Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: E-Rickshaw सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: E-Rickshaw सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते एक लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे ई-रिक्शा और घटना में इस्तेमाल किया गया दातर (चाकू) बरामद कर लिया गया है। जिनकी पहचान विमल गुलाटी पुत्र सुभाष चंद निवासी कृष्णा नगर बस्ती बावा खेल, गौरव उर्फ ​​चिंटू पुत्र विनोद कुमार निवासी डब्लूएस-18, बस्ती नौ साइड, सौरव उर्फ ​​टिंकू पुत्र विनोद कुमार निवासी एच. डब्ल्यूएस-18, बस्ती नौ साइड, आइस फैक्ट्री के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने जालंधर के सीपी स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में की गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि मुकदमा नंबर 136 दिनांक 02.10.2024 ए/डी 309(4), 3(5) बीएनएस, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1 जालंधर, रिंकू पुत्र पूरन चंद 1088, स्ट्रीट नंबर 7, मोहल्ला कबीर नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में रिंकू ने बताया था कि वह अपने ई-रिक्शा पर सवार था और गाजी गुल्ला चौक से नगरा फाटक जाने के लिए तीन युवक उसके रिक्शे पर सवार हुए। जब वह नागरा फाटक पहुंचा तो युवक ने उसे मकसूदां चौक जालंधर ले जाने के लिए कहा और अधिक पैसे देने का वादा किया। जिसके बाद उसने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे पुल के पास दातर (चाकू) दिखाकर उसे ई-रिक्शा से उतार दिया और ई-रिक्शा छीन लिया था।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी की ई-रिक्शा और घटना में इस्तेमाल किया गया दातर (चाकू) बरामद कर लिया गया है। विमल के खिलाफ मामला लंबित है जबकि गौरव और सौरव का अब तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं पता चला है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार

    Jalandhar News: Civil Hospital में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार

    जालंधर। सिविल अस्पताल से एक कैदी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा, जो जिला कपूरथला का निवासी है, को जालंधर जीआरपी की पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 411, और 201 के तहत 2022 में दर्ज एक केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर उसने पुलिस के हाथों से खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकला।

    इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दी और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने एसएचओ पलविंदर सिंह के बयानों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

  • Jalandhar News: हथियारों के बल पर 1.50 लाख लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: हथियारों के बल पर 1.50 लाख लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः सिटी जीआरपी थाने की पुलिस ने 1.50 लाख की लूट का मामला सुलझा लिया है। जिसमें तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, इस पूरे मामले में एक सरगना का नाम सामने आया है, जोकि होशियारपुर जेल में बंद है। जीआरपी थाने की पुलिस द्वारा उक्त सरगना को प्रौटैक्शन वारंट पर लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि 1.50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने जालंधर में लूट की कई वारदातें की गई थी। इसी के चलते पुलिस द्वारा दूसरी वारदातों को इस घटनाक्रम के साथ जोड़कर देखा जा रहा है ताकि वारदातों को सुलझाया जा सके।

    जीआरपी थाने के एसएचओ पलविंदर सिंह भिंडर ने बताया कि सिकंदर सोनकर निवासी दसुआ की शिकायत पर जीआरपी थाना जालंधर में 17 सितम्बर को पर्चा दर्ज किया गया था। आरोपियों में शामिल राजदीप सिंह राजा निवासी खस्सन थाना भुल्लथ, अरूणप्रीत सिंह निवासी करतारपुर व नवप्रीत सिंह निवासी रहीमपुर, करतारपुर ने हथियारों के बल पर शिकायतकर्त्ता से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे। आरोपियों ने शिकायतकर्त्ता पर तेजधार हथियारों से हमला किया। जिससे उसे कई गंभीर चोटें भी आई।

  • Jalandhar News: बस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दम तोड़ा

    Jalandhar News: बस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दम तोड़ा

    जालंधरः जंडू सिंघा के पास रविवार की शाम को एक्टिवा सवार 2 युवकों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बस्ती दानिश मंदां निवासी गुरविंदर सिंह और राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने हादसे की सूचना थाना पतारा की पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिए।

    मृतक रजिंदर के जीजा पवन ने बताया कि गुरविंदर पिछले काफी समय से कैंटीन चलाता है। रोजाना की तरह रविवार की शाम को कैंटीन के काम के लिए जंडू सिंघा की ओर जा रहे थे तो गांव जौहला मच्छी गेट के पास पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर जख्मी हो गए। जिसके बाद थाना पतारा के एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Radio संपादक को मिली जान से मारने धमकी

    Radio संपादक को मिली जान से मारने धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाब के चर्चित कनाडा बेस बासी शो टोरांटो के संपादक जोगिंदर बासी को जान से मारने की धमकी मिली है। कनाडा के टोरंटो से चलने वाले बासी शो पंजाब और कनाडा में अपने कॉमेडियन अंदाज में पत्रकारिता करने के लिए मशहूर हैं। किसी दुबई नंबर से एक युवक ने मैसेज कर उन्हें धमकी दी है। इसे लेकर कनाडा पुलिस को जोगिंदर बासी की टीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कनाडा में कुछ खालिस्तानियों ने भारतीय ध्वज का अपमान किया और तिरंगा फाड़ दिया। साथ ही आरोपियों ने उक्त तिरंगे पर पैर रखकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

