Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: करोड़ों की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News: करोड़ों की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: पंजाब पुलिस नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जालंधर रेंज के डी.एस.पी. इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में ए.एस.आई. परमिंदर सिंह ने अन्य पुलिस कर्मचारियों की मदद से एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 1 किलो 504 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    जानकारी देते हुए, एस.टी.एफ. के आईजी जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पैदल किसी को हेरोइन सप्लाई करने जा रहा था लेकिन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे रास्ते में रोककर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह लव निवासी गांव एकल गड्डू थाना वैरीवार जिल तरनतारन के रूप में हुई है।

    उसके खिलाफ थाना एस.टी.एफ. आईएएस नगर मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। पुलिस आरोपी का पिछला क्रिमिनल रिकार्ड चैक कर रही है। जांच में सामने आया है कि बेरोजगार होने के कारण 5-6 महीने से बुरी संगत में पड़ जाने के कारण आरोपी ने नशा बेचना शुरू कर दिया था।

  • Jalandhar News : ठग Travel Agent Nitish Ghai पर ED ने लिया एक्शन, शिकायत दर्ज

    Jalandhar News : ठग Travel Agent Nitish Ghai पर ED ने लिया एक्शन, शिकायत दर्ज

    जालंधर। ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसा है। जहां, मनी लॉड्रिंग के तहत ED ने शिकायत दर्ज करवाया है। ईडी घई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। जिसके चलते ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ ED की ओर से मनी लॉड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत स्पेशल कोर्ट जालंधर में दर्ज करवाई गई है। अब ED की ओर से ट्रैवल एजेंट पर मनी लॉड्रिंग के आरोपों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    कनाडा में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर करोड़ों की कर चुका है ठगी
    आपको बतादें, लुधियाना के अयाली खुर्द स्थित विक्टोरिया एन्क्लेव में रहने वाले घई जुलाई 2018 में लुधियाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया है कि लुधियाना के इमिग्रेशन एजेंट नीतीश घई पर पंजाब में कम से कम 112 एफआईआर दर्ज हैं। घई ने कनाडा में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों की संपत्ति और अपने बैंक खातों में 3.24 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

    ED के असिस्टेंट डायरेक्टर ने दर्ज करवाया मामला
    यह मामला ED के असिस्टेंट डायरेक्टर की और से दर्ज कराया गया है। जिसमें ED का आरोप है कि उक्त नितिश घई की और से वर्क वीजे लगाने के नाम पर लोगों और सरकार के साथ करोड़ों रुपए की ठगी मारी है। ट्रैवल एजेंट की आड़ में यह सारा खेल किया गया है। जिसके चलते ED की और से मामला दर्ज करवाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

    ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की 100 से अधिक FIR दर्ज
    ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं। पंजाब के निवासियों के अलावा, घई ने हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी धोखा दिया। फिलहाल कुछ मामलों की जांच चल रही है, जिनमें पुलिस अभी तक जांच पूरी नहीं कर पाई है। कई मामलों में कथित तौर पर समझौता भी हो चुका है।

  • Jalandhar News: कांग्रेस सांसद चन्नी के विवादित मामले को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखे वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस सांसद चन्नी के विवादित मामले को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बीते दिन 4 सीटों पर हुए उपचुनावों को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का बयान सामने आया है। बीते दिन हुए उप चुनाव को लेकर परगट सिंह ने आप पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में आप पार्टी ने सारी हदे पार कर दी। वहीं डेरा बाबा नानक में जग्गू भगवानपुरिया के भाई के साथ विवाद के साथ अन्य घटनाओं को लेकर परगट सिंह ने कहा कि इस चुनाव में किसी पार्टी को कुछ ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है, लेकिन इस घटनाओं से नेताओं में कड़तन जरूर पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति को एक मैच्योर और अच्छी दिशा की ओर ले जाने की सभी पार्टियों को कोशिश करनी चाहिए।

    कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी को महिला आयोग द्वारा लगातार दूसरी बार नोटिस जारी किए जाने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि अगर किसी ने गलती की है और उसने पब्लिक के सामने माफी मांग ली है तो मामले को तूल नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहाकि बाकी महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली द्वारा जारी नोटिस की प्रक्रिया की बात है तो वह आने वाले समय में उसका जवाब दे देंगे। परगट सिंह ने कहा कि किसी भी नेता को ऐसी बाते पब्लिक के समक्ष नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे उन्होंने जाने अनजाने में बात कही है, लेकिन ऐसे नेता को पब्लिक में बात नहीं करनी चाहिए।

