Category: Haryana>Panipat

  • 8वीं के छात्र को मारी गोली, 13 के खिलाफ मामला दर्ज

    8वीं के छात्र को मारी गोली, 13 के खिलाफ मामला दर्ज

    गंभीर हालत के चलते युवक को PGI चंडीगढ़ किया रेफर

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में पुरानी रंजिश के चलते 16 वर्षीय किशोर को गोली मार दी गई। गोली किशोर की पीठ में लगी है, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। किशोर सागर ग्रीन पार्क के नजदीक का रहने वाला है, जो सुभाष नगर स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र है। वारदात के बाद से बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 13 आोरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    किशोर सागर के दोस्त न्यू प्रीत नगर निवासी सिद्धू ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रीत नगर निवासी कटोरा ने चाकू घोंपकर बंटी नामक युवक की हत्या की थी। हत्या का आरोपी कटोरा सेंट्रल जेल में बंद है। सागर पर हमला करने वाले आरोपी तभी से उनके साथ रंजिश रखे हुए हैं। उन्होंने बदमाशों के डर से अपना मकान भी बदल लिया है। वे पहले सोनू लाला की गली टांगरी में रहते थे। अब वे किराए के मकान में रामपुर रोड पर रह रहे हैं।

    सागर के दोस्त न्यू प्रीत नगर (महेश नगर) निवासी पवन ने बताया कि आरोपियों ने पहले इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। वह देर रात अपने भाई सिद्धू, ग्रीन पार्क निवासी सागर, मिथुन, डेहा कॉलोनी निवासी शुभम और टांगरी निवासी रोहन के साथ बैठकर आग सेक रहा था। इसी बीच गोलू का मिथुन के पास फोन आया और गाली-गलौज करने लगा। धमकी देते हुए गोलू ने उन्हें चुंगी पर बुलाया।

    पवन ने बताया कि जब वे परशुराम मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से न्यू प्रीत नगर निवासी सोनू, मुकेश कुमार, विजय, सुजल, अरुण, गोलू, विनय, आशु, अभिषेक, शिब्बु, अमन, कर्ण, सौरव व रतन आए और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इसी बीच, सोनू और मुकेश ने पहले पिस्टल से हवाई फायरिंग की और फिर सीधी गोली मार दी।

    पवन ने बताया कि एक गोली सीधी सागर की पीठ में लगी। सागर नीचे गिरा तो हमलावर मौके से फरार हो गए। वे सागर को लहूलुहान हालत में अंबाला कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने देखा कि गोली पीठ में फंस गई है। डॉक्टरों ने सागर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

  • दिन-दिहाड़े व्यापारी के घर से 7 लाख रुपये ले फरार हुए चोर

    दिन-दिहाड़े व्यापारी के घर से 7 लाख रुपये ले फरार हुए चोर

    यमुनानगरः चोरी की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही है। शनिवार को दिनदहाड़े ट्रैडिंग कारोबारी जितेंद्र के घर से चोर सात लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। जिस समय वारदात हुई। उनकी पत्नी बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। वह वापस लौटी, तो कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला। शहर यमुनानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सुबूत जुटाए। ईस्ट भाटियानगर निवासी जितेंद्र का ट्रैडिंग का कारोबार है।

    शनिवार को उनकी बेटी स्कूल में गई हुई थी। जबकि बेटा छत पर कमरे में लेटा हुआ था। उनकी 76 वर्षीय माता कृष्णा देवी नीचे फोल्डिंग पर सोई हुई थी। दोपहर को उनकी पत्नी बाजार में सामान लेने के लिए चली गई। वह मुख्य गेट की बाहर से कुंडी लगाकर गई। थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटी, तो दो कमरों का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अंदर बेड की दराज से सात लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उसने पति जितेंद्र को काल कर चोरी की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

    जब जितेंद्र की पत्नी बाजार गई, तो उसने बेटे को फोन कर दादी कृष्णा को दवाई देने के लिए कहा। बेटा अपनी दादी के पास आया, लेकिन दादी सोई हुई थी। जिस पर वह दोबारा ऊपर कमरे में चला गया। इस दौरान उसने देखा कि कमरों का सामान बिखरा हुआ है, लेकिन उसने अधिक ध्यान नहीं दिया। बेटे ने सोचा कि मम्मी ने ही सामान निकाला होगा।

    शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह व रामपुरा चौकी इंचार्ज भूप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास सीसीटीवी के बारे में जानकारी ली, लेकिन कही पर भी सीसीटीवी नहीं लगा हुआ था। जितेंद्र के घर में पहले सीसीटीवी था। उन्होंने वाइफाइ खराब होने की वजह से 15 दिन पहले कैमरा उतार दिया था। जिस तरह से दिनदहाड़े यह वारदात की गई है। उससे यही अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने अच्छी तरह से रेकी की है।

  • 18 वर्षीय युवक ने जन्मदिन के दो दिन बाद की खुदकुशी

    18 वर्षीय युवक ने जन्मदिन के दो दिन बाद की खुदकुशी

    पानीपत: जिले में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब दोपहर को भाई-बहन घर लौटे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतक के फोन को कब्जे में लिया है। अनुमान है कि फोन से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    जानकारी के मुताबिक हरदवारी कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जिला बैरच के गांव दयाल पूरवाह का रहने वाला है। उससे छोटा उसका भाई व एक बहन है। अब वह परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर 18 में किराये पर रहता है। मंझले भाई का नाम कृष्ण कुमार था, जोकि गर्मियों में आइस्क्रीम की रेहड़ी लगाता था। सीजन जाने के बाद कृष्ण कोई काम नहीं करता था। वह घर पर रहता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था।

    हरदवारी कुमार ने कहा कि उसकी बहन स्कूल चली गई और वह खुद भी फैक्ट्री के लिए चला गया जबकि मां भी किसी काम पर गई थी। घर पर अकेला कृष्ण था। कमरे में कृष्ण पंखे के हुक पर मां की चुन्नी से फंदा लगाकर लटका हुआ है। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को ही कृष्ण का जन्मदिन था। वह 18 साल का पूरा हुआ था।

  • अफीम के साथ ASI काबू, पुलिसकर्मियों पर की कार चढ़ाने की कोशिश

    अफीम के साथ ASI काबू, पुलिसकर्मियों पर की कार चढ़ाने की कोशिश

    अंबालाः एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की सीआईए ने नशे के साथ काबू किया है। मूलरुप से कुरुक्षेत्र के भिवानी खेड़ा निवासी एएसआई निरंजन सिंह के कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके साथ ही सीआईए ने अफीम की सप्लाई देने पहुंचे राजस्थान के शिव नारायण को भी दबोचा है। सीआईए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई निरंजन सिंह अंबाला सीआईए-1 व 2 सहित कई पुलिस थानों में सेवाएं दे चुका है।

    आरोपी एएसआई ने दौड़ाई गाड़ी

    दोनों आरोपियों को काबू करने के लिए सीआईए जीआरपी की टीम ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीआईए टीम को देख आरोपी एएसआई ने गाड़ी दौड़ा मौके से भागने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, एएसआई ने जीआरपी मुलाजिमों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बताया किया कि एक मुलाजिम को गाड़ी में टक्कर भी लगी, लेकिन सीआईए ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

    राजस्थान से मंगवाई थी अफीम

    पुलिस के मुताबिक, एएसआई निरंजन सिंह ने राजस्थान से यह अफीम मंगवाई थी। बताया गया कि जिला झालावाड़ के गांव करावान निवासी कृपाल सिंह नशे की तस्करी करता है, जो हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी नशे की सप्लाई करता है।

    सीआईए जीआरपी ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

    जीआरपी सीआईए इंचार्ज एसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शिव नारायण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है। उनकी टीम पूरी तरह से सतर्क थी। जैसे ही नशा तस्कर स्टेशन के एंट्री गेट के पास गाड़ी लेकर आया तो टीम ने उसका पीछा किया। बताया कि एएसआई निरंजन सिंह ने खुद के बचाव के ल‌िए गाड़ी दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी टीम को आरोपियों को काबू कर लिया। GRP दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी।

  • कीटनाशक कंपनी के स्टोर में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

    कीटनाशक कंपनी के स्टोर में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

    आग की चपेट में आई 50 मीटर दूर खड़ी बस 

    बहादुरगढ़ः गणपति धाम स्थित अनिडा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्टोर में भयंकर आग लग गई। स्टोर में रखे केमिकल स्टोर फट गए। इस कारण केमिकल आसपास भी फैल गया। इससे करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी बस भी आग की चपेट में आ गई। साथ में गत्ता फैक्ट्री तक आग पहुंच गई। मगर उस पर तुरंत काबू पाया गया।

    सरसों के तेल वाली फैक्ट्री के गेट तक भी आग पहुंच गई। पास की फैक्ट्रियों के संचालक भी मौके पर आए और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। दोपहर बाद अचानक आग भड़क उठी। आग क्यों और कैसे लगी यह पता नहीं चल सका।

    हालांकि प्रथम दृष्‍टया में आग लगने का कारण ब्‍लास्‍ट होना बताया गया है। केमिकल में किस तरह से ब्‍लास्‍ट हुआ यह जांच का विषय है। आग के फैलने से बड़ा नुकसान हुआ है। स्टोर में कुछ कर्मचारी बताए गए हैं जो आग भड़कने से पहले ही भाग कर फैक्ट्री से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। आग फिलहाल भड़की हुई है। आग की वजह से आसमान में धुआं ही धुआं हो गया। करीब 100 फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार बन रहा है।

  • 28 हजार मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक, 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर होंगे ब्लॉक

    28 हजार मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक, 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर होंगे ब्लॉक

    नई दिल्लीः हरियाणा में लगभग 28 हजार मोबाइल नंबर ऐसे मिले हैं, जिन्हे जल्द ही ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि यह मोबाइल नुबेर संदिग्ध बताये जा  रहे हैं। इन नंबरों में सबसे ज्यादा नंबर फरीदाबाद और गुरुग्राम के हैं। 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर बताये जा रहे हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेटर सेंटर ने इन नंबरों को साइबर सेफ पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से सूबे के सभी जिलों के एसएसपी, डीआईजी, सभी रेंजों के एडीजीपी-आईजी के साथ ही गुरुग्राम, पंचकूला और फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नरों को लेटर लिखा गया है। जिसमें इन नंबरों को ब्लॉक कराने को कहा गया है।

    पुलिस अधिकारियों को लिखे एक पत्र में दूरसंचार विभाग (DTO) के जरिए मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। कहा गया है कि इन नंबरों को साइबर क्राइम करने के लिए दुरुपयोग किए जाने के रूप में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकारियों को इन नंबरों का प्रयोग करने के लिए उपयोग किए जा रहे मोबाइल हैंडसेट के आईएमईआई लिंकेज जांच का भी निर्देश दिया गया है। लिंकेज विश्लेषण के माध्यम से पहचाने गए मोबाइल नंबरों के विवरण के साथ राज्य नोडल अधिकारी और स्टेट क्राइम ब्रांच को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी गई है।

    इस साल सितंबर तक राज्य भर के क्षेत्रीय पुलिस स्टेशनों में 29 साइबर पुलिस थानों और 309 साइबर डेस्क पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 47,000 से अधिक साइबर अपराध की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस ने धोखाधड़ी के 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को जब्त कर पीड़ित को लौटा दिया है। इन संदिग्ध 27,824 मोबाइल नंबरों में सबसे अधिक गुरुग्राम (7,142), इसके बाद फरीदाबाद (3,896), पंचकूला (1,420), सोनीपत (1,408), हिसार (1,228), अंबाला (1,101), रोहतक (1,045), पानीपत (1,034) और झज्जर में (1,024) के शामिल हैं।

  • सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, मरीजों व स्टाफ में दहशत

    सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, मरीजों व स्टाफ में दहशत

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इसकी भनक लगते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर मरीज इमरजेंसी वार्ड से भागकर बाहर निकल गए। गनीमत रही कि तुरंत अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने के करीब 2 घंटे बाद तक बिजली गुल रही।

    जानकारी के मुताबिक,सिविल अस्पताल अंबाला सिटी के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी वार्ड में बने इलेक्ट्रिसिटी पार्टीशन में शनिवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बिजली की तारों से आग की लपटें उठने लगी। आग लगने की भनक लगते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर मरीज इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलना शुरू हो गए।

    गनीमत रही कि ट्रॉमा सेंटर में उपस्थित अस्पताल के स्टाफ ने बिजली की तारों में लगी आग पर अग्निशमन यंत्रों काबू पाया लिया। शॉर्ट सर्किट के कारण करीब 2 घंटे बिजली की बत्ती गुल रही। इलैक्ट्रिशियन.ने कड़ी मशक्कत के बाहर बिजली सप्लाई को बहाल किया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और मरीजों को राहत की सांस ली। दोबारा ऐसा घटना न घटे आज इलैक्ट्रिशियन.की टीम दोबारा अस्पताल परिसर की सभी बिजली सप्लाई की जांच करेगी।

  • पिता के साथ मन्नत मांगने गए नदी में डूबे दो सगे भाई

    पिता के साथ मन्नत मांगने गए नदी में डूबे दो सगे भाई

    घरौंडाः करनाल में अहाेई अष्टमी पर्व पर दुखद घटनाक्रम सामने आया है। गांव लालूपूरा के पास स्थित यमुना नदी के तट पर दो सगे भाई अपने पिता के साथ कोई मन्नत लेकर नदी पर गए थे। लेकिन इसी बीच स्नान करते समय दोनों भाई डूब गए। पिता ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन घटना के समय आसपास कोई नहीं होने के कारण असफल रहे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की जा रही है।

    अहोई अष्टमी पर तरफ माताएं बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं वहीं यमुना में नहाने के लिए उतरे एक मां के दो लाल नदी की भेंट चढ़ गए। मामला क्षेत्र के गांव लालपुरा के पास यमुना तट का है, जहां कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के वार्ड-13 स्थित बीरे की चक्की के पास रहने वाले अश्विनी शर्मा रविवार को अपने पुत्रों दीपक व प्रशांत को लेकर मोटरसाइकिल पर लालूपुरा गांव के पास के घाट पर कोई मन्नत लेकर नहाने आए थे।

    दीपक व प्रशांत पूजा-अर्चना के बाद कपड़े उतारकर यमुना में नहाने उतरे तो वापिस नहीं निकल पाए। बेटों को यमुना में डूबता देख अश्विनी ने शोर मचाया मगर आसपास कोई न होने के कारण आवाज दब गई। अश्विनी की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे लेकिन रविवार से शुरू हुए सर्च अभियान में सोमवार शाम तक दीपक व प्रशांत का अतापता नहीं चल पाया। यमुना तट पर सर्च अभियान जारी है। ग्रामीण व गोताखोर भाइयों को तलाशने में जुटे हैं।

  • पंचायत चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

    पंचायत चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

    सिरसाः रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। एक तरफ पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, वहीं जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचे थे। वहीं इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

    सूत्रों के अनुसार, राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है, अब यह तय किया जा रहा है कि पैरोल अवधि कहां व्यतीत की जाएगी। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी। राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, जो जिस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा रही है। अबकी बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहां कटेगी।

  • दर्दनाक हादसाः घर में सिलेंडर फटने से गिरी छत, 2 बच्चों समेत 7 झुलसे

    दर्दनाक हादसाः घर में सिलेंडर फटने से गिरी छत, 2 बच्चों समेत 7 झुलसे

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां की एकता कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब सात बजे रसोई में रखा गैस सिलिंडर फट गया। धमाके के साथ न केवल परिवार के चार लोग झुलस गए, बल्कि मकान की छत गिरने से तीन किरायेदार भी घायल हो गए।

    सभी को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। घायलों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। एकता कॉलोनी निवासी विशाल अपने परिवार समेत रहते हैं।

    सुबह उनकी पत्नी रसोई में गई और गैस चालू किया। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। परिवार में मौजूद विशाल (34), उनकी पत्नी शिल्पा (30), बेटा रेहान (8) व रिवान (1) बुरी तरह झुलस गए। साथ ही धमाके में मकान की छत गिरने से किरायेदार 16 वर्षीय प्रीति, 20 वर्षीय उपासना और 18 वर्षीय पार्थिव घायल हो गए हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घायलों को पीजीआई में दाखिल करवाया गया, जहां झुलसे परिवार के चारों लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।