Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News : कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Jalandhar News : कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    जालंधर,ENS : कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गांव धीना में मोबाइल कारोबारी ने गत रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश (25) निवासी गांव धीना के तौर पर हुई है। मुकेश फगवाड़ा गेट में अपनी मोबाइल की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मुकेश को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई मंजीत राम ने बताया की उन्हें गत रात आत्महत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार मुकेश के परिवार में उसकी दादी और उसकी पत्नी है। एएसआई ने कहा कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Jalandhar News: नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधरः नशे के खिलाफ देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया कर उनसे हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना पतारा की पुलिस ने टी-पाइंट गांव जोहला से एक युवक को काबू कर उससे तीन ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं पुलिस ने बोलीना पिंड निवासी सतविंदर बाघा उर्फ अजय को भी गिरफ्तार किया। थाना पतारा के एसआई ने जैतेवाली रेलवे लाइन के पास एक युवक से 120 नशीली गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। इसी तरह नूरमहल में महिला से चार ग्राम हेरोइन व 1300 रुपए ड्रग मनी, थाना सिटी नकोदर से युवक से 100 नशीली गोलियां व तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाला बाइक बरामद की।

    वहीं थाना लांबड़ा के एएसआई ने युवक को काबू कर तलाशी ली तो उससे चार ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं, थाना सदर नकोदर की पुलिस ने महिला से 92 नशीली गोलियां, गांव शंकर से रणजीत उर्फ बिल्ला से 95 नशीली गोलियां, अमरजीत सिंह से 79 नशीली गोलियां बरामद हुईं। वहीं दूसरी ओर थाना गोराया के एएसआई ने गांव धुलेता निवासी राकेश कुमार से 7 ग्राम हेरोइन, थाना मकसूदां के एएसआई ने गांव नंदनपुर से मुकेश कुमार से 55 नशीली गोलियां, थाना आदमपुर के एएसआई ने गांव कंदोला निवासी त्रिलोचन सिंह उर्फ तोचा से दो ग्राम हेरोइन, थाना फिल्लौर के एसआई ने महिला से 10 ग्राम हेरोइन, थाना फिल्लौर के एएसआई ने गांव अल्लोवाल से 120 नशीली गोलियां और विशाल खत्री से 150 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना बिलगा के एसआई ने गुरदीप सिंह उर्फ दीपा से 140 नशीली गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन मामलों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसिस एक्ट 1985 के तहत केस दर्ज कर कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar News: डेढ़ किलो हैरोइन सहित E-Rickshaw चालक काबू

    Jalandhar News: डेढ़ किलो हैरोइन सहित E-Rickshaw चालक काबू

    जालंधर: जालंधर की स्पैशल टॉस्क फोर्स की टीम ने डी.एस.पी. इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा चालक को डेढ किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस सबंधी एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. जगजीत सरोआ ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाकाबंदी कर उन्होंने एक रिक्शा चालक को पकड़ा है। पकड़े गए उक्त हैरोइन तस्कर की पहचान अर्जुन पुत्र काला निवासी क्वार्टर नंबर-8 गिल गेट गुरु रामदास नगर अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना एस.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 158 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

    जानकारी के मुताबिक अर्जुन किसी को हैरोइन सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच के दोरान पचा चला है कि 8वीं पास अर्जुन ई-रिक्शा चलाता था। इसी दौरान वह नशे के कारोबार में आसान तारीके से ज्यादा कमाई होने के कारण उसने अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ कर्ण के साथ मिलकर हैरोइन बेचनी शुरू कर दी। आरोपी के साथी कर्ण की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एस.टी.एफ. ने उसे भी एफ.आई.आर. नंबर-158 में नामजद कर लिया है।

  • Jalandhar News: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने NRI पर लगाए आरोप, केस दर्ज

    Jalandhar News: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने NRI पर लगाए आरोप, केस दर्ज

    जालंधर: द ग्रीन बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कनाडा रहते एन. आर. आई. पर 18 लाख 31 हजार का फ्रॉड करने के आरोप लगाए हैं। जिसके खिलाफ थाना नई बारादरी में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक एन. आर. आई. में ही है जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

    पुलिस को दी शिकायत में द ग्रीन बिल्डर्स नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अशरफ भट्टी ने बताया कि कनाडा के एन. आर. आई. अवतार सिंह व्याड़ा निवासी रणजीत नगर सामने बस स्टैंड ने उसने रणजीत नगर में एक 10.70 मरले की जमीन पर कोठी बनाने का एग्रीमेंट जून 2023 को किया था।

    आरोप है कि एन. आर आई. अवतार सिंह ने एक भरोसा भी दिया था कि बाथरूम की दीवारें वाटर प्रूफ करने के लिए जो 50 हजार का खर्चा आएगा, वह उसे अलग से देगा। एग्रीमेंट 8158750 रुपए में हुआ था। अशरफ भट्टी ने पुलिस को बताया कि अभी कोठी का काम आधा पल्सतर तक ही पहुंचा था और उसके लिए 5711125 रुपए कंपनी के लग चुके थे, जिसमें से 38 लाख 80 हजार रुपए ही एन. आर. आई. की तरफ से दिए गए थे और जब उसने बाकि के 1831125 रुपए लेने के लिए एन.आर.आई. को कॉल व व्हाट्सएप पर मैसेज करने शुरू किए तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया और काफी समय तक उसके पैसे नहीं दिए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी ओर जांच के बाद थाना नई बारादरी में अशरफ भट्टी के बयानों पर एन.आर.आई. अवतार सिंह ब्याड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News : GST को लेकर पटाखा कारोबारियों में रोष

    Jalandhar News : GST को लेकर पटाखा कारोबारियों में रोष

    जालंधर,ENS : दीवाली पर सालों से आतिशबाजी करने और पटाखे जलाने की परंपरा देश में रही है। ज्यों ज्यों जमाना आधुनिक रहा है. त्यों-त्यों दिवाली पर्व मनाने और पटाखे चलाने के तौर तरीके भी बदलते पले जा रहे हैं। कुछ साल पहले तक एक परिवार 100 रुपए के पटाखे खरीद कर दिवाली मना लेता था परंतु अब हजारों रुपए खर्चने के बाद भी यह बात नहीं बनती। ऐसे में पटाखा कारोबार का स्वरूप भी बदलता जा रहा है। आज से कुछ साल पहले ताकालीन डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने तंग बाजारों में बिक रहे पटाखों पर सख्ती की और खुले स्थान पर पटाखे बेचने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन के बलर्टन पार्क में पटाखों की मार्किट लगवा दी।

    पिछले कई साल से बलर्टन पार्क में ही पटाखों की अस्थाई मार्केट लगती चली आ रही है। यहां हर साल करोड़ों रुपए का पटाखा बेचा और खरीदा जाता है। इस साल भी बर्टन पार्क में अस्थाई पटाखा मार्किट लगभग तैयार हो चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में वहां पटाखे की बिक्री प्रारंभ हो जाएगी। परंतु कारोबारियों में नाराजगी है कि उन्हें कारोबार करने के लिए एक सप्ताह का समय भी नही मिलता। फिलहाल मार्किट के लिए जालंधर पुलिस ने 20 ड्रा निकाल दिए हैं और पटाखा मार्किट में 20 ब्लॉक बनाए जा रहे है। जिनमें दुकानों की संख्या 130 के करीब है।

    वहीं पिछले कुछ सप्ताह से त्यौहारों के मद्देनजर जी.एस.टी विभाग शहर के अंदरुनी बाजारों और मार्किटों में सक्रिय है और दुकानदारों को बिल काटने और टैक्स भरने के लिए विवश किया जा रहा है। सैकड़ों दुकानदारों को नोटिस देकर जुर्माने लगाए जा चुके हैं और जगह-जगह चैकिंग का काम भी जारी है। क्योंकि पटाखा मार्किट में हर साल करोड़ों रुपए का कारोबार होता है, इसलिए इस बार जीएसटी विभाग की पैनी नजर पटाका मार्किट पर भी है। जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि जीएसटी नंबर इत्यादि लेकर ही कारोबार करें और हर सामान का बिल काटा जाए।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर 3 वाहनों की टक्कर में Activa को लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर 3 वाहनों की टक्कर में Activa को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रविदास चौक पर कार, एक्टिवा और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक्टिवा को आग लग गई। वहीं बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चालक बाल बाल बच गया। कार के नीचे बाइक आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति को चोट लग गई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलती है पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मौके पर मौजूद बाइक सवार वरिंदर नामक व्यक्ति ने बताया कि कार चालक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। जिसके कारण बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई और बाइक पर काबू होकर एक्टिवा पर गिर गई।