    वहीं अकाली दल के सुखबीर बादल के इस्तीफा देने को लेकर परगट ने कहा कि अकाली दल सुहिरद (अच्छा) होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनल ड्रैमोक्रेसी पर बातचीत होनी जरूरी है। जत्थेदारों की बीते दिन हुई मीटिंग को सुखबीर बादल की सजा को लेकर परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के फैसलों के हित को ध्यान में रखते हुए वह जल्द सजा सुनाने पर फैसला लेंगे। राजोआना के 3 घंटे की मिली पैरोल में सिख समुदाय को एकजुट होने के बयान पर परगट सिंह ने कहा कि सिर्फ सिख समुदाय को नहीं बल्कि प्रत्येक उस सिटीजन को जो देश के सविधान को मानता है। परगट सिंह ने कहा कि किसी एक समुदाय के लिए कानून अलग नहीं हो सकता।

    उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने किए हुए काम की सजा का भुगतान कर लिया है तो उसे ऐसी सजा नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी सोचती है कि शायद उक्त व्यक्ति के बाहर आने से उसे हैंडल करना मुश्किल हो जाएंगा तो ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति देश की किसी प्रक्रिया से बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा कोई व्यक्ति गलत काम करेंगा तो दोबारा सजा का हकदार होगा। वहीं भाजपा ने नवजोत सिद्धू के जाने को लेकर परगट सिंह ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सिद्धू के साथ अच्छी दोस्ती है, लेकिन हम दोनों का सोचने का नजरिया अलग हो सकता है।

  • Jalandhar News: भारी मात्रा में चूरा पोस्त और अवैध हथियार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar News: भारी मात्रा में चूरा पोस्त और अवैध हथियार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधर, ENS: अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस चूरा पोस्त सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि 2 तस्करों को गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से 140 किलो चूरा पोस्त और देसी कट्टा बरामद किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने इससे पहले उनकी टीम ने 3 आरोपियों को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान गुरअवतार सिंह उर्फ ​​तारी, देस राज और दलेर सिंह उर्फ ​​दलोरा को 14 क्विंटल पोस्त बरामद की है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एफआईआर नंबर 226 दिनांक 15.11.2024 15/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान आज 2 अन्य आरोपियों जोगा सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी शहर मोहल्ला मेहतपुर जालंधर और उसके साथी लक्की पुत्र अजमेर सिंह निवासी गांव मंड चौंता पुंज कूम कलां लुधियाना की पहचान की गई है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने एक क्विंटल 1 क्विंटल 40 किलो पोस्त और एक देशी पिस्तौल 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 15 क्विंटल 40 किलोग्राम पोस्त, 2 वाहन, एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा रौंद बरामद किया है।

  • Jalandhar News: Punjab में पराली के 10 हजार मामले आए सामने, चीफ इंजीनियर krunesh Garg ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Punjab में पराली के 10 हजार मामले आए सामने, चीफ इंजीनियर krunesh Garg ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। लेकिन उसके बावजूद इस साल पंजाब में इस साल पराली के 10 हजार मामले सामने आए है। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब प्रदूषण बोर्ड के चीफ इंजीनियर krunesh Garg बताया कि पिछले साल पराली जलाने के 36 हजार मामले सामने आए थे, हालांकि इस बार पराली जलाने के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है। krunesh Garg ने बताया कि इस साल किसानों द्वारा सेटेलाइट के द्वारा प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक पराली जलाने के 10 हजार मामले पाए गए है। उन्होंने कहा कि 4900 मामलो में कंपोजिशन लगा दिया है।

    अधिकारी ने बताया कि उन मामलों में अब तक में एक करोड़ 84 लाख रुपए का कंपोजिशन लगाया जा चुका है। जिसमें से एक करोड़ 14 लाख रुपए वसूल भी कर लिए गए है। अधिकारी ने बताया कि 4870 केसों में किसानों के रेवेन्यू रिकार्ड में रेड एंट्री कर ली है। चीफ इंजीनियर ने कहा कि जहां अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की है, वहीं पर भी किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए गए है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामले मालवा से सामने आए है। हालांकि इस साल पुलिस और अधिकारियों ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि 9000 नोडल अफसरों को पराली जलाने से रोकने के लिए तैनात किया गया था।

