Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: पत्रकार के खिलाफ Civil Hospital की PCMS Association Punjab ने फिर खोला मोर्चा

    Jalandhar News: पत्रकार के खिलाफ Civil Hospital की PCMS Association Punjab ने फिर खोला मोर्चा

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में पत्रकार द्वारा डॉक्टर से किए गए गलत व्यवहार की वीडियो कुछ दिनों पहले काफी वायरल हुई थी। जिसमें शराब के नशे में पत्रकार द्वारा डॉक्टर के साथ हाथापाई करने के आरोप लगे थे। इस मामले में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे और पत्रकार के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि उस दौरान पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

    लेकिन आज एक बार फिर से डॉक्टरों ने पत्रकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, आज PCMS Association Punjab के डॉक्टरों ने पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर मांग की है। जारी पत्र में उन्होंने पत्रकार की गिरफ्तारी ना किए जाने को लेकर एक बार फिर से धरना लगाने की चेतावनी दी है। जारी पत्र में डॉक्टरों ने कहा कि पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई।

    इस मामले को लेकर पत्रकार ने कोर्ट में बेल के लिए याचिका लगाई थी जोकि बेल कोर्ट से रिजेक्ट हो गई। डॉक्टरों ने आरोप लगाए है कि पत्रकार के मामले में स्टाफ को शिकायत वापिस लेने के लिए दवाब भी बनाया जा रहा है। वहीं इस मामले के लेकर अब डॉक्टरों ने पत्रकार की गिरफ्तारी किए जाने को लेकर फिर से मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने 48 घंटे में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन को समय दिया है।

  • बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गए जालंधर निवासी की हुई मौत, देखें वीडियो

    बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गए जालंधर निवासी की हुई मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : मथुरा बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान रणधीर तलवार निवासी जालंधर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार रणधीर अपनी बेटी और दामाद के साथ मथुरा आए थे। गत शाम को लाइन में खड़े होकर दर्शन कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े। जिसके बाद परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रणधीर तलवार अपनी बेटी रीना और दामाद संजय के साथ मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए आए थे।

    गत शाम को 5 बजे बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे। यहां वह VIP गैलरी के पास में खड़े होकर दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर से मिला प्रसाद खाया। इसके बाद वह कुछ देर खड़े रहे। गोलक के पास खड़े रणधीर अचानक गिर पड़े। रणधीर के आस-पास खड़े लोग उनको संभालने लगे। उनका शरीर ठंडा पड़ गया।रणधीर को अचानक गिरते देख मंदिर के कर्मचारी उनकी तरफ दौड़े।

    रणधीर को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। रणधीर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। हालांकि उनके दामाद ने मंदिर प्रबंधन को बताया कि पहले भी अटैक आया था। परिजन उनका शव लेकर जालंधर लाया गया। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग श्रद्धालु रणधीर भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे, कि अचानक गिर गए।

  • Jalandhar News: Refreshment के बाहर E-Rickshaw और Activa की हुई टक्कर, एक की हालत गंभीर, देखें Live

    Jalandhar News: Refreshment के बाहर E-Rickshaw और Activa की हुई टक्कर, एक की हालत गंभीर, देखें Live

    जालंधर, ENS: अमन नगर में सुबह-सुबह सड़क सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लालजीत Refreshment के बाहर ई-रिक्शा और एक्टिवा में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घटना के दौरान ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

    वहीं घायल बाइक सवार व्यक्तियों को कपूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान जग्गू निवासी फगवाड़ा और रोहित निवासी अमन नगर के रूप में हुई है।

    वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बेकाबू ई-रिक्शा चालक ने दोनों व्यक्तियों को कुचल दिया। सीसीटीवी के अनुसार एक्टिवा चालक को कुचलने के बाद सैलून के बाहर दीवार से टकराने के बाद रूक गया। हादसे में सैलून के बाहर खड़े एक्टिवा में भी ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उसे पब्लिक ने सड़क हादसे के बारे में चौक में रोककर एंबुलेंस बुलाने के लिए कहा गया।

