Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: मॉडल टाउन में रेनबो नाम से मशहूर दुकान मलिक शराब की तस्करी सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: मॉडल टाउन में रेनबो नाम से मशहूर दुकान मलिक शराब की तस्करी सहित गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: त्योहारी सीजन के तहत पुलिस द्वारा शक्ति से दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते बीते दिन शाम को शहर में सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही पंजाब में रेड अलर्ट भी जारी किया गया। वहीं देर रात शहर में अवैध शराब का धंधा करने वाले एक दुकानदार पर शिकंजा कसा गया।

    जानकारी अनुसार मॉडल टाऊन में अवैध शराब का धंधा करने वाले एक दुकानदार पर शिकंजा कसा गया है। जानकारी अनुसार माडल टाऊन में रेनबो नाम से मशहूर दुकान के मालिक को पुलिस ने अवैध शराब के साथ काबू किया है जो पिछले लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी की काली करतूत उस समय सामने आई जब उसे पुलिस ने शराब के साथ काबू कर लिया।

    मामला जालंधर के माडल टाऊन इलाके का बताया जा रहा है, जहां पर एक सफेदपोश को शराब की तस्करी करने के आरोप में काबू किया है। पकड़े गए तस्कर से शराब की पेटियां बरामद हुई है, जैसे ही उक्त तस्कर को पकड़ने की सूचना मिली उसके समर्थकों ने उसे छुड़वाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना शुरू कर दिया। थाने में छुड़वाने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था।

  • Jalandhar News: कंचक पूजन पर Arjun Award से सम्मानित बीबी के Trust Unique Home पहुंचे गायक Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कंचक पूजन पर Arjun Award से सम्मानित बीबी के Trust Unique Home पहुंचे गायक Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कंचक पूजन पर पंजाबी गायक मनकीरत औलख जालंधर यूनिक होम पहुंचे। जहां उन्होंने कंचक के पांव धोए। इस दौरान गायक मनीकरत औलख ने कहा कि वह यूनिक होम पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने बच्चों या बच्चियों को फेंक जाता है तो उन बच्चों को वहां से उठाकर उनकी परविश करते हुए बड़ा स्कूल-कॉलेज में यूनिक होक द्वारा पढ़ाया जाता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए यूनिक होम ट्रस्ट के बारे में जानाकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उनके साथ मौजूद ट्रस्ट को बीबी द्वारा चलाया जा रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    उनके कहा कि सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक यहां बच्चों को रखा जाता है और उसकी परविश की जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि एक साल पहले एक बेबी गर्ल्स हमने 60 फीट गहरे गड्ढे से रेस्क्यू करके निकाली थी। उन्होंने कहा कि किसी ने बच्ची को बोरी में डालकर उस गहरे गड्ढे में गिरा दिया था। जिसके बाद किसान द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इस दौरान गड्ढे से निकाली गई बच्ची को ट्रस्ट द्वारा परविश की गई। वहीं कुछ समय पहले घर में पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया था, क्यों कि उसके घर में पांचवीं बार बच्ची पैदा हुई थी। जिसके बाद उस बच्ची की परविश भी ट्रस्ट ने की थी। उन्होंने कहा कि यही ट्रस्ट का काम है कि वह ऐसे बच्चों को लाकर उनकी देखभाल करते है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की बीबी ने बताया कि उनके ट्रस्ट से बच्चे जालंधर के मशहूर स्कूलों सहित कनाडा जैसी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे है। इस दौरान उन्होंने लोगों से बच्चों को ना मारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर वह बच्ची की परविश नहीं कर सकते तो वह उनसे संपर्क कर सकते है और ट्रस्ट खुद उन बच्चियों की देखभाल करेंगा। वहीं मनकीरत औलख ने बताया कि इस ट्रस्ट की बीबी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसके बाद मनकीरत औलख द्वारा ट्रस्ट को कंजक पूजन के दिन 5 लाख रुपए डोनेट किए गए। इस दौरान मनकीरत औलख ने अन्य गायकों से भी इस ट्रस्ट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
  • Jalandhar: मां-बेटे पर केस दर्ज होने के बाद बदला Sunny Fashion Point का बोर्ड

    Jalandhar: मां-बेटे पर केस दर्ज होने के बाद बदला Sunny Fashion Point का बोर्ड

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजा में मकान की धोखाधड़ी के मामले में सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि मां-बेटे पर केस दर्ज होने के बाद सन्नी फैशन प्वाइंट का देर रात बोर्ड बदल दिया गया। अब बोर्ड का नाम गोल्डी एक्सपोर्ट के नाम पर रखा गया। मिली जानकारी के मुताबिक मां बेटे ने पहले बस्ती गुजा एरिया में अपने मकान का सौदा एक पार्टी के साथ के साथ किया।

    इसके बाद मां बेटे ने उक्त पार्टी को मकान की रजिस्ट्री करवा कर देने की बजाए किसी और को जगह बेच दी। पुलिस ने जेल चौक के निकट स्थित सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। यह केस बस्ती गुजां के गुरू राम दास इंकलेव निवासी मनीश अरोड़ा की शिकायत पर हुआ है।

    मनीश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि मार्च महीने में उन्होने मनजीत नगर निवासी शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोडा के साथ उनके मकान खरीदने की बात कीं। बातचीत के पश्चात अरोड़ा प्राईम टावर बिल्डिंग में स्थित दफ्तर में लिखित सौदा हो गया। मनीश अरोड़ा की तरफ से मां शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोड़ा के समय समय पर 15 लाख रूपए ब्याना दे दिया गया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार ब्याना में शर्त रखी गई थी कि मां बेटा प्रोपर्टी बैंक से कर्ज मुक्त करवा कर देंगे।

    जिसके चलते रजिस्ट्री की तिथि पहले 4 जुलाई रखी गई और बाद में तिथि बढ़ा कर 4 सितंबर कर दी गई। मुनीश का आरोप है कि लेकिन इसी बीच मां बेटे ने उक्त जगह मोहित जेठी और अंकुश जेठी को बेच दी। मां बेटे ने रजिस्ट्री करवाकर जगह का कब्जा दे दिया। मनीश अरोड़ा ने शिकायत में आरोप लगाया कि मां बेटे ने उनके साथ सौदा करने के पश्चात उक्त जगह किसी और को बेच कर उनके साथ फ्राड किया है।

    इसके बाद मनीश ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। वहीं मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को मिलने पर एसीपी द्वारा मामले की जांच करने के आदेश दिए गए। जांच के दौरान सन्नी अरोड़ा के जीजा द्वारा भी मनीष अरोड़ा के साथ हुए प्रोपर्टी के सौदे संबंधी ब्यान दर्ज करवाए। जांच के पश्चात थाना 5 में मां शशि बाला और बेटे हरीश अरोड़ा के खिलाफ थोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

    जालंधर, ENS: करतारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबा बोहड़शाह की दरगाह के सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साद्दीक मोहमद की मौत हो गई। वहीं घायल लियाकत अली का सिविल अस्पताल में लाया गया। घटना के दौरान कार चालक दोनों पिता-पुत्र को कोई चोट नहीं आई।

    मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार आ ही कार अनियंत्रित होकर प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग में बने करीब एक फुट ऊंचे डिवाइडर को भी पार करके विपरीत दिशा करतारपुर की ओर से आ रहे मोटर साइकिल सवार दो नौजवानों को अपनी चपेट में लेकर बरसाती नाले की दीवार से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाईकल सहित कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार (नंबर सी.एच. 01 एए 5557) जिसे राजीव वर्मा पुत्र एम.पी. वर्मा निवासी मोहल्ला शेरगढ कपूरथला चला रहा था तथा अपने किसी निजी काम से अपने पिता एमपी वर्मा के साथ चण्डीगढ़ से वापस कपूरथला जा रहे थे।

    इस दौरान राजीव वर्मा को कथित तौर पर अचानक नींद आ गई व कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकल (न. पी.बी. 09 डब्ल्यू 4387) को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई दया सिंह ने बताया शव को कब्जेे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दोनों के वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

     

     

  • Jalandhar News: एक बार फिर कांग्रेस और किसानों पर केंद्रिय मंत्री बिट्टू ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक बार फिर कांग्रेस और किसानों पर केंद्रिय मंत्री बिट्टू ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू आज जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे। वहीं बिट्टू के स्वागत के लिए पूर्व सासंद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर, राकेश राठौर, केडी भंडारी, शीतल अंगुराल, सुशील रिंकू सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि आज वह पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया और भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग की है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में भाजपा की जीत पर सभी को बधाई दी।

    बिट्टू ने कहाकि हरियाणा के बाद अब पंजाब में भाजपा को लाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2027 के चुनावों में हर हाल में भाजपा सरकार लाई जाएंगी। मीडिया से बात करते हुए बिट्टू ने कहा कि इसी के कारण आज भाजपा नेताओं के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों ने कांग्रेस, अकाली और आप को सत्ता में लाकर देख लिया है। ऐसे में अब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पंजाब में लाना चाहती है। बिट्टू ने कहाकि पंजाब के आगे ले जाने के लिए और लोगों के हित में काम करने के लिए भाजपा को अगले चुनावों में सत्ता में लाना है।

    बिट्टू ने कहा कि हरियाणा के लोग इतने बढ़िया है कि वह तीसरी बार भाजपा को सत्ता में लाई। वहीं किसानों पर हमला बोलते हुए बिट्टू ने कहाकि किसान टिकरी बॉर्डर और शंभु बॉर्डर पर डटे हुए है। ऐसे में उसके बावजूद लोगों ने दूसरी पार्टियों को ठुकराते हुए दोबारा भाजपा पर भरोसा जताया। बिट्टू ने कहा कि एक भी वोट लोगों ने इन्हें वोट डाली। उन्होंने कहा कि यह जितने भी लीडर बने हुए है वह पंजाब को बर्बाद करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि वह खुद को किसान लीडर कहा रहे है। वहीं मंडियों में किसानों की धान को लेकर बिट्टू ने कहा कि काफी दिनों से धान मंडियों में पड़ी हुई है। ऐसे में अब किसान लीडर आकर उनकी मंडियों से धान को उठवाए।

    उन्होंने कहाकि किसान मुख्यमंत्री के हालातों के बारे में क्यों नहीं बोल रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से पंजाब को 44 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके है। बिट्टू ने कहा कि एजेंसी पंजाब को केंद्र द्वारा धान को उठाने के लिए एक-एक पैसा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अब क्यों नहीं सीएम भगवंत मान और केजरीवाल के दरवाजों पर किसान बैठ रहे है। वहीं बिट्टू द्वारा पंजाब के लिए कामकाज को लेकर कांग्रेस द्वारा साधे गए सवाल का जवाब देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पहले जलेबी वाली फैक्टरी ढूंढे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी बात छोड़े और वह कांग्रेस गठबंधन में पड़ी दरार को देखें। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव आने पर भाजपा के बारे में पता चल जाएगा। वहीं जम्मू में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिट्टू ने कहा कि वहां पर कांग्रेस 6 सीटों में सिमट गई, जबकि कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि जम्मू में भाजपा ने भारी मात्रा में सीटें हासिल की है।

  • Jalandhar News: मंगलवार को शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

    Jalandhar News: मंगलवार को शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने मंगलवार यानि 15 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी है। दरअसल, 15 अक्टूबर को पंचायती चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना ना हो इसको ध्यान में रखते हुए डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि यह आदेश पंजाब आबकारी अधिनियम 1914 की धारा 54 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (सी) के तहत जारी किए गए हैं।

    डीसी ने कहा कि जिला जालंधर की सीमा में आने वाले गांवों में जहां भी पंचायत चुनाव होने हैं, ऐसे में वहां चुनाव वाले दिन 15 अक्टूबर को दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को चुनाव वाले गांवों में शराब की दुकानें और अहाते नहीं खोले जाएंगे। साथ ही इन गांवों में स्थित होटलों, रेस्टोरेंट या क्लबों में शराब नहीं परोसी जाएगी। अगर कोई जारी आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने डिप्स पब्लिक स्कूल मकसूदां जालंधर के सोरानूसी के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान उनकी टीम ने एक व्यक्ति को रेलवे क्रॉसिंग की दिशा से आते देखा। पुलिस ने व्यक्ति को रूकने का इशारा किया, लेकिन उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखकर मौके से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। व्यक्ति की तालाशी के दौरान उसके कब्जे से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

    आरोपी की पहचान दीपक पुत्र फूल चंद निवासी बचिंत नगर नजदीक आनंद मॉडल स्कूल, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 138 दिनांक 09-10-2024 के तहत 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 में मामला दर्ज किया गया।

  • Jalandhar News: शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने किशोरी से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू विनय नगर के रहने वाले विजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने किशोरी को शादी करने के झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन परिवार को बात किशोरी के गर्भवती होने पर चली।

    जिसके बाद न्यू उपकार नगर के रहने वाले पीड़ित परिवार ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत शिकायत दी। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआइ मनजिंदर सिंह ने पीड़ित परिवार के बयानों पर जांच के बाद न्यू विनय नगर के रहने वाले विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना रामामंडी की पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ में जुट गई है।

  • Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितयों में सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितयों में सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी से होशियार पुर रोड जोहला मच्छी गेट के पास सड़क के पास युवक का शव का मिला। मृतक के पिता ने कहा कि बेटे को मारा गया है और पुलिस सड़क हादसा बता रही है। मृतक की पहचान गांव नौली पतारा के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। थाना रामामंडी की पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सोमनाथ ने बताया कि उन्हें देर वीरवार तड़के सुबह 4 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सड़क पर बाइक गिरी हुई है और पास में युवक का शब पड़ा है, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच के दौरान पुलिस परिजनों को सूचित किया। पुलिस जांच में पता चला कि वह पैलेस में वेटर का काम करता था। परिवार में उसके तीन छोटी बहने और एक छोटा भाई है। वह रात को काम करने के लिए पैलेस में गया हुआ लिए गया हुआ था कि वापस लौटते समय हादसा हो गया। उन्होंने शब को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वह घटनास्थल के आस पाल लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे है ताकि यह हादसे के बारे में पता चल चल सके।
  • Jalandhar News: नवरात्रि पूजा के दौरान हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, तोड़े कुर्सियां-शीशे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नवरात्रि पूजा के दौरान हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, तोड़े कुर्सियां-शीशे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पन्नू विहार में नवरात्रि पूजा के दौरान देर रात मंदिर में भारी हंगामा होने की घटना सामने है। बताया जा रहा है कि पन्नू विहार में नवरात्रों के दौरान मंदिर में रखी गई दुर्गा पूजा दौरान कुछ हथियारबंद युवकों ने पंडाल में घुस कर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने वहां पर पूजा कर रहे कुछ युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। लोगों का कहना है कि हमलावरों द्वारा मंदिर में घुस कर तोड़फोड़ की है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी ने बताया कि उनके मंदिर में प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने प्रवासी पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहाकि वह प्रवासी से मारपीट छुड़वाकर वापिस मंदिर में आ गए। इस बात से गुस्साएं हमलावारों ने कुछ देर बाद आकर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। युवक ने कहा कि अगर उन्होंने प्रवासी के साथ हो रही लड़ाई छुड़वा दी तो उन्होंने कोई गलती कर दी। युवक ने कहा कि हमलावारों में ऋषि, कालू और दीपक नामक युवकों को वह जानते है। लोगों ने कहाकि आए दिन उक्त इलाके में हमलावारों द्वारा रोजाना किसी व्यक्ति को घेर उसके साथ छेड़खानी करते है, ऐसे में अगर कोई विरोध करता है तो युवक के साथ मारपीट करने लगते है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल मंदिर में मौजूद थे। पूर्व विधायक के जाने के बाद हमलावारों ने आकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा हमलावरों की तलाश में जुट गई है कि आखिर पता लगाया जा रहा है हमलावर कौन थे और किस रंजिश के चलते उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान युवकों पर हमला बोला है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आज रात नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में दुर्गा पूजा रखी गई थी, जिस दौरान कुछ 10 के करीब हमलावर युवक मंदिर में घुस आए और अंदर आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावारों द्वारा ऑटो के शीशे और कुर्सियां तोड़ दी गई। लोगों ने कहा कि हमलावारों ने तेजधार हथियार के साथ ईंटों से हमला किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत पाई जा रही है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में उक्त हमलावारों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए हमला किया है। लोगों ने कहा कि प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल हमलावारों द्वारा इतना पाया जा रहा है कि कोई डर के मारे हमलावारों का नाम नहीं ले रहा। उनका कहना है कि अगर कोई नाम लेता है तो वह उन पर हमला कर देते है। हालांकि एक प्रवासी ने कहा कि हमलावारों द्वारा पिछले 7 दिनों से इलाके में पटाखे जलाकर इलाका निवासियों पर फेंक दिया जाता है। अगर कोई विरोध करता है तो उस पर हमला कर देते है।

    हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो