Category: Haryana>Panipat

  • इस हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खाई कई पलटियां, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो 

    इस हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खाई कई पलटियां, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो 

    करनालः हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 बार पलटियां खाई। गनीमत रही कि कोई जान हानि नहीं हुई। हालांकि कार सवार परिवार की 2 महिलाओं को काफी चोटें लगी हैं। कार में ड्राइवर सहित परिवार के 5 लोग थे, जो अमृतसर से दिल्ली अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार पलटी एक महिला गाड़ी से निकलकर झाड़ियों में जा गिरी। ग़नीमत यह रही कि इस दौरान वह महिला कार के नीचे नहीं आई। वहीं कार में फंसे बाकी लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    हादसे में घायल 2 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि इस हादसे में घायल दोनों महिलाओं को सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाया, जिसके चलते परिजन दोनों को दिल्ली के अस्पताल में लेकर चले गए। कार के मालिक रजमन ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं। गाड़ी में हम परिवार के 4 लोग थे, जिसमें 2 महिलाएं और एक 8 साल का बेटा शामिल था। 5वां ड्राइवर था। सुबह करीब 5 बजे जब वह तरावड़ी के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया।

    पहले कार हाईवे से नीचे उतर कर सर्विस लेन में चली गई। इसके बाद कार दोबारा हाईवे पर चढ़ने लगी तो पलट गई और 30 फीट तक कार ने 4 पलटियां खाईं। इस दौरान बहू कार से निकलकर झाड़ियों में जा गिरी, लेकिन कार के नीचे आने से बच गई। पीड़ित रजमन ने बताया कि हादसे के बाद सभी को करनाल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर 2 घंटे तक वह इलाज के लिए चक्कर काटते रहे, इलाज नहीं मिला। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को दिल्ली फोर्टिस अस्पताल में रेफर करा लिया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। तरावड़ी थाना के SHO सज्जन सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। क्रेन की सहायता से कार को सीधा किया गया। कार में एक बच्चे सहित 5 लोग सवार थे। 2 महिलाओं को ज्यादा चोट लगी हैं, जिनको इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • ढाबे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार,Police ने रेड कर किया खुलासा, देखें वीडियो

    ढाबे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार,Police ने रेड कर किया खुलासा, देखें वीडियो

    हरियाणा : पंचकूला पुलिस ने इस बार किसी क्लब या बार में नहीं बल्कि एक छोटा हाथी पर चल रहे ढाबे पर रेड की है।  ढाबे का संचालक  परांठों की आड़ मे  लोगों को हुक्का सप्लाई करता था । रैड के दौरान पुलिस को आटे के ड्रम में छुपा कर रखे हुए 9  हुके और 80 निकोटिन फ्लेवर की डिबिया मिली है। आरोपी  ढाबे पर कई बार हुके भी पिलाता था और पूरे शहर में हुके सप्लाई भी करता था। 

    जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि ढाबा संचालक  अमरीश जायसवाल सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को  पंचकूला कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया है ।

  • सवारियों से भरा छोटा हाथी पलटा, कई घायल, देखेें वीडियो

    सवारियों से भरा छोटा हाथी पलटा, कई घायल, देखेें वीडियो

    पिंजौर/रवि: मल्लाह रोड के पास छोटा हाथी वाहन पलटने से 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर पिंजौर की एक फैक्ट्री से घर लौट रहे थे कि रास्ते में उन्होंने एक छोटे हाथी से लिफ्ट मांगी। सभी मजदूर सूरजपुर के रामपुर सिउरी गांव अपने घर जा रहे थे, तभी मल्लाह मोड़ के पास छोटा हाथी पलट गया और उसमें सवार सभी 25 मजदूर घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में महिला सोनू के सिर में चोट लगी और हाथ टूट गया। उनकी बेटी रेखा का हाथ टूट गया। शांति देवी का हाथ टूट गया है, सूरज नामक मजदूर के पैर में चोट लगी है। पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने निरीक्षण कर घायलों का हाल जाना। पंचकूला डीसी सुशील सारवान ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मरीजों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए।

  • धारा 144 लागू,  आदेश जारी

    धारा 144 लागू, आदेश जारी

    पंचकूला : डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने धारा 144 लागू कर दी है। आशा वर्करों के धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि आज आशा वर्करों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर हरियाणा विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। जिसके मद्देनजर पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने पंचकूला में धारा 144 लागू की है।

    इसके तहत 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर और हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भर से आशा वर्कर आज पंचकूला पहुंचेंगी। पिछले 20 दिनों से आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर जिला स्तर पर हड़ताल कर रही हैं