    वहीं कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति की कार के नीचे बाइक आ गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दूसरी और एक्टिवा चालक पंकज ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा खड़ी करके दुकान पर गया था। इस दौरान कार चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक्टिवा को आग लग गई।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें Live

    Jalandhar News: पॉश इलाके में चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात करीब 8.30 बजे चोरों ने शहर के पॉश इलाके सुदामा नगर में स्थित कोठी में वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार 4 चोर घर में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर राजन चौधरी ने बताया कि लाजपत नगर में रहते है, लेकिन उन्होंने अपनी कोठी को सियाराम नामक प्रवासी मजदूर के परिवार को केयर टेकिंग के लिए दी है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान 4 चोर पिछले दरवाजे के रास्ते से अंदर घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाने के एएसआई मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • Jalandhar News: CIA टीम ने 9 वाहनों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CIA टीम ने 9 वाहनों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में चोरी और लूटपाट की वारदातों पर नकेल कसते हुए सीआईए इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने टीम के साथ जालंधर-होशियारपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 दोपहिया वाहन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुष्प बाली ने बताया कि 21-10-2024 को सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि सौरव कुमार उर्फ ​​सोभा पुत्र राजिंदर सिंह उर्फ ​​काका, सुनील कुमार पुत्र मलूक सिंह और सुखराज कुमार उर्फ ​​घन्नू पुत्र सेवा राम निवासी खुर्दपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर के रहने वाले है और सभी वाहन चोरी करने के आदी है। उक्त आरोपियों ने एक गैंग बनाया हुआ है, जिन्होंने अलग-अलग जगहों चोरी किए वाहन बेचने के लिए रखे हुए है।

    आज तीनों आरोपी 2 होंडा स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आदमपुर से जालंधर बेचने के लिए आ रहे थे। उक्त आरोपियों ने बाइक पर फर्जी नंबर पीबी08-बीएम-9226 बाइक पर लगाई हुई थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसआई हरजीत सिंह ने सीआईए स्टाफ की एक विशेष पुलिस पार्टी तैयार कर जीटी रोड मदारा गेट पर नाकाबंदी करने के लिए भेज दी। सीआईए टीम ने जीटी रोड मदारां गेट पर नाकाबंदी करके सौरव उर्फ शोभा, सुखराज उर्फ घन्नु और सुनील कुमार उक्तान को काबू करके आरोपियों से 2 स्पलेंडर बाइक बाइक बरामद किए, जिस पर PB08-BM-9226 फर्जी नंबर प्लेट आरोपियों ने लगाई हुई थी।

