Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar: आदमपुर मे हुआ ट्रैन हादसा, ट्रेक्टर ट्रॉली के उड़े परखच्चे, देखे वीडियो

    Jalandhar: आदमपुर मे हुआ ट्रैन हादसा, ट्रेक्टर ट्रॉली के उड़े परखच्चे, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के कसबे आदमपुर से ट्रैन हादसे का मामला सामने आया है। इस घटना मे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ , लेकिन ट्रेक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ते दिखाई दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

    रेल में सफर कर रहे यात्रियों और राहगीरों की मदद से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से दूर किया गया। ट्रेक्टर ट्रॉली ट्रैन की चपेट में कैसे आ गई इस बात की जानकारी अभी हासिल नहीं हो पाई है। फ़िलहाल ट्रैन घटना स्थल पर रुकी हुई है।
  • Jalandhar Crime News: जालंधर के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्ज

    Jalandhar Crime News: जालंधर के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्ज

    विदेश जाने के लिए संपर्क में आई युवती को Seminar के बहाने Hotel Prime Regalia में बुला बनाया हवस का शिकार जालंधर, ENS: अगर आप भी अपने बच्चों (लड़कियों) को विदेश भेजने के लिए किसी ट्रैवल एजैंट का चुनाव कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है जालन्धर के रंजीत नगर में RS Global, Jalandhar के नाम से ट्रैवल एजैंटी के आढ़़ में अय्याशी का अड़़्डा चलाने वाले RS Global, Jalandhar, Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 64 (ब्लात्कार करना) के तहत FIR दर्ज की गई है।

    मिली जानकारी अनुसार थाना बारादरी में अपने ब्यान देने पहुंची 24 वर्षिय युवती सीमा (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया कि वह Kingdom Consultancy में काम करती थी और विदेश जाने के लिए YouTube पर वीडियो देख रही थी कि Travel Agent Sukhchain Singh Rahi की एक वीडियो देखी जिसमें वह विदेश भेजने के लिए कई तरह के बड़े बड़े दावे कर रहे थे। इस सबंधी वीडियो में एक नंबर भी दिया गया था जिस पर बीती 19 अगस्त को फोन करके मैने विदेश जाने की बात कही जिसके बाद स्टाफ द्वारा मुझे रंजीत नगर का पता दिया गया जिसमें RS Global, Travel Agent Sukhchain Singh Rahi का दफ्तर था। स्टाफ द्वारा मुझे कंपनी के MD Sukhchain Singh Rahi के साथ मुलाकात करवाई और उसने मुझसे मेरा मोबाईल नंबर ले लिया। इसके बाद मुझे सुखचैन सिंह राही के मोबाईल से फोन आया और कहा कि वह Hotel Prime Rangila, Jalandhar में एक सेमिनार करवा रहा है जहां आप भी पहुंचे मगर वहा पर कोई सेमीनार नहीं था। लड़का मुझे सीधे दूसरी मंजिल पर ले गया जहां Travel Agent Sukhchain Singh Rahi अकेला ही कमरे में था उसने मुझे झांसे में लिया और एक कोल्डिंग पिला दी जिसके बाद मेैं बेसुद हो गई और रात करीब 10 बजे जब मुझे होश आया तो पता चला कि सुखचैन राही ने मेरे साथ ब्लाताकार किया। पुलिस नें पीड़ित लड़की के ब्यान दर्ज करवा कर मेडिकल करवा लिया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी RS Global Travel Agent Sukhchain Singh Rahi की गिरफ्तारी नहीं हुई है थाना बारादरी के एसएचओ कमलजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल लड़की के ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है लड़की का मेडिकल करवाने के लिए Civil Hospital Jalandhar ले जाया जा रहा है इसके बाद ही अगली कारवाई की जाएगी।
  • Jalandhar : 40 हजार की लूट मामले में 3 महिलाओं सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : 40 हजार की लूट मामले में 3 महिलाओं सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar ENS : लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह को महितपुर पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। पिछले दिनी गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया था, महिला जसबीर कौर जो पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकलवाकर घर लौट रही थी तभी गिरोह के सदस्यों ने 40 हजार रुपए लूट आटो से फरार हो गए थे।

    डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि महिला कि शिकायत पर 31 अगस्त को थाना महितपुर में लूट का मामला दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान अन्नया, सलोनी वासी मध्य प्रदेश हाल निवासी रेलवे स्टेशन लुधियाना, भावना वासी राजस्थान हाल वास लुधियाना, दविंदर शर्मा वासी बेगोवाल थाना दोहारा जिला लुधियाना के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।

  • Jalandhar News: St Soldier Group के Rajan Chopra से हुई करोड़ों की ठगी, FIR दर्ज