    इस पूरे मामले को लेकर जोगिंदर बासी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो बनाकर अपलोड किया। जिसके बाद उन्हें उक्त धमकी मिली है। आरोपी ने बासी को मैसेज कर लिखा कि तुम्हारा अंत नजदीक है। अपने देवतों का ध्यान कर लो। आखिरी में बासी को आरोपी ने भारतीय जासूस कहकर संबोधित किया। रेडियो शो के दौरान बासी ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि जो लोग भारत से आकर कनाडा में बस गए हैं, उनकी मातृभूमि भारत है और तिरंगे का अपमान करना अपनी मातृभूमि का अपमान करने के बराबर है। तिरंगा फाड़कर खालिस्तानी अपनी मां के कपड़े फाड़ रहे हैं।

    जोगिंदर बासी को मिली धमकी के बारे में ओंटारियो की पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। इसी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मामले में बासी द्वारा पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। जिससे उन्हें भारत आने पर कोई खतरा न हो। साथ ही उनका परिवार भी सुरक्षित रहे। पंजाब पुलिस द्वारा बासी के भारत आने पर उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है। बता दें कि जोगिंदर बासी के कनाडा स्थित पर पहले भी हमला हो चुका है। ये हमला साल 2021 के सितंबर माह में हुआ था। आरोपियों ने बासी के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थी।

  • Jalandhar News: DARSHAN ACADEMY में इलेक्ट्रीशियन की मौत, हुआ हंगामा

    Jalandhar News: DARSHAN ACADEMY में इलेक्ट्रीशियन की मौत, हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड पर स्थित DARSHAN ACDEMY स्कूल में Electrician की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा करंट लगने से हुआ है। मृतक की पहचान राजन निवासी नागरा के रूप मे हुई है।

    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजन को स्कूल मे ज़बरदस्ती सरकारी खंबे पर चढ़ा दिया गया। जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने स्कूल और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट भी किया।

    इस मामले मे School Management से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकशित किया जायेगा।

  • Jalandhar : तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

    Jalandhar : तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

    जालंधर,ENS : अक्टूबर के महीने में भी लोग चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। सुबह होते ही तेज धूप से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, जबकि रात में मौसम अचानक ठंडा हो जाता है। इस बदलते मौसम ने शहरवासियों की दिनचर्या पर खासा असर डाला है। दिनभर की चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से जहां लोग बेहाल हो रहे हैं, वहीं रात होते ही ठंड का अहसास होने लगता है।

    मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वही IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके बावजूद भी अगले कुछ दिनों तक हल्की उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। लोगों को दोपहर की गर्मी परेशान कर सकती है। बता दें मंगलवार तक तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    पंजाब के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में तेज हवाई चली और भारी बारिश देखने को मिला। जालंधर की बात करे तो कल रात को तेज बारिश हुई वही चंडीगढ़ में भी तेज बारिश देखने को मिला है। IMD के अनुसार देश के जिलों में भारी बारिश देखने को मिला है जिसके अनुसार मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अर्लट जारी किया है। रात में हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है।

  • Jalandhar News: 9 माह में पुलिस ने 29,214 चालान काटे; 2.46 करोड़ का जुर्माना वसूला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 9 माह में पुलिस ने 29,214 चालान काटे; 2.46 करोड़ का जुर्माना वसूला, देखें वीडियो

    जालंधरः जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस विशेष मुहिम के तहत कुल 13 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और 528 नोटिस जारी किए गए हैं। 1 जनवरी 2024 से अब तक 29,214 ट्रैफिक चालान जारी किए गए हैं, जिससे 2,46,66,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। शहर की 17 सड़कों को नो-टॉलरेंस और वन-वे रोड घोषित किया गया है, जिन्हें चार जोनों में बांटा गया है। इनमें प्रमुख सड़कों जैसे अड्डा होशियारपुर, जेल चौक, कमल पैलेस रोड और रेलवे स्टेशन रोड को ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक वन-वे घोषित किया गया है।

    यह अभियान ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार लाने, आने-जाने के समय को कम करने और शहर में छोटे अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा धारा 188 आईपीसी और धारा 144 सी.आर.पी.सी. के तहत नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें दुकानदारों, स्ट्रीट विक्रेताओं, होटलों और शॉपिंग मॉल के मालिकों को शामिल किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Jalandhar News: कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

    Jalandhar News: कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

    जालंधरः भार्गव कैंप के अड्डे के पास शनिवार देर रात को पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया। पीसीआर मुलाजिमों ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचकर चालक को काबू करके थाने ले जा रहे हैं। अगली कार्रवाई ड्यूटी ऑफिसर द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

  • Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित एक युवक काबू, रिमांड मिला

    Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित एक युवक काबू, रिमांड मिला

    जालंधरः थाना मकसूदां के अधीन आते इलाके में पुलिस ने एक युवक को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। थाना मकसूदां के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि एएसआई जतिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित नूरपुर जीटी रोड से गांव रायपुर रसूलपुर की तरफ गश्त कर रहे थे। जब वे गांव काहनपूर गेट के पास पहुंचे तो देखा कि युवक पुलिस को देखकर एक दम जमीन पर बैठ गया। युवक के बैठने पर पुलिस को शक हुआ जिस पर एएसआई ने उक्त युवक की पहनी पेंट की जेब की तलाशी ली तो उसमें से प्लास्टिक के लिफाफे में से गुलाबी रंग की 95 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने उक्त युवक को काबू किया और थाना मकसूदां में केस दर्ज किया है। युवक की पहचान चंदन सिंह निवासी गांव रामपुर बाजीपुर थाना दोकट्टी जिला बलिया हाल निवासी नूरपुर कालोनी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।