Category: Haryana>Panipat

  • ज्वैलर की दुकान में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ज्वैलर की दुकान में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश में लुटेरे को लोगों ने काबू कर लिया। पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम नें कालका में हुई लूट की वारदात को कोशिश करनें वालें आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सुमित गुप्ता पुत्र भगवती दास वासी नालागढ जिला सोलन हिमाचल प्रेदश के रुप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित निखिल भट्ट वासी कालका नें शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी एनबी के नाम पर ज्यूलर्स की शॉप है। इस दौरान वह अपनी शॉप पर मौजूद थी बीती शाम को 1 व्यक्ति दुकान पर आया। जिसनें सोनें की चेन खरीदनें के लिए कहा जब व्यक्ति नें चेन दिखाई तो तभी उस व्यक्ति नें पीडित व्यक्ति की आखों में मिर्ची स्प्रे डालकर सोना लूटनें की कोशिश की। जिसे मौके पर लोगो नें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम नें पहुंचकर आरोपी को काबू किया औऱ आरोपी के खिलाफ थाना कालका में भारतीय दंड सहिता की धारा  323,328,392,511 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामलें में आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि आरोपी से अन्य वारदातो को खुलासा किया जा सके।

  • इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट में हुए कई खुलासे

    इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट में हुए कई खुलासे

    हरियाणाः मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा लगाये गये छेड़खानी के मामले में मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पीड़ित महिला द्वारा दायर चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चार्जशीट में यह सामने आया है कि मंत्री के चुंगल से भागते समय महिला कोच के सिर में चोट लगी थी। चार्जशीट सामने आने पर मंत्री संदीप सिंह का जांच में सहयोग ना करने और कई बयान झूठे और परस्पर विरोधी बयान पाए जाने का हुआ खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक संदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर दो मार्च 2022 और स्नैपचैट पर एक जुलाई 2022 को मिलने के लिए समय मांगा था।

    वहीं, स्टाफ के मुताबिक मंत्री ने पीड़िता को ऑफिस टाइम मे ना बुलाकर केबिन के नजदीक बने निजी रूप से मिलने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक इसे लेकर संदीप सिंह के विरोधाभासी बयान सामने आए। मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के बयान चार्जशीट में मौजूद तथ्यों से मेल नहीं खा रहे हैं। 

    चार्जशीट से बढ़ी मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें

    • वहीं, पुलिस के साथ क्राइम सीन का दौरा करने पर पीड़िता ने संदीप सिंह के ऑफिस, उसके साथ जुड़े कमरे, बेडरूम और इससे जुड़े रास्ते की भी पहचान की थी। जबकि मंत्री सरदार संदीप सिंह ने अपने दिए बयानों में केवल इतनी ही बात कबूली थी कि उसकी मुलाकात महिला जूनियर कोच से केवल ऑफिस में हुई थी, बेडरूम या केबिन में नहीं।
    • वहीं, हरियाणा के तत्कालीन खेल निदेशक पंकज नैन के मुताबिक संदीप सिंह पीड़िता में खास दिलचस्पी दिखा रहे थे। मामले में आरोप तय करने को लेकर अगली सुनवाई चंडीगढ़ कोर्ट में 16 सितंबर को है।
    • चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता सीआरपीसी की धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान पर कायम रही है। चार्जशीट के मुताबिक कई गवाहों ने पीड़िता के बयान का समर्थन भी किया है।
    • सीएफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट में कुछ चैट, वॉयस और कॉल रिकार्डिंग सामने आईं, जिनसे पता चला कि पीड़िता ने घटना की जानकारी घटना के तुरंत बाद कुछ लोगों को दी थी।
    • वहीं, एफआईआर दर्ज होने से तीन दिन पहले 28 दिसंबर 2022 की एक कॉल रिकार्डिंग को लेकर संदीप सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस के सामने माना कि उसमें पीड़िता और उसकी आवाज है।
    • मंत्री के मुताबिक एक जुलाई 2022 को उनके सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास पर एक संतरी के अलावा तीन से चार सुरक्षाकर्मी और तीन से चार किचन स्टाफ/ कुक मौजूद थे।