    Jalandhar News: St Soldier Group के Rajan Chopra से हुई करोड़ों की ठगी, FIR दर्ज

    जालंधर, पंजाब – Jalandhar शहर के प्रतिष्ठित St Soldier Group के प्रमुख Rajan Chopra और होटल व्यवसायी राजन चोपड़ा से 3 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। Jalandhar के थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने राजन चोपड़ा की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल, जो नई दिल्ली के DLF छतरपुर फार्म्स, मंडी रोड के निवासी हैं, और भार्गव कैंप के निवासी उमेश साहन शामिल हैं। Rajan Chopra ने अपनी शिकायत में बताया कि वह उमेश साहन के माध्यम से दिल्ली के इन आरोपियों के संपर्क में आए थे। आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर को-वर्किंग स्पेस Business में निवेश कर मुनाफा देने का लालच दिया था। इस धोखाधड़ी में 3 करोड़ रुपए की डील हुई थी। यह भी पढ़े: Jalandhar के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्ज जब आरोपियों को पैसे मिल गए, तो उन्होंने न तो कोई निवेश किया और न ही पैसे वापस किए। राजन चोपड़ा के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी साइन कर एक जाली पार्टनरशिप डीड भी तैयार करवाई, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। जब इस धोखाधड़ी की जानकारी उन्हें मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालंधर और पंजाब में इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। Keywords: जालंधर समाचार, पंजाब खबरें, ठगी का मामला, St Soldier Group, राजन चोपड़ा, पुलिस FIR, दिल्ली आरोपी, जालंधर पुलिस, ठगी की खबर, पंजाब न्यूज़
  • Innocent Hearts ने Jalandhar सहोदया इंडिपेंडेंट स्कूल हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता की मेजबानी

    Innocent Hearts ने Jalandhar सहोदया इंडिपेंडेंट स्कूल हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता की मेजबानी

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में सहोदया इंटर स्कूल कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘अर्जुन-सा लक्ष्य रख’ /’एक उड़ान और भरो’ विषयों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 46 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए थी। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत भाषण से किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ शिव वंदना की गई।
    निर्णायकगणों की भूमिका डॉ. ज्योति गोगिया (अध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर) तथा माला अग्रवाल ने (जर्नलिस्ट बाइलिंगुअल पोइट) निभाई। मंच का संचालन मोनिका कक्कड़ के द्वारा किया गया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए तालियाँ बटोरीं। बच्चों का आत्मविश्वास, उनके चेहरे के हाव-भाव, प्रस्तुतीकरण प्रशंसनीय था।
    इस सहोदया इंटर स्कूल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। इस कविता वाचन प्रतियोगिता में कमला नेहरू पब्लिक स्कूल की रूहानी जसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि शिव ज्योति पब्लिक स्कूल का देवांश नौडियाल द्वितीय स्थान पर रहा। स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल फगवाड़ा की पलक बेरी तृतीय स्थान पर रही। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां की गर्विता भारद्वाज तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर की हरलीन कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
    इस उपलक्ष्य पर प्रिंसिपल राजीव पालीवाल, शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स), गुरविंदर कौर (डिप्टी डायरेक्टर एग्जामिनेशन हेॅड) व हरलीन गुलरिया (डिप्टी डायरेक्टर प्राइमरी एंड मिडल इंचार्ज) ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए तथा उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने निर्णायकगणों का आभार ज्ञापित करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।
  • Jalandhar: मामला पूर्व पार्षद Rohan Sehgal के घर काम करने वाली लड़की के सुसाईड का, देखें वीडियो

    Jalandhar: मामला पूर्व पार्षद Rohan Sehgal के घर काम करने वाली लड़की के सुसाईड का, देखें वीडियो

    मौके पर मिली प्रैगनैंसी किट, भुआ ने लगाया गंभीर आरोप

    जालंधर, ENS: चीमा चौंक के नजदीक शिव विहार में आज सुबह 20 साल लड़की ने फंदा लगा कर जान दे दी। लड़की की पहचान नितिका के रुप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक लड़की कांग्रेस के पूर्व पार्षद रोहन सहगल की माता की देखभाल करने का काम करती थी जिसने आज सुबह अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। इस सबंधी मौके पर पहुंची लड़की की भुआ ने आरोप लगाया कि बीते दिनों उन्हे लड़की का फोन आया था वह काफी परेशान थी तथा रोहन सहगल के घर से भी फोन आय़ा था कि लड़की बहुत परेशान कर रही है। मगर इस सबंधी मामला यहां तक बिगड़ जाएगा इसका अंदाजा नहीं था। मौके पर थाना 7 की पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लिया जहां कमरे के डस्टबीन में एक प्रैगनैंसी किट मिली है पुलिस ने किट को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। लड़की की भुआ ने सिविल अस्पताल पहुंच कर आरोप लगाया कि लड़की के मोबाईल से एक नबंर मिला है जोकि संदिग्त लग रहा है। पुलिस इस फोन नंबर को ट्रेस नहीं कर रही मुझे शक है कि इस नंबर में जरूर कोई राज है अगर पुलिस इस नंबर तथा मृतक लड़की के मोबाईल की काल डिटेल निकवाए तो कई कुछ सामने आ सकता है। वहीं इस मामले में पूर्व पार्षद रोहन सहगल का कोई ब्यान सामने नहीं आया है।
  • Jalandhar: Police DAV की छात्रा द्वारा सुसाईड करने का मामला, देखे वीडियो

