Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: America में बेटे की मौत, मां-बाप ने Online दी अंतिम विदाई

    Jalandhar News: America में बेटे की मौत, मां-बाप ने Online दी अंतिम विदाई

    जालंधरः दो साल पहले स्टडी वीजा पर विदेश गए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी अनुसार पारस स्टेट बस्ती पीर दाद का उत्कर्ष मुंजाल दो साल पहले अमेरिका गया था। अमेरिकी समयानुसार 29 सितंबर की शाम को 6:30 बजे फ्लाईओवर पर कार पलटने से सड़क हादसा में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक के परिवार में उनका बड़ा भाई उत्सव और माता-पिता हैं।

    भाई करीब पिछले पांच साल से कनाडा में रह रहा है। बड़े भाई उत्सव के कनाडा से अमेरिका पहुंचने पर भारतीय समयानुसार वीरवार देर रात 1:30 बजे उत्कर्ष का अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता भारत से अमेरिका नहीं जा सके तो उन्होंने वीडियो कॉल पर ही बेटे को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जब बेटे को मुखाग्नि दी तो माता-पिता जोर-जोर से रोने लगे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 6 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में रस्म उठाला रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही जालंधर में मुंजाल के परिवार व रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

  • Jalandhar News : चोरों ने दिनदहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar News : चोरों ने दिनदहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम

    24 तोले सोना और चांदी लेकर हुए फरार

     जालंधर,ens : चोरी और लूट के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। चोर और लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला राजा गार्डन से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मिट्ठापुर रोड पर राजा गार्डन कालोनी में स्थित घर में चोरी के मामले में थाना सात की पुलिस ने 4 दिन बाद मामला दर्ज किया है।

    जगदीश निवासी राजा गार्डन ने बताया कि वह दफ्तर में थे और परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर थे। शाम को घर लौटे तो देखा कि कमरे में 24 तोले सोना और 700 ग्राम चांदी चोरी हो चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि चोर घर साथ लगते खाली प्लाट की छत से पहले छत पर आए थे।

    छत पर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। फिर उन्होंने अलमारी को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें चोरी की वारदात कैद हो गई है।

  • Jalandhar News: Dry Day पर प्रशासन का एक्शन, दुकाने खोलने पर ठेकेदारों को लगा 10 लाख जुर्माना

    Jalandhar News: Dry Day पर प्रशासन का एक्शन, दुकाने खोलने पर ठेकेदारों को लगा 10 लाख जुर्माना

    जालंधर: 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सरकार की तरफ से ड्राई डे घोषित किया गया था, लेकिन इसके बाद भी कुछ शराब के ठेकों पर शराब की बिक्री की जा रही थी, जिसपर एक्साइज विभाग ने एक्शन लेते हुए 20 ठेकों को 10 लाख का जुर्माना लगाया है। 2 अक्तूबर को शराब की बिक्री पर रोक के बावजूद कई ठेकों के शटर खुले नजर आए थे जबकि कईयों द्वारा चोर खिड़की से शराब बेची गई थी।

    इस मामले में सरकार ने एक्शन लेते हुए इन ठेकों को कम से कम 50 हजार प्रति ठेके के हिसाब से 10 लाख रुपए जुर्माना लगाया है, क्योंकि उक्त ठेकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब बेची गई थी। एक्साइज विभाग के डिप्टी कमिश्नर के दिशा निर्देशों पर असिस्टैंट कमिश्नर नवजीत सिंह, हनुवंत सिंह और सुखविंदर सिंह की टीमों ने जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों में स्थित ठेकों चालान किए गए हैं।

    बता दें कि संबंधित ठेकेदारों को डिप्टी कमिश्नर एक्साइज के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा, जहां उनके खिलाफ लगे आरोपों पर सुनवाई की जाएगी। इस सुनवाई के दौरान जुर्माने की राशि 50,000 रुपए से अधिक भी हो सकती है। जुर्माना राशि ठेकेदार की गलती की गंभीरता के आधार पर तय की जाएगी।

