Category: Haryana>Panipat

  • सेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    सेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    यमुनानगर: जिले के शादीपुर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण अचानक हेलीकॉप्टर उतारा गया। करीब एक घंटा हेलीकॉप्टर शादीपुर के खेतों में खड़ा रहा। वहीं गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। 

  • दिल दहलाने वाला मामलाः एक परिवार के 4 लोगों की मौत

    दिल दहलाने वाला मामलाः एक परिवार के 4 लोगों की मौत

    रोहतकः हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रोहतक में एक ही परिवार के 4 लोगों की एक दिन में मौत हो गई। यहां के एक व्यक्ति ने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की। फिर बेटे को साथ ले जाकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह बताई जा रही है। हालांकि महिला के मायके वालों का कहना था कि ससुराल के लोग उन्हें तंग कर रहे थे। पुलिस ने चारों शव का पोस्टमार्टम करवाकर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पति और पत्नी के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

    रोहतक के सलारा मोहल्ले में रहने वाला संदीप (35) गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। वह रोहतक से ही रोजाना अपडाउन करता था। उसका परिवार घर के बाकी सदस्यों से अलग रहता था। शनिवार को संदीप ने पहले पत्नी रीना (32) और दिव्यांग बेटी चेतना (6) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की। पत्नी-बेटी की हत्या के बाद वह 2 साल के बेटे भावेश को बाइक पर बिठाकर ले गया। इसके बाद वह गांव इस्माईला के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। यहां वह ट्रेन का इंतजार करने लगा। जैसे ही ट्रेन आई तो 2 साल के मासूम बेटे को लेकर उसने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी भी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना लोकल पुलिस को दी।

    रोहतक पुलिस को जैसे ही इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंची। संदीप की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके पिता होशियार सिंह को इसकी सूचना दी। उस वक्त तक किसी को यह भी पता नहीं था कि मां-बेटी की भी मौत हो चुकी है। पुलिस से सूचना मिलने के बाद संदीप के परिवार वाले उनके घर पहुंचे। उस वक्त संदीप के घर को बाहर से कुंडी लगी हुई थी। मोहल्ले वाले भी उनके साथ थे। उन्होंने कुंडी खोलकर देखा तो सबकी चीखें निकल गई।

    अंदर रीना की लाश घर के आंगन में पड़ी थी जबकि बेटी चेतना का शव चारपाई पर पड़ा था। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। तब पुलिस और लोगों को पता चला कि संदीप ने ही पत्नी-बेटी का कत्ल किया और फिर बेटे के साथ सुसाइड कर ली। संदीप के पिता होशियार ने कहा कि उनका बेटा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शायद इसी वजह से उसने इस तरह का जानलेवा कदम उठाया।

    संदीप के साले ने कहा कि ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान करते थे। उसे ताना मारते थे। इस बात को लेकर घर में कलह रहती थी। हमें जीजा संदीप के एक्सीडेंट की खबर मिली थी। घर आकर देखा तो बहन और भांजी भी मरी हुई थी। संदीप ने दोनों को मारा और फिर बेटे समेत सुसाइड कर लिया। रोहतक की पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि मृतका रीना के मायके वालों ने शिकायत दी कि रीना के ससुराल वाले उन्हें तंग करते थे। जिसकी वजह से संदीप ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • इस इलाके में धारा 144 लागू, प्रशासन ने सख्ती से जारी किए ये आदेश

    इस इलाके में धारा 144 लागू, प्रशासन ने सख्ती से जारी किए ये आदेश

    नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए शहर में धारा 144 लगा दी गई है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आदेश दिए हैं कि आज जुम्मे की नमाज़ भी लोग अपने घरों की छत पर ही पढ़ें। 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद लगातार कांग्रेस विधायक मामन खान का नाम आ रहा था। 2 बार नोटिस देने पर भी जब मामन खान पुलिस के सामने पेश नहीं हुए तो गुरुवार देर रात नूंह पुलिस ने मामन खान को गिरफ्तार कर लिया।

    शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मामन खान को अदालत में पेश किया जाएगा। मामन खान की पेशी को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। अदालत और सचिवालय जाने वाले। रास्तों को भी सील किया गया है। मामन खान को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसके बाद से अब जो तमाम तथ्य इस मामले में मामन खान के खिलाफ पुलिस ने जुटाए हैं, उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश कर मामन खान को पुलिस अपनी कस्टडी में लेने की मांग कोर्ट से कर सकती है।

    नूंह हिंसा मामले में लगातार पुलिस जांच में जुटी हुई है और इसी मामले में मोनू मानेसर की भी गिरफ्तारी पुलिस ने की थी, लेकिन उसके बाद कोर्ट की तरफ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं राजस्थान पुलिस ने उसे एक हत्या मामले में अपना आरोपी बताते हुए कोर्ट से अपील की और मोनू मानेसर को ट्रांजिस्ट रिमांड पर राजस्थान लेकर चली गई। फिलहाल नूंह हिंसा मामले में जांच और गिफ्तारी में एक बार फिर तेजी आई है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस विधायक मामन खान की मुश्किलें आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकती है।

  • हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

    हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

    नूंह : हरियाणा में नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामन खान फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से विधायक हैं। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद नूंह हिंसा में ये बड़ी गिरफ्तारी है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बचने के लिए खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर वीरवार को सुनवाई हुई याचिका में खान ने कोर्ट से राज्य सरकार को एक उच्च स्तरीय एसआईटी गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी।

    कांग्रेस विधायक मामन खान ने मांग की थी कि एसआईटी में पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी हों। साथ ही कहा था कि नूंह हिंसा की घटनाओं से संबंधित मामलों को एसआईटी को स्थानांतरित किया जाए. गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस विधायक को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले मंगलवार को हिंसा में आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    नूंह कोर्ट ने उसे राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेज दिया। मोनू का नाम राजस्थान के निवासी नासिर-जुनैद के हत्याकांड में भी आया था। नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी‌। 31 जुलाई को हुई इस हिंसा से पहले मोनू मानेसर का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो नूंह (मेवात) के अंदर बृजमंडल यात्रा में शामिल होने की बात करता है, लोगों से भी वहां आने की बात कहता है। इसके बाद बृजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हो जाती है। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

  • सीआईए स्टाफ ने मोनू मानेसर को किया काबू, देखें वीडियो

    सीआईए स्टाफ ने मोनू मानेसर को किया काबू, देखें वीडियो

    नूंह: हरियाणा स्थित नूंह में बीते दिनों हुए हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि मानेसर को बोलेरो और क्रेटा में आए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। मानेसर को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो मार्केट से जा रहा था। मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दावा है कि राजस्थान पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। मोनू मानेसर को  हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने हिरासत में लिया। मोनू मानेसर के खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज है। फरवरी 2023 के एक केस में भी मामला दर्ज है।

  • पंचकूला के पॉश सेक्टरों में देर रात चला लूट का खुनी खेल, देखें वीडियो

    पंचकूला के पॉश सेक्टरों में देर रात चला लूट का खुनी खेल, देखें वीडियो

    पंचकूला: गत रात्रि लूट की दो वारदातों की खबर सामने आई है। लूट को अंजाम देने वालो में युवतियां भी शामिल थी। दोनों घटनाओ में युवको पर तेजधार हथियारो से हुम्ला कर लुटा गया । चौकाने वाली बात ये रही कि लुटेरों ने मोबाइल पैसों के साथ साथ आइसक्रीम भी लूटकर ले गए।

    पहला मामला सेक्टर 5 और 8 कि डीवड़िंग रोड पर टाउन पार्क के पास हुआ। जहा उतर  प्रदेश के बदायू के रहने वाले शुभम से आइसक्रीम लेने के बहाने गाड़ी से चार युवक और एक युवती उतरी।  देखते ही देखते चाकू  की नोंक पर शुभम से  4500 रुपए , मोबाइल और रेहड़ी से आइसक्रीम भी लूट ली।  जब उसने इसका विरोध किया तो लुटेरे उसकी लात पर और बाजू पर चाकू से वार कर फरार हो गए। 

    दूसरी वारदात सेक्टर 12 ए में हुई। जहा कंस्ट्रक्शन के काम का सामान उतार रहे सुनील के सामने एक गाड़ी में दर्जन भर युवक युवतियां उतरे और सुनील से चाकू दिखाकर पैसे और मोबाइल देने को कहा , जब सुनील से उन्हें पैसे नही मिले। तो लुटेरों ने सुनील के ऊपर चाकुओ से हमला कर दिया। हैरत की बात ये रही की लूट करने वालो में कुछ युवतियां भी शामिल थी। इस घटना में सुनील के सिर पर करीब आठ जगहों पर चाकुयो से हमला किया गया। सुनील को बेहोशी की  हालत में सेक्टर 6 के अस्पताल में लाया गया।

  • दर्दनाक हादसाः नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत

    दर्दनाक हादसाः नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों के शवों को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के दिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर गांव ककरोई के पास एक तेज रफ्तार वैगन आर कार जिसमें तीन युवक सवार थे अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने जब नहर में गिरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाल। कार दिल्ली नंबर की थी। कार से पुलिस को तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। 

    पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की जांच से जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक कार डूब गई है। गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी से तीन युवकों के शवों को बरामद किया गया है। शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर शवों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

  • जन्माष्टमी पर सुदामा का रोल निभा रहे 32 वर्षीय युवक की मौत

    जन्माष्टमी पर सुदामा का रोल निभा रहे 32 वर्षीय युवक की मौत

    हिसारः जन्माष्टमी के पर्व पर दुखद घटना सामने आई है। पड़ाव चौक के नजदीक सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन था। आयोजन के दौरान कृष्ण सुदामा की लीला का अभिनय चल रहा था। इसी दौरान सुदामा का किरदार कर रहे 32 वर्षीय व्यक्ति की परफॉर्मेंस के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शांति नगर के रहने वाले 32 वर्षीय रोहित के रूप में हुई। करीब चार साल से रोहित को हार्ट में दिक्कत थी, बीती रात मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय रोहित अचानक से गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पड़ाव चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर में डांस करते हुए रोहित को अचानक सीने में दर्द हुआ और नीचे गिर गया। उस समय आसपास लोगों ने उसे संभाला और नागरिक अस्पताल में भिजवाया था। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। कई सालों से माता के जागरण और अन्य कार्यक्रमों में सुदामा और अन्य रोल करता था। पुलिस ने स्वजन के बयान पर मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

  • पत्नी को आया धमकी भरा मैसेज, फिर रेलवे लाइन के पास मिली फौजी की लाश

    पत्नी को आया धमकी भरा मैसेज, फिर रेलवे लाइन के पास मिली फौजी की लाश

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट से लापता हुए सेना के लांस हवलदार पवन शंकर की लाश रेल पटरी से बरामद हुई है। यह शव कैंट रेलवे स्टेशन से मोहड़ा के बीच पटरी पर पड़ा था। शव की बरामदगी के बाद तब हड़कंप मच गया, जब लांस हवलदार की पत्नी के मोबाइल पर वॉट्सऐप मैसेज आया। इसमें लिखा था कि आपके पति को खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद। इस मैसेज के बाद पुलिस के साथ मिलिट्री पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस भी अलर्ट हो गई है।

    सैनिक के पोस्टमॉर्टम से पहले ही सेना की टीम अंबाला के अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल, वहां किसी तरह की वीडियोग्राफी से इनकार कर दिया गया है।अंबाला पहुंची मिलिट्री पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। पवन शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। उसका गांव भोगनीपुर के कैलई गांव में है। जो पिछले 3 साल से अंबाला कैंट में पोस्टेड था। इसके बाद पुलिस ने जवान के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कानपुर में भी संपर्क साधा है। पुलिस के साथ आर्मी भी इस मामले में हर तरह के एंगल पर काम कर रही है।

    हवलदार पवन शंकर 6 सितंबर की शाम 7.50 बजे से लापता था। पड़ाव थाना पुलिस ने लांस हवलदार की यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बुधवार रात 11.39 बजे पवन शंकर के नंबर से उसकी पत्नी के पास मैसेज आया था। इसके बाद रात 11.42 बजे पवन के वॉट्सऐप पर लास्ट सीन दिखाई दिया। अगले दिन ट्रेन की पटरी के पास पवन शंकर का शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, जवान पवन शंकर के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पड़ाव थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। आज अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमॉर्टम करेगा।

    GRP के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा- ”रेलवे की तरफ से हमारे पास जानकारी आई थी। इसमें बताया गया कि शाहपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बॉडी पड़ी हुई है। शुरुआती जांच में यह एक्सीडेंटल बॉडी लगी। कार्रवाई के बाद हम बॉडी को वहां से ले आए। उसी दौरान कुछ आर्मी पर्सन किसी को ढूंढते हुए आए। उन्होंने कहा कि हमारा एक फौजी गायब है। उन्होंने बॉडी देखी और कन्फर्म किया कि यह वही सैनिक है। इस संबंध में पड़ाव थाने में पर्चा भी दर्ज हुआ था। जांच के दौरान हमें पता चला कि पत्नी के पास कोई मैसेज आया है। इसे गंभीरता से लेकर जांच कर रहे हैं। फिलहाल, मौत की वजह के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।”

  • पति नहीं छोड़ रहा था शराब, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

    पति नहीं छोड़ रहा था शराब, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

    पानीपत : जिले के गांव सिवाह में महिला ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका महिला का पति बीमार होने के बावजूद भी शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। इसी से परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में इत्फ़ाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिए बयानों में महिपाल ने बताया कि वह गांव बनेड़ा, जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह दो बेटियों और चार बेटों का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी बबीता उर्फ बेबी थी। मृतका दो बच्चों की मां थी। गुरुवार सुबह बबीता के ससुर राजेंद्र ने उसे फोन किया और कहा कि आपकी लड़की ने कुछ कर लिया है।

    सूचना मिलने पर परिजन तुरंत गांव सिवाह पहुंचे। यहां पहुंचने पर देखा कि बबीता कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बारे में रिश्तेदारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं फांसी लेने का कारण जाना तो पता लगा कि उसका पति मिंटू पिछले काफी समय से बीमार था। जिसका इलाज चल रहा था। वह शराब पीने का आदी था। दवाइयां चलने के बावजूद वह शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। जिससे महिला बहुत परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।