Category: Haryana>Panipat

  • National Highway के पास हुआ हादसा, होटल कारोबारियों की Scorpio को लगी आग, देखें वीडियो

    National Highway के पास हुआ हादसा, होटल कारोबारियों की Scorpio को लगी आग, देखें वीडियो

    झज्जरः हरियाणा के झज्जर से मनाली जा रहे होटल कारोबारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल कारोबारियों की स्कॉर्पियो कार को रोपड़ के कीरतपुर साहिब में अचानक आग लग गई। यह हादसा कीरतपुर साहिब-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गांव कल्याणपुर में दरगाह बाबा बुढण शाह जी की लिंक रोड पर हुआ। इससे गाड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अंदर बैठे होटल कारोबारियों ने तुरंत गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

    जानकारी के अनुसार गांव झज्जर के रहने वाले देविंदर कुमार और प्रवीण कुमार अपनी चंडीगढ़ नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में मनाली जा रहे थे। उन्होंने कीरतपुर साहिब के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से गाड़ी में जेल भराया और आगे निकल गए। चलते-चलते अचानक उनकी स्कॉर्पियो से आवाजें आने लगी। उन्होंने इसको चैक कराने के लिए आसपास पूछा। जिसके बाद वह गांव कल्याणपुर वेयरहाउस से श्री कीरतपुर साहिब की ओर जाने लगे। जब वे बाबा बुड्‌ढन शाह की दरगाह की ओर जाती सड़क के पास पहुंचे तो गाड़ी में अचानक आग लग गई।

    यह देख दोनों ने तुरंत दरवाजे खोले और बाहर निकल आए। उन्होंने गाड़ी से सामान निकालने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ज्यादा सामान नहीं बचा पाए। उन्होंने आग बुझाने की भी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल की गई। फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इसका पता चलते ही थाना श्री कीरतपुर साहिब से पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने जली कार का मुआयना किया और उसमें सवार होटल कारोबारियों के बयान दर्ज किए। ASI बलवीर चंद ने बताया कि आग लगने के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। इसकी जांच कर रहे हैं।

  • सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मरीज और सिक्योरिटी गार्ड में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मरीज और सिक्योरिटी गार्ड में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात जमकर हंगामा हुआ। इसमें मरीज और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर गुत्थम गुत्था हुई, जिसमें एक दूसरे को जमकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो का बीचबचाव अलग किया। इस दौरान करीब 45 मिनट इमरजेंसी की ओपीडी बाधित रही। सूचना पर पुलिस भी इमरजेंसी की ओपीडी में पहुंची। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-4 निवासी एक युवक अपनी बहन के बच्चे को लेकर उपचार के लिए सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही वह इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के पास जाने लगा। वहां पर भीड़ अधिक होने के कारण सिक्योरिटी गार्ड ने उसे हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की। इसी बीच सेक्टर-4 निवासी व्यक्ति और सिक्योरिटी गार्ड अमित कुमार के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।

    इस पर इमरजेंसी में तैनात अन्य सिक्योरिटी गार्ड और डॉक्टरों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड का मेडिकल करवाया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति को पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान रात में 45 मिनट इमरजेंसी ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई थी। वीरवार को दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी। इसके बाद दोनों पक्ष सीएमओ मुक्ता कुमार के सामने पहुंचे और उन्होंने समझौता किया। वहीं इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि इमरजेंसी में मारपीट का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया है।

  • साथी सहित सिंगर गिरफ्तार, जाने मामला 

    साथी सहित सिंगर गिरफ्तार, जाने मामला 

    गुरुग्रामः हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने हरियाणवी सिंगर मनोज गुरू को साथी समेत गिरफ्तार किया है। उसने म्यूजिक कम्पनी से करार तोड़ने के लिए म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी। सिंगर ने कम्पनी के डायरेक्टर को नामी गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम पर धमकी दी थी। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि जेम ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर ने थाना सैक्टर-37 में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को एक युवक ने उन्हें फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर काला जठेड़ी का भतीजा बताया। उसने गुरु हरियाणवी के साथ आर्टिस्ट बॉन्ड न तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर लिया।

    शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गुरुग्राम के सेक्टर-37 के पास बने इंडियन गैस गोदाम से काबू किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव जठेड़ी के रहने वाले दीपक उर्फ कच्चा और हिसार के शिव नगर निवासी मनोज उर्फ गुरु के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने पुलिस को बताया कि मनोज उर्फ गुरु एक हरियाणवी सिंगर है। जिसका जेम ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के साथ 5 साल का बॉन्ड करार था। जिसके तहत गुरू को कंपनी की तरफ से कहा गया था कि वह साल में सिंगर 10-12 गाने निकालेगी तथा इसके स्टेज-लाईव प्रोग्राम भी करवाएगी, मगर, म्यूजिक कंपनी ने ऐसा नहीं किया।

    जिस कारण मनोज उर्फ गुरु ने अपने साथी दीपक उर्फ काच्चा के साथ मिलकर म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर को करार तोड़ने के लिए कहा। करार नहीं तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। मनोज गुरू ने बताया कि वह एक प्रोग्राम के लिए गैंगस्टर काला जठेड़ी के भाई के जन्मदिन पर गया था। वहां उसकी दोस्ती दीपक उर्फ काच्चा से हुई थी। एसीपी की माने तो आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत 2 केस जिला सोनीपत में दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए 2 मोबाइल भी बरामद कर लिए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

  • इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, आंख से निकल रहा था खून

    इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, आंख से निकल रहा था खून

    पंचकूलाः सेक्टर-1 से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। हालांकि उसकी एक आंख से खून निकल रहा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई है। जांच के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा। जिस व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसके हाथ पर टैटू बने हुए हैं। सीधे हाथ पर उसके मेहदवान और लव-मॉम डैड लिखा हुआ है। शव की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी है। शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। वहां से निकलने वाले लोगों ने जब उसे देखा तो, पुलिस को फोन कर इसके बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

  • बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान का गोलियां मारकर क’त्ल, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

    बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान का गोलियां मारकर क’त्ल, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बड़ी गैंगवार का मामला सामना आया है। बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान की हत्या कर दी गई है और उसका गोलियों से छलनी शव सोनीपत के हरसाना गांव से बरामद किया गया है। दीपक मान फरीदकोट का रहने वाला था और पंजाब का कुख्यात गैंगेस्टर था। दीपक मान पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत दर्जनभर संगीन मामले दर्ज थे।

    शव मिलने की सूचना के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। शूटर दीपक मान की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है। 

  • बड़ी खबरः एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों किया काबू 

    बड़ी खबरः एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों किया काबू 

    पंचकूलाः हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 हजार रुपए रिश्वत की राशि समेत गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ASI रविंदर कुमार पंचकूला के सेक्टर 20 थाने में तैनात था। पंचकूला सेक्टर 20 थाने में लड़ाई झगड़े के एक मामले में शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच ASI रविंदर कुमार कर रहा था। 

    उसने विनीत नाम के व्यक्ति से मामले में मुकदमा दर्ज न करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी को पंचकूला के सेक्टर 20 मंडी के पास से गिरफ्तार किया है। वह यहां विनीत से पैसे लेने के लिए आया था। जब विनीत ने उसे पैसे दिए तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

    ​​​​​​​एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी रविंद्र सिंह को रंगे हाथों पड़कर एंटी करप्शन ब्यूरो के सेक्टर 17 स्थित थाने लेकर आई थी। यहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कुछ समय बाद अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

  • वीडियो कॉल अटेंड करते ही BJP सांसद के फोन पर चलने लगी अश्लील क्लिप, जानें मामला

    वीडियो कॉल अटेंड करते ही BJP सांसद के फोन पर चलने लगी अश्लील क्लिप, जानें मामला

    हरियाणाः बीजेपी से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो कॉल आने का मामला सामने आया है। मामला वीरवार का बताया जा रहा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई जैसी ही सांसद ने कॉल अटेंड की तो एक अश्लील वीडियो चलती दिखाई दी। बीजेपी सांसद ने तुरन्त कॉल को कट किया। इसके बाद बीजेपी सांसद के पीए ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाने को दी।

    भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह वीरवार को भिवानी में महम रोड स्थित अपने आवास में थे। इस दौरान दोपहर के करीब उनके मोबाइल नंबर पर एक वीडियो कॉल आई। तो सांसद ने वीडियो कॉल को जैसे ही अटेंड किया तो मोबाइल की स्क्रीन पर अश्लील क्लिप चलने लगी। तभी सांसद ने तुरंत कॉल कट कर दी। इसके बारे में अपनी पीए को सूचना दी और पुलिस को शिकायत देकर जिस नंबर से ये अश्लील वीडियो कॉल आया था उसके नंबर का पता लगाने और उसपर कानूनी कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिए। 

    बता दें कि इस तरह की वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल किए जाने और धोखाधड़ी किए जाने के कई मामले पहले भी कई लोगों के साथ हो चुके है। वहीं बीजेपी सांसद के पीए ने लिखित शिकायत साइबर पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर वीडियो कॉल किस मकसद से और क्यों की गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उस अज्ञात नंबर की भी जांच कर रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस की तरफ से आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है ताकि उनपर सख्त कार्रवाई की जा सके। 

  • चोरों ने को-ऑपरेटिव बैंक के 32 लॉकर तोड़कर चुराए गहने 

    चोरों ने को-ऑपरेटिव बैंक के 32 लॉकर तोड़कर चुराए गहने 

    अंबाला: सिटी के बलदेव नगर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में बदमाशों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 2 दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए बदमाश बैंक के सीसीटीवी और डीवीआर भी संग ले गए। पुलिस की जांच एजेंसियों ने भी मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाने शुरू कर दिए। फिलहाल चोरी की राशि का अनुमान नहीं लग पाया है।
    बताया जाता है कि बैंक में कुल 180 लॉकर थे और 32 को कटर से काटा गया है।

    उसमें से जेवर व नगदी गायब है। जैसे ही बैंक उपभोक्ताओं को चोरी की भनक लगी तो वह भी बैंक के बाहर जमा हो गए हालांकि बैंक प्रबंधन की तरफ से उन्हें अभी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बैंक के 2 फेस में कुल 90-90 लॉकर थे। उनमें से 32 को कटर से काटा गया है। बैंक अधिकारियों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं कि लॉकर में क्या कुछ था। सभी उपभोक्तओं को बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला सहित 3 की मौत

    दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला सहित 3 की मौत

    सिरसा : नेशनल हाईवे पर स्थित गांव कोटली के मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान कार चालक सोनू पुत्र दर्शन निवासी खैरेतीखेड़ा फतेहाबाद, संजना पुत्री यशपाल निवासी एमसी कॉलोनी सिरसा और बलराज निवासी मल्लेकां हाल निवासी सेक्टर-20 सिरसा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बलराज और सोनू दोस्त थे । बलराज इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था, जबकि सोनू का सिरसा और फतेहाबाद में कोचिंग सेंटर है। 22 वर्षीय संजना भी सोनू के साथ कोचिंग सेंटर में काम करती थी। शनिवार को तीनों स्विफ्ट कार में सवार होकर फतेहाबाद में किसी क्लाइंट से मिलने के लिए गए थे। शाम पांच बजे वह सिरसा की तरफ वापस आ रहे थे तो गांव कोटली के पास कार अनियंत्रित होकर रोड से उतर गई और कई पलटे खाते हुए पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने कार की खिड़की और शीशे तोड़कर तीनों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में जांच के लिए पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक बलराज शादीशुदा था। उसकी दो लड़कियां व एक लड़का है। सोनू भी विवाहित था और उसकी एक बेटी है।

  • मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश

    मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश

    नई दिल्ली : पिछले 5-7 दिनों से हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जिससे प्रदेश के कई इलाकों में कही हल्की तो कही मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी गई। जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश तापमान में कमी आई है। लोगों को गर्मी से थोड़ा छुटकारा मिला है। लेकिन अब मानसून एक बार फिर करवट लेने वाला है। अब मौसम 5 दिन तक स्थिर बना रहने वाला है। मानसून की गतिविधियों पर रोक लगने वाली है।  मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से फिर मौसम में परिवर्तन आने वाला है। जिससे एक बार फिर से बारिश के आसार बनते दिखाई दे रहे है।

    अब तक इस सीजन की 406.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य बारिश से लगभग 54 एमएम कम है। अब प्रदेश में 460 एमएम बारिश की जरूरत है जिससे कि बारिश का कोटा पूरा हो पाए। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून की हवाएं बंगाल की खाड़ी से आ रही है। जिससे की इस सप्ताह बारिश की वापसी के आसार नहीं दिख रहे है। इस मानसून के सीजन में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक बारिश हुई है।

    वहीं हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद जिले में कम सबसे कम बारिश हुई है। हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। सितंबर में बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई है। सितंबर महीने में अब तक 48 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। जिससे प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आ गया।