Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News : स्वास्थ्य विभाग की टीम की दबिश, 8 दुकानों के भरे सैंपल

    Jalandhar News : स्वास्थ्य विभाग की टीम की दबिश, 8 दुकानों के भरे सैंपल

    जालंधर,ens : त्योहारी सीजन के दौरान मिलावट की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने सक्रिय हुई है।  त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने बाजारों से मिठाइयों समेत अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। टीम ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों से मिठाइयों के 8 सैंपल भरे।

    जानकारी के अनुसार सहायक कमिश्नर डाक्टर हरजोत पाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर राशू महाजन, प्रभजोत कौर एंव मुकुल की टीम ने अर्बन एस्टेट, रामा मंडी, गढ़ा, फिल्लौर, गोराया इत्यादि श्रेत्रों से मिठाइयों के 8 सैंपल भरे। इस दौरान टीम ने साफ सफाई ने होने के कारण नकोदर में एक हलवाई का चालान भी काटा है। टीम द्वारा भरे गए उक्त सैंपल गुणवत्ता चैककरने के लिए खरड़ स्थित स्टेट लेबोरेटरी भेजे गए है।

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प के बाद लोगों ने लगाया धरना, किया Highway जाम

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प के बाद लोगों ने लगाया धरना, किया Highway जाम

    जालंधर, ENS: देहात के खुरला किंगरा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घायल लड़की को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा लड़की की हालत गंभीर बताई गई। वहीं दूसरी ओर इस हमले के बाद पीड़ित पक्ष ने देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर खुरला किंगरा के बाहर हाईवे पर धरना लगा दिया। हमले की सूचना मिलते ही थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ए

    सीपी मॉडल टाउन खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुट गए। रात 12 बजे तक प्रदर्शनकारी समझने को तैयार नहीं थे और हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया था। इससे श्री गुरु रविदास चौक तक लंबी कतारें लग गईं। देर रात तक पुलिस अधिकारी धरना हटवाने में जुटे रहे। पुलिस अधिकारी इस मामले और जख्मी युवती के बारे में कुछ भी बोलने से कतराते रहे।

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प के बाद लोगों ने लगाया धरना, किया Highway जाम

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प के बाद लोगों ने लगाया धरना, किया Highway जाम

    जालंधर, ENS: देहात के खुरला किंगरा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घायल लड़की को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा लड़की की हालत गंभीर बताई गई। वहीं दूसरी ओर इस हमले के बाद पीड़ित पक्ष ने देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर खुरला किंगरा के बाहर हाईवे पर धरना लगा दिया। हमले की सूचना मिलते ही थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ए

    सीपी मॉडल टाउन खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुट गए। रात 12 बजे तक प्रदर्शनकारी समझने को तैयार नहीं थे और हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया था। इससे श्री गुरु रविदास चौक तक लंबी कतारें लग गईं। देर रात तक पुलिस अधिकारी धरना हटवाने में जुटे रहे। पुलिस अधिकारी इस मामले और जख्मी युवती के बारे में कुछ भी बोलने से कतराते रहे।

  • Jalandhar News: धनतेरस पर अचानक मेन बाजार में पहुंची दमकल विभाग की टीम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धनतेरस पर अचानक मेन बाजार में पहुंची दमकल विभाग की टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: धनतेरस पर आज शेखां बाजार से लेकर फूलां वाला बाजार तक दमकल विभाग की टीम द्वारा मॉकड्रिल की गई। इस दौरान जहां दुकानदारों को आग की घटना के दौरान बचने के लिए हिदायते दी गई, वहीं दुकानदारों को तंग बाजारों में गाड़ियां लगाने को लेकर हिदायते जारी की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि दीवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कोई अप्रिय घटना ना हो उसके लिए उनकी टीम द्वारा मॉक ड्रील की गई।

    इस दौरान उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर फूलां वाला बाजार तक की गई। इस दौरान अधिकारी ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान उनकी टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारी का कहना है कि दरअसल, लोगों ने दुकानों के बाहर बेंच लगाकर सामान रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क डिवाइड होने के दौरान कॉर्नर पर भी लोगों ने छोटे-छोटे बेंच सामान के लगाए हुए है।

    जिसके चलते टीम को काफी मुश्किल आई। उन्होंने कहा कि पब्लिक और दुकानदारों को तंग बाजारों में घटना के दौरान निकलने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बाते उनकी टीम ने बताई है। अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान सख्ती से कार्रवाई करते हुए सड़कों के बाहर रखे सामान को उनकी टीम द्वारा हटा दिया जाता है ताकि जल्द से जल्द अप्रिय घटना को रोकने के लिए समयानुसार पहुंचा जा सके।

    उन्होंने कहा कि तंग बाजारों में अप्रिय घटना को लेकर उनकी टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते आज उनकी टीम द्वारा मॉक ड्रील के जरिए लोगों को हिदायतें दी। अधिकारी ने कहा कि दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान रखकर और गलत पार्किंग में खड़े वाहनों को लेकर हिदायतें दे दी गई है।

  • Thailand में होने वाली WORLD POWERLIFTING में सिलेक्ट हुए Jalandhar के युवक, देखें वीडियो

    Thailand में होने वाली WORLD POWERLIFTING में सिलेक्ट हुए Jalandhar के युवक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाईलैंड में होने वाली WORLD POWERLIFTING में देश भर में से 67 खिलाड़ी सिलेक्ट हुए है, इनमें जालंधर के 2 युवक सिलेक्ट हुए है। जिसमें से एक अवतार नगर का रहने वाला है और दूसरा बूटा मंडी का रहने वाला है। पॉवर लिफ्टिंग में सिलेक्ट होने पर अवतार नगर का रहने वाला 23 वर्षीय युवक सिलेक्ट हुआ है। वहीं पॉवर लिफ्टिंग में सिलेक्ट होने पर 23 वर्षीय अमान सलमानी ने बताया कि यह उसके लिए, उसके परिवार के लिए और उसके गुरू के लिए गर्व की बात है कि हम भारत को रिप्रजेंट करने के लिए विदेश जा रहे है, जिसमें 25 देश भाग ले रहे है।

    अमान ने बताया कि भारत का नाम रोशन करने के लिए वह इस गेम में 100 प्रतिशत देंगा ताकि भारत का नाम रोशन किया जाए। अमान ने बताया कि वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग जूनियर के लिए खेलने जा रहे है। अमान ने बताया कि उसके साथ सिलेक्ट होने वाले मनीष ही उसके गुरू है और उसके रिश्तेदार भी है। उन्होंने बताया कि मनीष उन्हें पिछले 5 सालों से ट्रेनिंग दे रहे है। इससे पहले अमान को जिम का शौंक था। जिसके बाद मनीष ने उसे मोटिवेट करते हुए पॉवर लिफ्टिंग के लिए ट्रेनिंग दी गई। अमान ने बताया कि उसके पापा बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे है। अमान ने बताया कि गोल्ड जीतने पर उसकी निगाहें रहेंगी।

    वहीं दूसरी जालंधर बूटा मंडी के रहने वाले मनीष कलेर ने बताया कि देश भर में 67 खिलाड़ी सिलेक्ट हुए है। जिसमें जालंधर के 2 खिलाड़ी सिलेक्ट हुए है। उन्होने बताया कि 7 नवंबर को उनकी दिल्ली से फ्लाइट है। मनीष ने बताया कि उनका स्टूडेंट अमान 60 प्लस और वह 70 प्लस में सिलेक्ट हुआ है। मनीष में बताया कि पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में वह वर्ल्ड में पहली बार सिलेक्ट हुए है। उन्होंने बताया कि बॉडी बिल्डिंग और पॉवर लिफ्टिंग के लिए दोनों ने सोचा था। मनीष ने कहा कि पॉवर लिफ्टिंग थोड़ी टफ हो जाती है।

    उन्होंने कहा कि सोचा जाए तो इसके लिए जिंदगी बीत जाती है। मनीष ने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि इस मुकाबले में 20 से अधिक देश भाग ले रहे है, ऐसे में यह उनके लिए चुनौतापूर्ण है। मनीष ने बताया कि नर्वस तो हूं लेकिन हर एथलिट को उसका सामना करना होता है। उन्होंने कहा कि जब आपको टारगेट बड़े मिलते है तो आपको बड़े टारगेट को पूरा करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बच्पन से लेकर बड़े होने से हम सपने देखते है, लेकिन सिलेक्शन होना बड़ी खुशी की बात है। मनीष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस गेम में वह गोल्ड मेडल में जीत हासिल करें।

  • Jalandhar News: जमशेर में युवक और Police मुठभेड़ में अधिकारी का आया बयान, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जमशेर में युवक और Police मुठभेड़ में अधिकारी का आया बयान, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जमशेर में पुलिस और बदमाशों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव मिरगी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि थाना सदर की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सौरव मिरगी नामक व्यक्ति बिना नंबरी गाड़ी में घूम रहा है। जिसका क्रिमिनल रिकार्ड है। आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट का पर्चा पहले से दर्ज है, अगर नाकाबंद की जाए तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।

