Category: Haryana>Panipat

  • ढाबे पर मामूली विवाद को लेकर हुआ डबल मर्डर, तीसरे की हालत नाजुक

    ढाबे पर मामूली विवाद को लेकर हुआ डबल मर्डर, तीसरे की हालत नाजुक

    करनालः हरियाणा के करनाल के घरौंडा में अराईपुरा रोड पर सोमवार देर रात डबल मर्डर के बाद आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। सोमवार देर रात ढाबे पर बैठे तीन दोस्तों की कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ मिलकर तेजधार हथियारों से दो युवकों की हत्या कर दी, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। डबल मर्डर की सूचना मिलने पर करनाल सहित पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पुलिस की टीमें और करनाल एसपी भी पहुंचे। दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर करनाल पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया, जबकि तीसरे युवक का इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है।

    सोमवार की देर रात अराईपूरा रोड पर एक चिकन कार्नर पर कुछ युवक खा पी रहे थे। इस दौरान नीरज अराईपूरा, बोला कॉलोनी निवासी मनीष और बुट्‌टू का वहीं पर बैठे कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई, जिसके बाद दूसरे पक्ष के युवक ने अपने आधा दर्जन से ज्यादा दोस्तों को फोन करके बुला लिया। सभी लोग अपने के हाथ में लोहे की रॉड व तेजधार हथियारों के साथ ढाबे पर पहुंचे और वहां बैठे मनीष, नीरज और बिट्टू पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। ढाबे पर हुए इस खूनी संघर्ष के बाद हड़कप मच गया और ढाबे के आसपास सड़क खून के छींटों से लाल हो गई। विवाद में गांव अराईपुरा निवासी नीरज व भोला कॉलोनी निवासी मनीष ने मौके पर दम तोड़ दिया।

    हत्याओं के बाद हुई तनाव  की स्थिति, सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस व डीएसपी मौके पर पहुंचे. तीनों युवको पहले घरौंडा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर मनीष व नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बिट्‌टू को करनाल कल्पना चावला मेडिकल में इलाज के लिए रैफर कर दिया। करनाल के घरौंडा में तनाव को देखते हुए एसपी रात करीब 12 बजे ही घरौंडा थाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का अश्वासन दिया। उसके बाद मौके पर करनाल की सभी सीआईए की टीमों और लोकल थाने की टीमों व एफएसएल की टीम को मौके बुलाया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर अपने साक्ष्य जुटाए। जबकि अन्य सभी टीमों का गठन कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने करने के निर्देश दिए। रात 1 बजे ही सभी टीमें आरोपियों पकड़ने के लिए रवाना हो गई।

    रात को 12 बजे घरौंडा थाना में पहुंचे एसपी गंगा रामपूनिया ने बताया कि देर रात को अराईपूरा रोड पर स्थित एक ढाबे में शराब पीते समय दो गुटों लड़ाई झंगडा हो गया था, जिसके बाद एक गुट के लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला दिया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • पंजाबी गायक काका के लाइव शो पर बेकाबू हुई भीड़, तोड़ी कुर्सियां, चलाए पटाखे

    पंजाबी गायक काका के लाइव शो पर बेकाबू हुई भीड़, तोड़ी कुर्सियां, चलाए पटाखे

    हिसारः हरियाणा के हिसार में पर्यटन विभाग की तरफ से फ्लेमिंगो रेस्टोरेंट में आयोजित हिसार उत्सव में रविवार को अंतिम दिन पंजाबी गायक काका ने अपनी प्रस्तुतियां दी। गायक काका को देखने के लिए युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। युवाओं ने हूटिंग की। युवाओं ने हॉल के अंदर ही पटाखे बजा दिए, जिससे भगदड़ मच गई। युवाओं के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। गायक काका मंच से बार-बार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करते रहे, लेकिन हुड़दंगबाज नहीं माने। रविवार को कार्यक्रम में गायक काका मंच पर करीब शाम करीब 7.30 बजे मंच पर पहुंचे। काले जै लिबास दी, कह लैन दे, बस विच बैठी सज्जी तीजी सीट ते सहित 10 गाने गाए। और 9 बजे से पहले ही कार्यक्रम खत्म कर दिया।

    कार्यक्रम देखने आए शहर के युवाओं ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम तो बहुत अच्छा करवाया गया है, लेकिन जगह की कम पड़ गई। अगर इतने मशहूर गायकों को बुलाना था तो कार्यक्रम किसी बड़े सभागार या फिर ओपन स्पेस में कराना चाहिए था। फ्लेमिंगों रेस्टोरेंट के हॉल में जगह कम होने के कारण भीड़ ज्यादा हो गई। शनिवार को हरियाणवी गायक रेणुका पंवार व अजय हुड्डा की परफॉर्मेंस के दौरान भी हुड़दंगबाजी हो गई थी। इस दौरान कार्यक्रम को जल्दी खत्म करना पड़ गया था। आयोजकों ने इस घटना से कोई सबक नहीं लिया। दूसरे दिन रविवार को भी यही हाल हुआ। हॉल की क्षमता कम व लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस भी भीड़ कंट्रोल करने में बेबस सी नजर आई।

    कार्यक्रम में हुड़दंगबाजों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रस्तुति के दौरान हुड़दगंबाज कुर्सियों पर खड़े हो गए, जिससे कुर्सियां टूट गईं। यही नहीं जैसे ही गायक काका ने मंच छोड़ा तो हुड़दंगबाजों ने बची हुई कुर्सियों को तोड़ दिया। साथ ही सजावट के लिए लगाए गए पर्दों को फाड़ दिया। अन्य सजावटी सामान को भी तोड़ दिया। हिसार उत्सव कार्यक्रम में बारिश होने के कारण स्कूली विद्यार्थियों के डांस के कार्यक्रम रद्द करने पर प्रतिभागी विद्यार्थी व उनके अभिभावक आयोजकों पर भड़क गए। छात्राओं ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को डांस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन आयोजकों ने लिमिट तय नहीं की। ऐसे में एक स्कूल से 50-50 विद्यार्थी भाग लेने आ गए, जिनके कारण सभी की परफॉर्मेंस नहीं हो सकी।

    हरियाणा पर्यटन विभाग की तरफ तीन दिवसीय हिसार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव का मकसद लोक संस्कृति, परंपराओं व हस्पशिल्प को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभाग की तरफ से प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन गायिका रितू पाठक व दूसरे दिन हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार व अजय हुड्डा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

  • यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला

    यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला

    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिर गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कई स्थानों पर बुधवार देर शाम को बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए गए। रावण का सबसे ऊंचा 70 फुट का पुतला गांव भिरड़ाना में महर्षि दयानंद स्कूल के पास मैदान में जलाया गया।

    इसके अलावा फतेहाबाद के हुडा सेक्टर की खाली जगह पर श्रीराम सेवा समिति की ओर से पुतला दहन किया गया। यहां पुतला क्रेन से ऊंचा उठाते समय बीच में से टूटकर लटक गया। इससे पुतला दहन कार्यक्रम में विलंब हो गया। बड़ी मुश्किल से पुतले को जेसीबी के सहारे उठाकर दहन करवाया गया। विधायक दुड़ाराम ने पुतला दहन किया।

  • बंबीहा गैंग ने सरकार और पुलिस को दी धमकी, पोस्ट शेयर कर कहा- हुन तुस्सी देखयों Wait and Watch

    बंबीहा गैंग ने सरकार और पुलिस को दी धमकी, पोस्ट शेयर कर कहा- हुन तुस्सी देखयों Wait and Watch

    करनालः हरियाणा के करनाल जिले के इलाका असंध में गैंगस्टर दिलेर कोटिया के मकान को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया गया था। इस कार्रवाई से गुस्साए बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर हरियाणा सरकार, पुलिस और डीटीपी को धमकी दी है। बंबीहा गैंग लिख रहा है कि दिलेर कोटिया के साथ जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। दिलेर कोटिया का घर तोड़ दिया गया। हम सरकार, पुलिस और डीटीपी को चेतावनी देते हैं कि तुस्सी कर लय्या, जो करना है हुन अस्सी करांगे। सही नहीं कित्ता, हुन अस्सी दसांगे कि किद्दा किसे दा घर तोड़दे।

    बंबीहा गैंग लिख रहा है कि अज्ज तो 30 साल पहला दा घर बनया सी उदो कित्थे अवैध सी। जदो डीलर सारा कुछ बेच कर चला गया, उसदा घर वालेयां नाल कोई मतलब नहीं। गैंगस्टर पैदा नहीं होते, इस तरह की हरकतों से गैंगस्टर बनते हैं। खुद देख ले, अब बंदा क्या करे। अब हमने छोड़ना नहीं याद रखना। घर वालों का हाल देखा…हुन बस होर कुछ नहीं कहना, हुन तुस्सी देखयों Wait and Watch।

    इस कार्रवाई में जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ और सीआईए-2 के प्रभारी मोहन लाल की मौजूदगी में यह कार्रवाई अमल में लाई गई थी। असंध-करनाल हाईवे-709ए से लिंक रोड पर खेतों में बना दलेर कोटिया व उसके भाई तेजेंद्र सिंह के नाम पर दर्ज मकान को 2 जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि दोनों भाई विदेश में हैं और दोनों के खिलाफ रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं।

    डीटीपी के मुताबिक 15 दिन पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन अब कार्रवाई हुई है। सीआईए-2 प्रभारी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि दिलेर कोटिया व उसके भाई तेजेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में फिरौती मांगने, मारपीट आदि के 11 मामले दर्ज हैं। अपराधी विदेश में बैठकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मकान में भी आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं।

  • हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    नई दिल्लीः हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने आज कोर्ट में सरेंडर किया। जानकारी के मुताबिक, एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को सरेंडर के उपरांत कस्टडी में ले लिया। सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके चलते उनको कोर्ट में पेश होना था। लेकिन पिछली 6 तारीख को कोर्ट में पेश होने से पूर्व जज शांतनु त्यागी आपात छुट्टी पर चले गए थे।

    इसकी वजह से बेंच नहीं बैठी। अब उसी एनबीडब्ल्यू के रिकॉल पर सपना चौधरी ने आज एसीजेएम शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश होकर खुद को सरेंडर कर दिया। जहां कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी को कस्टडी में ले लिया था। कुछ ही देर बाद खबर आई कि सपना का वारंट वापस ले लिया गया। सपना को कोर्ट ने कस्टडी से मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने सपना चौधरी का वारंट इस शर्त पर खत्म किया कि कोर्ट में वो पेश होकर सहयोग करेंगी। मामले में अगली सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि साल 2018 के अक्टूबर में लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम था। लोगों ने कार्यक्रम को देखने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन 300 रुपए दिए थे। लेकिन सपना चौधरी उस कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। इसके बाद लोगों ने हंगामा काटा और फिर मामला कोर्ट में जा पहुंचा, क्योंकि हजारों की तादाद में लोगों ने टिकट को पैसे देकर खरीदा था।

    ऐसे में जब सपना चौधरी परफॉर्मेंस के लिए नहीं पहुंची तो लोग नाराज हो गए और हंगामा किया। इसी धोखाधड़ी के मामले में आज सपना चौधरी को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में पेश होना था। इस मामले की एफआईआर में शो के ऑर्गनाजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय का नाम भी शामिल था।

    हरियाणा की फेमस डांसर हैं सपना 

    सपना चौधरी हरियाणा की फेमस डांसर हैं। उन्हें अपने लाइव स्टेज शोज के लिए जाना जाता है। सपना को तेरी आख्या का यो काजल नाम के गाने में अपनी परफॉरमेंस के बाद पहचान मिली थी। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया। शो में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा दिखाया था. सपना के ढेरों फैंस हैं, जो उनके डांस शो के दीवाने हैं। हजारों की संख्या में सपना चौधरी का शो देखने दर्शक पहुंचते थे। सपना चौधरी को काफी हिट गानों के वीडियो में देखा जा चुका है। उन्होंने हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म वीरे दी वेडिंग और नानू की जानू में भी परफॉर्म किया था। इतना ही सपना चौधरी ने 2019 में आई फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में एक्टिंग भी की थी।

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो जनवरी 2020 में सपना चौधरी ने वीर साहू से शादी कर ली थी। इस शादी के बारे में उन्होंने किसी को यही बताया था। 2021 में उन्होंने इंस्टाग्राम के आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान अपनी शादी की डेट का खुलासा किया था। सपना का एक बेटा भी है। उन्होंने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है। बेटे का जन्म अक्टूबर 2020 को हुआ था।

  • व्यापार मंडल के प्रधान पर लोहे की राड और ईंटों से हमला, विरोध में मार्केट बंद

    व्यापार मंडल के प्रधान पर लोहे की राड और ईंटों से हमला, विरोध में मार्केट बंद

    हांसी। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में शुक्रवार रात को हांसी व्यापर मंडल के प्रधान प्रवीन तायल पर पांच युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने व्यापारी नेता पर लोहे की राड और ईंटों से हमला किया है. हमले में प्रवीन तायल गंभीर रूप से घायल हो गए और हमले के बाद आरोपी अलग-अलग गलियों में फरार हो गए. घायल को उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    व्यापारी नेता पर हमला होने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. हांसी शहर के व्यापारी नेता निजी अस्पताल के सामने एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. व्यापारी नेताओं का कहना था कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे हांसी के साथ-साथ पूरे प्रदेश को बंद करने का काम करेंगे।

    जानकारी के अनुसार, व्यापारी नेता प्रवीन तायल लाल सड़क पर स्थित अग्रवाल फोटो स्टेट की दुकान पर हर रोज की तरह चर्चा करने के लिए आए थे. इसके बाद प्रवीन तायल सुरज जैन के साथ पैदल घर जाने के लिए निकले थे. जैसे ही वे मुल्तान फोटो स्टेट के पास गली से गुजर रहे थे तो पहले से ही घात लगाए बैठे करीब पांच युवकों ने प्रवीन तायल पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने प्रवीन तायल पर लोहे की राड व ईंटों से हमला किया है. हमले में प्रवीन तायल गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद आरोपित पकड़े जाने के डर से अलग-अलग गलियों से फरार हो गए. सभी आरोपियों ने अपने मूंह कपड़े से ढके हुए थे।

    सूरज जैन ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने डायल 112 और एम्बुलेंस को भी फोन किया. लेकिन काफी देर के बाद मौके पर ना तो एंबुलेंस पहुंची और ना ही पुलिस. इसके बाद आस-पास के लोग घायल प्रवीन तायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर आए.प्रवीन तायल के और पैर में चोट लगी है। व्यापारी नेता प्रवीण तायल पर हमले किए जाने की खबर सुनते ही शहर के सभी व्यापारी नेता अस्पताल के सामने एकत्रित हो गए. व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवीन तायल ने भ्रष्ट कांट्रेक्टर की पोल खोलने का काम किया था. साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट भी करवाया है. हो सकता है कि इसी के चलते उस पर हमला करवाया गया हो. वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि राजनीति के चलते प्रवीन तायल पर हमला किया गया है। 

    हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल पर जानलेवा हमला होने के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार 2 बजे तक शहर बंद करने का निर्णय लिया है. व्यापारियों ने कहा है कि अगर पुलिस जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार नहीं करती तो आने वाले समय में दोबारा मीटिंग कर आगे कोई और बड़ा फैसला लेंगे।

  • खुद को जिंदा साब‍ित करने के लिए 102 साल के बुजुर्ग ने न‍िकाली अनोखी बारात, देखें वीडियो

    खुद को जिंदा साब‍ित करने के लिए 102 साल के बुजुर्ग ने न‍िकाली अनोखी बारात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक जिले में मृत घोषित किए जाने के बाद 102 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए अपनी बारात निकाली। बुजुर्ग व्यक्ति दुली चंद बाकायदा रथ में सवार हुए और बैंड बाजे के साथ सरकारी अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। रोहतक जिले के गांधरा गांव निवासी दुली चंद को कागजों में मृत घोषित करके उनकी पेंशन इस साल मार्च में बंद कर दी गई थी। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक विचित्र तरीका अपनाया। उन्होंने एक दूल्हे की तरह नोटों की माला पहनी और रोहतक शहर में मानसरोवर पार्क से नहर विश्राम गृह तक अपनी बारात निकाली और राज्य सरकार से उनकी पेंशन फिर से शुरू किये जाने की मांग की।

    दुली चंद और उनके समर्थकों ने सरकारी कार्यालय के रास्ते में तख्तियां भी ले रखी थीं, उनमें से एक में लिखा था थारा फूफा अभी जिंदा है’(102 साल)। अपनी इस शानदार यात्रा के अंत में, दुली चंद और जयहिंद, पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनीष ग्रोवर से मिले और उन्हें अपने कागजात दिखाते हुए उनकी पेंशन की बहाली की मांग की।

    आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में दुली चंद को मृत दिखाया गया था और उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई थी। दुली चंद के साथ आए जयहिंद ने कहा कि 102 वर्षीय व्यक्ति जीवित हैं और इसे साबित करने के लिए उनके पास आधार कार्ड, पारिवारिक आईडी और बैंक स्टेटमेंट हैं।

  • बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियो

    बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियो

    हरियाणाः गुरुग्राम में सदर बाजार के पास गुरुद्वारा रोड पर एक शोरूम के अंदर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखबीर खटाना के रूप में हुई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 4-5 अज्ञात हमलावर दफ्तर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे है। घायल खटाना को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • दिल दहला देने वाली घटना, घर में पड़े मिले परिवार के 6 सदस्यों के शव 

    दिल दहला देने वाली घटना, घर में पड़े मिले परिवार के 6 सदस्यों के शव 

    हरियाणा के अंबाला में से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि घर से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है। हाल ही में जम्मू से भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जहां एक परिवार के 6 सदस्यों के शव दो अलग-अलग घरों में पाए गए थे।

    अंबाला डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया, ‘दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्य मृत पाए गए हैं। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है। सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आगे की जांच जारी है।’ घटना अंबाला के बलाना गांव की है। मृतकों की पहचान संगत राम, महिंद्र कौर (पत्नी), सुखविंदर सिंह (बेटा), रीना (सुखविंदर की पत्नी) के तौर पर हुई है। इसके अलावा मरने वालों में नाबालिग बेटियां आशू और जस्सी भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदर ने खुदकुशी से पहले परिवार को जहर दे दिया था। वह निजी कंपनी के लिए काम करता था। शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया है।

  • मशहूर हरियाणवी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, जल्द गिरफ्तार हो सकती है सपना चौधरी! 

    मशहूर हरियाणवी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, जल्द गिरफ्तार हो सकती है सपना चौधरी! 

    लखनऊ: मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुसीबत बढ़ने वाली है, क्योंकि उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार पूरी तरह से लटकती दिख रही है। सपना चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को यूपी पुलिस की टीम हरियाणा के लिए रवाना हुई। बता दें कि लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक डांस कार्यक्रम रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

    सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    दरअसल, सपना चौधरी को सुनवाई के लिए सोमवार को हाजिर होना था, मगर सपना चौधरी अदालत में हाजिर नही हुईं और न ही उनकी ओर से कोई अर्जी दी गई। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है। नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।

    फिरोज खान ने 2018 को आशियाना थाने में दर्ज की थी एफआईआर

    उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज की थी। सूत्रों के मुताबिक, सपना चौधरी ने 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था, जिसके लिए उन्हें आयोजकों ने एडवांस में पैसे दिए थे। आयोजकों ने मामले को अदालत में घसीटा और अब डांसर सपना को जल्द ही लखनऊ की एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा। घटना 13 अक्टूबर 2018 की है।

    दावा: सपना चौधरी ने एक कलाकार प्रबंधन से तोड़ा समझौता 

    सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने एक कलाकार प्रबंधन से समझौता तोड़ा, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि वह किसी अन्य कंपनी के साथ काम नहीं करेगी और न ही किसी अन्य कंपनी में शामिल होंगी और न ही किसी ग्राहक के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क होगा। प्राथमिकी में कहा गया है कि सपना ने समझौते का उल्लंघन किया और अनुबंध की शर्तों के खिलाफ व्यावसायिक गतिविधियां कीं।

    फरवरी 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया था। सपना का मैनेजमेंट करने वाली एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ने उनके और उनकी मां और भाई सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के लिए शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।