  • Jalandhar News: विदेशी नंबर से पूर्व सरकारी टीचर से मांगे 20 लाख, केस दर्ज

    Jalandhar News: विदेशी नंबर से पूर्व सरकारी टीचर से मांगे 20 लाख, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: पंजाब में वीआईपी लोगों को धमकी मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब पूर्व सरकारी टीचर को विदेश के नंबर से फोन करके 20 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना 7 की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मामला किसी फरौती या गैंगस्टर के साथ जुड़ा नहीं निकला है। पुलिस को दी शिकायत में हरशरण सिंह निवासी अर्बन स्टेट फेज वन ने कहा कि 24 सितंबर की रात 8.30 बजे उसे विदेशी नंबर से कॉल आई थी।

    कॉल करने वाला व्यक्ति खुद का नाम हरप्रीत सिंह बता रहा था जिसने उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की। शिकायतकर्त्ता का कहना है कि उसके रिश्तेदारी में हरप्रीत सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और न ही उसने किसी गैंगस्टर आदि का नाम लिया। थाना सात की पुलिस ने हरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: पैदल जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल से हुई टक्कर, हालत गंभीर

    Jalandhar News: पैदल जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल से हुई टक्कर, हालत गंभीर

    जालंधर: महानगर में आए दिन सड़क हादसों की वजह से किस न किसी को अपनी जान गवानी पड़ती है। ताज़ा मामला नंगल शामा चौक के पास से सामने आया है जहां तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर सड़क पर जा रहे व्यक्ति से होने पर पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे खून से लथपथ हालत में लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मोटरसाइकिल चालक के लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में घायल व्यक्ति की पहचान अवधेश कुमार (60 साल) के रूप में हुई है जो कि सुरिंदरा गलास एंड क्राकरी हाऊस में पिछले 30 साल से काम कर रहा है। वह नंगल शामा की तरफ से सब्जी लेने के लिए गया हुआ था उसी समय यह हादसा हो गया। इस मामले में बोलते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक के पिता का कहना है कि हादसे में उसके बेटे की कोई गलती नहीं है। जौहल अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग अवधेश की हालत देर रात तक काफी नाजुक बताई जा रही थी।

  • Jalandhar News : सांप के काटने से युवक की मौत, जाने मामला

    Jalandhar News : सांप के काटने से युवक की मौत, जाने मामला

    जालंधर,ENS : कस्बा गोराया में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान  सुखदेव सिंह(26) निवासी दोसांझ कलां गांव, गोराया के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह को सांप ने काट लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती रात एक सांप ने उसे काट लिया था। घटना के वक्त वह अपने घर में सो रहा था।

    घर में युवक की मौत होने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जब सुखदेव सिंह को सांप ने काटा। जिसके बाद परिवार ने उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    डॉक्टर इलाज कर ही रहे थे कि सुखदेव सिंह की हालत बिगड़ने लगी। सुबह करीब 5 बजे सुखदेव ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी मृतक के परिवार को दी गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह के भाई की भी सांप के काटने से मौत हुई थी। सुखदेव के भाई गोपी को करीब 14 माह पहले सांप ने काट लिया था। जिसमें उसकी भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • Jalandhar News: ऑनलाइन गुरबाणी के गुटके बिकने पर सिखों में रोष, Amazon दफ्तर में किया हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ऑनलाइन गुरबाणी के गुटके बिकने पर सिखों में रोष, Amazon दफ्तर में किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमेजॉन की वेबसाइट पर गुरबाणी के गुटकों की सेल लगने को लेकर सिख जत्थेबंदियों में रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि आज वह अमेजॉन की वेबसाइट पर कुछ सामान देख रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने देखा कि अमेजॉन की वेबसाइट पर गुरबाणी के गुटखों की सेल लगी हुई है तो वह काफी आहत हुए। इसकी निंदा करते हुए व्यक्ति ने कहाकि सिख तालमेल कमेटी के साथ चौगिटी में स्थित अमेजॉन के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे है।

    इस दौरान उन्होंने अमेजॉन के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ताकि ऐसे अनंसरों के खिलाफ नकेल पाई जा सके। व्यक्ति ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा साहिब कमेटी से भी अमेजॉन के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि प्रत्येक दुकानों पर गुटखा साहिब बेचने पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी से बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