    जिसके बाद थाना 6 के मुख अफसर ने नाकाबंदी कर गाड़ी में सवार सौरव को रूकने का इशारा किया। इस दौरान पहले तो सौरव ने गाड़ी धीरे की उसके बाद आरोपी ने गाड़ी भगा ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के दौरान खंभे में गाड़ी मार दी। जिसके बाद पुलिस की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारता हुआ पुलिस अधिकारी के ऊपर आरोपी ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए हवाई फायर किया, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी।

    पुलिस ने गाड़ी के दाएं टायर पर गोली मारी। गोली लगने से गाड़ी का टायर फट गया, लेकिन आरोपी गाड़ी भगाता रहा। पुलिस ने बताया कि रास्ते में आरोपी ने कई लोगों के वाहनों को टक्कर मारता हुआ कैंट साइड पर चला गया। जहां रास्ते में गाड़ी धीरे होने के बाद आरोपी गाड़ी से निकलकर भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होने कहा कि पूछताछ दौरान आरोपी के साथियों की जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने किसी व्यक्ति से फोन छीनने की कोशिश की थी।

  • Jalandhar News: Bullet Bike के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 206 व्हीकल किए इंपाउंड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bullet Bike के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 206 व्हीकल किए इंपाउंड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बुलेट बाइक पर साइलेंसर लगाने के मामले में पुलिस द्वारा पिछले 3 माह से कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए आईपीएस आदित्य ने बताया कि 3 माह में 30 स्पेशल नाके लगाए थे। इस दौरान उन्होंने बुलेट पर साइलेंसर लगाने वाले युवकों के बुलेट बाइक इंपाउंड किए है। आईपीएस आदित्य ने बताया कि 30 आपरेशन के तहत उनकी टीम ने 206 बुलेट बाइक को इंपाउंड किया है। जिसके बाद आज बुलेट पर लगे साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया।

    आईपीएस आदित्य ने कहा कि बुलेट पर मोडिफाई साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ उनकी यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेंगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार ने इन साइलेंसर के उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन फिर भी कुछ व्यक्ति परिणामों की परवाह किए बिना इनका उपयोग करना जारी रखते हैं। संशोधित साइलेंसर से निकलने वाली तेज़, थिरकने वाली आवाज़ कुछ समूहों, विशेषकर युवाओं के बीच एक चलन बन गई है, जो इसे एक स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में देखते हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत में, संशोधित साइलेंसर का उपयोग अवैध है और इसके परिणामस्वरूप भारी जुर्माना और कारावास हो सकता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194 एफ में कहा गया है कि एग्जॉस्ट कट-आउट के साथ वाहन चलाना अपराध है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि संशोधित साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण में बहुत योगदान देते हैं, जो बच्चों, चिकित्सा रोगियों और वरिष्ठ नागरिकों सहित कमजोर समूहों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

    कुछ मामलों में, संशोधित साइलेंसर 95-100 डेसिबल तक ध्वनि स्तर उत्पन्न कर सकते हैं, जो कि बस हॉर्न के सामान्य शोर से अधिक है, जो औसतन 92-94 डेसिबल है। संशोधित साइलेंसर के खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस स्थानीय समुदायों के साथ भी जुड़ रहा है। पुलिस सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया के माध्यम से लोगों को ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रही है और संशोधित साइलेंसर का उपयोग न करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

    आईपीएस आदित्य ने बताया कि भविष्य को देखते हुए, कमिश्नरेट पुलिस अवैध संशोधनों में शामिल कार्यशालाओं की निगरानी जारी रखने और बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रही है। अन्य प्रयासों में वाहन संशोधनों और अतिरिक्त चौकियों पर सख्त नियम लागू करना शामिल हो सकता है।

  • Jalandhar News: BSF में दीवाली मेले पर पहुंचे IG अतुल फुलजले, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BSF में दीवाली मेले पर पहुंचे IG अतुल फुलजले, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीवाली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए बीएसएफ जवानों के लिए बीएसएफ में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। जहां मैदान में मिलेट्स के प्रोडक्ट के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए बीएसएफ आईजी अतुल फुलजले ने बताया कि गर्वमेंट ऑफ इंडिया की ओर से मिलेट्स के प्रोडक्ट की प्रमोशन सभी बीएसएफ सेंटर में की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आहार खाने के लिए हम 30 प्रतिशत मिलेट्स का इस्तेमाल करते है। जिसमें ज्वार, बाजरा, राखी, राईस सहित अन्य प्रोडक्ट शामिल है।

    उन्होंने कहा कि जो लोग मिलेट्स उगाते है या बेचते है उनके लिए एक प्लैटफार्म दिया जाता है ताकि हमें और अन्य लोगों को आसान तरीके से मिलेट्स मिले और वह इस हैल्दी फूड को खा सकें। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले साल भी मिलेट्स मेले का आयोजन किया था, जहां 10 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। वहीं आज भी इस मेले में मिलेट्स के 8 से अधिक स्टॉल गए है। उन्होंने कहा कि स्टॉल लगाने के लिए राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से लोग आए है। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को मिलेट्स खरीदने के लिए हम ऑर्डर देते है।

    मेले के दौरान बीएसएफ के मैदान में लाइव म्यूजिक का इंतजाम किया गया। मेले के मौके पर पहुंचे आईजी ने कहा कि आने वाला समय काफी धुंध वाला है, जिसके चलते उनके जवान 24 घंटे सीमा पर निगरानी रख रहे हैं और उन्होंने सीमा पर कई नए उपकरण भी लगाए हैं ताकि बॉर्डर की सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार वह भी बॉर्डर का दौरा करने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया में सर्दी में धुंध होने के कारण काफी परेशानी का उनके जवानों को सामना करना पड़ता है, जिसके बॉर्डर पर स्मग्लर फायदा उठाने की कोशिश करते है।

    अधिकारी ने बताया कि इसके लिए पंजाब सरकार से बॉर्डर पर आने वाली परेशानियों का सामना करने लिस्ट भेज दी गई है। इसके लिए उन्होंने स्मगलरों को काबू करने के लिए पूरी तरह से जवान तैनात किए है। उन्होंने कहा कि सर्दी में धुंध के दौरान बॉर्डर के जरिए आने वाले ड्रोन के लिए खास मुहिम चलाई जा रही है। वहीं अंत में उन्होंने दीवाली के पर्व को लेकर सभी देश वासियों को बधाई दी।

  • Jalandhar News: Police और बदमाश में गोलियां चलने को लेकर व्यक्ति ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Police और बदमाश में गोलियां चलने को लेकर व्यक्ति ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीवाली से पहले जमशेर में पुलिस और बदमाशों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। वहीं पुलिस और बदमाश में गोलियां चलने की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें गोलियों के कुछ खोल मौके पर बरामद हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाश को संसारपुर से गिरफ्तार कर लिया है और जल्द प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। हालांकि अभी उच्च अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

    वहीं घटना के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि थेड़े का युवक के पीछे कई दिनों से पुलिस पीछे लगी हुई थी। इस मामले में व्यक्ति ने बताया कि कुकड़ गांव में दो पक्षों में हुई झड़प के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद आज गाड़ी में सवार होकर युवक आया था, लेकिन उसके आने की गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए गाड़ी उसके पीछे लगा दी। पुलिस से बचने के लिए युवक ने जैसे ही गाड़ी भगाई तो उसकी गाड़ी खंभे से टकरा गई।

    बताया जा रहा हैकि घटना स्थल से युवक फरार हो गया था, लेकिन घटना के दौरान युवक की गाड़ी का टायर फट गया था। व्यक्ति ने बताया कि कुछ दूरी पर गांव वासियों की मदद से 3 थानों की पुलिस ने युवक को काबू कर लिया गया है। इस घटना के दौरान पुलिस और युवक के बीच ताबड़तोड़ गोलियां भी चली है। व्यक्ति ने बताया कि जमशेर थाने की पुलिस ने युवक को काबू कर लिया है।

    व्यक्ति ने कहा कि मौके पर मौजुद दुकानदारों ने भी गोलियां चलने की घटना के बारे में बताया है। बता दें कि गुप्त सूचना मिलने पर जमशेर पुलिस सड़क के पास स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंची, जहां अड्डे के पास बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई, वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 5 से 6 राउंड फायर किए गए।

  • जालंधर: दीवाली से पहले सुबह-सुबह Police और बदमाश में चली गोलियां

    जालंधर: दीवाली से पहले सुबह-सुबह Police और बदमाश में चली गोलियां

    जालंधर, ENS: दीवाली से पहले पुलिस द्वारा क्राइम पर नकेल कसते हुए जमशेर में कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार जमशेर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। वहीं इलाके में गोलियां चलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस सड़क के पास स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंची, जहां अड्डे के पास बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई।

    वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 5 से 6 राउंड फायर किए है। बताया जा रहा हैकि युवक फायरिंग करके जालंधर बाईपास की ओर भागा है। पुलिस भी युवक का पीछा कर रही है। जिसके चलते पुलिस ने फायरिंग की। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है, जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।