Category: Haryana>Panipat

  • कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    हरियाणाः देश में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। हरियाणा में भी कोरोना केस में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है। जहां भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है, उन्हें मास्क पहनना जरूरी है और हमने यह निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 724 है, लेकिन उनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।

    गौरतलब है कि हरियाणा में रविवार को कोरोना के 203 नए केस सामने आए थे। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 724 तक पहुंच  गई. रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल समेत हरियाणा के 11 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। गुरुग्राम में 99, फरीदाबाद में 30, पंचकूला में 24, यमुनानगर में 13 और जींद में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

    गुरुग्राम में मिले कोरोना के 99 मरीज

    दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन रविवार को गुरुग्राम में 99 कोरोना संक्रमित मिले. वहीं इन्फ्लूएंजा बी के भी मरीज की पुष्टि लगातार दूसरे दिन भी हुई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वह अपनी तैयारियों को लेकर मुस्तैद है। रविवार को जांच बढ़ने पर पॉजिटिविटी रेट में एक फीसदी से ज्यादा की कमी दर्ज भी की गई है। इसी के साथ गुरुग्राम में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 400 से ज्यादा पहुंच गई।

    देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3,641 नए केस

    बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान 3,641 मामले सामने आए, जो रविवार के 3,824 के आंकड़ों की तुलना में मामूली गिरावट पर है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में कोरोना से 1,800 मरीज ठीक हुए, जिसके चलते महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।

  • बड़ी खबरः अमरावती मॉल के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः अमरावती मॉल के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले में शुक्रवार सुबह अमरावती मॉल के रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कईं गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

    बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बता दें कि आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से काले धुएं का गुबार दो से तीन किलोमीटर तक दिखता रहा।

    मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में घटना के दौरान किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

  • पुलिस की गिरफ्त से भागने वाला 25 हजारी ईनामी जबरूद्दीन मुठभेड़ में काबू, देखें वीडियो

    पुलिस की गिरफ्त से भागने वाला 25 हजारी ईनामी जबरूद्दीन मुठभेड़ में काबू, देखें वीडियो

    शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के केरटू गांव के नागरिकों द्वारा ज़बरन छुड़ाए गये 25 हजार रुपये के कुख्यात इनामी अपराधी जबरूद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधी को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शामली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि जबरूद्दीन को झिंझाना थाना क्षेत्र में देखा गया तो पुलिस ने उसे घेर लिया। 

    उन्होंने बताया कि वह पुलिस पर गोलीबारी करने लगा जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गयी जिसमें जबरूद्दीन गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। शामली जिले के झिंझना थाना क्षेत्र के केरटू गांव में ग्रामीणों के हमले में हरियाणा एसटीएफ के कम से कम 3 कर्मी घायल हो गए थे और उनकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली गई।

    उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम कुख्यात अपराधी जबरूद्दीन को पकड़ने के लिए सादे कपड़ों में गांव गई थी, जिसकी गिरफ्तारी की सूचना पर 25,000 रुपये का इनाम था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें गाड़ियों को भी तोड़ दिया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी ग्रामीणों ने छीन ली थी। पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने जबरन आरोपी को हिरासत से मुक्त करा लिया था।

  • अमृतपाल सिंह को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतपाल सिंह को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    हरियाणाः गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया। अनिल विज ने कहा कि मुझे नहीं लगता पंजाब सरकार अमृतपाल को पकड़ने में गंभीर है। इस मामले में तो पंजाब सरकार ढील कर रही है। मुझको नहीं लगता कि पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह को पकड़ने में गंभीर है, क्योंकि ये सारी पुलिस के साथ जालंधर में तलाश कर रहे थे और वो शाहबाद (हरियाणा) में बैठा रोटी खा रहा था।

    विज ने कहा कि हमें जब सूचना मिली तो हमने पंजाब पुलिस को उसी वक्त बता दिया लेकिन पंजाब पुलिस ने पंजाब से शाहाबाद तक पहुंचने में डेढ़ दिन लगा दिया। मोस्ट वांटेड के मामले में भी पंजाब सरकार की सुस्ती स्पष्ट नजर आ रही हैं। पंजाब की सारी पुलिस जालंधर में लगा दी जबकि हरियाणा पुलिस अमृतपाल सिंह का डेफिनेट लिंक बता रही हैं और पंजाब पुलिस यहां नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब सरकार का राजनीतिक ड्रामा का पता चलता है।

    पंजाब सरकार उसको पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शिक्षित प्रधानमंत्री के बयान पर विज ने कहा कि केजरीवाल का शिक्षा के संबंध में क्या आधार है, उनका क्या संस्कार है, क्या वह पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके (अरविंद केजरीवाल) के दो मंत्री जेल में बैठे हैं। एक तो 8 से 9 महीने से जेल में बैठा है, ऐसी शिक्षा तो केजरीवाल को ही मुबारक हो।

  • अमृतपाल सिंह को लेकर एक और बड़ा खुलासाः पुलिस ने उच्च अधिकारी के रीडर को किया गिरफ्तार!

    अमृतपाल सिंह को लेकर एक और बड़ा खुलासाः पुलिस ने उच्च अधिकारी के रीडर को किया गिरफ्तार!

    हरियाणा : अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 8 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि अमृतपाल सिंह 19-20 मार्च को शाहबाद के एक घर में अमृतपाल सिंह रुका था। शाहबाद हरियाणा-दिल्ली हाईवे पर पड़ता है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। वहीं अब इस मामले में एक बड़ा और खुलासा हुआ है कि जिस घर में अमृतपाल रुका वह हरियणा के लाडवा के एसडीएम के यहां रीडर के तौर पर तैनात है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की आखिरी लोकेशन हरियाणा के शाहबाद में ट्रेस हुई है। जहां रविवार को बलजीत कौर नामक महिला ने उसे अपने घर में शरण दी। सूत्रों के अनुसार पप्पलप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह स्कूटरी के रास्ते से शाहबाद जाते है। 

    रीडर की पहचान हरजिंदर निवासी मामू माजरा के तौर पर हुई है तथा उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे कड़ी पूछताछ हो रही है। पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, वह उक्त रीडर की बहन बताई जा रही है। पुलिस को आज ही जानकारी मिली थी हरियाणा के शाहबाद इळाके के सिद्धार्थ नगर में एक घर में अमृतपाल रुका तथा आसपास के लोगों ने भी उसे देखा है।

    बता दें कि पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुटी है। उसके देश में ही छिपे होने की आशंका है। ऐसे में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। अमृतपाल के इन्हीं राज्यों में से किसी जगह पर छिपे होने की संभावना है। ऐसे में पंजाब पुलिस इन राज्यों की पुलिस की भी मदद ले रही है। अमृतपाल विदेश न भागे इसके लिए पाकिस्तान और नेपाल से सटे बॉर्डर पर बीएसएफ और एसएसबी को अलर्ट पर रखा गया है।

    अमृतपाल ने फरवरी में अपने समर्थकों के साथ अजनाला में थाने पर हमला बोला था। इसके बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए योजना बना रही थी। 18 मार्च को पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए सात जिलों की पुलिस टीम बनाई थी। 50 से ज्यादा पुलिस गाड़ियां उसके पीछे थी। पुलिस ने नाका भी लगाया, उसे रोकने की कोशिश भी की, उसे दौड़ाया भी, उसका पीछा भी किया। उसके बावजूद अमृतपाल भागने में कामयाब रहा।

  • कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे 

    कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे 

    अंबालाः हरियाणा में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में सोमवार सुबह मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी अंबाला कैंट स्टेशन से डांगरू के लिए रवाना हुई थी। अभी 50 मीटर ही चली थी कि अचानक 3 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे मामले की जांच कर रहा है। स्टाफ की लापरवाही उजागर होने पर गाज गिरनी लाजमी है। जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी सामान लेकर अंबाला से लुधियाना होते हुए डांगरू की तरफ रवाना हुई थी।

    सुबह साढ़े 9 बजे अचानक गाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। स्टेशन अधीक्षक राम ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे कैसे पटरी से नीचे उतरे इसकी जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट तैयार करने में 2-3 का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि डिब्बे पटरी से नीचे उतरने के कारण कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों डिब्बों को पटरी पर चढ़ा दिया है।

  • बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर BJP पार्षद से लूटी कार, किया हमला

    बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर BJP पार्षद से लूटी कार, किया हमला

    खरखौदाः सोनीपत के खरखौदा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोहतक मार्ग पर नंदीशाला के पास भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन ठेकेदार को रोककर कार लूट ली। लूट के बाद बदमाश रोहतक की तरफ फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने गुलशन को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया है। ठेकेदार को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने उनके बयान पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खरखौदा की पक्का बाग कॉलोनी निवासी गुलशन ठेकेदार खरखौदा नगर पालिका के मनोनीत पार्षद हैं। वे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। गुलशन ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर में रोहतक मार्ग पर स्थित अपने परिचित के ईंट भट्ठे पर गए हुए थे।

    वहां से वह ब्रेजा कार में सवार होकर सिसाना की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनको आवाज देकर कहा कि उनकी कार की डिग्गी खुली हुई है। जिस पर उन्होंने कार को एक तरफ रोक दिया और उतरकर डिग्गी की जांच करने लगे। इतने में युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी में बैठने के लिए कहा। उन्होंने विरोध किया तो उन पर पिस्तौल के बट से वार किए, जिससे उनके दोनों हाथ और आंख के ऊपर चोट आई। इसके बाद दो बदमाश उनकी गाड़ी लेकर रोहतक की तरफ भाग गए, जबकि तीसरा बाइक पर चला गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। ठेकेदार को खरखौदा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।

    वारदात की सूचना मिलने के बाद खरखौदा पुलिस ने रोहतक मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। मामले की जांच के लिए सीआईए की टीम भी लगा दी गई है। पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस को वारदात की सूचना दी है।खरखौदा के एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ले बताया कि गुलशन के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। आसपास लगते जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

  • CIA-2 के इंचार्ज सहित 3 कर्मचारियों पर FIR के आदेश, जाने मामला

    CIA-2 के इंचार्ज सहित 3 कर्मचारियों पर FIR के आदेश, जाने मामला

    हरियाणाः हांसी में सीआईए 2 के इंचार्ज और 2 कर्मचारियों के खिलाफ प्राचीन मूर्ति के 8 बिस्कुट बनाकर खुद बुर्द करने पर एडीजीपी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों ने महात्मा बुद्ध की प्राचीन मूर्ति को सोने की मानकर इसे मालखाने से निकलवाया और सुनार से बिस्कुट बनाए। एडीजीपी के पास शिकायत आने पर उन्होंने डीएसपी हांसी को जांच सौंपी। डीएसपी ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

    एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने बताया कि डीएसपी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर दी। सीआईए टू के कर्मचारियों ने महात्मा बुद्ध की प्राचीन मूर्ति को जांच के लिए कस्टडी में लिया था और जांच में लेने के बाद उसे टेंपर नहीं कर सकती थी। सीआईए कर्मचारियों ने सुनार पर दबाव डालकर उसके बिस्कुट बनवाए। प्राथमिक दृष्टिकोण में इसके पीछे सीआईए टू के कर्मचारियों की गलत मंशा थी। इसलिए सीआईए हांसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। विभागीय जांच के लिए भी लिखा है। एडीजीपी ने बताया कि यह मूर्ति कितनी पुरानी है, इसकी जांच करवाई जाएगी। सुनार ने बताया था कि उसके पास जो लोग आए थे, वे ये समझकर आए थे कि वे सोना होगा। जब उन्होंने खुद जांच की थी तो उसमें सोना नहीं था। इसे ऑफिशियल कब्जे में लेकर छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। जो फोटोग्राफ देखा उससे लगता है कि यह एंटीक है। इसकी ऐज निकालनी होगी।

    एडीजीपी ने कहा कि इससे पहले 6 मार्च को तत्कालीन आईजी राकेश आर्य के पास आई थी। उन्होंने एसपी हांसी को मार्क की थी। उसकी स्टेट्स रिपोर्ट का उन्हें नहीं पता। ये एंटीक मूर्ति होगी। इसमें बबलू शिकायतकर्ता के रोल की भी जांच की जाए। यदि उसे मूर्ति यूपी में मिली थी, उनकी भूमिका भी संदिग्ध है। इसमें सीआईए टू का एक इंचार्ज और दो कर्मचारी शामिल थे। हांसी में यूपी निवासी बबूल कुछ दिनों पहले एक सुनार के पास महात्मा बुद्ध की प्राचीन मूर्ति बेचने आया। उसका दावा था कि उसे ये मूर्ति खेत से मिली। इसकी जानकारी सीआईए टू को मिल गई। सीआईए टू ने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे हिरासत में लिया। इसके बाद उसे मूर्ति नकली बताकर छोड़ दिया।

    इस दौरान सीआईए टू ने इस मूर्ति का मालखाने से निकलवाकर उसे सुनार से सोने के आठ बिस्कुट तैयार कर लिए। बबूल ने मूर्ति न देने की शिकायत एडीजीपी को दी। एडीजीपी ने जांच बैठा दी। जांच में तीनों कर्मचारी दोषी पाए गए। हांसी पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता बबलू को भी गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर हांसी एसपी नीतिका गहलोत ने आज प्रेस कांफ्रेस करके बताया कि सुनार विकास की शिकायत पर बबलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बबूल टकूल गैंग का सदस्य है। सीआईए की भूमिका की जांच की जाएगी।

  • अब इस रेलवे ट्रैक के क्लिप उतारकर गुरपतवंत पन्नू ने दी धमकी, देखें वीडियो

    अब इस रेलवे ट्रैक के क्लिप उतारकर गुरपतवंत पन्नू ने दी धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके धमकी दे रहा है। वहीं अब पन्नू ने एक और वीडियो वायरल की है। जिसमें उसने दिल्ली को जाने वाली ट्रेन की पटरियों को हरियाणा के मंडी डबवाली स्टेशन पर उखाड़ दिया और वहां खालिस्तान का झंडा फहराया गया। इस दौरान पन्नू ने जापान के प्रधानमंत्री काशीदा और जी20 देशों को संदेश दिया कि वह  “भारत में पैसा निवेश न करें।

    जब तक पंजाब हिमाचल और हरियाणा खालिस्तान न बन जाए। तब तक भारत मे शांति नहीं आ सकती।” पन्नू ने कहा कि पंजाब इज नॉट इंडिया, हरियाणा इज नॉट इंडिया। एक बार फिर से पन्नू ने रेलवे के क्लिप उखाड़ने की वीडियो वायरल की है और कहा कि डबवाली से बठिंडा जा दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रोक दी जाएगी। 

  • रेलवे से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में IPS अफसर सहित कई लोगों पर लगाए आरोप

    रेलवे से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में IPS अफसर सहित कई लोगों पर लगाए आरोप

    हिसारः हरियाणा के हिसार में रेलवे से रिटायर्ड इंस्पेक्टर रघुबीर ने गांव के पास रेल के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। रघुबीर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कि रेलवे के उच्च पुलिस अधिकारियों सहित एसएचओ, रीडर सहित कई कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने, झूठी रिपोर्ट तैयार करने और जांच बैठाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल में इकट्ठा हुए है। वहीं, ग्रामीणों के रवैये को देखते हुए हिसार पुलिस ने सिविल अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब वे शव को नहीं उठाएंगे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।

    परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस रेलवे के उच्च अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती, तब तक वह वे शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। रेलवे के डीएसपी धीरज का कहना है कि मृतक के साले के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में विभाग के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ शिकायत है, जो भी कारवाई होगी, की जाएगी। रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके विभाग के दो कर्मचारियों ने उसके गांव के सुखबीर व मांगीलाल से रिश्वत कै पैसे खाए थे। जो कि उसने दोनों को वापस दिलवा दिए। इसी बात को लेकर दोनों उससे रंजिश रखते थे। 13 जुलाई 2022 को रेलवे के दो पुलिस कर्मचारियों ने एक झूठी रिपोर्ट करवाई।

    14 जुलाई डीएसपी के रीडर से फारवर्ड करवा दी। 24 जुलाई 2022 को उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 27 जुलाई 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 10 अगस्त 2022 को उसका चंडीगढ़ तबादला कर दिया। इसके बाद 5 महीने बाद वह वापस हिसार आ गया। करीब पांच महीने बाद 13 जनवरी 2023 को उसकी विभाग जांच करवा दी। इसी दौरान उसने एक गुमनाम चिट्‌टी अपनी साले के लड़के से हरियाणा के होम मिनिस्टर और डीजीपी को भेज दी, क्योंकि रेलवे ने एक जाति विशेष के लोगों को ही उच्च पदों पर लगाया गया था, जिसके बाद रेलवे की आईपीएस अधिकारी ने उसके खिलाफ जातिक सूचक शब्द का मामला दर्ज करवा दिया। जो कि झूठा था। इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया, इसलिए मेरी मौत का जिम्मेदार रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी सहित करीब 6 कर्मचारी है।