    व्यक्ति ने कहा कि उसने फोन करके 3 मिनट में एंबुलेंस बुला ली। इस दौरान व्यक्ति ने मोहल्ला निवासियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी ने एंबुलेंस चालक को फोन नहीं किया, उल्टा उसे फोन करने के लिए कहने लगे। व्यक्ति ने कहा कि उक्त एक्टिवा चालक फट्टे बल्लियां छोड़कर वापिस आ रहे थे। इस दौरान पीछे से ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें डॉक्टर ने बताया कि एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर है।

  • Jalandhar News: सांसद Channi की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने फिर जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सांसद Channi की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने फिर जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    जालंधर, अनिल : कांग्रेस सांसद पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। गिदड़बाहा में चुनावी रैली में विवादित चुटकुले को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को एक दिन का नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। लेकिन चन्नी ने प्रेस वार्ता के दौरान माफी मांग ली। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर चन्नी महिला आयोग दफ्तर में पेश नहीं हुए। जिसके बाद सांसद चन्नी को दोबारा से नोटिस जारी किया जा रहा है।

    महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि सांसद चन्नी कह रहे है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। राज लाली ने कहा कि इस मामले को लेकर कहा कि सांसद चन्नी की आदत ही ऐसी है कि वह प्रत्येक चीज को इग्नोर कर देते है। उन्होंने कहा कि सांसद चन्नी लोगों का ओपिनियन कर देते है, नोटिस को इग्नोर कर देते है। चेयरपर्सन राज लाली ने कहा कि शाम तक उनके दफ्तर में पेश होने का इंतजार किया जाएंगा। राज लाली ने कहा कि अगर वह शाम तक दफ्तर नहीं पहुंचते तो उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जा रहा है।

    मीडिया को महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सांसद चन्नी को जारी किए गए नोटिस दिखाए, जिसमें उन्होंने कहा कि ई-मेल के जरिए सांसद चन्नी को नोटिस भेजा जा चुका है। महिला आयोग ने कहा कि वह दोबारा से नोटिस जारी कर देते है। उन्होंने कहा कि अगर वह दूसरे नोटिस में कोई जवाब नहीं दिया तो महिला आयोग द्वारा डीजीपी गौरव यादव को चिट्ठी लिखकर बनती कार्रवाई करने की अपील की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद चन्नी पर जो धाराएं लगनी चाहिए वह लगवाई जाएगी।

    महिला आयोग की चेयरपर्सन का कहना है कि शायद सांसद चन्नी की मानसिक सोच है कि वह मुख्यमंत्री रह चुके है तो ऐसे में वह महिला आयोग के दफ्तर में क्यों जाएंगे। उन्होंने कहा कि शायद वह भूल गए है कि इन्हीं लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था और यही लोग उन्हें पद से उतारेंगे। राज लाली ने कहा कि अगर वह शाम तक दफ्तर में पेश होकर माफी मांग लेते है तो ठीक नहीं तो इस मामले को लेकर पहले वह डीजीपी को पत्र जारी करने के बाद लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखने के बारे में सोचेंगी।

  • Jalandhar News: शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर Police का Action, काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर Police का Action, काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 185 वाहनों की जांच की। दरअसल, यह कार्रवाई एसीपी सेंट्रल और एसीपी मॉडल टाउन की अगुवाई में दो थानों के प्रभारियों द्वारा देर रात 8 बजे से 11 बजे तक थाना नंबर 4 और थाना 7 के अंतगर्त इलाकों में की गई।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और इन प्रतिष्ठानों के आसपास कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों के अंदर शराब की बिक्री और खपत को रोकना है। उन्होंने कहा कि कुल 185 वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध मामलों में शराब के सेवन का पता लगाने के लिए ई.आर.एस टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया। विशेष अभियान में कुल 47 चालान जारी किए गए।

    शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 11 चालान, बिना उचित नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के लिए 8 चालान, हेलमेट न पहनने के लिए 12 चालान, ट्रिपल राइडिंग के लिए 7 चालान, ब्लैक फिल्म के लिए 3 चालान, दस्तावेज़ों की कमी के कारण 6 वाहन ज़ब्त किए गए।

  • Jalandhar News: दवा लेने गई महिला का छप्पड़ से मिला शव

    Jalandhar News: दवा लेने गई महिला का छप्पड़ से मिला शव

    फिल्लौरः दवाई लेने निकली महिला का दो दिन बाद छप्पड़ से शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला का हत्यारोपी ने दुष्कर्म के बाद उसे जान से मार दिया और फिर शव गलने के लिए छप्पड़ में फेंक दिया था। मृतका के पति लिआकत अली ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। रविवार को उसकी पत्नी शकूरा दवा लेने बंगा गई थी। पिर फोन आया कि फिल्लौर आने के लिए अपरा से कोई बस नहीं मिल रही। वह फगवाड़ा से होती हुई फिल्लौर आएगी। उसे बस स्टैंड पर आकर ले ले।

    लिआकत ने बताया कि फगवाड़ा से होती हुई उसकी पत्नी गोराया पहुंच गई। वहां उसे उन्हीं की गुज्जर बिरादरी की पहचान का लड़का मिला। जो उसे अपने साथ ले गया। जहां उसने पहले उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्यारे ने पत्नी को मौत के घाट उतारकर शव छप्पड़ में फेंक दिया। पति ने बताया कि शाम तक जब उसकी पत्नी वापस नहीं लौटी तो उसने गुमशुदगी की शिकायत फिल्लौर पुलिस में दी।

    इसके बाद वह घर आ गया तो हत्यारोपी उसका पीछा करने लगा। उसे शक हुआ तो उसने पुलिस को बताया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने शकूरा के साथ दुष्कर्म करके शव छप्पड़ में फेंक दिया है। पुलिस ने शव को छप्पड़ से बाहर निकाल कर केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार की Bike का फटा टायर, मौत

    Jalandhar News: ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार की Bike का फटा टायर, मौत

    शाहकोटः ड्यूटी पर जा रहे एख चौकीदार की बाइक टायर फटने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 साल के निर्मल सिंह पुत्र रत्न सिंह वासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है। मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह गांव कनिया कलां (शाहकोट) के गोदामों में चौकीदार था।

    मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक का अगला टायर अचानक फट गया। जिससे उसका बाइक अनियंत्रित हो गया और निर्मल सिंह सड़क पर गिर गया। एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल शाहकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मॉडल पुलिस स्टेशन शाहकोट के एएसआई सलिंद्र सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया।

  • Jalandhar News: 14 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपी नामजद

    Jalandhar News: 14 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपी नामजद

    जालंधरः थाना-3 में 14 साल की लड़की का अपहरण करके के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया है। मामले में पुलिस ने यूपी के गोंडा के रहने वाले गौतम को केस में नामजद किया है। फैमिली का आरोप है कि साजिश के तहत उनकी बेटी को गौतम ने अपने परिवार के साथ मिलकर अगवा किया है।

    अपहरण से पहले आरोपी की फैमिली किराए का घर छोड़ कर चली गई थी। लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 18 नवंबर को स्कूल गई थी, पर लौटी नहीं। बेटी स्कूल से न आने के कारण उसकी तलाश शुरू की गई तो पता चला कि गौतम उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है। एसएचओ अशोक शर्मा का कहना है कि लड़की को बरामद करने के लिए जल्द एक टीम यूपी भेजी जा रही है।

  • Jalandhar News : चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

    Jalandhar News : चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

    जालंधर : पुलिस द्वारा चोर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बशीरपुरा फाटक के नजदीक से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बशीरपुरा फाटक के नजदीक नाकाबंदी की थी।

    इस दौरान बाइक पर आ रहे युवक को रोककर उसकी बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने माना कि बाइक चोरी का है। युवक की पहचान हरदीप सिंह दीपा पुत्र रेशम लाल निवासी मुद्दा गांव, नकोदर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर अन्य चोरी की बाइक्स बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि नकली चाबी लगाकर लोगों की बाइक चोरी करता था।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, दहशत का माहौल

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मकसूदां थाने के अंतगर्त आते इलाके से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर जिम के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली चलने के दौरान लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।