Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: Bike और Activa में हुई टक्कर, हालत गंभीर

    Jalandhar News: Bike और Activa में हुई टक्कर, हालत गंभीर

    जालंधर: महानगर के ज्योति चौक के पास देर रात तेज़रफ्तार मोटरसइकिल ओर एक्टिवा में भिड़त हो गई। इस हासदे में घायल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर रात ज्योति चौक के पास पी.एन.बी. बैंक के सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और एक्टिवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों पलटी खाकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप में जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को एन.एच.एस. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें एक दम जोर से आवाज सुनाई दी और जब उनहोने देखा कि दो वाहन एक ज्योति चौक की तरफ से और दूसरा नकोदर चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आए कि पी.एन.बी. बैंक के पास भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक्टिवा सवार व मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। हादसे कि सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए मोटरसाइकिल व एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। थाना चार की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • 118265

    118265

  • 118261

    118261

    जालंधर, ENS: ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में चौकाने वाला खुलासा है। इस केस में शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह उप्पल ने कपूरथला पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 13 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने चार्जशीट फाइल नहीं की। शिकायकर्ता के आरोप है कि थाना-1 के सीसीटीवी 24 जुलाई 2023 को खराब हो गए थे, घटनाक्रम 16 अगस्त का था। डीजीपी की सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि थाने में कोई अपमान नहीं हुआ था। 16 अगस्त को मेडिकल में मानवजीत के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे दो सितंबर, 2023 को मिले जशन के शव की शिनाख्त कड़े और बूट से हुई थी जहां से जशन का कथित शव मिला, वहां 19 अगस्त को मानवजीत ढिल्लों का मोबाइल कुछ सेकंड के लिए ऑन हुआ था।

    एसएचओ नवदीप सिंह और दोनों भाइयों की लोकेशन में फर्क निकला। केवल थाने के विवाद के दौरान मानवजीत से मिले थे। 16 अगस्त, 2023 को मानवदीप उप्पल की भगवंत सिंह भंता (गवाह) से रात 8 बजे 15 सेकंड की बातचीत हुई थी तो इतने कम समय में इतनी लंबी बात कैसे बता सकता है। उन्होंने मीडिया को बीते साल 2 सितंबर को सुल्तानपुर लोधी मंड क्षेत्र के बूंदों गांव (तलवंडी चौधरी) से मिले जशन के कथित शव की डीएनए रिपोर्ट मीडिया को दिखाई और बताया कि डीएनए मिसमैच है। मानवजीत ढिल्लों का आज तक शव तक नहीं मिला है। सवाल यह है कि शव जशन का नहीं था तो किसका था। उधर, कपूरथला के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय ने कहा कि हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक जांच पूरी करके रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं।

    इसलिए वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मीडिया से बात करते हुए मानवदीप उप्पल ने कहा कि मैंने दूर से देखा कि मानवजीत ने छलांग लगाई थी, न कि जशन ने। मुझे फैमिली ओर दोस्तों ने जैसा बताया, मैंने उसी तरह से स्टेटमेंट दी थी। साल बाद भी चार्जशीट फाइल नहीं की गई। वे हाईकोर्ट चले गए थे। अब पता चला कि डीएनए मिसमैच है। उसे जो कहानी बताई गई थी, वो उलट निकली। दोनों भाई डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। मगर पुलिस 13 महीने से केस लटका रही है। अगर पुलिस वाले आरोपी हैं तो चार्जशीट फाइल करे और बेकसूर हैं तो केस खत्म कर दे। जिक्रयोग है कि बीते साल 14 अगस्त को परमिंदर कौर ने ससुराल फैमिली के खिलाफ शिकायत दी थी।

    आरोप था कि शिकायतकर्ता के पक्ष में आए मानवजीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर से गलत तरीके से पेश आए थे। एसएचओ नवदीप सिंह ने मानव पर अमन शांति भंग करने की कार्यवाही कर दी थी। मेडिकल के बाद मानव को बेल मिल गई थी। मामले में 19 अगस्त को नया मोड़ आया, जब कहा गया कि मानवजीत और उसके भाई जशनबीर ने पुलिस से तंग आकर दरिया में छलांग लगा दी। दो सितंबर को जशन का कथित शव मिलने के बाद इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर और सिपाही जगजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। नवदीप को डिसमिस कर दिया गया था।

  • Jalandhar News: Dhillon Brothers सुसाइड मामले में DNA मिसमैच, मानवदीप ने किया चौकाने वाला खुलासा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Dhillon Brothers सुसाइड मामले में DNA मिसमैच, मानवदीप ने किया चौकाने वाला खुलासा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में चौकाने वाला खुलासा है। इस केस में शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह उप्पल ने कपूरथला पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 13 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने चार्जशीट फाइल नहीं की। शिकायकर्ता के आरोप है कि थाना-1 के सीसीटीवी 24 जुलाई 2023 को खराब हो गए थे, घटनाक्रम 16 अगस्त का था। डीजीपी की सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि थाने में कोई अपमान नहीं हुआ था। 16 अगस्त को मेडिकल में मानवजीत के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे दो सितंबर, 2023 को मिले जशन के शव की शिनाख्त कड़े और बूट से हुई थी जहां से जशन का कथित शव मिला, वहां 19 अगस्त को मानवजीत ढिल्लों का मोबाइल कुछ सेकंड के लिए ऑन हुआ था।

    एसएचओ नवदीप सिंह और दोनों भाइयों की लोकेशन में फर्क निकला। केवल थाने के विवाद के दौरान मानवजीत से मिले थे। 16 अगस्त, 2023 को मानवदीप उप्पल की भगवंत सिंह भंता (गवाह) से रात 8 बजे 15 सेकंड की बातचीत हुई थी तो इतने कम समय में इतनी लंबी बात कैसे बता सकता है। उन्होंने मीडिया को बीते साल 2 सितंबर को सुल्तानपुर लोधी मंड क्षेत्र के बूंदों गांव (तलवंडी चौधरी) से मिले जशन के कथित शव की डीएनए रिपोर्ट मीडिया को दिखाई और बताया कि डीएनए मिसमैच है। मानवजीत ढिल्लों का आज तक शव तक नहीं मिला है। सवाल यह है कि शव जशन का नहीं था तो किसका था। उधर, कपूरथला के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय ने कहा कि हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक जांच पूरी करके रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं।

    इसलिए वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मीडिया से बात करते हुए मानवदीप उप्पल ने कहा कि मैंने दूर से देखा कि मानवजीत ने छलांग लगाई थी, न कि जशन ने। मुझे फैमिली ओर दोस्तों ने जैसा बताया, मैंने उसी तरह से स्टेटमेंट दी थी। साल बाद भी चार्जशीट फाइल नहीं की गई। वे हाईकोर्ट चले गए थे। अब पता चला कि डीएनए मिसमैच है। उसे जो कहानी बताई गई थी, वो उलट निकली। दोनों भाई डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। मगर पुलिस 13 महीने से केस लटका रही है। अगर पुलिस वाले आरोपी हैं तो चार्जशीट फाइल करे और बेकसूर हैं तो केस खत्म कर दे। जिक्रयोग है कि बीते साल 14 अगस्त को परमिंदर कौर ने ससुराल फैमिली के खिलाफ शिकायत दी थी।

    आरोप था कि शिकायतकर्ता के पक्ष में आए मानवजीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर से गलत तरीके से पेश आए थे। एसएचओ नवदीप सिंह ने मानव पर अमन शांति भंग करने की कार्यवाही कर दी थी। मेडिकल के बाद मानव को बेल मिल गई थी। मामले में 19 अगस्त को नया मोड़ आया, जब कहा गया कि मानवजीत और उसके भाई जशनबीर ने पुलिस से तंग आकर दरिया में छलांग लगा दी। दो सितंबर को जशन का कथित शव मिलने के बाद इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर और सिपाही जगजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। नवदीप को डिसमिस कर दिया गया था।

  • Jalandhar News: सफाई कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, भड़की यूनियन ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सफाई कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, भड़की यूनियन ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

    “सज्जा पैर जुत्ती दा खोखर साला कुत्ती दा” के लगे नारे, पढ़ें पूरा मामला

    जालंधर, अनिल वर्माः एक तरफ शहर में दीपावली की तैयारियों के लिए लोग बाजारों में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं वहीं अब नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों से कूड़े की लिफ्टिंग का काम काज ठप्प कर दिया गया है। यूनियन द्वारा आज सुबह ही सभी दफ्तरों में काम कर रहे अधिकारियों को काम बंद करने तथा दफ्तरों को ताला लगाने के लिए कह दिया था। जिसके बाद सारे दफ्तर खाली हो गए और यूनियन नेता भारी संख्या में सहायक कमिशनर राजेश खोखर तथा कमिशनर गौतम जैन के दफ्तरों के बाहर धरना लगा कर नारे बाजी कर रहे थे इस दौरान यूनियन नेता पवन बाबा, विक्की सहोता, अशोक भील ने आरोप लगाया कि नगर निगम में पांच कमिशनर तैनात है मगर यहां चल रहे करोड़ों रुपयें के घोटालों को रोकने की बजाए घोटाला करने वालों को शह दी जा रही है। यूनियन नेता पवन बाबा ने कहा कि शहर में सीवरेज की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिसका मुख्य कारण सूपर सक्शन मशीन है जोकि न तो सही तरह से काम कर रही है और न ही कोई इसे चलाने वालों की कोई ज्वाबदेही है। नगर निगम की तरफ सूपर सक्शन मशीन का 16 करोड़ रुपये का बिल बकाया है जिसमें डेढ़ महीने का 4 करोड़ रुपये नया बिल बनाया गया है। यह सारा पैसा अधिकारियों की मिलीभगत से जारी किया जा रहा है। इसी के साथ जो कूड़े उठाने के लिए टिप्पर एवं ट्रालियां 80 वार्डों से कूड़ा इक्कठा करके डंप पर ले जाती है उन्हे पेट्रोल देने से इंकार कर दिया गया है। इसमें बड़े स्तर पर अन्य वार्डों में तैनात इंस्पैक्टरों की दखलअंदाजी है। मुलाजिमों द्वारा अपनी मांगों के लिए कई बार सहायक कमिशनर राजेश खौखर तथा कमिशनर गौतम जैन से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई गई मगर किसी ने इन समस्याओं को हल करने की बजाए यूनियन तथा शहरवासियों के आगे सरकार का अक्स खराब करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। यूनियन नेता अशोक भील तथा विक्की सहोता ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि उस अफसर है जो सरकार का अक्स खराब कर यूनियन की मांगों तथा समस्याओं को नजरअंदाज करता है। उन्होने कहा कि जब तक यूनियन की सभी समस्याओं को हल नहीं किया जाता तब तक यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।
  • Jalandhar News: विवादों में घिरी Beat All Sports, कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar News: विवादों में घिरी Beat All Sports, कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: सोढल रोड़ पर स्थित इंडस्ट्री एरिया में Beat All Sports की फैक्टरी के विवादों में घिरने का मामला सामने आया है। जहां कर्मियों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, कर्मियों का आरोप हैकि फैक्टरी मालिक द्वारा पिछले 3 माह से उन्हें सैलेरी नहीं दी जा रही।

    कर्मियों का कहना हैकि उन्हें 3 माह की सैलेरी ना मिलने से बच्चों की स्कूलों की फीस देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घर का गुजारा करना अब मुश्किल हो गया। जिसके चलते आज सभी कर्मी परेशान होकर फैक्टरी के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन कर रहे है। कर्मियों का कहना है कि त्यौहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में वह घर का गुजारा बिना पैसों के कैसे करें। कर्मियों से जब बात की गई कि फैक्टरी के स्टाफ से उनकी क्या बात हुई है तो उन्होंने कहा कि स्टाफ के कर्मी उनका फोन नहीं उठा रहे है।

    कर्मियों का आरोप है कि सैलेरी के साथ-साथ उनका बोनस भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में 90 से अधिक कर्मियों द्वारा आज फैक्टरी संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं कर्मियों के प्रदर्शन को लेकर अभी फैक्टरी संचालक और स्टाफ का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता देंकि स्पोर्ट्स की फैक्टरी में हॉकी सहित अन्य सामान बनाया जाता है।

  • Jalandhar News: Kingdom Consultant में पुलिस की दबिश, कई कर्मियों को किया राउंडअप

    Jalandhar News: Kingdom Consultant में पुलिस की दबिश, कई कर्मियों को किया राउंडअप

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के भले ही आदेश जारी किए जा चुके है, लेकिन उसके बावजूद लोगों द्वारा ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला गढ़ा रोड पर स्थित Kingdom Consultant द्वारा व्यक्ति से ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार Kingdom Consultant पर जालंधर कमिश्नेरेट पुलिस के CIA विभाग द्वारा दबिश दी गई।

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर मौजूद स्टाफ के कर्मियों को राउंड अप भी किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने Kingdom Consultant 2 पार्टनरों में से दफ्तर में रह रहे पार्टनर को पेश होने का नोटिस भी दिया है। कहा जा रहा हैकि विदेश में बैठे पार्टनर पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बता दें कि कुछ माह पहले बटाला के रहने वाले पीड़ित परिवार के साथ कनाडा पर स्टडी वीजा को लेकर उनके साथ ठगी की गई।

    पीड़ित का आरोप हैकि दफ्तर के कर्मियों द्वारा काफी समय से उन्हें टाल मटौल किया गया। जिसके चलते परेशान होकर किसान जत्थेबंदियों के साथ मिलकर उन्होंंने दफ्तर के बाहर धरना लगाया। वहीं बटाला की रहने वाली मंजीत कौर ने बताया जनवरी में मेडम अवनीत कौर से कनाडा जाने के लिए बात हुई थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर दफ्तर में आए थे। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें टाल मटौल किया गया। वहीं अब सीआईए स्टाफ की टीम ने Kingdom Consultant दफ्तर में दबिश दी है।

  • Jalandhar News: Mahindra पिकअप गाड़ी से 2 किलो अफीम बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Mahindra पिकअप गाड़ी से 2 किलो अफीम बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने जालंधर-अमृतसर रोड़ पर नाकेबंदी दौरान महिंद्रा पिकअप नंबर यूपी 25-डीटी-6590 को रोककर तालाशी के दौरान 2 व्यक्तियों को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार उनकी टीम ने वाई प्वाइंट, भगत सिंह कालोनी के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान पिकअप सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगा ली। इस दौरान उनकी टीम ने गाड़ी का पीछा करके दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान बबलू पुत्र मुन्ना लाल और आकाश पुत्र मोरा लालनिवासी निवासी गांव कैमुआ सरदार नगर औनाला, बरेली के रूप में हुई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी की चैकिंग के दौरान गाड़ी से 2 किलो अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 143 दिनांक 21.10.2024 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 जालंधर में मामला दर्ज किया गया।

  • Jalandhar News : तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ट्रांसफार्मर से टकराई, 2 घायल, इलाके की बिजली गुल

    Jalandhar News : तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ट्रांसफार्मर से टकराई, 2 घायल, इलाके की बिजली गुल

    जालंधर,ens : देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक रोड साइड पर टांसफार्मर के खंभे से टकराने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर गिर गया। जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों ने पिकअप चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। यह हादसा कपूरथला जालंधर रोड पर स्थित बस्ती बावा खेल अड्डे के पास हुई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राहगीर ने बताया कि घटना के वक्त उक्त पिकअप ट्रक जालंधर की ओर से आ रहा था। इस दौरान जब वह बस्ती बावा खेल अड्डे के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। राहगीरों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया।

    इसी दौरान रोड साइड पर खड़े दो लोग जख्मी हुए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारी रवि ने बताया कि घटना के बाद एरिया की सप्लाई बंद करवा दी गई है। ये ट्रांसफॉर्मर करीब 200 केवी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

  • Jalandhar News: Credit Card से बिना ओटीपी व लिंक से निकाले पैसे

    Jalandhar News: Credit Card से बिना ओटीपी व लिंक से निकाले पैसे

    जालंधरः साइबर ठग ने बिना ओटीपी व लिंक के व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड में से पैसे ट्रांसफर कर 85 हजार की ठगी करने की खबर सामने मिली है। पीडित ने ठगी की सूचना मिलते ही तुरंत बैंक व साइबर सेल व सीपी दफ्तर में लिखित शिकायत दी है। इसकी जांच टेक्निकल सेल को सौंप दी गई है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए गांव धीना निवासी पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अप्रैल में एयू स्मॉल फाइनांस बैंक से क्रेडिट कार्ट अप्लाई किया था, मई 2024 तक उन्होंने कार्ड एक्टिव नहीं किया था। तभी एयू स्मॉल फाइनांस बैंक के कस्टमर केयर से उन्हैं फोन आया ओर कहा गया कि कार्ड को एक्टिव कर लें, लेकिन इस्तेमाल न होने पर उन्होंने एक्टिव नहीं किया।

    इसके बाद 6 जून को एक ओर फोन कॉल आई और कॉलर ने कहा कि वो आरबीएल बैंक के कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने फोन पर क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा, लेकिन पीड़ित अनुसार उन्होंने कुछ नहीं बताया। फिर भी कॉल के दौरान उसे खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया, लेकिन उसने खाते को चेक किया तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जुलाई के महीने उसे बैंक से फोन आया कि आपका 85 हजार का बिल पेंडिंग पड़ा है, तब उन्हैं अपने साथ हुई ठगी का पता चला।