Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: Dr. BR Ambedkar के श्रद्धाजंलि समारोह पर राजिंदर बेरी ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Dr. BR Ambedkar के श्रद्धाजंलि समारोह पर राजिंदर बेरी ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डॉक्टर बीआर अबेंडकर के 69 वें श्रद्धाजंलि समारोह पर आज कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता राजिंदर बेरी और युवा नेता हर्ष सोंधी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डा. बीआर अबेंडकर की प्रतिमा पर फूल भेंट करके श्रद्धाजंलि समारोह मनाया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राजिंदर बेरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से आज डॉक्टर बीआर अबेंडकर के 69 वें श्रद्धाजंलि समारोह मनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बीआर अबेंडकर की देन को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बीआर अबेंडकर ने हिंदुस्तान का एक इतिहास लिखा और उसी इतिहास के जरिए ही आज हमें वोट डालने और नेता बनने का अधिकार मिला है। राजिंदर बेरी ने किसी भी पार्टी का नाम लिए बिना विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ ताकते इस सविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिशे कर रही है। ऐसे में उन्होंने पंजाब वासियों से अपील की है कि डॉक्टर बीआर अबेंडकर के सविधान को बचाने के लिए डटकर खड़ा होना चाहिए और उस सविधान की पालना करनी चाहिए।

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी डॉ. अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें “संविधान और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक” बताया। अपने संदेश में खड़गे ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों और विचारों की रक्षा, संरक्षण और सुरक्षा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, साथ ही राष्ट्र के लिए उनके बेहतरीन योगदान भारत के संविधान की भी रक्षा करना समय की मांग है।

    बता दें कि हर साल 6 दिसंबर को डॉक्टर बीआर अबेंडकर का श्रद्धाजंलि समारोह मनाया जाता है। डॉक्टर बीआर अबेंडकर का निधन 1956 में दिल्ली में उनके निवास पर हुआ था। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली 7 सदस्यीय समिति के सदस्य थे और उन्होंने आधुनिक भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके महान योगदान के लिए उन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यह दिन डॉ. अंबेडकर द्वारा समर्थित और भारतीय संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को बनाए रखने की याद दिलाता है।

     

     

  • Jalandhar News: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, 2 दमकल विभाग के कर्मी झुलसे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, 2 दमकल विभाग के कर्मी झुलसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के बाबूलाल सिंह नगर के साथ पढ़ते एरिया राज नगर में एक घर में अल सुबह भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के घर में सिलेंडर के ब्लास्ट होने के आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लगी आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग के कर्मचारी जुट गए। इस भीषण आग में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी झुलस गए। घटना में दमकल विभाग विभाग के कर्मी रमन दीप सिंह और अभी गिल का चेहरा झुलस गया। जिन्हें उपचार के लिए पसरिचा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग सुबह 4 बजे के करीब लगी थी। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि घर में खिलौने का सामान पड़ा हुआ था। इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। सूत्रों मुताबिक पता चला है की जिस समय घर में आग लगी उसे वक्त कोई भी घर में मौजूद नहीं था। घर में अधिक मात्रा में प्लास्टिक का सामान पड़ा होने के कारण देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटे घर के बाहर से ही दिखाई दे रही थी। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
  • Jalandhar News : दड़ा-सट्टा लगाते नगदी सहित 5 गिरफ्तार

    Jalandhar News : दड़ा-सट्टा लगाते नगदी सहित 5 गिरफ्तार

    जालंधर : स्पैशल सैल कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के इंचार्ज इंस्पैक्टर जसपाल सिंह की टीम ने थाना डिवीजन नंबर-2 के इलाके में चल रहे दड़े-सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए 5 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहित अरोड़ा पुत्र विनोद कुमार निवासी गोपाल नगर, पविंदर कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी कबीर नगर, अरूण कुमार पुत्र मुलख राज निवासी बाबू लाभ सिंह नगर थाना बस्ती बावा खेल, जरमन सिंह उर्फ जरमन पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांधी कैंप, अनिल कुमार पुत्र मूल चंद निवासी अमन नगर थाना डिवीजन नंबर- 5 के तौर पर हुई है।

    आरोपियों के कब्जे से 22375 रुपए की नकदी तथा दड़े- सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक स्पैशल सैल को गुप्त सूचना मिली थी कि सट्टेबाज मोहित ढाबा के पास वर्कशाप चौक में काफी समय से सरेआम बड़े स्तर पर दड़े सट्टे का अवैध कारोबार चला रहा है, जिस पर इंस्पैक्टर जसपाल सिंह की टीम ने वहां जाकर रेड की और 5 सट्टेबाजों को रंगे हाथों काबू किया है।

    सट्टेबाजों की दुकान पर नेपाल, फरीदाबाद समेत अन्य स्टेटों के नंबरों वाले चार्ट भी लगे हुए थे। सभी सट्टेबाजों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में 118 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और स्पैशल सैल की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही थी।

  • Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों, केस दर्ज

    Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों, केस दर्ज

    जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहै। ताज़ा मामला थाना रामामंडी से सामने आया है जहां पर युवक को क्रोएशिया भेजने के नाम पर ठगी के मामले में केस दर्ज किया गया है। केस में आईपीसी की धारा 406 व 420 व पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया है।

    इस मामले में आरोपी की पहचान काकी पिंड के मुकेश कुमार व डेविड मसीह और गांव जौहला के रहने वाले दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को शिकायत देते हुए मुकेरियां के रहने वाले मनदीप कुमार ने बताया था कि विदेश जाने के लिए उन्होंने बीते साल अक्टूबर महीने में अपने एक परिचित के जरिए न्यू दशमेश नगर एरिया में उक्त लोगों से मुलाकात की थी और क्रोएशिया भेजने के लिए उनसे 10 लाख रुपए लिए थे। इसी तरह दो अन्य युवकों ने भी क्रोएशिया के लिए 10-10 लाख रुपए दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद उसने न तो उन्हें विदेश भेजा ओर न ही उनके पैसे वापिस किए। जिसके बाद पीडित युवक ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

  • Jalandhar News : चोरों ने G.S Honda के शोरूम में दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar News : चोरों ने G.S Honda के शोरूम में दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर : लगातार हो रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां चोरों ने शोरूम में वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नकाबपोश चोरों ने जीटी रोड स्थित जीएस होंडा के शोरूम में चोरी की। चोरों ने एक बाइक और एक्टिवा चुरा कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जीएस होंडा शोरूम के मैनेजर अशोक शर्मा एवं वर्कशाप के इंचार्ज प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात आठ बजे शोरूम बंद करके गए थे। सुबह 4बजे के करीब करतारपुर पुलिस थाने से फोन आया कि आपके शोरूम में चोरी हुई है।

    सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चो शटर के ताले तोड़े दो चोर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। अंदर आने के बाद उन्होंने सारे टेबल के दराज चैक किए और जाते समय बाइक व एक्टिवा चुरा कर ले गए। चोरी की जानकारी किसी राहगीर ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जीएस होंडा के शोरुम से नंबर लेकर उसको इसके बारे में बताया। मैनेजर अशोक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है। पुलिस को चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी है।

  • Jalandhar News : Punbus-PRTC यूनियन 18 मार्च से शुरु करेंगे रोष प्रदर्शन

    Jalandhar News : Punbus-PRTC यूनियन 18 मार्च से शुरु करेंगे रोष प्रदर्शन

    जालंधर : कर्मचारियों को पक्का करने में हो रही देरी को लेकर पनबस- पी. आर.टी. सी. ठेका कर्मचारियों यूनियन ने सघर्ष का ऐलान कर दिया है। यूनिनय के सदस्यों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी नाकाम साबित हुई है, जिसके चलते वह चक्का जाम करने को मजबूर हो रहे हैं। देशभगत यादगार हाल में प्रदर्शनों की रूपरेखा तैयार करने संबंधी यूनियन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई जिसमें पंजाब के सभी 27 डिपोओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लेते हुए अपने विचार सांझे किए।

    उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में ठेका प्रणाली के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ठेकेदारों द्वारा वेतन में कटौती, पीएफ और ईएसआई की गड़बड़ी तथा रिश्वतखोरी जैसी समस्याओं ने कर्मचारियों की स्थिति दयनीय बना दी है। यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, महासचिव शमेशर सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह पन्नू, चानण सिंह चन्ना, जगतार सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कर्मचारियों का शोषण और निजीकरण की साजिश का आरोप लगाते हुए नीतियों पर सवालिया निशान लगाए गए।

    प्रदर्शनों की शुरूआत 1 दिसम्बर को चंडीगढ़ में सरकार की नीतियों को उजागर किया जाएगा जबकि 18 दिसम्बर को राज्य के सभी डिपुओं में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे, 22 दिसम्बर को विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग का निजीकरण करने के लिए प्राइवेट बस कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यूनियन ने मांग रखते हुए कहा कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके कर्मचारियों को पक्का किया जाए। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि इसी क्रम में आपसी सहमति के चक्का जाम की तैयारी की गई है। जिसके चलते यूनियन द्वारा 6, 7 व 8 जनवरी को राज्यभर में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा और मुख्यमंत्री के आवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Jalandhar News: Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर संत समाज में रोष,देखें live

    Jalandhar News: Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर संत समाज में रोष,देखें live

    जालंधर, ENS: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर हिंदू और संत समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। इस दौरान संत समाज ने श्री राम चौक पर घटना को लेकर रोष जाहिर किया है। वहीं उन्होंने कहा कि घटना को लेकर वह डीसी साहिब को मांग पत्र देने जाएंगे और इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाएंगे। हिंदू नेताओं ने सभी लोगों को घटना को लेकर जागरूक होने की अपील की है। वहीं बाहरी लोगों को अपने घरों में पनाह ना देने का आग्रह किया है। इस दौरान हिंदुओं ने मोहम्मद युसूफ का पुतला जलाकर रोष प्रगट किया। वहीं हिंदू नेताओं ने मोहम्मद का पुतला फूंकने के साथ बांगलादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए।

    बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में अब विश्व भर में आवाज उठ रही हैं। वहीं इस मामले को लेकर अमेरिका में सांसद ब्रैड शरमन ने कहा है कि बांग्लादेश सरकार की पूरी जिम्मेदारी है कि वह देश में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई शेख हसीना सरकार के हटने के बाद वहां पर बनी स्थिति ठीक नहीं है।

    ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने भी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन हमलों को संवेदनहीन और भयभीत करने वाला बताया है। इससे पहले अमेरिका में रहने वाले बांग्लादेशी मूल के हिंदुओं ने व्हाइट हाउस के समक्ष प्रदर्शन कर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और धर्मगुरु चिन्मय दास की रिहाई की मांग की थी। उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति में अमेरिका के हस्तक्षेप का आग्रह किया था।

  • Jalandhar-Amritsar Highway पर Bus और Tractor Trolley में भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar-Amritsar Highway पर Bus और Tractor Trolley में भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    हादसे में एक व्यक्ति की टांगे शरीर से हुई अलग

    जालंधर, ENS: अमृतसर जालंधर हाईवे पर बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्यास नजदीक यात्रियों से भरी एक निजी कंपनी की बस के साथ यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की टांगे शरीर से अलग हो गई। जोरदार टक्कर के बाद सवारियां बस में ही फंस गई। स्थानीय लोगों और राहगिरों द्वारा बस को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सवारियों से भरी बस में बैठे लोगों में घटना के दौरान चीख पुकार मच गई। वहीं घटना के दौरान कई मासूम बच्चे भी बस में सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली और बस को सड़क किनारे करवाया जा रहा है और ट्रैफिक को दोबारा से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
  • Jalandhar News: नगर निगम परिसर में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल

    Jalandhar News: नगर निगम परिसर में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल

    जालंधर, ENS: नगर निगम परिसर में दो पक्षों में खूनी झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर धावा बोल दिया। इस घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी और जयरथ नामक व्यक्तियों में झड़प हुई है। दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई है।

    खून से लथपथ दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि दोनों के बीच हुए विवाद का असल कारण सामने नहीं आया है, लेकिन सुबह-सुबह सरकारी दफ्तर में खूनी झड़प को लेकर अन्य कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इतना ही नहीं अभी तक दोनों ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत भी नहीं दी है।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में महिला की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: Civil Hospital में महिला की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, 3 साल पहले हुई थी शादी

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में लड़की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान परिजनों ने लड़की की मौत को लेकर कहा कि उसका मर्डर किया गया है। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल में परिजनों द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले बिहार के युवक के साथ बेटी की शादी हुई थी। परिजनों ने कहा कि वह शादी में दहेज भी दिया था। लेकिन कुछ देर पहले दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। जिसके बाद एक लाख रुपए भी ससुराल पक्ष को दिए गए। परिजनों का आरोप है कि देर रात बेटी से फोन पर उसकी बात भी हुई थी और आज सुबह उन्हें फोन आया कि बेटी को साइलेंट अटैक आया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि बेटी की मौत के बाद दामाद और ससुराल पक्ष घर से फरार हो गया। महिला के भाई राकेश ने बताया कि रीति रिवाज के मुताबिक जो दहेज बनता था परिवार की ओर से दिया गया। इस दौरान 2 साल तक सब कुछ सही चल रहा था। पीड़ित परिवार ने कहा कि 6 माह पहले बहन से पैसों की मांग की गई। इस दौरान चैक के जरिए एक लाख रुपए उन्होंने भेज दिया। परिवार का आरोप हैकि एकदम से 2 से 4 लाख की मांग की जा रही थी। राकेश ने कहा कि एक माह पहले चाचा के घर में शादी थी। इस दौरान उसने कहा कि शादी में ही वह आएंगे, लेकिन इधर उनके पास नहीं आएगे। राकेश ने कहा कि बहन बता रही थी कि कई बार सास-ससुर और पति उन्हें परेशान करते है। जिसके बाद उन्होंने बहन को आश्वासन दिया कि वह बैठकर बात कर लेंगे और मसले का हल निकाल लेंगे। राकेश ने कहा कि 2 तारीख को बहन ने अच्छे से बात की थी। उसके कुछ देर बाद बहन के ससुर ने फोन करके कहा कि लड़की ने रात को अच्छे से खाना खाया था, लेकिन अब उठ नहीं रही। जिसके बाद जब उसे डॉक्टर के पास उपचार के लिए लेकर आए तो उन्होंने कहाकि 2 घंटे पहले उसकी मौत हो चुकी है।