Category: Haryana>Panipat

  • बड़ी ख़बरः 12वीं के छात्र का गोली मारकर कत्ल

    बड़ी ख़बरः 12वीं के छात्र का गोली मारकर कत्ल

    PGI गेट पर छोड़कर भागे अज्ञात स्कॉर्पियो सवार

    रोहतक: जिले में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। देर रात रोहतक के बोहर गांव के पास 12वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र के सिर में गोली मार दी गई। दो स्कार्पियो सवार युवक घायल छात्र को रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर के गेट के बाहर छोड़कर फरार हो गए। देर रात छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र के नाना की शिकायत पर रोहतक अर्बन स्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया। रोहतक जिले के खरावड़ गांव के रमेश कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पास कोई औलाद नहीं थी, इसलिए उसने भाई की बेटी को गोद लिया था।

    जिसकी शादी कई वर्ष पहले सोनीपत जिले के झरोठ गांव के कृष्ण के साथ की थी। लेकिन पति के साथ मनमुटाव के चलते उसकी गोद ली हुई बेटी काफी वर्षों से खरावड़ गांव में उसी के पास रह रही थी। रमेश कुमार ने शिकायत में कहा है कि उसके दो नाती हैं। 20 वर्षीय नाती अरुण कुमार अक्सर अपने दोस्त निशांत के साथ बोहर गांव में ही रहता है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि निशांत के सिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है। जिसके बाद वह आनन-फानन में पीजीआई में पहुंचा तो निशांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। रमेश कुमार ने अपने नाती की हत्या का आरोप अज्ञात हमलावरों पर लगाया है। सूचना पाकर देर रात रोहतक अर्बन स्टेट थाना पुलिस पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में पहुंची। पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें पीजीआई से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर वह पीजीआई के ट्रामा सेंटर में पहुंचे।

    उन्हें यह भी पता चला कि दो स्कार्पियो सवार घायल अरुण को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर के गेट के बाहर छोड़कर फरार हो गए। स्कॉर्पियो सवार कौन हैं, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक अरुण के नाना रमेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

  • होटल में देह व्यापार धंधे को लेकर पुलिस की रेड, संचालक सहित एक काबू

    होटल में देह व्यापार धंधे को लेकर पुलिस की रेड, संचालक सहित एक काबू

    रेवाड़ी: शहर के नाईवाली चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर शहर थाना पुलिस ने देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से पांच लड़कियों को मुक्त कराया है और होटल संचालक सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। होटल संचालक द्वारा जबरदस्ती लड़कियों से देहव्यापार कराया जा रहा था। होटल से मुक्त कराई गई लड़कियों को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर में भेज दिया। सभी लड़कियां अन्य राज्यों की रहने वाली है। 

    शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि नाईवाली चौक स्थित एक होटल में लड़कियों से जबरदस्ती देहव्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद रात को शहर थाना पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दी। पुलिस को होटल में पांच लड़कियां मिली। दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए हिसार गई थी। हिसार में उन्हें मुकेश नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि वह दोनों को दिल्ली छोड़ देगा। मुकेश उन्हें दिल्ली की बजाय रेवाड़ी स्थित जेपी पैलेस होटल में ले गया, जहां होटल मालिक नवीन से मुलाकात कराई। रात होने के कारण दोनों लड़कियां होटल में ही रूक गई।

    शिकायत में लड़की ने कहा है कि होटल संचालक नवीन ने उन्हें देहव्यापार के लिए दूसरे होटल में जाने के लिए कहा। इंकार करने पर नवीन ने जान से मारने की धमकी दी। नवीन ने बताया कि उसने दोनों लड़कियों के लिए मुकेश को रुपये भी दिए है। लड़की ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाली अपनी एक दोस्त को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने होटल से पांच लड़कियों को मुक्त कराया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर होटल मालिक नवीन व एक अन्य व्यक्ति बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया और जांच कर रही है। दोनों आरोपियो को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

  • गैंगस्टर काला राणा के घर NIA की छापेमारी

    गैंगस्टर काला राणा के घर NIA की छापेमारी

    हरियाणाः यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर एनआईए ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एनआईए ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर के घर में दबिश दी है। एनआईए और लोकल पुलिस के गैंगस्टर काला राणा की मां और बहन से पूछताछ कर रही है। गौर हो कि गैंगस्टर काला राणा इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। 

  • IAS सहित अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    IAS सहित अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंचकूलाः हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक आईएएस सहित तीन एचसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • दर्दनाक सड़क हादसे में DSP की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसे में DSP की मौत

    फतेहाबादः हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पास शाम को एक सड़क हादसे में फतेहाबाद में तैनात डीएसपी चंद्रपाल का निधन हो गया। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वे रोजाना की भांति साइकिलिंग कर रहे थे। टक्कर के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद फतेहाबाद पुलिस के आला अधिकारी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जानकारी के अनुसार डीएसपी चंद्रपाल फतेहाबाद में रतिया क्षेत्र में तैनात थे।

    इससे पहले वह ट्रैफिक और भट्टू क्षेत्र में तैनात थे। आज शाम को वे रोजाना की भांति फतेहाबाद पुलिस लाइन से साइकिल लेकर साइकिलिंग करते हुए हिसार की तरफ रवाना हो गए थे। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि पुल के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी । वह सिर के बल सड़क पर गिरे। मुंह और सिर पर चोट लगने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    डीएसपी चंद्रपाल साइकिलिंग के बेहद शौकीन थे। वे रोजाना कई-कई किलोमीटर तक साइकिल चलाते थे। अक्सर वे अग्रोहा से आगे तक निकल जाते थे। एक्सीडेंट के बाद उनकी साइकिल टूटी हालत में सड़क के किनारे पड़ी मिली। उसके बगल में ही उनका सामान भी बिखरा हुआ था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

  • सरकार का ऐलानः पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

    सरकार का ऐलानः पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

    हरियाणाः कैबिनेट मीटिंग में साल 2022 में हरियाणा सरकार ने सिंगल फादर के लिए एक अहम फैसला सुनाया था, जिसके अनुसार सिंगल फादर सरकारी कर्मचारी को भी 2 साल की चाइल्ड केयर लीव लेने की अनुमति होगी। सरकार के इस फैसले के बाद अब वित्त विभाग द्वारा इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

    सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2016 में किया गया संशोधन

    हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2016 में किए गए संशोधन के अनुसार, सिंदल फादर सरकारी कर्मचारी (अविवाहित, विधुर या तलाकशुदा) भी केवल 18 साल की उम्र तक के अपने 2 सबसे बड़े बच्चों की देखभाल के लिए अपनी पूरी सर्विस लाइफ के दौरान अधिकतम 2 साल (यानी 730 दिन) की अवधि के लिए चाइल्ड केयर लीव का फायदा उठा सकते हैं। दिव्यांग बच्चों की देखभाल के मामले में आयु की सीमा निर्धारित नहीं होगी। साथ ही बदलाव के बाद इस नियम को हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) संशोधन नियम, 2022 कहा जाएगा।

    23 फरवरी 2023 से लाभ ले सकेंगे कर्मचारी

    हरियाणा के वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ये संशोधन 23 फरवरी 2023 से लागू हो गया है और पात्र कर्मचारी इसका लाभ ले सकते हैं।

    पहले केवल महिला कर्मचारियों को मिलती थी सुविधा 

    इससे पहले केवल महिला सरकारी कर्मचारियों को 18 वर्ष की आयु तक के अपने दो बड़े बच्चों की देखभाल लिए पूरी नौकरी के दौरान अधिकतम दो साल (यानी 730 दिन) के लिए चाइल्ड केयर लीव दी जाती थी, जबकि केन्द्र सरकार द्वारा महिला और पुरुष दोनों को ये सुविधा दी जा रही थी।

    दिव्यांग बच्चों के लिए हैं ये नियम

    दिव्यांग बच्चों की देखभाल के मामले में आयु की सीमा निर्धारित नहीं होगी, लेकिन यह केवल तब होगा जब सक्षम स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार बच्चे में 40 प्रतिशत से अधिक अशक्तता होगी। साथ ही वह पूरी तरह से महिला या एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी पर निर्भर होगा।

  • सिविल अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग, देखें तस्वीरें

    सिविल अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग, देखें तस्वीरें

    हरियाणाः यमुनानगर का सिविल अस्पताल में बनाया गया चाइल्ड केयर वार्ड आग की लपटों में घिर गया। आग के समय 9 नवजात बच्चे दाखिल थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। निक्कू वार्ड में आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी। आग लगते ही वार्ड में मौजूद स्टाफ, सिविल अस्पताल चौकी के सभी कर्मचारी वार्ड में गए और शीशे तोड़कर सब बच्चों को सुरक्षित निकाला और ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया।

    मौके पर मौजूद बच्चों के घर वालों ने अपने स्तर पर वार्ड में मौजूद फायर किट से आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने आग को काबू पाया। जहां स्टाफ और पुलिस कर्मचारियों और बच्चों के घर वालों के सहयोग से बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    प्रत्यक्षदर्शी अमित ने कहा कि निक्कू वार्ड में उस वक्त 9 नवजात बच्चे थे। मौके पर मौजूद बच्चों के घर वालों ने भी अपने स्तर पर वार्ड में मौजूद फायर किट से आग को बुझाने का प्रयास किया। जिला फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रमोद दुग्गल ने बताया कि जैसे ही उन्हें अस्पताल में आग की सूचना मिली तुरंत अस्पताल के लिए गाड़ियां रवाना की गई और वहां आग पर काबू पाया गया।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः बचपन के 6 दोस्तों की एक साथ मौत

    दर्दनाक सड़क हादसाः बचपन के 6 दोस्तों की एक साथ मौत

    कैथलः हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें बचपन के 6 दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मृतको की पहचान करके उनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।

    40 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार

    दरअसल, यह भीषण हादसा कैथल जिले में हुआ। जहां उनकी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में अचानक बेकाबू होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने किसी तरह उनको गाड़ी के नीचे से निकलकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 

    सभी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी

    हादसे में मारे जाने वाले 3 युवक हिसार जिले के गांव सूरेवाला के रहने वाले थे। जबकि बाकी 3 अलग-अलग गांव से थे। जानकारी के मुताबिक, यह दोस्त एक साथ कहीं टूर पर घूमने के लिए निकले थे। हालांक अभी इस बात का कोई पता नहीं है कि वह कहां से आ रहे थे। सभी युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी। वहीं इनमें से एक युवक की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

    5 लाश कारे के नीचे, तो एक डेड़ सौ फीट दूर पड़ी थी

    पुंडरी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही हमको हादसे की सूचना मिली तो हमारी टीम मौके पर पहुंची। तो हमने देखा की एक स्कॉर्पियो बुरी तरह से खाई में पड़ी थी। उसके पूरी तरह से पर खच्चे उड़ गए थे। इसके अलावा उसके नीचे 5 लोग फंसे हुए थे। वहीं एक डेडबॉडी करीब डेड़ सौ फीट दूर पड़ी थी। 

  • भ्रष्टाचार के मामले में चौकी प्रभारी को 9 साल की सजा

    भ्रष्टाचार के मामले में चौकी प्रभारी को 9 साल की सजा

    चंडीगढ़ः एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा द्वारा जहां भ्रष्टाचारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है वहीं भ्रष्टाचार के मामलों में रंगे हाथ पकड़े गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कोर्ट में कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पुन्हाना के तत्कालीन चौकी प्रभारी रहे सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह को 14 जनवरी, 2019 को की गई रेड के दौरान एक डंपर मालिक से 18,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

    तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था।  इसी दिशा में अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश, जिला नूहं संदीप कुमार दुग्गल की अदालत ने तत्कालीन चौकी प्रभारी रहे एएसआई प्रह्लाद सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी मानते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा-7 के तहत 4 साल कारावास व 2,000 जुर्माना तथा धारा-13 के तहत 5 साल कैद व 3,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

  • ताबड़तोड़ गोलियां मारकर युवक का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    ताबड़तोड़ गोलियां मारकर युवक का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-37 में देर रात 11 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर 35 साल के एक युवक को छलनी कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान राहुल सोलंकी के रूप में हुई। यह वारदात सरस्वती एन्क्लेव की गली नंबर-2 में हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। उसे 13 गोलियां मारी गईं। उधर, लॉरेंस गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी ली है। 

    वारदात की सूचना पर गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राहुल की बहन ने मीडिया को बताया कि उसका भाई टैक्सी चलाकर घर लौटा था। साथ के प्लॉट में उसने गाड़ी पार्क की। वह जैसे ही घर की तरफ आया, घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात हमलावरों ने राहुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    राहुल की बहन का कहना है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। वह 2015 से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कल ही उसके पति का फोन आया था। उसने राजीनामा करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने की एवज में देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद रात में उसके भाई की हत्या कर दी गई। मृतक की बहन ने अपने पति पर हत्या का शक जताया है। वहीं, पुलिस इसे आपसी रंजिश के चलते हत्या मानकर जांच कर रही है।

    राहुल 2015 से सरस्वती एन्क्लेव में परिवार के साथ रह रहा था और टैक्सी चलाता था। बताया जा रहा है कि राहुल पर 2012 में हुई एक हत्या का आरोप था। ऐसे में इस वारदात को गैंगवार में हुई हत्या बताया जा रहा है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।