Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर फिर मान सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर फिर मान सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बाबा बुड्ढा दल द्वारा फिर एक वीडियो जारी करके पगड़ीधारी सिखों को चेतावनी दी गई है। इस दौरान वीडियो में निहंग मान सिंह ने सिर पर पगड़ी पहने वाले अनेक लोगों से दस्तार का मान रखने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर पर पगड़ी पहनकर उनकी शान रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिर पर पगड़ी पहनकर गंदगी ना फैलाए। इस दौरान मान सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से भी पगड़ी पहनकर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

    वहीं मान सिंह ने कहा कि जो लोग सिर पर पगड़ी पहनकर गंदगी फैला रहे है, उनके तक उसकी वीडियो को पहुंचा दो, कि वह एक बार प्यार से समझा रहे। उसके बाद वह उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मान सिंह ने कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अमृत धारण किया हुआ है, लेकिन वह महिला को लेकर वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। ऐसे ही कई अन्य लोग भी है जो गलत वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है।

    मान सिंह ने उन सभी पगड़ीधारी सिखों को चेतावनी दी है कि वह पगड़ी का अपमान ना करें नहीं तो उनके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। इस दौरान कुल्लड़ पिज्जा कप्पल का नाम लिए बिना मान सिंह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी भी व्यक्ति की पगड़ी उतरे। उन्होंने कहा कि ना ही वह इस हक में है। मान सिंह ने कहा कि यह मच कोई सोचे की हाईकोर्ट का नाम सुनकर वह चुपचाप बैठ गए है। उन्होंने कहा कि वह जल्द वापिस आएंगे।

    बता दें कि हाल ही में मान सिंह द्वारा कुल्हड़ पिज्जा कप्पल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सीपी दफ्तर में शिकायत दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने कुल्लड़ पिज्जा कप्पल से बात करने का आश्वासन दिया था और कहा था कि मान सिंह द्वारा रखी गई बातों को लेकर वह सहज अरोड़ा से बात करेंगे। मान सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें कहा था कि अगर नहीं वह बात मानते तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएंगी। निहंग मान सिंह अकाली ने कहा कि कुल्हड़ पिज्जा कल हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा और सिक्योरिटी की मांग की। ऐसे में जो लोग भी पगड़ी को दाग लगा रहे हैं, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: हेरोइन सप्लाई करने जा रही महिला गिरफ्तार, केस दर्ज

    Jalandhar News: हेरोइन सप्लाई करने जा रही महिला गिरफ्तार, केस दर्ज

    जालंधरः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने हेरोइन सप्लाई करने आई महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान कमलेश निवासी जमशेर खास के पास स्थित गांव लक्खन पाल निवासी के रूप में हुई है। डीएसपी इंद्रजीत सिंह सैनी ने बताया कि उन्हैं सूचना मिली था की एक महिला तस्तकर हैरोइन सप्लाई कर रही है। इस गुप्त सूचना के आधारा पर गांव समराय के पीएसपीसीएल के सब स्टेशन के पास महिला को काबू कर तलाशी ली तो उससे 504 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। महिला के खिलाफ पहले से हत्या व नशा तस्करी का केस दर्ज है।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का पति भी पहले से नशा तस्करी करता था ओर उसी मामले में वह जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद महिला ने भी ज्यादा पैसे कमाने के लालच में नशा तस्करी शुरू कर दी।

  • Jalandhar News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

    Jalandhar News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

    जालंधर,ENS : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही हादसा अलावलपुर- आदमपुर मुख्य सड़क के नजदीक हुआ है। जहां घर से सैर करने निकले युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजोत सिंह(22)पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव महमदपुर के तौर पर हुई है। 

    जानकारी के अनुसार हरजोत सुबह 5:15 बजे रोज की तरह सैर करने गया था। जब अलावलपुर-आदमपुर मुख्य सड़क पर चुंगी नाके के पास हादसा हो गया। हादसे के दौरान हरजोत के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद राहगीर पहले निजी और फिर सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने पिता अवतार सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। हरजोत सिंह सबसे बड़ा था और 12वीं तक पढ़ा था।

