Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: नगर निगम कर्मी दीपू के कत्ल के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम कर्मी दीपू के कत्ल के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के कर्मचारी दीपक कुमार उर्फ दीपू के कत्ल के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले पैसे के लेन-देन को लेकर बूटा मंडी में दीपू की कुछ व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान अवतार सुमन उर्फ ​​तारी पुत्र हरबंस लाल, जॉनी पुत्र हरबंस लाल, विजय कुमार निवासी न्यू जल्लोवाल आबादी, जालंधर और रजत नाहर उर्फ ​​नोना पुत्र रशपाल सिंह निवासी लांबड़ा के रूप में हुई है।


    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय कुमार पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी भार्गव कैंप के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई दीपक कुमार उर्फ ​​दीपू नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। अजय ने बताया कि उसका भाई अवतार सिंह उर्फ ​​तारी का दोस्त है और करीब दो महीने पहले अवतार ने उससे 1.50 लाख रुपये लिए थे।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उसका भाई और उसका दोस्त अनिल कुमार उर्फ ​​गग्गू उक्त पैसे लेने के लिए बूटा मंडी जालंधर गए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जहां अवतार सिंह तारी ने 9-10 लोगों के साथ मिलकर उनके साथ झगड़ा करके घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल अवस्था में भाई दीपक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    वहीं इस घटना में अनिल कुमार गग्गू को भी चोटें आईं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भार्गव कैंप थाने में आरोपियों के खिलाफ मृतक के भाई के बयानों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। वहूम आरोपी जॉनी और रजत नाहर नोना के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 चाकू (दातर) बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: संजय गांधी नगर में सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर 3 बच्चे सवार होकर संजय गांधी नगर से जा रहे थे।

    इस दौरान एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ने से बच्चा सड़क पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर ट्रक का टायर बच्चे के ऊपर से निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना में अन्य 2 बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। वहीं ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

  • Adampur: Imperial School Green Campus में श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन

    Adampur: Imperial School Green Campus में श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन

    जालंधर, ENS: इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब से गगन पसरिचा, मनोज डोगरा, डॉ सुमित वर्मा, विक्की बग्गा, मनमोहन बाबा, संदीप छाबरा, परमिंदर खेत्रपाल (रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर ऑफिसर: कस्टम: दिल्ली), चेयरमैन जगदीश लाल, डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा, दिशा अरोड़ा, उपस्थित रहे।

    प्रिंसिपल स्विंदर कौर मल्ली, वाइस प्रिंसिपल पूजा ठाकुर, सी.ए.ए. मैडम सुषमा वर्मा और कोऑर्डिनेटर रेनू चहल ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उत्सव की शुरुआत कान्हा को झूला झुलाने से और प्रार्थना से हुई। विद्यार्थियों ने कृष्ण स्तुति करते हुए भजन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों के लिए एक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगीन पोशाकों में सजे विद्यार्थियों ने नृत्य का सुंदर प्रदर्शन करते हुए श्री कृष्ण के जीवन की झांकियाँ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन जगदीश लाल सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर की बधाई देते हुए श्री कृष्ण जी के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आने वाली हर प्रकार की मुश्किलों से लड़कर जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा ने सुंदर परिधानों में सजे विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह गान के पश्चात प्रिंसिपल स्विंदर कौर मल्ली ने नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। इस प्रतियोगिता में एक्सप्लोर हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम, चैलेंजर हाउस के विद्यार्थियों ने द्वितीय और पायनियर हाउस के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल स्विंदर कौर मल्ली ने विद्यार्थियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि कान्हा के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए हमेशा बड़ों का सम्मान करें और अपना हर कार्य समय पर करें ताकि एक उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ सकें।वाइस प्रिंसिपल पूजा ठाकुर, एकेडमिक को ऑर्डिनेटर मिस. रेनू चहल सारे स्टाफ के साथ सभा में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दहीहंडी की रस्म विद्यार्थियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ निभाई गई।

  • Jalandhar News: 10.5 किलो अफीम और 4 लाख की नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 10.5 किलो अफीम और 4 लाख की नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ नकेल कसते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम में 7 किलो अफीम सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मान सिंह पुत्र गरबख्श सिंह निवासी अमृतसर और कप्तान सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा फाटक के पास जाल बिछाया हुआ था। इसी दौरान उन्हें एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL10-CH-4277) आती हुई दिखाई दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार कुख्यात ड्रग तस्कर कैप्टन सिंह चला रहा है, जो झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गाड़ी की तालाशी लेने पर कार से 3.5 किलोग्राम अफीम बरामद उसे गिरफ्तार कर लिया।

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में एफआईआर 116 दिनांक 25-07-2024 के तहत 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य आरोपी मान सिंह का पता चला, जो कप्तान सिंह के साथ ड्रग्स का कारोबार करता था। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने मान सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 7 किलो अफीम, 4 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 (रजिस्ट्रेशन नंबर HR51-BD-7860) बरामद की है।

  • Jalandhar : कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लकेर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा छात्र, देखें वीडियो

    Jalandhar : कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लकेर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा छात्र, देखें वीडियो

    जालंधर। पूरे देश में कलकत्ता में हुई डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर रोष पाया जा रहा है। इस घटना से हर कोई गुस्से में है। जगह-जगह इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैँ। वहीं, जालंधर में एक बच्चे ने इस घटना के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग के सहारे लोगों को जागरूक कर रहा है।

    जालंधर के रहने वाले आठवीं कक्षा के छात्र भव्य बत्रा ने एक पेंटिंग तैयार की है जिसमें उसने लोगों को यह संदेश दिया है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। भव्य बत्रा का कहना है कि आज इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। लोग आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

    उसके अनुसार वह अपनी पेंटिंग के जरिए लोगों को यह कहना चाहता है कि ऐसे मामलों में लोगों को जागरूक होना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल ना हो। उसके मुताबिक अगर लोग जागरूक होंगे और इस तरह की घटनाएं हमारे समाज में नहीं होगी तो शायद कानून की जरूरत ही ना पड़े।

    अपनी इस पेंटिंग के बारे में उसने बताया कि जब उसने यह घटना टीवी पर सुनी तो उसे बहुत दुख हुआ और इस घटना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए उसने यह पेंटिंग तैयार की है।

  • Jalandhar : CP Swapan Sharma ने अंतर्राजीय चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट के किए खुलासे, देखे वीडियो

    Jalandhar : CP Swapan Sharma ने अंतर्राजीय चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट के किए खुलासे, देखे वीडियो

    जालंधर (ens) : कमिश्नरेट पुलिस ने सीपी स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में लोगों को धोखा देने में सक्रिय एक बहु-राज्य बैंक चेक धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि अशोक सोबती ने पुलिस शिकायत दी थी कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा में दो चेक जमा किए थे, लेकिन अज्ञात लोगों ने बैंक से चेक चुरा लिए और इन चेकों के साथ छेड़छाड़ कर चेक का आदान-प्रदान बैंक ऑफ बड़ौदा में उनके खाते में किया गया।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए 01-05-2024 को पुलिस स्टेशन न्यू बारादरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 420,465,468,471 आईपीसी, 380,367,120बी आईपीसी दर्ज किया गया था। पुलिस ने सक्रिय रूप से मामले की जांच की और तकनीकी सहायता, वैज्ञानिक साक्ष्य और मानव खुफिया जानकारी की मदद से चार संदिग्धों दीपक, अरुण, मोहित और हनी को काबू कर लिया।

    जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध गुरदित्ता सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि फर्जी आईडी बनाकर अलग-अलग बैंकों में कई बैंक खाते खोले थे। इन खातों में कुल 61 लेनदेन किए गए और जांच के दौरान पुलिस ने इनमें से 19 फर्जी खातों को बंद कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 3 और रामा मंडी में दर्ज तीन अन्य मामले भी इन आरोपियों से जुड़े हुए हैं।

    पुलिस को पता चला कि दीपक ठाकुर इस गिरोह का सरगना है। जो पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में चेक से छेड़छाड़ कर विक्रम बजाज और मोनू सैनी के नाम से लोगों के बैंक खातों में पैसे जमा कराने में सक्रिय है। पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न बैंकों के 19 पासबुक, 17 चेकबुक, छेड़छाड़ के लिए इस्तेमाल किए गए चेक, पेन और 44 एटीएम कार्ड व फ्लूइड के इलावा निसान मैग्नाइट कार नंबर जेके02-डीएफ-8437 से छेड़छाड़ के लिए इस्तेमाल किए है।

    आरोपी दीपक और मोहित के खिलाफ पहले से ही दो मामले लंबित हैं जबकि अरुण के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
  • Jalandhar : बाइक सवार चोरों ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Jalandhar : बाइक सवार चोरों ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर,ENS – चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला अवतार नगर से सामने आया है।  जालंधर के अवतार नगर गली नंबर 13 में चोरों ने प्रकाश जनरल स्टोर को निशाना बनाया।

     जानकारी देते हुए विशाल ने बताया कि बाइक सवार दो चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि दुकान के गल्ले में रखे 60 से 70 रुपये कैश चोरी कर ले गए है। घटना की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

    सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि बाइक में 2 चोर आए। जिसके बाद एक चोर ने सरिए से ताला तोड़ा और गल्ले में पड़ी नगदी चुरा ली। दुकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar : Commissionerate Police ने अंतर्राज्यीय चेक फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

    Jalandhar : Commissionerate Police ने अंतर्राज्यीय चेक फ्रॉड सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

    Jalandhar (ens) : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर कमिशनरेट पुलिस ने मल्टी स्टेट बैंको में चेक के जरिए फ्रॉड करने वाले सिंडिकेट के 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि गिरोह के सदस्य चेक के साथ छोखाधड़ी करके लाखों रुपए की ठगी मारते थे। इस गिरोह के लिंक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैले हुए थे। वह अक्सर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। कई शिकायतें मिलने के बाद सीपी स्वपन शर्मा ने एक टीम का गठन किया।

    जिसके बाद टीम ने ऐसे 61 घोटालों की पहचान कर 19 बैंक खातों को जब्त किया। वहीं पुलिस ने आरोपियों से 44 एटीएम कार्ड, 17 चेक बुक और छेड़छाड़ करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में और भी कई खुलासे हो सकते है।

  • Jalandhar News: Canadian Immigration Consultant के मालिक पर हुई FIR दर्ज

    Jalandhar News: Canadian Immigration Consultant के मालिक पर हुई FIR दर्ज

    जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते है। लेकिन ट्रैवल एजेंट द्वारा अपनी नागरिकता गलत बता कर लाइसेंस लेने का मामला पहली बार मिला है। मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक NRI के खिलाफ Canadian Immigration Consultant पर मामला दर्ज किया है।

    आरोपी एनआरआई कैनेडियन सिटीज़न था, Canadian Immigration Consultant ने लाइसेंस बनाने के लिए दिए दस्तावेज में उसने ख़ुद को (Idian Citizen) भारतीय नागरिक बताया था। जिसके बाद AGI बिल्डिंग में अपना आफिस चला रहा था। शिकायत पर पुलिस ने AGI आफिस की दूसरी मंज़िल पर चल रहे आफिस को बंद करवा कैनेडियन इमिग्रेशन कंसलटेंट (Canadian Immigration Consultant Jalandhar) के मालिक पर पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना नवी बारादरी में ये केस दर्ज किया गया है। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार जालंधर डीसी को एक शिकायत सौंपी की गई थी। जिसमें उक्त आरोपी के लाइसेंस की जांच करने और लाइसेंस कैंसिल करने की मांग की गई थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उक्त व्यक्ति Canada का रहने वाला है। जिसने भारत में Immigration License लिया हुआ है। जो सरासर गैरकानूनी है। जिसके चलते केस दर्ज किया गया। FIR में बताया है कि उक्त आरोपी Canadian Immigration Consultant नाम से BMC चौक और AGI बिजनेस सेंटर के दूसरे फ्लोर पर एक Immigration Company चलाता है।

  • Jalandhar : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    Jalandhar : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    जालंधर,ENS – बस्ती नौ के पास एक घर पर कुछ हमलावरों द्वारा हमला करने की खबर सामने आई है। इस दौरान पूरे परिवार ने घर के अंदर छिप कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सलोनी निवासी बस्ती नौ ने बताया कि गत मेरे भाई काम से घर लौटे थे और वह पैसे का हिसाब कर रहे थे।

    इतने में सलोनी के घर के ऊपर वाले फ्लोर पर रहने वाली महिला नीचे उतर आई और गाली गलौज करने लगी। साथ ही उनके साथ उक्त महिला का रिश्तेदार भी था। जिसने आते ही भाई और उसके दोस्तों से हाथापाई शुरु कर दी। महिला ने बताया कि हम दोनों किराए पर रहते हैं।

    सलोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था, जिसके चलते उसने विवाद किया। एचसी कुलविंदर सिंहं ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर लड़ाई हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।