    जूनियर कोच की नियुक्ति में हुई थी देरी

    • चैट से इस बात की तसदीक हुई कि संदीप सिंह ने पीड़िता को हरियाणा सरकार की ओएसपी पॉलिसी के तहत नियुक्ति में सहायता करने का ऑफर दिया था। जांच में ये भी पता चला कि जूनियर कोच की नियुक्ति में अनुचित देरी की गई।
    • सीएफएसएल रिपोर्ट में कोच के मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि मंत्री और पीड़िता दोनों आपस में नियमित रूप से संपर्क में थे और उनका रिश्ता प्रोफेशनल बातचीत से आगे था।
    • हालांकि संदीप सिंह ने इससे इंकार किया था। चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि चैट के स्क्रीनशॉट को लेकर संदीप सिंह ने झूठ बोला, जिससे प्रतीत होता है कि जांच के दौरान ईमानदार नहीं थे।
    • चंडीगढ़ पुलिस को दिये अपने रिप्रेजेंटेशन में संदीप सिंह ने कहा कि वो पहली बार पीड़िता से मार्च-अप्रैल 2022 में पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मिले थे, जबकि बयान में कहा कि मार्च में वो अपने घर पर पीड़िता से मिले थे।

    पीड़िता की कई गवाहों से हुई चैट आया सामने

    • मंत्री ने ये भी कहा था कि पीड़िता ने उनके पीए से 31 दिसंबर 2021 को बात की थी, मगर बाद में पुलिस को दिए बयान में कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संदीप सिंह ये भी नहीं बता पाए कि उन्होंने पीड़िता को मिलने के लिए ऑफिस टाइम छोड़कर देर शाम क्यों बुलाया था।
    • चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता की कई गवाहों से हुई चैट से सामने आया है कि वो काफी मानसिक तनाव में थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि संदीप सिंह ने उसके लिए विपरीत माहौल पैदा कर दिया है।
    • पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए उसकी नियुक्ति में मदद का प्रस्ताव दिया ताकि वो उससे यौन लाभ पा सके। पुलिस ने चार्जशीट में मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी के पीछे तर्क दिया है कि संबंधित घटनाक्रम और पुलिस शिकायत देने में 6 महीने का अंतराल था इसलिए विस्तृत जांच जरूरी थी।
    • चार्जशीट में चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया थाय़ चार्जशीट में चंडीगढ़ पुलिस की जांच में पाई गई पुख्ता जानकारियों के आधार पर पीड़िता और उनके वकील आरोप तय होने की प्रक्रिया के दौरान अटेम्प्ट टू रेप की धारा 376/511 शामिल करवाने की दलील कोर्ट के सामने रखेंगे।
  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः गैंगस्टरों के नाम से फिरौती मांगने के मामलो में लगातार बढ़तौरी हो रही है। वहीं पंचकूला से गोदाम मालिक से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह डिटेक्टिव स्टाफ व उसकी टीम नें गोदाम मालिक को व्टसअप कॉल करके 20 लाख रुपये की रगंदारी की धमकी देनें के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान राहूल उर्फ मोंटी राणा उर्फ चिकली पुत्र राकेश वासी गाँव औंगध निसिंग जिला करनाल के रुप में हुई । 

    जानकारी के मुताबिक 18.05.2023 को पीड़ित बलजीत वासी गांव कौना पिंजौर रात के 12 बजे के करीब जब अपनें घर पर सोया हुआ था। इस दौरान बाहर से शीशे टूटनें की आवाज आई। जिसकी आवाज से जब पीड़ित व्यक्ति व उसके परिवार बाहर घर के आंगन में आए तो देखा तो घर के दरवाजें पर बीयर की टूटी हुई बोतल मिली और घर के बाहर खड़ी थार के शीशे टूटे हुए मिलें। इस दौरान रात के करीब 12.40 पर पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल पर अजनबी व्टसअप नंबर से कॉल आई और बोला कि ये मैसेज गोल्डी बराड़ का है और 20 लाख रुपए दे। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि 2 लाख रुपये हर महीना देना होगा और यह तो अभी ट्रैलर है। उसके बाद फिर एक कॉल अगले दिन सुबह 11.35 पर आई। जिसमें कहा कि वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है और रात को तुमने ट्रेलर देख लिया होगा। वह अभी छोटा है, ट्रेलर और बड़ा भी कर सकते है। तेरे से पैसे लेने है नुक्सान करने में तेरा बड़ी नुक्सान भी कर सकता था।

    50 लाख रुपए और 2.5 लाख रुपये महीना बांध लें और पहले 15 लाख रुपये दें दें। नहीं तो तुझे इतनी गोलिया मारुंगा कि तुझे मालूम नहीं चलेगा और तेरे घर पर जो भी मिला उसे मार दुंगा। जिसके बाद पीडित व्यक्ति नें थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई। जिसकी शिकायत पर भा.द.स. की धारा 387,427,506 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामलें की आगे तफतीश इन्सपेक्टर निर्मल सिंह के द्वारा अमल में लाई गई। मामलें में पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति राहुल उर्फ मौंटी जो कि यमुनानगर में हत्या की कोशिश करने तथा जबरदस्ती वसूलनें के मामलें में यमुनानगर जेल में बंद है। आरोपी को यमुनानगर से प्रॉडक्शन वांरट पर लाया गया। आरोपी को पेश अदालत 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि मामलें में अन्य सलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके और पंचकूला की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके।

  • Girlfriend के खर्च उठाने के चक्कर में स्टूडेंट बने स्नैचर, देखें वीडियो

    Girlfriend के खर्च उठाने के चक्कर में स्टूडेंट बने स्नैचर, देखें वीडियो

    1 घंटे में पुलिस ने आरोपी किए काबू

    पंचकूलाः टैक्सी कार लूट की वारदात की गुत्थी को पुलिस ने 1 घंटे में सुलझा लिया है। जांच दौरान पता चला है कि क्लब में पार्टी और गर्लफ्रेंड के खर्च उठाने के चक्कर में दोनों आरोपी स्नैचर बन गए। पंचकूला पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज नें टैक्सी कार लूट की वारदात के मामलें में प्रैस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इन्सपेक्टर डिटेक्टिव स्टाफ निर्मल सिंह व उसकी टीम नें टैक्सी कार लूट की वारदात को करीब 1 घंटे में सुलझा लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान पंकज पुत्र यशपाल वासी गाँव उदीपुर टीना जिला पठानकोट पंजाब तथा गुरदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी गांव बोपर सैदा जिला गुरदासपुर पंजाब के रुप में हुई। 

    जानकारी के मुताबिक पीडित व्यक्ति अकिंत वासी सेक्टर 28 पंचकूला नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह टैक्सी कार चलाता है और दिनांक 04.09.2023 को सुबह करीब 3.30 ए.एम पर जीरकपुर मौजूद था तभी आनलाईन इन ड्राईव एप के माध्यम से उसके पास किराये हेतु एलर्ट मिला और तभी एक व्यक्ति नें फोन करके कहा कि पप्पी ढाबा के सामनें आ जाओ। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति अपनी डिजायर टैक्सी लेकर वहा पहुंचा। इस दौरान उसे वहां पर 2 व्यक्ति मिलें। जिनमें एक व्यक्ति आगे की सीट पर बैठ गया और दूसरा व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठ गया। जैसे ही गाड़ी पिंजौर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो तभी पीछे बैठे व्यक्ति नें पीडित व्यक्ति ड्राईवर की गर्दन में रस्सी डालकर खीचनें लगा और आगे बैठा व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति को मारनें लगा। तभी दोनों व्यक्ति नें ड्राईवर का साथ मार-पिटाई करके गाड़ी छिनकर बद्दी की तरफ भाग गये।

    इस दौरान व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये तथा अन्य कागजात भी छीन लिए। जिसके बारे तुरन्त सूचना डिटेक्टिव स्टाफ को मिली डिटेक्टिव स्टाफ इन्सपेक्टर निर्मल सिंह नें तुरन्त एसीपी क्राईम के निर्देशानुसार मौका पर पहुंचकर घटना को काबू करते हुए करीब 1 घंटे के अन्दर दोनो आरोपियो को बद्दी की तरफ से काबू कर लिया। आरोपियों से लूटी हुई कार बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पिन्जोर में भा.द.स. की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज करके दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करके पेश अदालत 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसीपी अरविंद कम्बोज नें बताया कि दोनों व्यक्ति डी -फार्म के व्यक्ति है। जो कि बद्दी की तरफ अप्रिटंस पर कार्य कर रहे थे। जांच में पता चला है कि अरोपियो में पंकज और गुरदीप दोनों ने डिप्लोमा किया हुआ है और क्लब में पार्टी और गर्ल फ्रेंड के खर्चे उठाने के चक्कर में करते है। आरोपियों से अन्य लूट की वारदातों बारे पुछताछ की जायेगी और उपरोक्त लूट की वारदात में मोबाइल व अन्य समान बरामद किया जायेगा। 

  • मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने दिया इस्तीफा

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। लेकिन इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2014 में अमित आर्य को इस पद पर नियुक्त किया गया था। खट्टर के मीडिया सलाह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

    सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक अमित आर्य ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री कोकार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, आर्य कुछ समय के लिए दिल्ली में रहकर काम किया था। 

  • स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियों

    स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियों

    आरोपियों में एक पोस्ट ग्रेजुएट 

    पंचकूलाः पुलिस ने स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैै। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर पंचकूला सिबास कबिराज के मार्गदर्शन में एसीपी अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 इन्सपेक्टर विरेन्द्र कुमार व उसकी टीम सदस्य पीएसआई अकिंत ढांडा, एएसआई मुकेश, एएसआई प्रदीप तथा मुख्य सिपाही प्रवेश नें पंचकूला में स्नैचिंग की वारदातो में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान जसबीर सिंह उर्फ जोनी पुत्र रविन्द्रपाल सिंह वासी गांव मोर ठीकरी डेरा बस्सी जिला मौहाली उम्र 32 साल तथा अमिन्द्र सिंह उर्फ कालू पुत्र गुरविन्द्र सिंह वासी गाँव सियोले हण्डेसरा जिला मौहाली उम्र 28 साल के रुप में हुई ।

    जानकारी के मुताबिक दिनांक 24.06.2023 को दोपहर के समय उपरोक्त आरोपियो नें मोटरसाईकिल पर सवार होकर गुरु नानक कालौनी केपास से पीडित महिला रितु चौधरी के गले से सोनें के चेन स्नैच कर भाग गये थे पीडिता की शिकायत पर थाना चण्डीमन्दिर में भा.द.स की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा दुसरी वारदात दिनांक 15.07.2023 को सेक्टर 25 मार्किट में पीडित महिला श्रेता वासी सेक्टर 25 के गले सोनें के चेन स्नैचिगं की वारदात को अन्जाम दिया था। जिस वारदात के संबध में थाना चण्डीमन्दिर में भा.द.स. की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। जिन मामलों में क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 विरेन्द्र सिंह व उसकी टीम नें सीसीटीवी कैमरो तथा अन्य तकनीकी की मदद से  दिनांक 04.09.2023 उपरोक्त आरोपियो को रामगढ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो को पेश अदालत 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज नें प्रैस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि उपरोक्त आरोपियो नें डेरा बस्सी, जीरकपुर,मौहाली तथा पंचकूला में स्नैचिंग की वारदातो की कोशिश की है इनसे अभी तक स्नैचिग की दो वारदातो को खुलासा हुआ है और जीरकपुर, मौहाली , डेराबस्सी में वारदातो की कोशिश कर चुके है और यह आरोपी नशे के लिए स्नैचिग करके सोनें की चेन को आसपास लॉकल मार्किट में सस्ते दामों में बेच देते थे । जिनमे आरोपी जसबीर सिंह पोस्ट ग्रेजुएट है औऱ आरोपी अमिन्द्र सिंह दसवी पास है । जिन आरोपियो को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।

  • इन जिलों में बढ़ा डेंगू का खतरा, 7 की मौत

    इन जिलों में बढ़ा डेंगू का खतरा, 7 की मौत

    नई दिल्ली : हरियाणा में डेंगू की वजह से हालात खराब होते जा रहे है। डेंगू के केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज करीब 62 नए केस मिल रहे है। प्रदेश में 10 दिनों में 739 डेंगू के केस मिले है। अब प्रदेश में डेंगू के मरीजों 1362 पहुंच गई है। वहीं अब तक डेंगू से 7 लोग अपनी जान गंवा चुके है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मृतकों की संख्या केवल 3 बताई जा रही है।  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 21 अगस्त के बाद डेंगू के लार्वा को लेकर किया जाने वाला सर्वे पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब तक केवल 1,63,44,075 घरों में डेंगू के लार्वा को लेकर सर्वे हुआ था। जिसमें 85,901 घरों में डेंगू से बुखार करने वाले  मादा एडीज एजिप्टी मच्छर का लार्वा मिला था।

    वहीं इस बार अगस्त महीने में ही डेंगू इस स्तर पर पहुंच गया इसकी सबसे बड़ी वजह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद फॉगिंग का काम नहीं किया जा रहा। कई जिलों में तो फॉगिंग मशीनें ही खराब पड़ी। प्रदेश में डेंगू को लेकर अब तक 30, 486 लोगों के सैंपलों की जांच हो चुकी है। इसमें से 1362 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिसमें से करीब 120 लोग अस्पतालों में भर्ती है 55 निजी तो 65 लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती है। वहीं अब तक 338 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है. रोजाना के डेंगू मरीजों की औसत देखी जाए तो करीब 62 नए केस प्रदेश के जिलों में आ रहे है।

  • कंपनी के अंदर जिंदा जला युवक, मौत

    कंपनी के अंदर जिंदा जला युवक, मौत

    रेवाड़ी : जिले के औद्योगिक एरिया बाबल स्थित एक कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति की जिंदा जलने से जान चली गई।  युवक एक रात के वक्त कंपनी में ड्यूटी कर रहा था।  इसी दौरान रोबोट से टकराने के बाद भट्टी में जा गिरा।  कुछ सेकेंड के अंदर ही पूरी तरह से जल  गया और उसकी मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा बाबल के सेक्टर पांच में एक कंपनी ऍलोंवीहिल बनती है।  कुछ दिन पहले इस कंपनी में यूपी के खेड़ी जिला निवासी महताब 21 वर्षीय ने नौकरी शुरू की थी ।

    महिताब गुरुवार की रात कंपनी में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा है इसी दौरान वह कंपनी के रोबोट से टकरा गया और फिर भट्टी में जा गिरा।  महताब के भट्टी में गिरने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया।  कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया।  लेकिन आग की लपेट तेज होने के कारण उसे नहीं बचा सके। हादसे की सूचना  मिलने के बाद कौसला थाना पुलिस तुरंत पहुंची।  शव  को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल स्थित शवग्रह में रखवाया । पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है।

  • 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी सहायक काबू

    8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी सहायक काबू

    यमुनानगर : जिले में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने तेजली पटवारी कार्यालय मे रेड कर एक पटवारी के असिस्टेंट संजीव को ने 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  जानकारी अनुसार जगाधरी के शिव शंकर नगर निवासी हरिश भोला ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि एक प्लाट की रजिस्ट्री और इंतकाल उसके नाम है, लेकिन पटवारी की ओर से इंतकाल में उसका नाम रह गया। उसे बेटे के लिए एजुकेशन लोन लेना था। इसलिए फर्द में नाम चढ़वाने के लिए पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।

    पटवारी राहुल के असिस्टेंट संजीव ने 10 हजार में ये काम करना तय किया। उसने बताया कि 2 हजार रुपए वह दे चुका है और गुरुवार शाम को 8 हजार रुपए देने तय हुए हैं। इसके बाद विजिलेंस ने उसे 8 हजार रुपए के नोटों पर केमिकल लगा और हस्ताक्षर कर उसे संजीव को देने के लिए भेजा। तेजली पटवार खाने में सहायक संजीव ने 8 हजार रुपए लिए तो उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस टीम ने पटवारी राहुल के सहायक संजीव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

  • मां की ममता ने मौत को हराया, जाने मामला

    मां की ममता ने मौत को हराया, जाने मामला

    फरीदाबाद : मां अपने बच्चों को लिए कुछ भी कर सकती है, यह साबित कर दिखाया है बिहार की एक महिला ने। सेक्टर 86 स्थित निजी अस्पताल में 5 साल के बच्चे का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। बच्चे ने मां को किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ है।  इस सफल ट्रांसप्लांट को अस्पताल नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार तथा यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी, डॉ. वरुण कटारिया की टीम ने अंजाम दिया। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित अस्पताल में उसके 5 साल के बेटे का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। बच्चे की मां ने अपने किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।
    इस सफल ट्रांसप्लांट को अस्पताल नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. जितेंद्र कुमार व यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी, डॉ. वरुण कटियार की टीम ने अंजाम दिया। बिहार निवासी 5 वर्षीय ऋषभ काफी समय से क्रोनिक किडनी रोग और हाइपरटेंशन से पीड़ित था। वह डायलिसिस के लिए एकॉर्ड अस्पताल आता था। यहां बच्चे को बेहतर डायलिसिस के लिए एक अलग माहौल दिया गया। नर्सिंग स्टाफ के साथ वह लूडो और अन्य गेम खेलते हुए डायलिसिस करवा लेता था। अच्छी गुणवत्ता का जीवन देने का एक मात्र तरीका था किडनी ट्रांसप्लांट। यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी ने कहा कि बच्चे की मां ने अपने बच्चे को किडनी देने की इच्छा जताई। मां को डोनेशन के लिए फिट पाया गया। स्वास्थ्य विभाग कि समिति की सहमति के बाद 5 साल के बच्चे का सफल ट्रांसप्लांट हुआ है।