    इस दौरान ऑनलाइन गुटखा साहिब बिकने पर निंदा करते हुए व्यक्ति ने वेबसाइट पर गुटखा बेचने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुटखा साहिब हमें गुरुद्वारा साहिब से मिलता है। लेकिन ऑनलाइन बेचे जाने के मामले में निंदा करते हुए कहा कि होम डिलीवरी द्वारा गुटखा साहिब के साथ डिलीवरी ब्वॉय के बैग में नॉनवेज सहित कई अन्य सामान के पैक होते है।

    ऐसे में आज वह अमेजॉन दफ्तर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के सिख तालमेल कमेटी चौगिटी में स्थित अमेजॉन के दफ्तर में पुहंची है। इस दौरान सिख तालमेल कमेटी का कहना है कि जहां ऑनलाइन गुटखा साहिब की डिलवरी हो रही है, उस दफ्तर में जूतों सहित अन्य सामान पड़ा हुआ है, ऐसे में सिख तालमेल कमेटी में गुटखा साहिब के अपमान होने को लेकर रोष पाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है।

     

  • Jalandhar: Innocent Hearts Group of Institutions ने पहल एनजीओ के सहयोग से किया रक्तदान शिविर का आयोजन

    Jalandhar: Innocent Hearts Group of Institutions ने पहल एनजीओ के सहयोग से किया रक्तदान शिविर का आयोजन

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के एनएसएस क्लब ने पहल एनजीओ जालंधर के सहयोग से इंस्टीट्यूट में सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिक्षकों, छात्रों, संस्था के सदस्यों, सभी ने इस नेक काम के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने अपने संबोधन के दौरान इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “संस्था नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन करती है और इस तरह की गतिविधियों पर नज़र रखती रहेगी। रक्तदान करना एक महान दान है, जो जीवन बचा सकता है, और हम इस महत्वपूर्ण उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    शिविर का आयोजन टीम के सामूहिक प्रयासों से सुचारू रूप से किया गया। पहल एनजीओ के सहयोग से सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सेवा के प्रति संस्थान के समर्पण पर प्रकाश डाला गया। मेडिकल इमरजेंसी के लिए नियमित रक्तदान के महत्व पर ज़ोर दिया गया है। कार्यक्रम का समापन सभी रक्तदाताओं का हार्दिक धन्यवाद करते हुए हुआ, जिन्हें उनके निःस्वार्थ योगदान के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

  • Jalandhar News: CP के नाम चिट्ठी लिख दंपत्ति ने निगला जहर, एक की मौत

    Jalandhar News: CP के नाम चिट्ठी लिख दंपत्ति ने निगला जहर, एक की मौत

    जालंधर। शहर के अमन नगर के कारोबारी ईश वछेर व उसकी पत्नी इंदू वछेर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ईश वछेर की मौत हो गई, जबकि इंदू वछेर वेंटीलेटर पर हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दंपति से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

    सुसाइड से पहले दंपती ने 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट लिखते हुए दंपती ने फोकल पॉइंट के स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने ये कदम उठाया। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इन्वर्टर कारोबारी ईश वछेर के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    सुसाइड से पहले दंपती ने लिखा सुसाइड नोट

    प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि ईशा वछेर मूल रूप से जालंधर के अमन नगर के रहने वाले हैं। उनका भी कारोबार फोकल पॉइंट में ही है। जहां वह गैरेड बैटरी के नाम से अपना कारोबार चलाते हैं। उनकी फर्म बैटरी बनाने काम करती है।

  • Jalandhar News: बंद Ice Factory में घुसे चोर, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

    Jalandhar News: बंद Ice Factory में घुसे चोर, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास अमोनिया गैस लीक होने के मामले में विवादों में आई Ice Factory को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले के बाद प्रशासन द्वारा फैक्टरी को सील कर दिया गया है। जिसके बाद से बंद पड़ी Ice Factory में आज दिन दहाड़े 2 चोर घुस गए।

    चोरों को फैक्टरी में जाने के मामले में दुकानदार इकट्ठे हो गए और घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दी। वहीं दुकानदारों द्वारा शोर मचाने के बाद एक चोर घटना स्थल से फरार हो गया, जबकि दूसरा चोर फैक्टरी के अंदर ही छिपा हुआ बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।