  • पंजाब : कार सवार युवकों ने बाप-बेटे के साथ किया यह कारनामा, देखें वीडियो

    पंजाब : कार सवार युवकों ने बाप-बेटे के साथ किया यह कारनामा, देखें वीडियो

    पंचकूला : रात रोड रेंज का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमडीसी के रहने वाले डॉक्टर गगन द्वारा अपने बेटे को ट्यूशन से वापस घर ले जाते समय ऑलटो कार में सवार कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी। यही नहीं कार के बोनट पर काफी दूर तक डॉक्टर को घसीटते हुए ले गए। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 8 और 9 के चौक पर किसी युवक ने पूरी वीडियो बना ली। मौके पर लोगों के इकट्ठे होने के बाद डॉक्टर गगन ने कार की टक्कर होने के बाद उसे गाड़ी को रोकना चाहा। पर वह नहीं रुके जब डॉक्टर गगन उनके गाड़ी के आगे खड़ा हो गए। ऑल्टो कार सवारों ने 50 मीटर तक बोनट पर घसीटते ले गए। कार डिवाइडर पर टकरा गई और डॉक्टर गगन नीचे गिर गए। और कार सवार मौके से फरार हो गए। डॉक्टर गगन को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

    बहस के बाद युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया सेक्टर 7 पुलिस थाना के एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर 8 और 9 की लाइट प्वाइंट के पास ऑल्टो कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मारने की कोशिश की। इस पर डॉक्टर और ऑलटो कार चालक के बीच बहस हुई। बहस के दौरान ऑलटो में सवार कुछ लड़के बाहर आए और डॉक्टर की कार का शीशा तोड़ दिया। यही नहीं चाकू से जान से मारने की धमकी भी दी। सीसीटीवी के आधार पर उन ऑलटो सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • महिला के किडनैपिंग मामले की पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई गुत्थी

    महिला के किडनैपिंग मामले की पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई गुत्थी

    पंचकूला : कल देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी। एक महिला को थ्री व्हीलर पर कुछ लोग किडनैप करके पंचकूला की सेक्टर 9 मार्किट से ले गए है। इस सूचना से पंचकूला पुलिस के हाथ पांव फूल गए और सीआईए और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच पर लग गई। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर 10 के चौंकी इंचार्ज जगदीश चंद भी पहुँचे और जांच पर लग गए। सिर्फ 4 घंटे के अंदर महिला को बलटाना के जिरकपुर से महिला को रिकवर कर लिया।

    सुबह करीब 6 बजे महिला को छुड़वाया। रिंकी पीड़ित महिला जिसकी उम्र 22 साल है जिसने बताया कि ऑटो में उसके साथ खूब मारपीट की गई। जांच में पता चला कि महिला की 2 साल पहले एक युवक के साथ शादी हो गई थी। उसी के परिवार वालों ने युवती को एक ऑटो में किडनैप किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर, 14 दिन के लिए अंबाला जेल भेजा गया है।

  • AAP नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने मामला

    AAP नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने मामला

    चंडीगढ़ : आप के सीनियर नेता को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को चंडीगढ़ पुलिस ने राउंडअप किया है। बता दें कि  ढांडा ने जुनियर महिला कोच के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कल ही हरियाणा डीजीपी को पत्र लिखा था। इस संबंध में उन्होंंने भूख हड़ताल करने की धमकी भी दी थी।

    पत्र के माध्यम से आप नेता ढांडा ने यौन उत्पीड़न के आरोपी तात्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मांग की थी। इसके साथ उन्होंने कहा कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में अधिकतम 3 माह के अंदर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करना था, लेकिन 8 माह बीत चुके हैं। अब तक चार्ज शीट दाखिल नहीं हुई है। टांडा ने आरोप लगाया है कि इससे प्रतीत होता की चंडीगढ़ पुलिस मंत्री संदीप सिंह को बचाने के लिए दबाव में काम कर रही है।

  • 29 तक इंटरनेट सेवा बंद, जानें मामला

    29 तक इंटरनेट सेवा बंद, जानें मामला

    नूंहः हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह में फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कल शाम यानी 25 अगस्त से 29 अगस्त तक इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। लोग अपने फोन से सिर्फ कॉलिंग कर पाएंगे, फोन से SMS भी नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से यह फैसला 28 अगस्त को हिंदू संगठनों की ओर से एक बार फिर ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा किए जाने को लेकर लिया गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का एलान किया गया था।

    हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। हाल ही में नूंह प्रशासन की ओर से यात्रा स्थगित करने की बात कही गई थी, लेकिन हिंदू संगठन दोबारा शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।बता दें कि, इससे पहले नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद 13 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा वाले दिन हालातों को देखते हुए 8 अगस्त तक सरकार द्वारा इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। सरकार की ओर से इसका समय बढ़ाकर 13 अगस्त किया गया, लेकिन 13 अगस्त की रात 12 बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो गई थी।

    31 जुलाई को हुई थी हिंसा

    दरअसल, नूंह में 31 जुलाई को शोभा यात्रा को रोकने की कोशिश के बाद जमकर हिंसा हुई थी, जिसकी आग पड़ोस के जिलों तक भी पहुंची थी। हिंसा में दो होमगार्ड के जवान और एक मौलवी समेत 6 लोगों की मौत हुई थी। हिंसा को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और ब्रॉडबैंड सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। हिंसी की वजह से स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे और कर्फ्यू लगा दिया गया था।

    अभी भी माहौल पूरी तरह से नहीं हुआ शांत 

    बता दें कि, हिंदू संगठनों की फिर से ब्रज मंडल यात्रा निकालने की मांग प्रशासन ने इसलिए भी मना कर दिया है कि नूंह हिंसा के बाद अभी माहौल पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। पुलिस अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। पुलिस जब नूंह हिंसा के आरोपी वसीम को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी वसीम के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वसीम पर नूंह हिंसा के दौरान पुलिस के जवानों से हथियार छीनकर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा और 5 राउंड भी बरामद किए।

  • तेल टैंकर से 10 करोड़ की Rolls Royce की हुई टक्कर के बाद गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    तेल टैंकर से 10 करोड़ की Rolls Royce की हुई टक्कर के बाद गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    जिंदा जले दो लोग, 180 की स्पीड से थी कार

    नई दिल्लीः हरियाणा के नूंह में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के कारण विस्फोट हुआ और 10 करोड़ रुपये की रॉल्स-रॉयस फैंटम VIII लक्जरी कार में तुरंत आग लग गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नूंह जिले के उमरी गांव के पास हुए इस हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रॉल्स-रॉयस कार में सवार एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    हादसे में टैंकर चालक की मौत

    बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर में आग लग गई। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ ने तुरंत आग पकड़ ली। मृतक टैंकर चालक और क्लीनर की पहचान रामप्रीत और कुलदीप के रूप में हुई है। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। वहीं लग्जरी कार रॉल्स-रॉयस में सवार दिव्या, विकास और तसबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेदांता के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नूंह के नगीना थाना क्षेत्र में हुए हादसे में नगीना थाना पुलिस ने रोल्स रायस (फैंटम माडल ) के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़ी एजेंसी एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के वाहन चालक की शिकायत पर दर्ज की गई। वहीं हादसे में मारे गए टैंकर चालक और सह चालक के शव का पोस्टमार्टम करा शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए। टैंकर चालक रामप्रीत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला आंबेडकर नगर के गांव बेला के रहने वाले थे तथा सह चालक कुलदीप अयोध्या जिला के गांव महराजीपुर के रहने वाले थे। पहले पुलिस की जांच में सामने आया था कि एजेंसी की ओर से कई साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था।

    कार सवार तीन लोग हुए घायल

    वहां लगे जेनरेटर के लिए डीजल लेकर रामप्रति गलत दिशा से टैंकर लेकर जा रहा था। तभी महाराष्ट्र नंबर की एमएच-01 डीजेड 0001 नंबर की फैंटम कार से आमने सामने की टक्कर हुई थी। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें पीछे से आर रही तीन लग्जरी कार में सवार घायलों के संबंधी लेकर चले गए थे। उनके बारे में पुलिस को अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है।

    180 की स्पीड में थी कार

    घायलों के स्वजन जांच अधिकारी की भी काल नहीं रिसीव कर रहे हैं। वही हादसे में टैंकर चालक रामप्रीत और सहयोगी कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। टैंकर के साथ ही एजेंसी में कार्यरत उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के रसूलपुर गांव के रहने वाले मुनील यादव ने पुलिस को बताया कि गलती लग्जरी कार के चालक की थी। जब हादसा हुआ तो कार चालक 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक चला रहा था।

    ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

    कार चालक ने टैंकर को तेजी से ओवरटेक करते समय टैंकर के अगले पहिये में टक्कर मार दी जिससे टैंकर पलट गया था और चालक और सहचालक की जान चली गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया। कार में सवार रहे घायलों के बयान के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। जांच में यह सामने आया है कि टक्कर के बाद कार की दिशा बदल गई थी।

  • आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

    आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

    चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के शुक्रवार से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दल हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा और बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने समेत विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी  के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। सत्र 29 अगस्त तक चलेगा।

     भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार शाम यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सदन में नूंह हिंसा, बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाएगी। बैठक में पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया भी शामिल हुए।