मुक्त मुहिम को लेकर Governor Gulab Chand Kataria का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशा मुक्त मुहिम को लेकर Governor Gulab Chand Kataria का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा आज जालंधर में नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई। इस मुहिम को लेकर जालंधर में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ यह मुहिम ब्यास गांव से भठे गांव तक निकाली जाएंगी। इस मुहिम में पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिसके बाद कल भठे गांव से करतारपुर तक नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला जाएगा। वहीं नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम को लेकर जालंधर पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने पैदल मार्च यात्रा शुरू कर दी है।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए पंजाब के गवर्नर ने कहा कि यह लेखक कुशल सिंह का है और वह उनके साथ इस मुहिम में जुड़े है। इस दौरान वह पैदल यात्रा में पंजाब की जनता से अपील करना चाहते है कि यह अभियान आप सभी लोगों का अभियान बनें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए वह आने वाली पीढ़ी को नशे से मुक्त करवाने में मदद कर सकें। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हाल ही में इस नशा मुक्त मुहिम को लेकर कहा था कि राज्यपाल (गवर्नर) जो यात्रा निकाल रहे है यह उनका काम नहीं है।

    वहीं राजा वडिंग ने राज्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह अगले चुनावों में चुनाव लड़ने को लेकर यात्रा निकाल रहे है। राजा वडिंग के सवाल का जवाब देते हुए राज्यापाल ने कहा कि कानून सब प्रकार के बने हुए है, लेकिन सभी अपराधों को खत्म एक साथ नहीं किया जा सकता। राज्यपाल ने कहा कि जब तक जन आंदोलन नहीं चलता तब तक सरकार को किसी भी बुराई को रोकने में सौ प्रतिशत सफलता नहीं मिलती है।

    राज्यपाल ने कहा कि कई लोग और कई नेता नशा रोकने के लिए प्रयत्न कर रहे है, ऐसे में वह तो पंजाब के राज्यपाल है और उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि पंजाब को नशा मुक्त करके रंगला पंजाब बनने में सहयोग करें। वहीं 2 दिन की यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा तंज कसने को लेकर राज्यपाल ने कहा कि यह उनकी सोच है, लेकिन वह सोच रहे है कि पंजाब की आने वाली पीढ़ी को कैसे बचाया जा सके, इसके लिए वह इस मुहिम में शामिल होने के लिए जालंधर पहुंचे है और पैदल यात्रा निकाल रहे है।

    नशे को खत्म करने लेकर राज्यपाल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन जब तक जनता इस बुराई को खत्म करने के लिए साथ जुड़ेंगे नहीं तब तक सफलता हासिल नहीं होगी। राज्यपाल ने कहा कि इसलिए हम सोचते है कि प्रत्येक प्रकार के अभियान में जनता को जोड़कर अभियान को शुरू किया जाए तो आप सफल हो सकते हों। वहीं इस मुहिम को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर कई संस्थाएं काम कर रही है और कई लोगों ने नशे को खत्म करने के लिए प्रत्यन भी किए है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी व्यक्ति इस मुहिम को लेकर प्रयास नहीं करता तो कम से कम नुकसान होने की ज्यादा संभावना तो थी।

    राज्यपाल ने कहा कि अगर वह इस मुहिम में सौ प्रतिशत सफल भले नहीं हुए लेकिन 2 कदम तो उन्होंने आगे बढ़ाएं है। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करते रहने चाहिए, यह मत सोचों की सफलता कब मिलेगी। वहीं राज्यपाल ने कहा कि वह सोचते है कि केंद्र सरकार की जो नशा मुक्ति की योजना है उसकी सैकेटरी राधा से उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने राधा से बात की थी कि अगर उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल जाए तो इस अभियान को हम ओर तेजी से आगे बढ़ा सकते है। इस दौरान उन्होंने 27 को अमृतसर में एक कार्यक्रम तय किया था, जिसमें कई सारे बच्चों को जोड़ने की कोशिश की थी। जिसके बाद अब 11 तारीख को यह मुहिम रखी गई है। इस अभियान को बड़े कार्यक्रम के रूप में रखा जाएगा, जिसमें केंद्र के मंत्री सहित कई अधिकारी मुहिम में शामिल होंगे।

  • Jalandhar News: 24 घंटे में 7 तोले सोना, 2 मोबाइल व 3 पासपोर्ट सहित स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 24 घंटे में 7 तोले सोना, 2 मोबाइल व 3 पासपोर्ट सहित स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: स्नेचरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने महिला से स्नेचिंग करने के मामले की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने स्नेचर को गिरफ्तार करके गहने सहित सर्टिफिकेट बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सिरिनवेल्ला ने बताया कि बीते दिन महिला से पर्स छीनकर स्नेचर फरार हो गया था।

    इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दी थी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना 7 में धारा 304 (2) आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज करके छापेमारी शुरू कर दी थी। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया था कि उसके बैग में 7 तोले सोने का हार, 2 मोबाइल, 3 पासपोर्ट व दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना को सुलझाते हुए उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 7 तोले सोने का हार, 2 मोबाइल, 3 पासपोर्ट और कुछ सर्टीफिकेट बरामद किए है।

  • Jalandhar News: BJP का Action, इन नेताओं को किया निलबिंत

    Jalandhar News: BJP का Action, इन नेताओं को किया निलबिंत

    AAP Party के संपर्क में कांग्रेस के कई नेता, जल्द हो सकते है शामिल

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए एक हलके में कई नेता दावेदारी ठोक रहे है। जिसके चलते पार्टी से नेताओं का छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर पद की चाह में कई नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। सूत्रों का कहना है कि आज भी कांग्रेस के कुछ नेता आप पार्टी में शामिल हो सकते है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इस दौरान उन्होंने बार-बार पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ एक्शन ले लिया है। भाजपा पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कई नेताओं को निलंबित किया है। बताया जा रहा है कि जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने तुरंत प्रभाव से विनीत धीर, सौरभ सेठ, कुलजीत हैप्पी, गुरमीत चौहान एवं अमित लुधरा को भाजपा की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि उक्त नेताओं पर पिछले वेस्ट हल्के के उप चुनाव दौरान से पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। वहीं अब कहा जा रहा हैकि उक्त नेता एक बार फिर से आप पार्टी का दामन थाम सकते है। इससे पहले भी उक्त नेताओं को शीतल अंगुराल ने आप पार्टी में शामिल करवाया था। इसके बाद शीतल अंगुराल ने भाजपा में शामिल होने के बाद इन सभी नेताओं को दोबारा भाजपा पार्टी में शामिल करवाया था।  
  • Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर परगट सिंह ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर परगट सिंह ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं कांग्रेस भवन पहुंचे कैंट से विधायक परगट सिंह ने इस चुनावों को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। मीडिया से बात करते हुए परगट सिंह ने कहा कि यह चुनाव नेता नहीं पुलिस प्रशासन लड़ रहा है। आरोप है कि इस चुनावों में उच्च अधिकारी द्वारा लोगों को पार्टी ज्वाइन करवाने और दूसरी पार्टी में शामिल करवाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि डैमोक्रेसी का इतना नुकसान किया जा रहा है, परगट सिंह ने कहा कि इन्हें खुद को सरेंडर कर देना चाहिए।

    वहीं जगदीश राजा और उनकी पत्नी अनिता के आप पार्टी में शामिल होने के मामले में परगट सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि वह आप पार्टी में गए है। उन्होंने कहा कि जालंधर को जगदीश राजा के बारे में सब पता है। वहीं पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए आज जालंधर में नशा मुक्त मुहिम प्रोग्राम में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के पहुंचने पर परगट सिंह ने कहा कि इसमें किसी संस्था का योगदान था। परगट सिंह ने नशे को लेकर कहा कि पंजाब में नशे से हालात बेहद खराब है। सरकार दावे कर रही है कि उन्होंने भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। परगट सिंह ने कहा कि नशे को अलग तरह से डील करना पड़ेगा और बड़ा योगदान डालना पड़ेगा। यह बॉर्डर स्टेट है और ऐसे में बड़ी मात्रा में ड्रोन के जरिए पंजाब में नशा लैंड हो रहा है।

    पंजाब के गवर्नर को केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस पर काम करना चाहिए। वहीं किसानों को लेकर परगट सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा किसानों को कुचलने में लगी हुई है। वह सीएम भगवंत मान से पूछना चाहते है कि पंजाब की धरती पर हरियाणा सरकार कैसे किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग सकती है। पंजाब की जमीन पर हरियाणा सरकार द्वारा बैरियर लगाए गए है। सीएम मान या मान लें कि उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया है या फिर वह इस मामले में भाजपा पर कार्रवाई करें। परगट सिंह ने कहा कि आप पार्टी भाजपा की बी टीम है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा ट्रैफिक बाधित करने को लेकर कहा कि किसानों के पास धरने के अलावा ओर विकल्प क्या बचा है।

    उन्होंने कहा कि वह भी नहीं चाहते कि आम जनता को परेशान किया जाए। पंजाब की सारी जमीन भाजपा अंबानी और अडानी को फूड बॉल के लिए उन्हें देना चाहती है। वहीं स्वामीनात्थन रिपोर्ट को लेकर परगट सिंह ने कहा कि 174 नुकते 2014 तक कांग्रेस ने इम्पीलिमेंट किए है। भाजपा ने 10 सालों में इस रिपोर्ट के आधार पर 7 से 8 नुकते ही इम्पीलिमेंट किए है। अगर किसानी का सबसे बड़ा नुकसान किसी ने किया है तो वह भाजपा ने किया है।

     

  • Jalandhar News: Sub Inspector पर व्यक्ति ने लगाए पैसे लेने और लॉटरी खुलवाने के आरोप, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sub Inspector पर व्यक्ति ने लगाए पैसे लेने और लॉटरी खुलवाने के आरोप, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर विक्टर मसीह और व्यक्ति में देर रात जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान व्यक्ति ने सब इंस्पेक्टर पर लोगों से पैसे लेने और लॉटरी स्टाल से खुलवाने कई गंभीर आरोप है। व्यक्ति ने कहा कि उसके पास सारी रिकार्डिंग मौजूद है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति सरेआम सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है और अन्य पुलिस मुलाजिम उसे शांत करवा रहे है और बैठकर बात करने के लिए कह रहे है।

    वहीं सब इंस्पेक्टर भी व्यक्ति पर तस्करी करने के आरोप लगा रहे है। वहीं व्यक्ति का नाम सोनू सिलेंडर बताया जा रहा है। व्यक्ति सब इंस्पेक्टर पर 20 हजार रुपए उससे लेने के आरोप लगा रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के दौरान सब इंस्पेक्टर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में गाड़ी कब्जे में लेने के आदेश मुलाजिमों को दे रहा है। इस दौरान रेहड़ी चालक को लेकर व्यक्ति आ गया और पुलिस अधिकारी के सामने कहने लगा कि सब इंस्पेक्टर ने उससे पैसे लिए है।

    इस दौरान भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति सरेआम पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगाता हुआ शोर मचा रहा है। वहीं सब इंस्पेक्टर ने सोनू पर तस्करी करने के आरोप लगाए और अफीम बेचने के आरोप लगाए है। हालांकि सोनू कह रहा है कि वह साबित करे कि कहां वह तस्करी कर रहा है और कहां पर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज है।

  • Jalandhar News: नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, 1 की मौत, 4 घायल

    Jalandhar News: नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, 1 की मौत, 4 घायल

    करतारपुर: महानगर के मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग-1 करतारपुर पर एक दर्दनाक सड़का हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक देर रात एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को देखने के लिए एक बुजुर्ग दंपत्ति ने सड़क के बीच में अपनी कार रोकी तो एक अन्य तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण बुजुर्ग दंपत्ति समेत कार में सवार 4 लोग भी घायल हो गए। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर सड़क को यातायात के लिए खुलवाया गया और हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे अमृतसर से जालंधर की तरफ आ रहे अज्ञात वाहन पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल की मदद के लिए एक दंपती ने कार को बीच सड़क रोका लेकिन अचानक पीछे से एक ओर कार ने बज़ुर्ग दंपती की कार को टक्कर मार दी जिसके कारण कार में सवार दंपती सहित अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल लोगों को सीविल अस्पताल में दाखल करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • Jalandhar News: बच्चों ने गाड़ी का शिशा तोड़ चुराया बैग, एक काबू

    Jalandhar News: बच्चों ने गाड़ी का शिशा तोड़ चुराया बैग, एक काबू

    जालंधर: टांडा रोड पर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बाहर से 2 बच्चों द्वारा गाड़ी का शीशा तोड़ बैग चुराने की खबर सामने आई है। जैसे ही लोगों की नज़र उन बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को पीछा कर एक बच्चे को काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार दो बच्चों में से एक ने कार के पीछे कपड़े से पर्दा बना रखा था जबकि दूसरे ने ईंट मार कर जैसे ही गाड़ी का शीशा तोड़ा। शीशा टूटने का आवाज़ा से लोगों का ध्यान गाड़ी उनपर पड़ गया। जैसे ही बच्चे ने अंदर से बैग निकाल भागने की कोशिश की तो लोगों ने पीछा करके एक बच्चे को काबू कर लिया।

    थाना आठ की पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि बैग में एक लेडिज पर्स और कुछ कपड़े थे। बच्चे को पुलिस ने पकड़ लिया ओर वारदात हुई तब गाड़ी का मालिक मंदिर के अंदर ही था, गाड़ी के साऊथ इंडिया से यहां माथा टेकने के लिए आए हुए थे।