    घर के हालात सुधारने के लिए वो विदेश जाना चाहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि हरजोत रोज सैर करते हुए अलावलपुर-आदमपुर सड़क पर चुंगी नाका के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने जाता था। जवान बेटे की मोत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस घटना के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पटाखे के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    Jalandhar News: इस इलाके में पटाखे के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    जालंधर, ENS: शहर के थाना रामामंडी के अंतर्गत आते किशनपुरा मंदिर वाली गली रिहायशी इलाके में बने पटाखों के गोदाम में आग लग गई। जिसके बाद से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि पटाखे के गोदाम में आग लगने से आस-पास धुआं ही धुआं हो गया, जिस कारण राहगीरों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    आग लगने के बाद आस पास के लोगों ने घरों से पाने की बालटियां लेकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसके बाद आग ने दुकान में बने पटाखों के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे काफी नुक्सान हो गया है। यह जानकारी इलाका वासियों ने दी है।

  • Jalandhar News: जमाई ने ससुराल पर किया हमला, हुआ हंगामा, देखें LIVE

    Jalandhar News: जमाई ने ससुराल पर किया हमला, हुआ हंगामा, देखें LIVE

    जालंधर, ENS। शहर के माडल हाउस से एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने दमाद पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला बारे महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर को आया। जिसके बाद घर में घुसकर तोड़-फोड़ किया। जिसके बाद अपने बच्चे को साथ ले जाने का मांग करने लगा।

    मेरी बेटी की पांच से पहले उसके साथ मेरी बेटी की शादी हुई थी। जो काफी नशा करता है। जो बार-बार घर आकर तंग करता है। इस मामले बारे संबंधी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले बारे कार्रवाई कर रही है।

  • Jalandhar News: नाबालिग की Kidnapping को लेकर पिता ने लगाए आरोप, देखे Live

    Jalandhar News: नाबालिग की Kidnapping को लेकर पिता ने लगाए आरोप, देखे Live

    जालंधर (ens): बस्तियात क्षेत्र मे पड़ते जनक नगर से नाबालिग बच्ची के गुम होने पर पीड़ित पिता ने मीडिया के रूबरू होते हुए अपना दुःख प्रकट किया है। रमेश कुमार वासी राम लीला ग्राउंड के नजदीक 120 फुटी रोड ने बताया कि वह लेबर का काम करता है। उसके दो लड़के और एक लड़की है। 21 october से उसकी 16 साल की लड़की घर से चली गई।

    जिसकी शिकायत उसने थाना 5 की पुलिस को दे दी। 22 october की सुबह रमेश को उसकी लड़की का किसी अंजान नंबर से फोन आया कि वह जालंधर मे ही है लेकिन उसे पता नहीं कि वह कहा है। जब उसने दुबारा उस नंबर पर कॉल की तो फोन बंद था। जिसके बाद रमेश ने खुद ही इलाके के cctv खंगालने शुरू कर दिए। इस दौरान उसे एक फुटेज मिली जिसमे उसकी लड़की 3 लड़को के साथ जाती दिखाई दे रही है। फुटेज मिलते ही रमेश ने पुलिस से सम्पर्क साधा लेकिन अभी तक उसकी बेटी के गुम होने पर पुलिस का कोई संज्ञान सामने आता नहीं दिखाई दे रहा है। रमेश ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को किसी ने किडनैप किया है और पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
  • Jalandhar News: Dhillon Brothers सुसाइड मामले में DNA मिचमैस, मानवदीप ने किया चौकाने वाला खुलासा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Dhillon Brothers सुसाइड मामले में DNA मिचमैस, मानवदीप ने किया चौकाने वाला खुलासा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में चौकाने वाला खुलासा है। इस केस में शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह उप्पल ने कपूरथला पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 13 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने चार्जशीट फाइल नहीं की। शिकायकर्ता के आरोप है कि थाना-1 के सीसीटीवी 24 जुलाई 2023 को खराब हो गए थे, घटनाक्रम 16 अगस्त का था। डीजीपी की सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि थाने में कोई अपमान नहीं हुआ था। 16 अगस्त को मेडिकल में मानवजीत के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे दो सितंबर, 2023 को मिले जशन के शव की शिनाख्त कड़े और बूट से हुई थी जहां से जशन का कथित शव मिला, वहां 19 अगस्त को मानवजीत ढिल्लों का मोबाइल कुछ सेकंड के लिए ऑन हुआ था।

    एसएचओ नवदीप सिंह और दोनों भाइयों की लोकेशन में फर्क निकला। केवल थाने के विवाद के दौरान मानवजीत से मिले थे। 16 अगस्त, 2023 को मानवदीप उप्पल की भगवंत सिंह भंता (गवाह) से रात 8 बजे 15 सेकंड की बातचीत हुई थी तो इतने कम समय में इतनी लंबी बात कैसे बता सकता है। उन्होंने मीडिया को बीते साल 2 सितंबर को सुल्तानपुर लोधी मंड क्षेत्र के बूंदों गांव (तलवंडी चौधरी) से मिले जशन के कथित शव की डीएनए रिपोर्ट मीडिया को दिखाई और बताया कि डीएनए मिसमैच है। मानवजीत ढिल्लों का आज तक शव तक नहीं मिला है। सवाल यह है कि शव जशन का नहीं था तो किसका था। उधर, कपूरथला के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय ने कहा कि हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक जांच पूरी करके रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं।

    इसलिए वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मीडिया से बात करते हुए मानवदीप उप्पल ने कहा कि मैंने दूर से देखा कि मानवजीत ने छलांग लगाई थी, न कि जशन ने। मुझे फैमिली ओर दोस्तों ने जैसा बताया, मैंने उसी तरह से स्टेटमेंट दी थी। साल बाद भी चार्जशीट फाइल नहीं की गई। वे हाईकोर्ट चले गए थे। अब पता चला कि डीएनए मिसमैच है। उसे जो कहानी बताई गई थी, वो उलट निकली। दोनों भाई डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। मगर पुलिस 13 महीने से केस लटका रही है। अगर पुलिस वाले आरोपी हैं तो चार्जशीट फाइल करे और बेकसूर हैं तो केस खत्म कर दे। जिक्रयोग है कि बीते साल 14 अगस्त को परमिंदर कौर ने ससुराल फैमिली के खिलाफ शिकायत दी थी।

    आरोप था कि शिकायतकर्ता के पक्ष में आए मानवजीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर से गलत तरीके से पेश आए थे। एसएचओ नवदीप सिंह ने मानव पर अमन शांति भंग करने की कार्यवाही कर दी थी। मेडिकल के बाद मानव को बेल मिल गई थी। मामले में 19 अगस्त को नया मोड़ आया, जब कहा गया कि मानवजीत और उसके भाई जशनबीर ने पुलिस से तंग आकर दरिया में छलांग लगा दी। दो सितंबर को जशन का कथित शव मिलने के बाद इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर और सिपाही जगजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। नवदीप को डिसमिस कर दिया गया था।

  • Jalandhar News: Punjab PF घोटाले में को लेकर पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह का आया बयान, 3 डॉक्टरों समेत 6 को हुई सजा, जांच जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Punjab PF घोटाले में को लेकर पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह का आया बयान, 3 डॉक्टरों समेत 6 को हुई सजा, जांच जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में साल 2012 में हुए प्रोविडेंड फंड घोटाला मामले में जालंधर के पूर्व ईडी अधिकारी का बयान सामने आया है। इस मामले में पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि घोटाले के मामले में ईडी द्वारा जांच की जा रही थी। जिसको लेकर आज कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान 3 डॉक्टरों सहित 6 लोगों को सजा सुना दी है। कोर्ट हेयरिंग के आखिरी दिन निरंजन सिंह आरोपियों को सजा करवाने के लिए जालंधर सेशन कोर्ट पहुंचे थे। जालंधर सेशन कोर्ट ने मुख्यारोपी करमपाल गोयल को पांच साल शैलेंद्र सिंह को 4 साल और तीन डॉक्टरों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है।

    डॉक्टर की पहचान युवराज सिंह, कृष्ण लाल, हरदेव सिंह के रूप में हुई है। वहीं केस में हरदेव सिंह की पत्नी निर्मला देवी को भी चार साल की सजा हुई है। पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने कहा- साल 2012 में हमारी टीम ने एक चार्जशीट फाइल की थी। इस केस में पंजाब सरकार के अधिकारी और कुछ डॉक्टर शामिल थे। सभी आरोपियों ने हम सलाह होकर खुद के ही कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रोविडेंड फंड (EPFO) को बताए बिना विड्राल किया और उन पैसों की संपत्ति बनाई गई। इस केस में आज यानी 24 अक्टूबर को कोर्ट ने फैसला सुनाया है और जो लोग इस केस में शामिल थे, उन्हें सजा हो गई है।

    निरंजन सिंह ने कहा, जो संपत्ति केस में अटैच की गई थी, वो अभी भी अटैच है। केस में नामजद हुए डॉक्टर उस वक्त के अस्पतालों को इंचार्ज थे। डॉक्टर युवराज सिंह, कृष्ण लाल, हरदेव सिंह और हरदेव सिंह की पत्नी निर्मला देवी को भी केस में सजा हुई है। निरंजन सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी आरोप पैरोल पर बाहर थे और जिन्हें तीन से ज्यादा सजा हुई है, पहले ही कस्टडी में हैं और वह अब जेल जाएंगे।

    इस केस में कुछ 6 आरोपियों की भूमिका सबसे मुख्य पाई गई थी। सभी को कोर्ट ने एविडेंस के आधार पर सजा दी है।निरंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई जगह पर प्लाट और घर बनवाए हुए थे। बैकों में भी इनकम से ज्यादा अमाउंट आता जाता था और इनके कई बैंक खाते भी थे। ऐसे में उन्होंने पैसा खर्च भी बहुत किया। सभी आरोपी केस में नवांशहर जिले में तैनात थे।

     

  • Jalandhar News: महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में एक्शन में आई पुलिस, काटे 284 चालान, किए 80 वाहन जब्त

    Jalandhar News: महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में एक्शन में आई पुलिस, काटे 284 चालान, किए 80 वाहन जब्त

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने 3 माह में 284 चालान काटे। वहीं 80 वाहन जब्त किए जबकि 18 मामलों में अभिभावकों से काउंसलिंग की है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (ईव टीजिंग) के बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए जारी कार्रवाई के दौरान 8 मामलों में प्रीवेंटिव एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए 3 माह में 150 से अधिक चेक प्वाइंट स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर प्राप्त हुईं कम से कम 28 शिकायतों का निपटारा किया है। जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों के करीब बिना किसी कारण घूमने वाले व्यक्तियों के चालान भी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि विश्लेषण के अनुसार छेड़छाड़ की घटनाएं आम तौर पर देर शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच होती हैं, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों का हब होने के कारण जालंधर में ऐसी घटनाएं स्कूल और कॉलेज के समय के बाद आमतौर पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच भी रिपोर्ट की गई हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि एक्शन प्लान में ईव टीजि़ंग की घटनाओं की निगरानी और रोकथाम के लिए पूरे शहर में नाकों को लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष ध्यान देने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ईव टीजि़ंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि 1970 के दशक से भारत में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के साथ, ईव टीजि़ंग बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे डर का माहौल पैदा होता है, जिससे महिलाओं की मनोवैज्ञानिक स्थिति और व्यक्तिगत सुरक्षा की भावना प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि लिंग समानता पर शिक्षा की कमी और मीडिया में महिलाओं की ऑब्जेक्टिफिकेशन ऐसे सामाजिक रवैये को जन्म देते हैं जो महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनता है।

    सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और लिंग समानता पर केंद्रित सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए सहायक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है, निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली वाहन दिन में स्कूलों के पास और रात को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहते हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने लोगों से सहयोग की मांग करते हुए उन्हें ऐसे अपराधों की रिपोर्ट तुरंत 112, 1091 और 1098 जैसे जारी हेल्पलाइन नंबरों पर करने की अपील की, ताकि ऐसे अपराधों के पीडि़तों को तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।

  • Jalandhar News: जसपाल कत्ल मामले में Dubai भागने की फिराक में था गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जसपाल कत्ल मामले में Dubai भागने की फिराक में था गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    बड़ा खुलासाः आरोपी रंजीत 40 से 60 हजार रुपए के हिसाब से करता था हथियारों की आपूर्ति

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने भोगपुर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, पुलिस ने एक महीने तक चली गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी को दुबई भागने की कोशिश करते हुए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार उर्फ ​​अरु (मास्टरमाइंड) पुत्र सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 6, गुरु नानक नगर, भोगपुर; मनदीप कुमार उर्फ ​​मनी पुत्र राज कुमार निवासी गुरु नानक नगर, भोगपुर; और रंजीत कुमार उर्फ ​​काका बैया निवासी नवी आबादी, भोगपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि 22 सितंबर को मोगा गेट, भोगपुर के पास जसपाल सिंह उर्फ ​​शालू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई और उसे अंजाम दिया गया, जिसमें पीड़ित के सिर में तीन गोलियां मारी गईं। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी (जांच) जसरूप कौर बाठ, आईपीएस, और डीएसपी कुलवंत सिंह, पीपीएस और इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क, एसएचओ भोगपुर के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क ने आरोपी को एयरपोर्ट पर दबोचने से पहले कई जगहों पर छापेमारी की। एसएसपी खख ने कहा, “हमने सभी एयरपोर्ट पर एलओसी जारी कर दी थी और अपने खुफिया नेटवर्क के जरिए हमें उसके विदेश भागने की कोशिश के बारे में पता चला।” पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि कई पूर्व टकरावों से उपजी निजी दुश्मनी के कारण हत्या की गई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने हत्या वाले दिन पीड़ित का पीछा किया था और आखिरकार रात में अपनी योजना को अंजाम दिया। इससे पहले पुलिस टीम ने तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें रवि कुमार उर्फ ​​रवि, पुत्र राम किशन, निवासी गेहलरा; गुरजीत सिंह उर्फ ​​गुरजी, पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी बिनपालके और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, पुत्र जगदीश सिंह शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्तौल और एक 315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की। पूछताछ के दौरान, इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बिहार के मुज़फ़्फ़रनगर में रहने वाले रंजीत कुमार नामक प्रवासी हथियार खरीदे थे, जो अंतरराज्यीय हथियार आपूर्ति नेटवर्क चला रहा था। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए टीम ने रंजीत कुमार को काबू किया। आरोपी ने पूछताछ में पंजाब भर में ₹40,000 से ₹60,000 प्रति पिस्तौल की कीमतों पर हथियारों की आपूर्ति करने की बात कबूल की। ​​पुलिस टीम ने हत्या के हथियार सहित तीन 32 बोर की पिस्तौलें और छह जिंदा राउंड भी बरामद किए। अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सोरवदीप सिंह उर्फ ​​सोरव नामक एक व्यक्ति से बरामद की गई, जो हत्या के बाद से सबूत छुपा रखा था। पुलिस स्टेशन भोगपुर में धारा 103(1), 191(3), 190, 61(2) बीएनएस और 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, पुलिस हथियार आपूर्ति नेटवर्क और अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता की आगे की जांच के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग कर रही है।

    Dubai भागने की फिराक में था गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी, देखें वीडियो