Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News : एक किलो अफीम सहित आरोपी काबू

    Jalandhar News : एक किलो अफीम सहित आरोपी काबू

    जालंधर, ENS : सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंद किशोर निवासी बाराबंकी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी दो बार अफीम की सप्लाई कर चुका है। आरोपी को जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह भिंडर ने लोको लॉबी गेट से गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी से एक किलो अफीम बरामद की गई। एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो ग्रैजुएट है और काम न मिलने के कारण तस्करी करने लगा। आरोपी ने बताया कि वह तीसरी बार सप्लाई देने आया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।

    आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अफीम की सप्लाई के उसे 5 हजार रुपए और ट्रेन का किराया दिया जाता था। एक दिन में इतने पैसे मिलने के लालच में तस्करी करने लगा। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

    Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

    जालंधर: विदेश भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना नंबर दो की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस ट्रैवल एजंट की पहचान शिवनगर निवासी संजय कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला करार खां निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने ट्रैवल ऐजंट को विदेश जाने के लिए फाइल दी थी। जिसके लिए उन्होंने 2.5 लाख रूपए भी लिए थे।

    पीडित ने आरोप लगाए कि 2.5 लाख रूपये देने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें विदेश न भेजकर धोखाधड़ी की। पीडित ने कहा कि जब संजय से दिए गए पैसे वापस मांगे तो वह पैसे लोटाने में आनाकानी करने लगा। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए उक्त एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: सरकारी दस्तावेज़ फाड़कर व्यक्ति फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

    Jalandhar News: सरकारी दस्तावेज़ फाड़कर व्यक्ति फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS : डिप्टी कमिशन कार्यालय की एच.आर.सी. ब्रांच में उस समय हंगामा हो गया जब एचआरसी शाखा पहुंचा अमनदीप सिंह सरकारी बही खाते का पन्ना फाड़कर फरार हो गया और जब वापस लौटा तो बोला कि उसने पन्ना ही निगल डाला है। शुक्रवार को डीसी आफिस की दूसरे मंजिल पर स्थित एचआरसी शाखा में दोपहर के समय अमनदीप सिंह अपने बेटे हरमनदीप सिंह के साथ पहुंचा और उसने खुद को लोहिया की पूर्व पार्षद परमिंदर कौर का पति बताया। अमनदीप ने कहा कि बैंक से लोन लेने के लिए उसे इस रिकार्ड की जरूरत है।

    जब सरकारी कर्मचारियों ने उन्हैं बही खाता दिखाया तो वह खाते में से एक पन्ना फाड़ लिया और बेटे को वहीं छोड़कर फरार हो गया जिसके कारण डीसी आफिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को इस घटना के बारे में सूचित किया गया। स्टाफ ने अमनदीप सिंह के बेटे अरमान को वही बिठा लिया और कहा कि वह अपने पिता को रिकार्ड समेत वापस बुलाए।

    अमनदीप सिंह जब वापिस आया तो अधिकारियों ने उससे पन्ना लौटाने को कहा तो अमनदीप ने कहा कि आधा पन्ना ही निगल लिया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने थाना बारादरी की पुलिस को मौके पर बुलाकर अमनदीप सिंह के खिलाफ शिकायत सौंपी और देर रात अमनदीप सिंह व उसके बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • Jalandhar News: रैनक बाजार के कारोबारी पर हमला कर नगदी छीनकर एक्टिवा सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: रैनक बाजार के कारोबारी पर हमला कर नगदी छीनकर एक्टिवा सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते बाबा बुड्डा जी पुल गिल सर्विस स्टेशन के पास एक्टिवा सवार तीन लुटेरे ने घर के बाहर व्यक्ति पर हमला कर लूट लिया। व्यक्ति ने लुटेरे का विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया और उसने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे धक्का देकर नीचे गिरा फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पीड़ित ने कंट्रोल पर दी। राजा गार्डन के रहने वाले रैनक बाजार के कपड़ा कारोबारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह काम से घर लौटने के बाद एक्टिवा को घर के अंदर करने लगा तो उसी दौरान पीछे से आए तीन लुटेरे ने उसकी एक्टिवा के आगे एक्टिवा को लगाकर रोक लिया। उसने लुटेरे का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उससे एक्टिवा छीनने लग पड़े लेकिन वह उन से लड़ता रहा। उसका शोर सुनकर लोगों को आते देख वह एक्टिवा के आगे रखे बैग को लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि लुटेरे कम उम्र के लग रहे थे, जिसकी शिकायत उसने कंट्रोल रूम पर दी और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
  • Jalandhar News : रेलवे ठेकेदार अपहरण मामले में आया नया मोड़, देखें CCTV