    Jalandhar: Police DAV की छात्रा द्वारा सुसाईड करने का मामला, देखे वीडियो

    “तानाशाह टीर्चर” उर्वशी तथा नीतू गुप्ता की गिरफ्तारी न हुई तो संस्कार नहीं होगा- परिजन ज्योति चौंक में उमड़ा जन सैलाब, मृतक निहारिका के सहपाठियों ने सुनाई आपबीती

    जालन्धर, ENS: पीएपी कैंपस में स्थित पुलिस डीएवी की 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा सुसाइड करने के मामले में आज परिजनों ने थाना 4 के बाहर धरना लगाकर पुलिस डीएवी स्कूल के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। इस दौरान धरने में परिजनों का समर्थन करने के लिए मृतक छात्रा निहारिका वासी कोट बहादुर खां के सहपाठी भी पहुंचे।

    सहपाठियों ने आरोप लगाया कि टीचर द्वारा सिर्फ निहारिका को ही नहीं बल्कि कई छात्रों को इसी तरह टार्चर किया जा रहा है और विरोध करने वालों को स्कूल के सस्पैंड कर पहले से ज्यादा तंग किया जाता है। जिसकी वजह से ज्यादातर छात्र स्कूल प्रशासन की इस तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाते। मृतक छात्रा की माता निशा ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पिछले दो महीने से लगातार स्कूल टीचर नीतू गुप्ता तथा उर्वशी द्वारा टार्चर किया जा रहा था जिससे लड़की दो महीनों से काफी डरी हुई रहती थी।

    बीते दिन निहारिका ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सुसाईड कर लिया। इसकी खबर जब स्कूल प्रशासन को मिली तो उन्होने राजीनामा करने का दबाव बनाया मगर परिजनों के ब्याने के आधार पर थाना 4 की पुलिस ने पुलिस डीएवी स्कूल टीचर नीतू गुप्ता तथा उर्वशी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना 4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने कहा कि फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    बता दें कि कई प्राईवेट स्कूलों में छात्रों से फीस की उगाही करने के लिए एक स्पैशल स्टाफ रखा गया है जोकि एक टास्क फोर्स की तरह काम करता है। इस स्टाफ को बच्चों की पढ़ाई से कोई वास्ता नहीं यह स्टाफ सिर्फ बच्चों से फीस उगाही करने तक ही काम करता है लेट फीस देने वाले छात्रों की सूचि सबंधित टीचर को भेजी जाती है जिसके बाद वह टीचर अपने तरीके से बच्चों को कई तरह से टाचर करती है अक्सर छोटी उमर के बच्चे कई बार टाचर से इतना डर जाते हैं और निहारिका की तरह गल्त कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करते इसके लिए स्कूल प्रशासन को फीस लेने के तरीकों में बदलाव करना अतिआवश्यक है।

    उधर पुलिस डीएवी स्कूल की प्रिसींपल रश्मि विज से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नही पाया । यदि school मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहती है , तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • Jalandhar: पॉश इलाके में चोरी के आरोप में युवक की हुई धुनाई, देखें वीडियो

    Jalandhar: पॉश इलाके में चोरी के आरोप में युवक की हुई धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के न्यू विजय नगर मे उस समय हंगामा हो गया। जब चोरी के आरोप मे इलाका वासियो ने एक युवक की धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद इलाका वासियो ने बताया कि एरिया में कई दिनों से लगातार चोरिया हो रही है। आज मोहल्ले के दो लड़को ने उकत युवक को एक घर की दीवार फांद कर अंदर जाते देखा। थोड़ी देर बाद जब युवक वापिस आया तो दोनों लड़को ने उसे दबोच लिया।

    मोहल्ले में शोर पड़ने पर लोग इकठा हो गए। जब लोगो ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उक्त युवक इस घर से पहले पीछे की गली में दो अन्य घरो में भी दाखिल हुआ था। फ़िलहाल लोगो ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Jalandhar: संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की ने किया Suicide, देखें Live

    Jalandhar: संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की ने किया Suicide, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को हिरास्त में ले लिया है और सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की को किसी युवक का फोन आया था। जिसके बाद उक्त लड़की ने सुसाइड किया है। परिवार ने उक्त लड़के को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

    बताया जा रहा है कि लड़की का नाम निकिता है वह शिव विहार में एक सहगल परिवार के घर में केयर टेकर का काम करती थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र 20 साल है, वह किसी के घर में केयर टेकर काम करती थी।   मामले में सामने आया है कि उक्त लड़की ने फंदा लगाया है। फिलहाल लड़की के शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar:

    जालंधर: