जालंधर,ens : ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बस्ती बावा खेल नहर के पास एक बच्चे का भ्रूण मिला है। जानकारी के अनुसार नग्न हालत में भ्रूण को नहर में फेंका गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई नीला राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के भ्रूण को नहर पुल के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद जांच के लिए टीम पहुंच गई थी। बता दें कि उक्त बच्चे का भ्रूण नहर के जिस हिस्से में पड़ा था, वह एकदम सूखी हुई थी। जिससे पुलिस मान कर चल रही है कि उक्त बच्चे के भ्रूण को थोड़ी देर पहले ही फेंका गया है। पुलिस घटना के पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जिससे भ्रूण फेकने वाले आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस ने राहगीरों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बच्चे के भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
अपनी अच्छाईयों से समाज के हर वर्ग में सर्वप्रिय थे: स्व. रमेश कुमार अग्रवाल
जालंधर (ENS) : कर्म, सेवा तथा मेहनत से अपने नाम को न केवल स्थापित करने वाले अपितु अपने कार्यो से शहर ही नहीं अपितु देश भर में सफलता का परचम फहराने वाले अग्रवाल परिवार का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज अगर समाज में अग्रवाल परिवार का नाम है तो वह अग्रवाल परिवार की फुलकारी के सबसे बड़े फूल स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) की ही देन है। कुछ कर्मयोगी शख्शीयतें जहां, जिस हालत में भी हों अपनी मेहनत, सूझबूझ एवं ईमानदारी के बलबूते न केवल अपने को स्थापित कर लेते हैं अपितु दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन कर उनके भी जीवन को संवारने में सहायक बनते हैं। ऐसे ही एक अद्वितीय व्यक्तित्व का नाम है कर्मयोगी तथा दानवीर स्व. रमेश कुमार अग्रवाल ।
पत्नी संतोष अग्रवाल, बेटे ऋषभ अग्रवाल और तुषार अग्रवाल, बेटी रितिका अग्रवाल के चाचा एनकाऊंटर न्यूजपेपर के एम.डी कमल अग्रवाल एंव प्रसिद्ध उद्योपति व समाज सेवक चंदर अग्रवाल, दविंदर अग्रवाल, यशपाल अग्रवाल (बिट्टा), दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल के भाई स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) बेहद मिलनसार स्वभाव के मालिक तथा परिश्रम व सेवा, समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने पारिवारिक मर्यादाओं, अच्छे संस्कारों को आगे बढ़ाया तथा दैनिकचर्या में सेवा कार्यो से समाज में अच्छी-खासी पहचान बनाई। नम्र स्वभाव, व्यवहार कुशल, मीठा बोलना एवं धार्मिक मर्यादाओं का पालन करना उनके स्वभाव में शामिल था। वे अपनी अच्छाईयों से समाज के हर वर्ग में सर्वप्रिय थे। स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) ने पारिवारिक सदस्यों को मर्यादाओं, अच्छे संस्कारों से आगे बढ़ाया तथा दैनिकचर्या में सेवा कार्यो से समाज में अच्छी-खासी पहचान बनाई।
उन्होंने समाज में ऐसे कार्य किए जिनकी सुगन्धी उनके संसार से गमन के बाद भी समाज को उनका स्मरण दिला रही है। ऐसे लोग जीवन में कहीं भी चले जाएं अपने को न केवल स्थापित कर लेते हैं अपितु दूसरों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही किसी ने कहा है कि-वोह जहां भी जाएगा, रौशनी फैलाएगा, दीपक का अपना कोई मकां नहीं होता। वे थोड़े समय में ही लोगों में सर्वप्रिय व उनके मार्गदर्शक बन गए। इस अग्रवाल परिवार ने दृढ़ विश्वास व ईमानदीरी से अपने व्यापार को बुलंदियों पर पहुंचाया। कर्म को पूजा समझने वाले ऐसे दानवीर, समाज सुधारक एवं अपने कार्यो से जीवन को सार्थक कर गए पुण्य आत्मा को हम नमन करते है। स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग एवं रस्म किरया 28 अक्तूबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक श्री देवी तालाब मंदिर परिसर स्थित श्रीराम हाल में होगी।
जालंधरः संतोखपुरा में देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी सड़क पर उतर आई और पति पर मारपीट के आरोप लगाए। पत्नी ने आरोप लगाते कहा कि पति बिना किसी बात उस पर शक करता है। जिसको लेकर वह अक्सर मारपीट करता रहता है। महिला ने प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है। सोनिया ने बताया कि वह डांसर है और डांस शो करके घर चलाती है। 15 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। पति को शक है कि उसका किसी से अफेयर है। जिसके चलते उसके साथ रोजाना मारपीट करता था।
सोनिया ने बताया कि पिछले 5 साल से उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप लगाया कि जब वह बाहर निकली और लोगों से मदद मांगी तो उसके पति ने खुद ही अपने सिर पर कांच की बोतल मार ली और खुद को घायल कर लिया। वहीं, पति संजू ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने कहाकि मेरी पत्नी का भेद खुला तो अब मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। संजू ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अक्सर गुस्से में आकर नेपाल भाग जाती थी।
Burton Park में ही बेच सकेंगे पटाखे, नहीं तो होगी कार्रवाई
जालंधरः थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखा बेचने के आरोप में गौरव, वासी कबीर विहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया में गौरव पटाखे बेच रहा है। उसके पास लाइसेंस नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वहीं पटाखा कारोबारियों द्वारा फीस जमा करने के बाद नगर निगम ने उन्हें पटाखे बेचने के लिए हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही दोपहर बाद बर्टन पार्क में दुकानें सजनी शुरू हो गई है।ग्राहक भी खरीदी के लिए पहुंचने लग गए है। इससे पहले 20 पटाखा कारोबारियों के साथ पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर एसीपी ऋषभ भोला ने बैठक की। एसीपी ने हिदायतें जारी करते कहा कि बर्स्टन पार्क में केवल लाइसेंस होल्डर ही पटाखा बेच सकते हैं। किसी ने अवैध रूप से पटाखा बाजारों व गलियों में स्टोर किया तो उसके खिलाफ संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। विक्रेताओं को अपने स्टाल के आसपास “नो स्मोकिंग’ जोन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
वित्त मंत्री ने सुरजीत हॉकी सोसायटी को 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
जालंधर। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे। जहां, 41वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में की शिरकत। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए किए जा रहे सक्रिय प्रयासों के कारण पंजाब देश के लिए खेल केंद्र के तौर पर उभर रहा है। पंजाब की गौरवशाली खेल संस्कृति के बारे में बताया और खेलों को राज्य के कोने- कोने तक पहुंचाने और विशेष तौर पर उन्होंने खेलों की संभाल पर जोर दिया, जो लंबे समय से इस क्षेत्र की पहचान बनी हुई है।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ का जिक्र करते हुए इन खेलों को प्रत्येक आयु वर्ग के खिलाडियों द्वारा शिरकत की गई, जिससे पंजाब के खेल क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे गांव हमेशा से प्राचीन खेलों के समर्थक रहे है और अब इस विरासत को आगे बढ़ाने का समय है।
इस दौरान पंजाब सरकार द्वारा वित्त मंत्री ने अपने विवेकाधीन कोष से ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा की याद में ओलंपियन सुरजीत हॉकी सोसायटी को हॉकी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुरजीत सिंह 1975 विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य थे। 7 जनवरी 1984 को एक दुखद सड़क दुर्घटना में महान भारतीय हॉकी प्रसिद्ध फुलबैक सुरजीत सिंह ने इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस महान खिलाड़ी की याद में बनी सुरजीत हॉकी सोसायटी पिछले 41 वर्षो से हॉकी खेल की सेवा कर रही है, जिसके लिए सोसायटी के पदाधिकारी प्रशंसा के योग्य है।
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम ने इस बार पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। इस टीम में कप्तान समेत 10 खिलाड़ी पंजाब के थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपये दिए। इसके अलावा पूर्व में 9 हॉकी खिलाड़ियों को पी.सी.एस और डी.एस.पी की नौकरी दी गई।
वित्त मंत्री ने कहा कि 1975 हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान पदम अजीत पाल सिंह, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, अशोक कुमार ध्यानचंद, असलम शेर खान, बीपी गोविंदा, एच.जे.एस. चिमनी, पी सी कलहिया, ओंकार सिंह और लैजली फर्नांडेज ने आज इस टूर्नामेंट में पहुंचकर हॉकी को गौरान्वित किया है। उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय भी किया। इससे पहले पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और 1975 हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों सहित दर्शकों का स्वागत किया। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के साथ 41वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री ने पंजाब के खेल बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराई। फाइनल मैच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की टीमों के बीच खेला गया।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा चेयरमैन मिल्कफैड नरिंदर सिंह शेरगिल, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह, चेयरमैन पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड मंगल सिंह, सीनियर आप नेता दीपक बाली, राजविंदर कौर थियाडा, पवन कुमार टीनू, एन.आर.आई. अमोलक सिंह गाखल, अन्य कार्यालय समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
जालंधर। धान की धीमी खरीद के विरोध में ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन आज 6वें दिन में प्रवेश हो गया है। जहां, पंजाब में कई स्थानों पर किसान अपनी मांगों को लेकर रेलवे पटरियों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैठ गए। जिसके बाद आज अधिकारियों के साथ 2 घंटे तक चली बैठक में फिलहाल स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जिसके वजह से धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। यह जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दिया है।
इसके बाद कहा कि मिल मालिकों और आढ़तियों की हड़ताल ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। वे धान बेचने के लिए पड़ोसी राज्य हरियाणा जा रहे हैं, क्योंकि वहां खरीद प्रणाली अच्छी तरह से व्यवस्थित है। किसानों ने धान खरीद में देरी के लिए आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खरीद में तेजी नहीं आने पर विरोध-प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी।
जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू होते ही लूट और चोरी की वारदातों का ग्राफ भी बढ़ गया है। शहर में लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर स्नेचर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला दोआबा चौक से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े चोर की वारदात को अंजाम देते व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की।
मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि उसकी बेकरी की दुकान है, जहां रोबिन नामक किशनपुरा के रहने वाले व्यक्ति को काबू किया है। हालांकि पिटाई के दौरान चोर ने माना कि साल पहले उसने घटना को अंजाम दिया था। जबकि दुकानदार ने कहा कि आज चोर से सामान भी बरामद किया गया। वहीं दुकानदार पूजा ने बताया कि चोर को 3 रेडबुल और ब्रेड रंगे हाथों काबू किया।
पूजा का कहना है कि चोर उनके साथ बेकरी की दुकान से चॉकलेट चुराई गई थी। वहीं इस मामले को लेकर लोगों ने कहा कि काबू किए व्यक्ति का साथी मौके से फरार हो गया। दुकानदार ने कहा कि वह 2 से 3 दिन बाद बेकरी में आता है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। जिसके बाद आज उसे रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
लोगों ने आरोप लगाए कि चोर के साथी ने कहा वह पुलिस कर्मी है और अगर उसे कुछ कहा तो वह कार्रवाई करेंगा। काफी देर तक हंगामा होने के बाद चोर ने आज हुई चोरी की वारदात को कबूल कर लिया गया। जिसके बाद चोर ने दुकान मालिक ने चोरी की वारदात कबूल करने के बाद माफी मांगी। काफी देर बाद दुकानदारों द्वारा रस्सी से बांधे चोर को खोल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने पूर्व हेडमास्टर से फिरौती मांगने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने पूर्व हेडमास्टर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरशरण सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी मकान नंबर 8 अर्बन एस्टेट ने शिकायत दी थी कि खुरला किंगर के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी और पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि हरप्रीत सिंह इस समय अमेरिका में रह रहा है।
ACP परमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायकर्ता के घर आधी रात 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पथराव किया। जिसको लेकर पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर नंबर 111 दिनांक 02.10.2024 308(2), 351(2) बीएनएस के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 7 जालंधर में दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि हरप्रीत ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए हथियारों की फोटो भेजकर फिरौती मांगी थी और 3 अज्ञात युवकों को उसके घर पर पथराव करने के लिए भेजा और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में करण थापर पुत्र स्वराज थापर निवासी बस्ती दानिशमंदा, जतिन सहदेव उर्फ टैटू पुत्र संजीव कुमार निवासी मखदूमपुरा को गिरफ्तार करके आरोपियों से स्पलेंडर बाइक नबंर PB08-DA-9161 बरामद की। आरोपियों से जांच के दौरान मानव उर्फ लोहा पुत्र दीपक कुमार अली मोहल्ला को नामजद किया गया था। जबकि वारदात को अंजाम देने वाले अभिमन्यु उर्फ मनु पुत्र पवन कुमार निवासी धोबीघाट, गुजराल नगर और शिवांश उर्फ शिव पु्तर सुभाष कुमार निवासी स्पोर्ट्स मार्किट के रहने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जालंधर, ENS: भारत के ब्यूटी पेजेंट और मॉडलिंग उद्योग के लिए 25 अक्टूबर 2024 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब जालंधर की रहने वाली 20 वर्षीय रेचल गुप्ता ने थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय ने यह प्रतिष्ठित ताज जीता है। रेचल को मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2023 की विजेता, पेरू की लूसियाना फस्टर ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में 4 उपविजेता भी चुने गए। जिसमें फिलीपींस की क्रिस्टीन जूलियाने ओपिआज़ा (प्रथम उपविजेता), म्यांमार की थाए सु न्येइन (द्वितीय उपविजेता), फ्रांस की सफीएतू काबेंगेल (तृतीय उपविजेता) और ब्राज़ील की तलिता हार्टमैन (चतुर्थ उपविजेता) चुनी गई।
जालंधर, पंजाब की रेचल गुप्ता, 5 फीट 10 इंच लंबी एक सफल मॉडल, अभिनेत्री और उद्यमी हैं। अंग्रेज़ी, हिंदी और पंजाबी भाषा में निपुण रेचल को उनके सुंदर चेहरे, गहरे सम्मोहक आँखों और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण प्रतियोगिता का पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा था। उन्होंने प्रतियोगिता के सभी प्रमुख राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और अंततः मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज अपने नाम कर लिया।
रेचल ने इस अंतरराष्ट्रीय खिताब से पहले मिस ग्रैंड इंडिया 2024 का ताज भी अपने नाम किया था। 11 अगस्त 2024 को जयपुर, राजस्थान के ज़ी स्टूडियो में आयोजित ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2024 के राष्ट्रीय फाइनल में उन्होंने मिस ग्रैंड इंडिया का ताज जीता। इस प्रतियोगिता में उन्होंने चार प्रमुख विशेष पुरस्कार भी हासिल किए। जिसमें मिस टॉप मॉडल, मिस ब्यूटी विद अ पर्पस, बेस्ट इन रैंपवॉक और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम शामिल है।
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और लोकप्रिय ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है। थाईलैंड के प्रसिद्ध उद्यमी और मीडिया पर्सनालिटी नवात इट्सराग्रिसिल द्वारा स्थापित यह प्रतियोगिता अपने भव्य प्रोडक्शन और मनोरंजक गतिविधियों के लिए जानी जाती है। यह प्रतियोगिता पहले भी वेनेज़ुएला, इंडोनेशिया, म्यांमार, अमेरिका और वियतनाम जैसे देशों में आयोजित हो चुकी है। समय के साथ, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ने ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में अपनी महत्वपूर्ण जगह बनाई है और कई विश्व प्रसिद्ध ब्यूटी क्वीन्स को जन्म दिया है।
भारत में, ग्लैमानंद ग्रुप मिस ग्रैंड इंटरनेशनल जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिनिधियों का चयन करता है। 2013 में स्थापित, ग्लैमानंद ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष निखिल आनंद के नेतृत्व में यह संगठन भारत में ब्यूटी पेजेंट की दुनिया का बड़ा नाम बन गया है। नई दिल्ली में स्थित इस संगठन ने कई प्रमुख फैशन डिजाइनरों और मीडिया हस्तियों के साथ जुड़कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए गौरव हासिल किया है।
रेचल गुप्ता की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल भारत को गौरवान्वित किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा भी प्रस्तुत की है। ग्लैमानंद ग्रुप के पीआर प्रमुख सर्वेश कश्यप ने रेचल की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की, जिसने भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।
जालंधरः त्योहारों के सीज़न के चलते जीएसटी की टीमें बाजारों में कई दिनों से जांच मुहिम चल रही थी। इस मुहीम के तहत व्यापारियों को बिल काटने व उपभोक्ताओं को बिल जरूर लेने को लेकर जागरूक किया जा रहा था, लेकिन व्यापारी संगठनों ने इसका विरोध किया ओर कहा कि इस चेकिंग से खरीदार भी डरे हुए हैं।
व्यपारियों द्वारा सरकार के इस कदम का विरोध करने के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा का वीडियो वायरल हुआ , जिसमें उन्होंने चेकिंग अभियान को रोकने की बात कही। इसके बाद फगवाड़ा गेट के व्यापारी जीएसटी भवन पहुंचे और जीएसटी कमिश्नर दरबीर राज कौर से मुलाकात कर कहा कि सरकार के इस कदम से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
हरपाल चीमा ने किया वीडियो जारी
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने वीडियो जारी करके कहा, ‘हमारे जीएसटी डिपार्टमेंट दे अधिकारी इना त्योहारों के दिनों में हमारे व्यपारी भाइयों को तंग कर रहै हैं। मैं तुरंत जीएसटी कमिश्नर साहब को हिदायतें जारी की हैं कि जीएसटी विभाग की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए, क्योंकि त्योहार सबके सांझे होते हैं ओर इन्हैं खुशियों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी व्यपारी को कोई परेशानी आती है तों हमारे टोल फ्री नंबर 0175-2225192, 2921005 ‘पर बता सकते हैं।