    Jalandhar News : रेलवे ठेकेदार अपहरण मामले में आया नया मोड़, देखें CCTV

    जालंधर। लोहियां खास अपहरण मामले में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया। जहां, उक्त व्यक्ति बारेे लोहियां खास थाने के इंचार्ज ने बताया की इस मामले में कोई अपहरण नहीं हुआ है। बल्कि उस व्यक्ति को किसी जांच एजेंसी द्वारा उठाया गया है और अब पूछताश के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

    कार सवार ने व्यक्ति को कार में बिठाकर ले गये थे

    मिली जानकारी के अनुसार देहात के लोहियां खास रेलवे स्टेशन के पास सें कुछ लोगों द्वारा रेलवे ठेकेदार का अपहरण किया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति ठेकेदार को कार में बिठाकर ले गए। किडनैप हुए व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय नाथ तिवारी निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    बताया जा रहा है कि इस मामले इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति वहां पर कुछ व्यक्तियों से बात कर रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति फोन पर बात करने लगता है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति दोबारा फोन पर बात करने लगता है।

    कुछ देर तक वहां पर मौजूद व्यक्तियों में हुई बातचीत के बाद उक्त व्यक्ति ठेकेदार को पकड़कर ले जाते है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की गहनता से जांच में जुट गई थी।

  • Jalandhar News: रेलवे ठेकेदार का हुआ अपहरण, देखें CCTV

    Jalandhar News: रेलवे ठेकेदार का हुआ अपहरण, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देहात के लोहियां खास रेलवे स्टेशन के पास सें कुछ लोगों द्वारा रेलवे ठेकेदार का अपहरण किया गया। बताया जा रहा हैकि कार सवार व्यक्ति ठेकेदार को कार में बिठाकर ले गए। किडनैप हुए व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय नाथ तिवारी निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    बताया जा रहा है कि इस मामले इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति वहां पर कुछ व्यक्तियों से बात कर रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति फोन पर बात करने लगता है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति दोबारा फोन पर बात करने लगता है।

    कुछ देर तक वहां पर मौजूद व्यक्तियों में हुई बातचीत के बाद उक्त व्यक्ति ठेकेदार को पकड़कर ले जाते है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अब मौजूदा लोकेशन लाडोवाली रोड़ की बताई जा रही है, लेकिन वहां पर भी ठेकेदार का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

  • Jalandhar News: किसानों के प्रदर्शन में पुलिस अधिकारी की व्यक्ति से हुई तीखी नोक-झोंक, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों के प्रदर्शन में पुलिस अधिकारी की व्यक्ति से हुई तीखी नोक-झोंक, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों द्वारा आज फिर से हाईवे जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एक सिख व्यक्ति की पुलिस अधिकारी से बहसबाजी की घटना भी सामने आई है। दरअसल, जैसे ही सिख व्यक्ति द्वारा उच्च अधिकारी को फोन लगाने की बात कही गई, तो पुलिस अधिकारी भड़क गया और व्यक्ति का फोन छीनने लगा।

    जिसके बाद पहले तो पुलिस अधिकारी और सिख व्यक्ति बहसबाजी करते है, लेकिन दोनों में विवाद इतना बढ़ जाता हैकि पुलिस अधिकारी व्यक्ति का फोन छीन लिया। जिसके बाद अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच जाते है। इस दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा कर्मियों को व्यक्ति को पकड़ने के लिए कहा जाता है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें तैश में आए पुलिस अधिकारी द्वारा व्यक्ति का फोन छीनने पर कहा जा रहा हैकि वह जिसे मर्जी फोन लगा दें। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने एसएसपी को फोन लगाने की बात कही थी।

    जिसके बाद माहौल गरमा गया। वहीं घटना के बाद मौके पर किसान जत्थेबंदियां पहुंची और दोनों में विवाद शांत करवाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी द्वारा व्यक्ति को वहां से ‘चल जा ओए एत्थो चल जा’ कहकर धमकी दी गई। जिसके बाद बुजुर्ग किसान ने पुलिस अधिकारी से उक्त व्यक्ति द्वारा गुस्से में आए पुलिस अधिकारी से हाथ जोड़ कर माफी मांगी और मामला शांत करने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस अधिकारी किसानों को बता रहा है कि सिख व्यक्ति उससे पूछ रहा है कि मैं किस रास्ते से जाऊं, तो उसका खुद ही पुलिस अधिकारी जवाब देते हुए कह रहा हैकि अब इसे मैं बताऊं कि वह कहां से जाए।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने कहा कि उसकी माता अस्पताल में भर्ती है और वह अस्पताल में जाना चाहता था, लेकिन किसानों द्वारा हाईवे का रास्ता बंद किया गया है। इस दौरान व्यक्ति ने कहाकि उसने पुलिस अधिकारी को बस यार कहकर रास्ते से निकलने के लिए कहा तो पुलिस अधिकारी भड़क गए। व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी पर गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी माता की सिर की सर्जरी हुई है।

  • Jalandhar News: Bibi Jagir Kaur ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, Sukhbir Badal पर कसे तंज, देखें Live

    Jalandhar News: Bibi Jagir Kaur ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, Sukhbir Badal पर कसे तंज, देखें Live

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट ने वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर को एसजीपीसी चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आज जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान बीबी जागीर कौर ने एसजीपीसी चुनाव से जुड़ी चुनाव प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर चर्चा की और शिरोमणि अकाली दल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसजीपीसी को सही तरीके से चलाने की बात कही। आज एसजीपीसी को बचाने के लिए बदलाव की जरूरत है। एसजीपीसी एक कंपनी बन गई है, जिसके मालिक सुखबीर सिंह बादल हैं।


    आज एसजीपीसी को एक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल की हत्या कर दी गई है। बागी गुट की नेत्री बीबी जागीर कौर ने कहा- श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी को किसी सियासी लोगों द्वारा खतरे में डाला गया है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे एसजीपीसी जैसी संस्थान के प्रधान के उम्मीदवार के तौर पर चुनी गई हूं। सिख लोगों की बहुत दिनों से मंशा थी कि एसजीपीसी में कुछ बदलाव हो। पंजाब में पंथक सरकार हमारी रही है।

    मगर पंथक सरकार होने के बाद भी बेअदबी जैसी घटनाओं के चलते सिख संगत ने पंथक पार्टी से ही मुंह मोड़ लिया। 2015 में जब डेरा मुखी राम रहीम को माफ किया गया। ये सिर्फ राजनीति की वजह से किया गया। ऐसी कई कार्रवाई हुई हैं, जिससे सिख समाज में काफी रोष है। आज मुझे बहुत दुख है कि श्री अकाल तख्त साहिब में आज चैलेंज किया जा रहा है। सुखबीर बादल तनखैया करार हुए हैं।

    मगर एसजीपीसी के उम्मीदवार उक्त तनखैया द्वारा ऐलान किया गया है, जोकि श्री अकाल तख्त साहिब दोषी हैं। ऐसा कर संस्था के चुनावों का उल्लंघन किया गया। सेंटर के मंत्रियों को खुश करने के लिए तब पंथक सरकार द्वारा ये फैसले लिए गए। इन सभी बातों को लेकर हमने पार्टी से मुंह मोड़ा। तखैया करार होने के बाद भी शिअद प्रधान की शमूलियत के बिना कोई भी फैसला नहीं लिया जा रहा है।

     

  • Jalandhar News: क्राइम की घटनाओं को लेकर DGP Gaurav Yadav ने की पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की प्रशंसा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: क्राइम की घटनाओं को लेकर DGP Gaurav Yadav ने की पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की प्रशंसा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर के रामामंडी थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से बात की और उनसे थाने में चल रहे मामलों के बारे में जानकारी ली। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई में लापरवाही न बरतने का आदेश दिया। बता दें कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले के पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए।

    कड़ी सुरक्षा के बीच जब डीजीपी गौरव यादव थाने पहुंचे तो वहां जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह मौजूद थे। इस दौरान डीजीपी ने करीब आधा घंटा थाने में बिताया। थाने में डीजीपी ने लोगों से पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बात की। इसके बाद डीजीपी गौरव यादव जालंधर पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और बैठक की।

    मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा क्राइम पर नकेल कसने को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। डीजीपी ने कहा कि उन्होंने जालंधर में हाईटेक और नवीनीकृत नए नियंत्रण कक्ष का दौरा किया है जो बेहतरीन तकनीक से लैस है जो अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अपराध होने से पहले ही उसे रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब हाईटेक कंट्रोल रूम के जरिए घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम 5 मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सड़क पर होने वाले अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकना और पूरे पंजाब में एक सुरक्षित माहौल बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को टेक्नोलॉजी के साथ हाईटेक चीजों से भी लैस किया जाएगा ताकि पुलिसकर्मी भी मजबूत हो सकें और अपराध को रोक सकें।

  • Jalandhar पहुंचे Health Minister Balbir Singh ने अस्पतालों, स्कूलों और घरों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे Health Minister Balbir Singh ने अस्पतालों, स्कूलों और घरों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Highlights:
    1. डेंगू के मामलों में 70% की गिरावट, पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।
    2. स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों का दौरा करते हुए साफ-सफाई रखने और बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात की।
    3. ESI Hospital, Jalandhar में सुधार, मंत्री ने ईएसआई अस्पताल की पार्किंग और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाओं की घोषणा की।
    जालंधर, 25 अक्टूबर, 2024: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भार्गव ने हाल ही में कैंप स्थित एक स्कूल में पहुंचकर अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में डेंगू के खिलाफ एक व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। हर शुक्रवार को आशा वर्कर, मेडिकल अधिकारी, पैरामैडिक्स और अन्य सरकारी अधिकारी मिलकर लोगों को जागरूक करने के लिए फील्ड में सक्रिय रहते हैं।

    डेंगू के मामलों में कमी

    मंत्री ने बताया कि इस साल डेंगू के मामलों में पिछले साल की तुलना में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, एक मरीज की मौत की भी खबर आई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “इस सीजन में डेंगू के मरीजों की स्थिति गंभीर थी, और अस्पतालों में ब्लड की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।”

    सफाई और जागरूकता की आवश्यकता

    उन्होंने विशेष रूप से लोगों को साफ-सफाई रखने और कपड़े पहनने की सलाह दी। मंत्री ने लोगों से कहा कि “हर शुक्रवार को पानी बदलने की आदत डालें,” ताकि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को नियंत्रित किया जा सके। एक घर के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने देखा कि छत पर गंदा पानी भरा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने परिवार को सफाई करने के निर्देश दिए।

    योगशाला के फायदे

    स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री की योगशाला का भी उल्लेख किया, जिसमें डेंगू, डायरिया और अन्य बीमारियों के खिलाफ लोगों को स्वस्थ रहने के लिए मदद मिली है। उन्होंने कहा, “योगशाला के दौरान, बड़ी संख्या में लोग विभिन्न बीमारियों से उबर चुके हैं।”

    ईएसआई अस्पताल की स्थिति

    सिविल अस्पताल और ईएसआई अस्पताल का दौरा करते हुए, मंत्री ने बताया कि ईएसआई अस्पताल पंजाब का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां 100 बिस्तरों का नया क्रिटिकल यूनिट बनाया जा रहा है। इसके अलावा, अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए नए उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि “बुजुर्गों के लिए भी नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं, ताकि उनकी देखभाल बेहतर तरीके से हो सके।” इस दौरे के माध्यम से स्पष्ट होता है कि पंजाब सरकार डेंगू और अन्य स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भार्गव की यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रही है, बल्कि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।