Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया CASO ऑपरेशन, 5 संदिग्ध हिरासत में, देखें वीडियो

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने शहर की शेर सिंह कॉलोनी में बड़े स्तर पर CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरी कॉलोनी को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति वहां से निकल न सके। पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद रहीं और इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई।

    राहगीरों और बाइक सवारों से की पूछताछ
    ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजर रहे संदिग्ध लोगों, बाइक सवारों और अन्य वाहनों को रोककर उनकी जांच की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और उनके दस्तावेज भी चेक किए। कई वाहनों की तलाशी ली गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहनों को पुलिस ने जब्त भी कर लिया।

    5 लोगों को हिरासत में लिया गया
    जांच के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    एडीसीपी ने बताई कार्रवाई की वजह
    एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि पुलिस को एक दिन पहले शेर सिंह कॉलोनी से कुछ शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के आधार पर इलाके में नाकेबंदी कर CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर नकेल कसना है।

    आगे भी जारी रहेगा अभियान
    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में समय-समय पर नाकेबंदी और सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच की जाएगी, ताकि अपराध पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

    लोगों से पुलिस की अपील
    एडीसीपी राकेश यादव ने शहरवासियों से अपील की कि यदि उनके इलाके में कोई अवैध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या अपराध से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और शहर में शांति बनाए रखना संभव है।

  • Jalandhar News: अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में बीजेपी को मिलेगा बल: आरती राजपूत

    Jalandhar News: अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में बीजेपी को मिलेगा बल: आरती राजपूत

    जालंधरः भारतीय जनता पार्टी द्वारा अशोक सरीन हिक्की को जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मानव अधिकार परिषद (भारत) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता आरती राजपूत एवं उनकी पूरी टीम ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    आरती राजपूत ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में जालंधर की सभी विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नए आयाम स्थापित करेगा और पार्टी की जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।

    इस अवसर पर मानव अधिकार परिषद (भारत) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अशोक सरीन हिक्की को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में संदीप गगन, रूपेश धवन, प्रबल उप्पल, रजत खत्री,  वीरेंद्र अंगुराल, अनिल बजाज, भूपिंदर सिंह, सुमन चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

     

  • Jalandhar की स्वामिनी के Birthday को PM MODI ने बनाया खास, देखें वीडियो

    Jalandhar की स्वामिनी के Birthday को PM MODI ने बनाया खास, देखें वीडियो

    जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा काफी सुर्खियों में है। पीएम मोदी के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान बच्चों के साथ उनकी मुलाकात ने कई यादगार पल छोड़ दिए। ट्रेन में बैठे बच्चों से बातचीत के दौरान पीएम ने बच्ची स्वामिनी से भी मुलाकात की। खास बात यह रही कि स्वामिनी का उसी दिन जन्मदिन था। पीएम मोदी ने स्वामिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने हस्ताक्षर वाली टोपी उपहार में दी।

    जीवन का सबसे खास जन्मदिन
    प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद स्वामिनी ने कहा कि यह उसके जीवन का सबसे खास जन्मदिन है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगी। उसने बताया कि प्रधानमंत्री का उसके पास करीब पांच मिनट बैठना और उससे बातचीत करना उसके लिए किसी सपने से कम नहीं था।

    विकसित भारत बनाने को लेकर चर्चा 
    स्वामिनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उससे भारत को विकसित भारत बनाने को लेकर चर्चा की और उसके सुझाव भी सुने। बच्ची ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उसे बेहद खुशी हुई और यह मुलाकात उसके जन्मदिन को जिंदगी का सबसे यादगार दिन बना गई।

    बच्चों में भरा देश भक्ति का जज्बा
    प्रधानमंत्री इस दौरान बच्चों से पूछा कि आपका पसंदीदा विषय कौन सा है। झट से बच्चे बोल पड़े कि गणित। तभी बच्चों ने भी प्रधानमंत्री से पूछ लिया कि आपका पसंदीदा विषय…तब प्रधानमंत्री ने भी हंसते हुए कहा कि आप सबसे मुलाकात करना और बातें करना। फिर प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि आपकी नजर में विकसित भारत कैसा होना चाहिए। इसकी शुरुआत सभी आज से ही कर सकते हैं। अपने घर व आसपास सफाई रखें। प्लास्टिक को न कहें। विदेशी की जगह देसी अपनाएं। देशभक्ति बुरी आदतों को छोड़ कर छोटी-छोटी आदतों से भी की जा सकती है। अंत में प्रधानमंत्री ने बच्चों को अपने हस्ताक्षर करके कैप (टोपी) उपहार में दी।

     

     

     

  • Jalandhar के सनप्रीत ने PM मोदी को मात्र डेढ़ मिनट में बांधी पगड़ी, देखें वीडियो

    Jalandhar के सनप्रीत ने PM मोदी को मात्र डेढ़ मिनट में बांधी पगड़ी, देखें वीडियो

    कहा- PM बोले पिछली बार से इस बार बेहतर पगड़ी बांधनी है

    जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब के जालंधर दौरा हाल ही में सुर्खियों में रहा, जब उन्हें हरे रंग की पगड़ी बांधी गई। यह पगड़ी शहर के सनप्रीत सिंह ने महज डेढ़ मिनट में पीएम मोदी के सिर पर सजाई। यह सनप्रीत का तीसरा मौका था जब उन्होंने प्रधानमंत्री को पगड़ी पहनाई। 17 जुलाई को पीएम मोदी की पगड़ी बांधने की जिम्मेदारी सनप्रीत को दी गई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे कहा, पिछली बार से बेहतर पगड़ी बांधना है। सनप्रीत के अनुसार उन्होंने महज दो मिनट में प्रधानमंत्री की पगड़ी सजा दी।

    सनप्रीत ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वह प्रधानमंत्री से बातचीत करें,  लेकिन पूरा ध्यान पगड़ी सजाने पर होने के कारण वह उनसे ज्यादा बात नहीं कर पाए। सनप्रीत ने बताया कि पगड़ी सजाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार और बेहतर पगड़ी सजानी है। सनप्रीत ने कहा कि प्रधानमंत्री की पगड़ी सजाना उनके लिए गर्व और यादगार अनुभव रहा।

    गर्व भरा व यादगार रहा अनुभव
    सनप्रीत ने बताया कि जब वह पगड़ी बांध रहे थे, तो उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत करने की इच्छा जताई, लेकिन पगड़ी बाँधने पर ध्यान केंद्रित होने के कारण वह ज्यादा बात नहीं कर पाए। उनके लिए यह एक गर्व भरा और यादगार अनुभव था। उन्होंने इस काम को पूरी जिम्मेदारी और लगन से किया।

    यह मेरे लिये सौभाग्य की बात 
    सनप्रीत ने यह खुलासा नहीं किया कि पगड़ी बांधने के लिए उन्हें कितने पैसे दिए गए। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात थी कि उन्हें पीएम मोदी को पगड़ी बांधने का मौका मिला। सनप्रीत ने बताया कि उन्होंने पगड़ी बांधने के लिए कोई प्रैक्टिस नहीं की थी। पहले के अनुभव के आधार पर उन्होंने सुनिश्चित किया कि पगड़ी ठीक से बंध जाए और पीएम मोदी को पसंद आए।

    पगड़ी बंधने के बाद पीएम मोदी ने एक मिनट के लिए भी रुके बिना सीधा स्टेज की ओर कूच किया। यह बात दर्शाती है कि पीएम का कार्यक्रम कितना व्यस्त था। जैसे ही पगड़ी बंध गई, उनका आगे का कार्यक्रम चलने लगा।

    पगड़ी बंधवाने की कला सिखा रहे सनप्रीत
    सनप्रीत जालंधर में ‘वेडिंग’ नाम की एक अकादमी चलाते हैं, जहां वह 5 साल से युवाओं को पगड़ी बंधवाने की कला सिखा रहे हैं। यह उनके लिए एक पेशेवर क्षेत्र बन चुका है।

     

     

  • Jalandhar News: सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए Chirag Paswan, निरंजन दास से की मुलाकात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए Chirag Paswan, निरंजन दास से की मुलाकात, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens) : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान दोपहर डेरा सचखंड बल्ला में पहुंचे। वह डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए और फिर उन्होंने संत निरंजन दास से मुलाकात की। चिराग कुमार पासवान ने बताया कि वह अमृतसर के बाद जालंधर में पहुंचे है। वह संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं और जहां मेरे नानके हैं मेरी मां सरदारनी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी राम विलास पासवान की सोच रही है कि उनकी पार्टी का विस्तार पंजाब में भी हो। धीरे धीरे आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी पंजाब में विस्तार करना चाहती है।
    https://youtu.be/EJJctcAxKF0
    उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक दृष्टि और पार्टी की दृष्टि से नहीं बल्कि आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जैसे बिहार राज्य में उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है और पार्टी के कई नेता चुनकर सांसद और विधानसभा तक पहुंचे है। वैसी ही सोच उनकी पंजाब के लिए भी है। उन्होंने कहा – ‘मैं आधा सरदार और पंजाबी हूं इसलिए मेरी जिम्मेदारी पंजाब के परिवार की ओर भी बनती है। वहीं सोच को पूरा करने की चाह की उम्मीद में वह आए है’।

     

     

     

     

  • Jalandhar News : छोटे हाथी के निचे घुसी Activa,चालक पर नशे के लगे आरोप, देखें Live

    Jalandhar News : छोटे हाथी के निचे घुसी Activa,चालक पर नशे के लगे आरोप, देखें Live

    जालंधर (ens) : किशनपुरा चौक के पास स्थित मेट्रो अस्पताल के सामने सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगो के मुताबिक सड़क पर खड़ी एक्टिवा को छोटे हाथी चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की जान बाल-बाल बच गई।

    देखें Live:- https://www.facebook.com/share/v/19LfXhXaUV/

    मौके पर मौजूद लोगो ने आरोप लगाया कि छोटे हाथी चालक नशे की हालत मे था और उसकी जेब से आपतिजनक सामान भी बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के ASI राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और एक्टिवा चालक को राउंडअप कर लिया।

    पुलिस के अनुसार एक्टिवा चालक अवतार नगर मे हांडा हवा नामक कंपनी मे ड्राइवर का काम करता है। मौके पर मालिक को बुलाकर ड्राइवर की हालत भी दिखाई गई, लेकिन उसने ड्राइवर के नशा करने की हामी नहीं भरी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • Jalandhar News: दो अज्ञात लोगों के मिले शव, फैली सनसनी

    Jalandhar News: दो अज्ञात लोगों के मिले शव, फैली सनसनी

    जालंधरः नकोदर में दो अलग-अलग जगहों से अज्ञात लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दें ये शव नूरमहल रोड पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास और दूसरा मोहल्ला रहमानपुर से मिला है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    एएसआई सुखदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों जगहों का दौरा किया। पुलिस की जांच के दौरान दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा, उनके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान भी नहीं मिला।

    पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई के बाद पहचान के लिए नकोदर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को इन मृतकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह नकोदर सिटी पुलिस से संपर्क करे और जानकारी साझा करे ताकि मृतकों की पहचान हो सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

     

  • Jalandhar News: तस्कर संजू मामा चंडीगढ़ मार्का शराब के साथ गिरफ्तार

    Jalandhar News: तस्कर संजू मामा चंडीगढ़ मार्का शराब के साथ गिरफ्तार

    जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर परागपुर चेक प्वाइंट के पास STG टीम ने नाका लगाया हुआ था, जहां एसटी टीम को गुप्त गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर गाड़ी के साथ नाके से गुजर रहे है। जिस पर पुलिस ने जालंधर रेंज-2, सुश्री हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों और STG टीम के इंचार्ज ईओ जसप्रीत सिंह की देखरेख में आबकारी इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ढिंडसा के नेतृत्व में आबकारी पुलिस के साथ मिलकर की गई।

    नाके के दौरान एक बोलेरो गाड़ी का पीछा करके उसे रोका गया। गाड़ी में से 111 ऐस व्हिस्की की 240 बोतलें चंडीगढ़ मार्का, रॉयल स्टैग की 23 बोतलें चंडीगढ़ मार्का और रॉकबर्ग बीयर के 48 कैन चंडीगढ़ मार्का बरामद किया।

    जांच में पाया गया कि शराब की सभी बोतलों से होलोग्राम हटा दिए गए थे, जिससे उनकी पहचान और स्रोत को छिपाने की कोशिश का पता चलता है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव कुमार उर्फ ​​संजू मामा निवासी गौतम नगर और बलजिंदर सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी गुलाब देवी रोड मोहल्ला रतन नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ऊपर शराब चंडीगढ़ के एक शराब के ठेके से खरीदी थी। परागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: गीतांश सरीन ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया आठवां रैंक, देखें Interview

    Jalandhar News: गीतांश सरीन ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया आठवां रैंक, देखें Interview

    जालंधरः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 (री- नीट) के परिणाम में गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू निवासी गितांश सरीन ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8 हासिल कर इतिहास रच दिया है। पहली बार जालंधर के किसी छात्र की आल इंडिया रैंक-8 आई है। ऐसा 13 साल में पहली बार हुआ है, जब जालंधर का कोई छात्र देश के टॉप-10 में आया।

    आपको बता दें गितांश के मैथ में दसवीं में 100 में से 99 नंबर थे। गीतांश ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहते थे क्योंकि फैमिली में कोई डॉक्टर नहीं था। गीतांश के पिता सुनीत सरीन और मां मोनिका दोनों सरकारी स्कूल में टीचर है।

    गीतांश ने कहा कि घर में माहौल पढ़ाई वाला रहता था लेकिन जब नीट एग्जाम घोषित हुए तो थोड़ी सी घबराहट और डर था। इसके बाद अभिभावक और टीचरों ने सही मार्ग-दर्शन किया और एक महीने में पूरे साल भर की तैयारी की। दिन में 4:30 घंटे कोचिंग में क्लासेस और फिर घर में चार घंटे की पढ़ाई के बाद जब थोड़ा हैवी फील होता था तो मूवीज और गाने सुनने के साथ बैडमिंटन और बास्केटबॉल भी खेल लिया करता था।

  • Jalandhar News: श्री राम चौक में हंगामा, कार चालक ने निकाली पिस्तौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री राम चौक में हंगामा, कार चालक ने निकाली पिस्तौल, देखें वीडियो

    बाइक सवारों का आरोप- गोली मारने की दी धमकी, गाड़ी चालक ने कहा- लूटने की कोशिश की  जालंधरः शहर के श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में देर रात कार चालक और बाइक सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कार चालक ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली, जिसकी भीड़ ने वीडियो भी बनाई। हंगामे की वीडियो वायरल होते और मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची।
    दुकानदार राघव ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ शॉपिंग कर बाइक पर फगवाड़ा गेट की ओर जा रहा था। जब वे श्री राम चौक के पास पहुंचे तो उसकी बाइक कार के पास से निकलते समय कार से टकराने से बाल-बाल बची। आरोप है कि इस बात को लेकर कार चालक ने उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर दिया और गुस्से में अपनी पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और पुलिस को सूचित किया। वहीं कार चालक परमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर जा रहा था। श्री राम चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया और उसे लूटने की कोशिश की। इससे वह डर गया और अपनी सुरक्षा के लिए उसने लाइसेंसी पिस्तौल निकाली। लोगों की भीड़ जमा होने पर वह वापस कार में बैठ गया और पुलिस को सूचना दी। थाना-4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जांच के बाद जिस पक्ष की गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।