    एसआई हरजीत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 143 दिनांक 21.10.2024 अपराध 303(2),317(2),345(3) बीएनएस थाना आदमपुर जिला जालंधर देहात में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए पुष्प बाली ने बताया कि आरोपियों के गिरोह के 2 अन्य साथी रुपिंदर सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र मोहन सिंह और विशाल मुखिया पुत्र विजय कुमार निवासी गांव भाम थाना चबेवाल जिला होशियारपुर शामिल है। जिसके साथ मिलकर आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से 7 और चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए बमडम नहर सुआ की झाड़ियों में छुपा रखा हुआ था, उनकी टीम ने उक्त वाहनों को भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि इन शातिर चोरों ने दोपहिया वाहनों की पहचान छुपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेटें लगा रखी थीं ताकि मालिक या पुलिस उन्हें पहचान न सके और पकड़ न सके। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सोरव पर पहले भी नजदीक गुरुद्वारा रविदास महाराज खुर्दपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर में चोरी का मामला दर्ज है और अप्रैल माह में जमानत पर वह बाहर आया था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद वाहन चोरों का एक गिरोह बनाया जो जालंधर शहर-होशियारपुर शहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिलें चुराता था। उनके गिरोह के दो अन्य सदस्य रूपिंदर सिंह उर्फ ​​गोपी और विशाल मुखिया फरार हैं और उन्हें उक्त मामले में नामजद किया गया है। जिसके लिए छापेमारी की जा रही है। तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Jalandhar News: किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के पवन टीनू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के पवन टीनू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों द्वारा धान की खरीद और लिफ्टिंग ना होने से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज आम आदमी पार्टी के नेता पवन टीनू ने प्रेस वार्ता करते हुए धान की फसल को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। पवन टीनू ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी के खिलाफ केंद्र साजिश रच रही है और पंजाब के किसानों की धान की फसल उठा नहीं रही।

    उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार मिलर और शेलर वालों को जगह तक उपलब्ध नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ घटिया राजनीति कर रहे है। पिछले कई सालों से पंजाब के किसानों ने अनाज पैदा करके दिया और पंजाब के पानी के स्तर को नीचे तक चला गया है। भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को ओर पंजाब को नुकसान पहुंचाने का षडयंत्र रच रही है।

    पवन टीनू ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपति अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। पंजाब धान की फसल पैदा करता है। वहीं धान की फसल ट्रांसपोर्ट के जरिए केंद्र सरकार के पास पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। टीनू का आरोप है कि जब से किसानों ने आंदोलन किया है उसी को केंद्र सरकार अपने दिमाग में बिठाया हुआ है।

  • Jalandhar News: किसानों के प्रदर्शन को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने केंद्र पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों के प्रदर्शन को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने केंद्र पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों द्वारा धान की खरीद को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। आज भी किसानों द्वारा फगवाड़ा हाईवे जाम किया गया है। वहीं किसानों की धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का बयान सामने आया है। मोहिंदर भगत ने किसानों को आ रही परेशानी का जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडियों में किसानों की फसल आने से पहले मीटिंग शुरू कर दी थी और किसानों का एक-एक दाना खरीदने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए थे। मोहिंदर भगत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि 1 अक्टूबर को जब किसानों की फसल मंडियों में आई तो केंद्र द्वारा जानबूझकर गोदामों को खाली नहीं किया गया। मोहिंदर भगत ने कहाकि आज सरकार द्वारा किसानों की फसल खरीदी भी जा रही है, लेकिन लिफ्टिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहाकि लिफ्टिंग इसलिए नहीं हो रही क्यों कि गोदाम खाली नहीं पड़े हुए। मोहिंदर भगत ने कहा कि सीएम मान द्वारा लगातार केंद्र को चिट्ठी लिखकर गोदाम खाली करने की अपील की जा रही है, लेकिन अभी तक गोदाम खाली नहीं हो रहे। मोहिंदर भगत ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर सरकार को खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि ऐसी सोच केंद्र की नहीं होनी चाहिए। मोहिंदर भगत ने कहा कि एक तरफ से किसानों को अनदाता कहा जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर उन्हें खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालात यह हो गए है कि किसानों सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गया है। उन्होंने कहाकि समय आने पर पंजाब के लोग भाजपा को जवाब देंगे। मोहिंदर भगत ने एमएसपी को लेकर कहा कि केंद्र द्वारा अभी तक किसानों का कोई मसला हल नहीं किया गया, ना ही कोई गारंटी अभी तक पूरी की गई है। मोहिंदर भगत ने कहा कि किसानों से झूठे वायदे किए जा रहे है और किसी ना किसी स्कीम को लेकर किसानों को उलझाया जा रहा है। मोहिंदर भगत ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सीएम मान ने सभी अधिकारियों को मंडियों में जाकर मुआयना करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मंडियों का दौरा करने के लिए जा रहे है।

    मोहिंदर भगत ने केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो