Category: Haryana>Panipat

  • DAV Public School में मस्तक पर तिलक को लेकर टीचर की धमकी,  जमकर हुआ हंगामा

    DAV Public School में मस्तक पर तिलक को लेकर टीचर की धमकी, जमकर हुआ हंगामा

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में स्कूल टीचरों पर फिर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। इस बार यह वाक्य डीएवी पब्लिक स्कूल से सामने आ रहा है। आरोप है कि डीएवी पब्लिक स्कूल की टीचर ने चोटी रखकर और मस्तक पर तिलक लगाकर स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर एसिड तक डालने की धमकी दे डाली। इस बात से पीड़ित छात्र बेहद आहत हुए और डर गए। उन्होंने घर आकर अपने अभिभावकों को आपबीती सुनाई इस बात से परिवार को भी काफी ठेस पहुंची। देखते ही देखते मामला हिंदू संगठनों तक पहुंच गया और गुस्साए हिंदू संगठन के लोग अभिभावकों को साथ लेकर स्कूल में पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया गया।

    प्रिंसिपल ने बुद्धिमता का परिचय देते हुए स्कूल टीचरों की गलती को स्वीकार किया और माफी मांग मामला शांत किया। अभिभावकों के अनुसार, उनके बच्चे 11 वीं और 12 वीं में पढ़ते हैं। घर से मिले संस्कारों के चलते उनकी अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। परिवार में सभी पुरुष चोटी और तिलक लगाकर पूजा करते है। लिहाजा बच्चे भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहें है, लेकिन स्कूल की शिक्षिकाएं शिखा रखने और तिलक लगाने को लेकर बार-बार उनके बच्चों को अपमानित करने का काम कर रही है। यही नहीं, स्कूल टीचरों ने तिलक लगाकर स्कूल आने वाले छात्रों के तिलक तेजाब से साफ करने की धमकी तक दे डाली।

    मां भारती जन जागृति फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि शिखा (चोटी) रखना भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। आदिकाल से लोग शिखा रखते हैं और तिलक लगाते हैं। इसे वैज्ञानिक रूप से भी उत्तम माना जाता है, जबकि स्कूल में बच्चों को इसके लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। लंबे तर्क-वितर्क के बाद स्कूल ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसी घटना को न दोहराने का आश्वासन देकर माफी मांगकर विवाद को शांत किया।

  • पिटबुल डॉग का कहर, 7 वष्रीय बच्ची को बनाया शिकार

    पिटबुल डॉग का कहर, 7 वष्रीय बच्ची को बनाया शिकार

    हरियाणा: हरियाणा के करनाल जिले में शिव कॉलोनी में देर शाम दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने घर की छत पर खेल रही 9 साल की छोटी बच्ची पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। हमलावर कत्ते ने बच्ची के चेहरे को बूरी तरह से नोच खाया है और वह अस्पताल में भर्ती है. यहां अब बच्ची का ऑपरेशन होगा।

    जानकारी के मुताबिक जब बच्ची छत पर खेल रही थी, तभी पड़ोसियों के पाले पिटबुल डॉग बच्ची के घर की छत पर कूदा और बच्ची पर हमला बोल दिया।  पिटबुल ने बच्ची के मुंह को इस कदर दबोच कि मालकिन ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को पिटबुल से छुड़वाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घायल अवस्था में बच्ची को हॉस्पिटल में लाया गया, जहां पर बच्ची क इलाज चल रहा है और शनिवार को बच्ची का ऑपरेशन होगा।

    शिव कॉलोनी गली-2 में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया बच्ची के पिता गांव में गए हुए हैं.  जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि पिटबुल डॉग ने बच्ची को काट लिया है, वह आनन-फानन में बच्ची को हॉस्पिटल में ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कहा इस पिटबुल डॉग से आसपास में रहने वाले लोगों में भी काफी डर का माहौल बना हुआ है। पिटबुल डॉग के खुले में घूमने के बारे में कई बार इसके मालिक को अवगत कराया गया था,  लेकिन डॉग के मालिक पर कोई भी असर नहीं पड़ा, जिसकी लापरवाही आज अंजाम देखने को मिला है। बच्ची का इलाज कर रही निजी हॉस्पिटल की डॉक्टर ने बताया घायल अवस्था में बच्ची हॉस्पिटल में आई थी, बच्ची के मुंह और कान पर काफी बड़े जख्म है, अभी का बच्ची का इलाज कर दिया है। जख्म ज्यादा होने के कारण बच्ची के मुंह का ऑपरेशन होगा। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन बच्ची को जख्म होने के कारण काफी दर्द जरूर हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस के कर्मचारी भी पहुंचे वही उनका यही कहना है मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • महिला मुलाजिम के साथ पुलिसकर्मी के अवैध संबंध, पत्नी के विरोध करने पर उठाया ये कदम

    महिला मुलाजिम के साथ पुलिसकर्मी के अवैध संबंध, पत्नी के विरोध करने पर उठाया ये कदम

    पानीपत। समालखा कस्बे के गांव छदिया में दिल्ली पुलिस के एक मुलाजिम ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत जहर दे दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति के महिला मुलाजिम के साथ अवैध संबंध का विरोध किया था, इसलिए पति ने पत्नी को मारना चाहा। मामले में कारवाई करते हुए समालखा थाना पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी प्रेमिका पुलिसकर्मी के खिलाफ IPC की धारा 307, 328 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी की पत्नी उसके अवैध संबंधों का अक्सर विरोध करती थी. आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर बात करके इस वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद गंभीर अवस्था में महिला को समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई संजय ने बताया कि वह गांव कुलताना, जिला रोहतक का रहने वाला है. उसकी बहन ममता की शादी अश्वनी निवासी गांव छदिया, समालखा के साथ मार्च 2011 में हुई थी. संजय ने बताया कि उसके जीजा अश्वनी दिल्ली पुलिस में है. शादी के बाद से बहन-जीजा एक बेटा व एक बेटी के माता-पिता है।

    पीड़ित महिला के भाई संजय ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा के दिल्ली पुलिस की साथी मुलाजिम दिशा (काल्पनिक नाम) के साथ नाजायज संबंध है. इसी बात का बहन ममता अक्सर विरोध करती है. इसी विरोध के चलते जीजा अश्वनी, अपनी पत्नी और बच्चों को मारना चाहते हैं. संजय अक्सर दिशा के साथ फोन पर बात करता है. आरोप के अनुसार, इतना ही नहीं, दोनों अक्सर ममता को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र भी रचते हैं. दिशा, अक्सर ममता को चैलेंज करती है कि अश्विनी उसका शौहर है. कहती है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई है।

    13 दिसंबर को ममता ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसकी जान को खतरा है, उसे बचा लो. 14 दिसंबर को परिजनों को पता लगा कि ममता समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल है. परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे. जहां पहुंचने के बाद परिजनों को ममता ने रोते-रोते लड़खड़ाती आवाज में कहा कि उसे उसके पति ने दिशा से फोन पर बाते करके कहा कि आज आपका काम पूरा हो जाएगा।

    समलखा के एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि आरोप के अनुसार, इसके बाद अश्वनी ने ममता को कुछ ठोस गोलियां और तरल पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसे उसने पीने से मना कर दिया. कुछ देर बातों में उलझाकर अश्वनी ने उसे वह जहरीला पदार्थ पिला व खिला दिया. जहर पिलाने के बाद अश्वनी ने प्रेमिका को कॉल कर कहा कि आपके कहे मुताबिक काम पूरा कर दिया है. अब हमारी शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी. इतना सुनने के बाद ममता बेहोश हो गई थी. संजय ने बताया कि 11 नवंबर को भी उसकी बहन ममता ने समालखा थाने में एक शिकायत अपने पति व प्रेमिका दिशा के खिलाफ दी थी. जिस शिकायत में बहन ने मारपीट व अवैध संबंधों के बारे में लिखा हुआ है।

  • रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को किया काबू तो निगल गया पैसे, देखें वीडियो 

    रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को किया काबू तो निगल गया पैसे, देखें वीडियो 

    हरियाणाः फरीदाबाद स्थित सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को स्टेट विजिलेंस की टीम ने चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी को लेकर रिश्वतखोर पुलिसकर्मी के परिजनों और विजिलेंस टीम के साथ जमकर कहासुनी भी हुई। बताया जाता है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। सोमवार को 4 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    जानकारी के अनुसार, सेक्टर 3 निवासी शंभूनाथ यादव ने करीब एक साल पहले किसी को गाय 30 हजार रुपए में बेची थी। लेने वाले ने 10 हजार रुपए ही दिए थे। बाकी 20 हजार रुपए बकाया था। पैसे न देने पर अपनी गाय वापस ले आया। बताया जाता है कि जिससे गाय बेची थी, वो शिकायतकर्ता की भैंस खोल ले गया और उल्टे शिकायतकर्ता के पोते के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल के पास थी। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने केस को मैनेज करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 6 हजार रुपए शिकायतकर्ता दे भी चुका था।

    इसके बाद उसने डीजी विजिलेंस को इसकी शिकायत कर दी। डीजी के आदेश पर स्टेट विजिलेंस की टीम गठित कर सब इंस्पेक्टर को रेड हैंड करने की योजना बनाई गई। सोमवार को आरोपी सब इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को सेक्टर-3 कम्युनिटी सेंटर में बुलाया था। वहां किसी शादी समारोह में शामिल था। विजिलेंस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 4 हजार रुपए की रिश्वत दी, विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के परिजनों ने विजिलेंस टीम के साथ काफी नोकझोंक भी की। इतना ही नहीं, आरोपी सब इंस्पेक्टर रिश्वत की रकम को मुंह में भी डकार गया। विजिलेंस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • जेल में लॉरेंस और कौशल गैंग के गुर्गों में झड़प, कई कैदी भी हुए घायल

    जेल में लॉरेंस और कौशल गैंग के गुर्गों में झड़प, कई कैदी भी हुए घायल

    गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में लॉरेंस और कौशल चौधरी गैंग के गुर्गे आपस में भिड़ गए। लॉरेंस के गुर्गो ने पंजाब में हुए अकाली दल यूथ के नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा हत्याकांड में शामिल अनिल उर्फ लठ पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आए 4 अन्य कैदियों को भी चोटें आई हैं। भोंडसी थाना पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    झगड़े के दौरान बीच बचाव करने आए जेल में बंद बंदी उमेश, सचिन, संजय व सुशील को भी काफी चोटें आई है। अनिल उर्फ लठ के ज्यादा चोट आने की वजह से उसे गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जेल कर्मियों ने अन्य कैदियों के साथ मिलकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। जेल अधिकारियों की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लिया जा सकता है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की भोंडसी जेल में सुबह करीब सवा 9 बजे कैदियों को पेशी पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी जेल में बंद लॉरेंस और काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे भारत, नितेश उर्फ पंजा, आकाश व ललित ने मिलकर गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के शार्प शूटर अनिल उर्फ लठ पर नुकीली चीज से अटैक कर दिया। हमले में अनिल उर्फ लठ के चेहरे पर काफी चोटें आई है।
    झगड़े के बाद जब जेल अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि इसी जेल में बंद लॉरेंस और काला जठेड़ी के यशपाल उर्फ सरपंच व चांदराम के कहने पर यह वारदात की गई। भोंडसी थाना पुलिस अब इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। कड़ी सुरक्षा वाली भोंडसी जेल में कई नामी गैंग के गुर्गे अलग-अलग बैरक में बंद है। जेल के भीतर झगड़े के बाद अन्य कैदी में सहमे हुए है।

  • डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज की दीवार लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज की दीवार लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    SFJ ने लिखा- ब्राह्मणों पंजाब-हरियाणा छोड़ो

    सिरसाः हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली उपमंडल में कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिखे मिले हैं। साथ ही ब्राह्मणों पंजाब- हरियाणा छोड़ो, देश विरोधी शब्द भी लिखे गए। देश विरोधी नारे लिखे जाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इन्हें मिटवाया। साथ ही गुरपतवंत सिंह पन्नू व अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार डबवाली के डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज के बाहर दीवार पर 6 जगह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।

    इसके साथ ही एसएफजे (SFJ), ब्राह्मणों को 1984 के सिख दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही 29 जनवरी आस्ट्रेलिया भी लिखा गया। 6 व 7 दिसंबर की रात को इस हरकत को अंजाम दिया गया। जिसकी वीडियो बनाई गई। इसके बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें कॉलेज की दीवारों पर ये नारे लिखे हुए दिखाए गए और उसने हरियाणा को पंजाब का हिस्सा बताकर सीएम मनोहर लाल को चुनौती दी।

    साथ ही मेलबर्न में 29 जनवरी को वोटिंग की बात कही। इससे पहले सिरसा के कालांवाली कस्बे में भी 2 नाबालिग बच्चों ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की वीडियो देखकर गांव सिंघुपरा के बस स्टॉपेज पर खालिस्तान का फ्लैग लहरा दिया था। पुलिस उस एरिया में मोबाइल डंप को ट्रेस कर रहा है। शहर थाना प्रभारी सत्यावान शर्मा ने कहा कि कई संदिग्ध लोगों के फोन नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। साथ की कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं।

  • नहर में गिरी Maruti कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    नहर में गिरी Maruti कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला जिले में कार के नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार पंजाब का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, हादसा इस्माइलपुर गांव में नरवाना शाखा नहर के पास हुआ। यह इलाका अंबाला शहर से 25 किलोमीटर दूर पड़ता है। आस-पास के लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नरवाना शाखा नहर से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (48), उनकी पत्नी कुलबीर कौर (40), पुत्र सुखप्रीत (15) और बेटी जश्नदीप कौर (10) के रूप में हुई है। सोमवार की शाम को कुलदीप सिंह परिवार सहित मारुति कार में सवार होकर पंजाब के तिवाना गांव (लालड़ू के पास) से अंबाला जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

    शवों को नहर से निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मंगलवार को पोस्टमार्टम करेंगे और उसके बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। नग्गल थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं, मामले में जांच जारी है। इससे पहले जींद-रोहतक रोड पर जुलाना के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही करीब 40 सवारियां भी घायल हुईं थीं। हादसे में घायलों में अधिकांश विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और शिक्षक शामिल थे। ये छात्र व शिक्षक सीआरएसयू यूनिवर्सिटी जींद में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने-अपने शहर लौट रहे थे।

  • वरमाला पहनाते ही दुल्हन की हुइ मौत, गांव में छाया मातम

    वरमाला पहनाते ही दुल्हन की हुइ मौत, गांव में छाया मातम

    लखनऊ: लखनऊ के भदवना गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह में ऐसी घटना घटित हुई जिससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। यहां जयमाल के दौरान संदिग्ध हालातों में गिरकर दुल्हन की मौत हो गई। जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन बनी शिवांगी अचानक चक्कर खाकर गिर गई। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार किया।

    शिवांगी की स्टेज पर मौत के बाद गांव में भी गम का माहौल है, ग्रामीणों में चर्चा है कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक से हुई. जानकारी के मुताबिक भदवना गांव निवासी राजपाल शर्मा की बेटी शिवांगी की शादी बुद्धेश्वर निवासी विवेक से तय हुई थी। विवेक शुक्रवार को बारात लेकर शिवांगी को ब्याहने पहुंचा था। गाजे-बाजे के साथ बाराती पहुंचे, जहां उनका स्वागत सत्कार के बाद द्वाराचार की रस्म पूरी हुई।

    इसके बाद जयमाल के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया। इसी बीच शिवांगी जैसे ही कुर्सी पर बैठने लगी तो वह चक्कर खाकर स्टेज पर ही गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

  • ट्रक के टायर नीचे आने से 2 साल के मासूम की मौत

    ट्रक के टायर नीचे आने से 2 साल के मासूम की मौत

    बच्चे की दवाई लेने आई थी मां

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में 2 साल के मासूम की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। मासूम को उसकी मां दवा दिलाने के लिए अंबाला सिटी आई थी। यहां कालका चौक पर जैसे ही महिला रोडवेज की बस से नीचे उतरी तो ट्रक की चपेट में आ गई। महिला सड़क किनारे जा पड़ी और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गोविंदगढ़ निवासी सोमवती अपने 2 साल के बेटे मयंक को दवा दिलाने के लिए अंबाला सिटी आई थी। यहां वो कालका चौक पर उतरी, पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला साइड में जा गिरी और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया।

    सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं घायल हालत में महिला को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

  • स्कूल छात्र ने उठाया यह खोपनाक कदम

    स्कूल छात्र ने उठाया यह खोपनाक कदम

    अंबाला: आजकल के बच्चे पढाई से इतना डरते हैं कि बच्चे पढ़ाई के डर के कारण आत्महत्या तक करने लगे हैं। ताजा मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है. यहां पर एक 12 वीं की छात्र ने आत्महत्या कर ली। वजह पढ़ाई बताई गई है। पुलिस फिलहाल, मामले की पड़ताल कर रही है. हरियाणा के अम्बाला कैंट की यह घटना है।

    17 वर्षीय 12 वीं के छात्र ने पढ़ाई के डर से आत्महत्या कर ली। नाबालिग छात्र का पिता पलम्बर का काम करता है। छात्र के पिता ने बताया कि वो काम पर गए थे और उसका लड़का घर पर था, घर पर बेटे के अलावा कोई नहीं था। उसके पड़ोसियों ने फ़ोन करके उसको बताया कि उसके लड़के ने फांसी लगा ली है। पिता ने बताया कि बेटा कहता था कि उसे ट्यूशन नहीं जाना है. हालांकि, उन्होंने उसे ट्यूशन ना भेजने की बात कही थी, लेकिन अब बेटे ने सुसाइड कर लिया।

    पुलिस का कहना है कि पिता ने बताया कि पढ़ाई के कारण आत्महत्या की है. मृतक छात्र दो भाई थे और उनके पिता मेहनत मजदूरी करते है। फिलहाल पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।