    उन्होंने कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए इस बार सबसे अधिक जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि अब किसान भी काफी ज्यादा जागरूक हुए है और यही कारण है कि पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि पराली के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक एक्शन प्लान पर काम किया जा रहा है। जिसमें पराली को खेतो में जलाने के लिए उसको खेतों में मिक्स करने के लिए मशीने मुहैय्या करवाई गई है। जिसे क्रोबराइजिंग मशीनरी कहते है और उस पर सब्सीडी दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि पराली एक पूंजी की तरह किसानों के उपयोग हो और किसानों को इसका फायदा हो। चीफ इंजीनियर ने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि पिछले साल 2 मिलियन टन पराली एक्स सीटू मेनेजमेंट को जानी थी जोकि इस साल 5 मिलियन टन से ज्यादा जाने का हमारा अनुमान है। चीफ इंजीनियर ने प्रदूषण को लेकर कहा कि सभी पराली जलाने को मुख्य कारण मानते है, लेकिन इसके कई ओर कारण है। उन्होंने कहा कि कई बार वेदर और मैथलॉजी प्रदूषण में अहम रोल अदा करती है।

    उन्होंने कहा कि कई बार हवा का रुख इस तरह का हो जाता है कि एक जगह पर पल्यूटन इकट्ठे हो जाते है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में हमारी मिक्सिंग हाइट कम हो जाती है। वहीं सुबह और रात के समय प्रदूषण बढ़ने को लेकर अधिकारी ने कहा कि AQI लैवल नवंबर के शुरुआत में बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास नासा की ओर से सेटेलाइट डाटा आता है, जिसके बाद अधिकारी पराली जलाने की घटनाओं पर जाकर जांच करते है।

  • Jalandhar News: Innocent Hearts के खिलाड़ियों को “एनुअल चैंपियन्स एक्सीलेंस अवार्ड” में किया पुरस्कृत

    Jalandhar News: Innocent Hearts के खिलाड़ियों को “एनुअल चैंपियन्स एक्सीलेंस अवार्ड” में किया पुरस्कृत

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे दिशा- एन इनीशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित करते हेतु एनुअल चैंपियन्स एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि की भूमिका पंकज कुमार (रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर, जालंधर) ने निभाई तथा विशिष्ट अतिथि पंकज सरपाल (ईडीपी हेॅड, रीजनल प्रोविडेंट फंड ऑफ़िस, जालंधर) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि तथा मैनेजमेंट के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
    इस अवसर पर नृत्य, गायन आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थियों द्वारा शिव वंदना प्रस्तुत की गई।‌ डा.धीरज बनाती (डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन एफीलिएशन प्लानिंग इंप्लीमेंटेशन) ने दिशा-एन इनीशिएटिव बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नेशनल लेवल पर विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स फील्ड में और अधिक पारंगत बनाने के लिए इनोसेंट हार्ट्स लोहारां में उपलब्ध गेम्स पर ट्रस्ट द्वारा कोचिंग की व्यवस्था की गई है। लोहारां को स्पोर्ट्स हब बनाया गया है, जहाँ इंटरनेशनल स्टैंडर्ड शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल कोर्ट( एंटी इंजरी सर्फेसिंग) सोकर टेबल, एयर हॉकी टेबल, सेल्फ डिफेंस (जूडो, कराटे, बॉक्सिंग) योगा विद मेडिटेशन ज़ोन की व्यवस्था भी की गई है। इन खेलों को सीखने के लिए योग्य व प्रशिक्षित कोचों की व्यवस्था भी की गई है।
    इस अवसर पर मुख्यातिथि के द्वारा लगभग 400 खिलाड़ी, जो नेशनल स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर विजेता रहे, को इस समारोह में सम्मानित किया गया। नेशनल लेवल पर विजेता रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा स्पोर्ट्स के लिए प्रदान की गई सुविधाओं व ट्यूशन फीस में चैंपियन्स को दी जाने वाली राहत को सराहा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना आज के समय की आवश्यकता है तथा युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रस्ट द्वारा किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। मंच का संचालन विद्यार्थियों के द्वारा बखूबी किया गया।
    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने मुख्यातिथि तथा डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स) तथा मैनेजमेंट के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनोसेंट हार्ट्स की स्पोर्ट्स टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें सराहा गया तथा मंच पर आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भांगड़ा के साथ किया गया।
  • Jalandhar News: Khambra में लगा धरना, Church के बाउंसरों पर लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Khambra में लगा धरना, Church के बाउंसरों पर लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Highlights:
    1. जालंधर के खांबड़ा गांव में चर्च बाउंसरों पर नाबालिग की पिटाई का आरोप।
    2. महिलाओं ने चर्च के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क जाम किया।
    3. जांच अधिकारी ने घटना की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
    एनकाउंटर न्यूज़, 21 नवंबर, 2024, जालंधर: Church Bouncers Beat Minor, खाबंड़ा में चर्च की ओर जाती रोड़ पर लोगों द्वारा धरना लगाया है। दरअसल, लोगों ने आरोप लगाए है कि चर्च के बाउंसरों द्वारा नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई की गई। गांव वासियों का आरोप है कि सड़क का रास्ता मांगने के दौरान नाबालिग से पिटाई की गई और उस पर 45 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। लोगों ने कहा कि बाउंसरों ने बीते दिन दोपहर 3 बजे तेजधार हथियारों से बच्चे पर हमला किया है। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाय गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत कौर ने कहा कि उसके 10वीं में पढ़ने वाले उसके भतीजे के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि उसके बच्चे पर 45 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगाकर उसकी पिटाई गई। मनप्रीत ने कहा कि खांबड़े में उन्हें सड़क से गुजरने के दौरान रोड़ पूरी तरह से बंद हो जाता और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला ने कहा कि उनके भतीजे ने सड़क से गुजरने के लिए रास्ता मांगा तो उनके द्वारा धमकियां दी गई कि वह उन्हें कहने वाले कौन होते है। महिला का आरोप है कि उसके भतीजे पर 45 वर्षिय महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चर्च के बाउंसरों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। महिला ने कहा कि ऐसे में उनके बच्चे का सेफ है। वहीं दूसरी महिला ने कहा कि चर्च के बाउंसरों द्वारा बच्चे को नंगा करके उसे पिटा गया। महिला ने आरोप लगाए है कि 30 से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ बच्चे की पिटाई की। इस घटना में घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने कहा कि घटना के बाद चर्च में से भारी गिनती में लोग बाहर आ गए। अन्य महिला ने कहा कि चर्च द्वारा रखे गए बाउंसरों द्वारा गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना बीते दिन 3 बजे की है। उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसको लेकर आज चर्च की ओर जाती सड़क पर महिलाओं द्वारा धरना लगाकर रास्ते को बंद कर प्रदर्शन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा बच्चे के साथ बाउंसरों द्वारा बेहरमी से पिटाई करने को लेकर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। मनदीप सिंह ने कहा कि उनके गांव के बच्चे दुकान पर गए थे। वहां पर दो अन्य लड़के और महिलाए वहां पर खड़ी थी। इस दौरान बच्चों ने उन्हें कुछ आगे जाकर बात करने के लिए कहा। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने हाथापाई करते हुए बच्चे की पिटाई कर दी। मनदीप सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर विवाद सुलझ गया था, लेकिन बाद में जब बच्चे ने घर जाकर सारी घटना के बारे में बताया तो उसके बाद दोबारा विवाद हो गया। उन्होंने कहाकि घटना के बाद पता चला जिन्होंने हाथापाई की वह चर्च से संबंधित थे। जिसके बाद कुछ बाउंसरों ने आकर बच्चे पर हमला कर दिया। मनदीप ने कहा कि 100 अधिक लोगों द्वारा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर चर्च के प्रधान गौरव से बात हुई है। मनदीप ने कहा कि प्रधान गौरव ने मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि दो पक्षों में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर के बाहर बच्चे से खींचातान करने की वीडियो परिवार ने दिखाई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि परिवार द्वारा हमलावारों की पहचान के बाद उक्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जाएंगी। वहीं चर्च की सिक्योरिटी को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि उस मामले में भी जांच की जा रही है।
  • Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति से मोबाइल और नगदी लूटी

    Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति से मोबाइल और नगदी लूटी

    जालंधर : चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला मकसूदां से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर एक के अधीन आती मकसूदां सब्जी मंडी में स्थित लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की पहचान विजय के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकलवाने आया था,लुटेरों ने हथियारों के बल पर बाइक सवार 2 लुटेरे मोबाइल व नकदी लूट कर फरार हो गए।

    पीड़ित प्रवासी विजय झा निवासी गांव नागरा ने बताया कि वह सुरानुस्सी डिपो में सरकारी कर्मचारी है और शाम में काम से लौटते समय मकसूदां सब्जी मंडी स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आया था। जैसे ही वह एटीएम में से पैसे निकलवाने के बाद बाहर निकला तो,इसी दौरान बाइक सवार 2 लुटेरों ने हथियारों के बल पर मोबाइल तथा 2000 की नकदी लूट ली तथा मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि उसने शोर मचाया, लेकिन किसी भी राहगीर ने उसकी मदद नही की। जिस करण लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

  • Jalandhar News: चोरी करके भागे युवकों में से 1 काबू, साथी फरार

    Jalandhar News: चोरी करके भागे युवकों में से 1 काबू, साथी फरार

    जालंधरः कैंट के मोहल्ला नंबर-22 के चौक में स्थित एक क्रॉकरी की दुकान से पैसों वाला गल्ला उठाकर भागने वाले युवक को पुलिस ने पुलिस ने काबू कर लिया है। बता दें कि 3 दिन पहले 17 नवम्बर को जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर-22 से दुकान से पैसों वाला गल्ला उठाकर 2 युवक भागे थे, जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्ज़े से वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग हुए मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

    जालंधर कैंट के पुलिस अधिकारी बबनदीप सिंह लुबाना ने बताया कि एस.एच.ओ. अनिल थापर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा कैंट की दशहरा ग्राऊंड से आरोपी को काबू किया गया जिसकी पहचान जसप्रीत पुत्र परमजीत निवासी गांव अलादीनपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के साथी की तालाश की जा रही है।

    उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ दुकान के मालिक के बयानों पर थाना कैंट में मामला दर्ज किया गया था। काबू किए गए आरोपी जसप्रीत को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ओर आगे की कार्रावाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: हत्या और ड्रग तस्करी के मामले में वांछित 3 भगौड़े गिरफ्तार

    Jalandhar News: हत्या और ड्रग तस्करी के मामले में वांछित 3 भगौड़े गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 3 पीओ चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपी हत्या और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी से बच रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जसबीर सिंह उर्फ मक्खन पुत्र बलबीर सिंह निवासी लतीबहाल और दो अन्य अजय पुत्र मनजीत सिंह निवासी मल्ला बेदिया और सागर सुनियार पुत्र गुरमुख सिंह सोढिया के के तौर पर हुई है। एसएसपी ने कहा कि भगोड़े गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि पहली सफल गिरफ्तारी के दौरान पुलिस स्टेशन लांबड़ा के प्रमुख उप-निरीक्षक बलबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए रणनीतिक रूप से गोकलपुर गांव की नाकाबंदी की। उन्होंने पिछले 6 साल से फरार चल रहे जसबीर सिंह को पकड़ लिया।

    जसबीर सिंह को पी.एस. लांबड़ा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत 25 मई 2015 को एफआईआर संख्या 37 सहित कई मामलों में वांछित था। एफआईआर नंबर: 05 दिनांक 5 अगस्त, 2018, पीएस मकसूदां में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22-61-85 के तहत; थाना सदर कपूरथला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21बी-61-85 के तहत एफआईआर नंबर 198 दिनांक 2 दिसंबर, 2021; और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22-61-85 के तहत पीएस सुल्तानपुर लोधी में एफआईआर नंबर 16 दिनांक 20 जनवरी, 2024।

    एक अलग ऑपरेशन में अजय और सागर सुनियार को SHO गोराया और उनकी पुलिस टीम ने पकड़ लिया। दोनों हत्या के एक मामले में वांछित थे और 13 महीने तक गिरफ्तारी से बचने के बाद 30 अक्टूबर को उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। अजय और सागर सुनियार को 16 अप्रैल 2023 की एफ.आई.आर. नंबर 41 में पी.एस. गोराया में दर्ज आईपीसी की धारा 302/307/324/323/458/148/149/460 के तहत वांछित था।

    इस बीच, अजय और सागर सुनियार उस 9 सदस्यीय समूह का हिस्सा था, जिसने 15 अप्रैल, 2023 को गांव ढंडवाड़ के रहने वाले नरिंदर सिंह पर जानलेवा हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में 7 अन्य संदिग्धों को पहले 17 अप्रैल, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की पूछताछ के लिए उनकी रिमांड मांगी जाएगी।