Category: Haryana>Panipat

  • सरेआम बाजार में हमालावारों ने कार सवार युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    सरेआम बाजार में हमालावारों ने कार सवार युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    फिरोजपुर झिरका: नूंह के बेरी के दुजाना चौक पर दिनदहाड़े ब्रेजा कार में सवार होकर आए युवकों पर बलेनो कार सवार युवकों की गाड़ी के आगे गाड़ी खड़ा कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब दो दर्जन राउंड फायर कार पर किए और कार में सवार युवक भागने लगे तो उनका पीछा करते हुए उन पर फायर किए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान गांव तलाव निवासी अनीष के रूप में हुई। घायल रिंकू व आशीष को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, बेरी डीएसपी प्रदीप कुमार, बेरी थाना प्रभारी विवेक मलिक, शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस के अनुसार गांव रिटौली निवासी सन्नी की बुधवार को अदालत में पेशी थी। वह अपने दोस्त गोच्छी निवासी आशीष, डीघल निवासी रिंकू, कबुलपूर निवासी मोहित व तलाव निवासी अनीष के पेशी के बाद दुजाना होते हुए अपने गांव लौट रहे थे।

    जब बेरी के दुजाना चौक पर पहुंचे तो पीछे से ब्रेजा कार ने बलेनो कार के आगे अड़ा दी ओर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। रिंकू व आशीष को भी गोलियां लगी। सन्नी व मोहित ने भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। घटना गैंगवार से संबंधित बताई जा रही है। हमलावर कौन थे अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। जिस गाड़ी पर हमला हुआ है, उस पर भी करीब दो दर्जन गोली के निशान है। हमलावर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव रिटौली सन्नी 4 अगस्त को जमानत पर आया था। बुधवार को झज्जर कोर्ट में पेशी होने के बाद वापस अपने कुछ दोस्तों के साथ कार में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था।

    2020 में हिमांशु भाऊ के चाचा के लड़के बंजरग की हत्या हुई थी। जिसमें सन्नी पर केस चल रहा है। दुजाना चौक पर कार सवार युवकों पर ब्रेजा कार में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने अंधाधुंध गोली चलाने की सूचना मिली थी। एक युवक की मौत हुई, दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। घटना गैंगवार से संबंधित है। सन्नी के बयान पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। मृतक को 5 से 7 गोलियां लगी हैं।

  • हादसा : बच्ची सहित 3 की मौत

    हादसा : बच्ची सहित 3 की मौत

    भिवानी : जिले में भयानक सड़क हादसा देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची सहित 3 की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है। यह तीनों एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
    बताया जा रहा है कि हिसार के सदनपुर निवासी पुरखाराम अपनी मां, नानी व भांजी के साथ सिवानी में जागरण के कार्यक्रम में आए हुए थे।

     जागरण से वापस अपने घर सदनपुर लौट रहे थे। तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुरखाराम की 13 वर्षीय भांजी मनीषा, 48 वर्षीय मां सरोज व 70 वर्षीय नानी शांति देवी की मौत हो गई। इसमें पुरखाराम घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने पुरखाराम के बयान पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • आस्ट्रेलिया में 3 बहनों के इकलौते भाई की हुई मौत

    आस्ट्रेलिया में 3 बहनों के इकलौते भाई की हुई मौत

    कैथलः खंड गुहला के गांव चाबा के एक 23 वर्षीय युवक मिलनदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। परिवार को मिलनदीप सिंह की मौत की सूचना तीन दिन बाद बुधवार सुबह ही मिली। पांच दिन पहले शुक्रवार को परिवार के लोगों की उससे बात हुई थी। मिलनदीप सिंह पांच साल पहले स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया गया था और अब वहां रह कर काम कर रहा था। उसके पिता डा.तेजा सिंह सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त आरएमपी चिकित्सक हैं।

    मिलनदीप सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था। अभी तक थाना गुहला पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं मिली है। मिलनदीप की मौत की सूचना से परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही ग्रामीण व रिश्तेदार डाॅ. तेजा सिंह के निवास पर ढांढस बंधाने पहुंचने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के स्प्रिंगवेल में मिलनदीप सिंह काम करता था। वह वहां पंजाब के कुछ अन्य युवकों के साथ रहता था।

    तीन दिन से उनसे भी मिलनदीप की मुलाकात नहीं हुई थी। उन्होंने बुधवार को गांव के ही एक युवक के रिश्तेदार को फोन करके इस घटना के बारे में जानकारी दी। आशंका जताई कि रविवार को मिलनदीप सिंह ने आत्महत्या की थी। दूसरी तरफ, पांच से परिवार के लोगों से भी उसका कोई संपर्क नहीं था। गांव में अपने माता-पिता से उसकी शुक्रवार को आखिरी बातचीत हुई थी। बातचीत से ऐसा कुछ लग नहीं रहा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

  • हादसा : डंपर ने 2 लोगों को कुचला,  मौत

    हादसा : डंपर ने 2 लोगों को कुचला, मौत

    करनाल : जिले के घीड गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने 2 व्यक्तियों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है।  हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति राइस मिल में काम करते थे और देर शाम को दुकान पर खाने पीने का सामान लेने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। आज मृतक का पोस्टमार्टम होगा। मृतक की पहचान 58 वर्षीय रुलदा राम के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम फूल सिंह है। दोनों व्यक्ति अंबाला जिले के बिंजलपुर गांव के रहने वाले थे।पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • आज शाम खुले रहेंगे स्कूल, जाने मामला

    आज शाम खुले रहेंगे स्कूल, जाने मामला

    चंडीगढ़ :  इसरो की मानें तो चंद्रयान-3 की लैंडिंग का 23 अगस्त यानी आज शाम 5 बजकर 20 मिनट से लाइव टेलीकास्ट शुरू किया जाएगा। इसी को देखते हुए हरियाणा में बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हरियाणा के स्कूलों के विद्यार्थी लाइव देखेंगे।बता दें कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत का चंदयान-3 मिशन बहुत मायने रखता है। इससे सीख लेने के लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों ने चंद्रयान-3 के मिशन को लाइव दिखाने संबंधी आदेश दिए हैं।

    जिले के जिन स्कूलों में सुविधा उपलब्ध हैं, उनमें बुधवार शाम को सवा 5 से सवा 6 बजे तक बच्चों को बुलाने और चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाई जाएगी। जिन स्कूलों में ऐसा संभव नहीं है, वे स्कूल गुरुवार को सुबह 10 बजे इसका प्रसारण करेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को 5 से 6 बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि शाम के समय जहां संभव हो, वहां शिक्षक व विद्यार्थी एक घंटे के लिए सभा आयोजित करें। वही जहां संभव नहीं होगा, उन स्कूलों में अगले दिन सुबह सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया का प्रसारण होगा। 

  • कैफे में पुलिस की रेड, अवैध हुक्का बॉर चलाने के मामले में संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कैफे में पुलिस की रेड, अवैध हुक्का बॉर चलाने के मामले में संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला में हुक्का बॉर पर प्रतिबंध करते धारा 144 लागू की हुई है। जारी दिशा निर्देशो के तहत थाना प्रभारी सेक्टर 20 अरुण बिश्नोई के द्वारा मार्किट सेक्टर 20 में अवैध हुक्का बारें चलानें के  मामले में संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शिवम पुत्र राजीव गोयल वासी सेक्टर 20 पंचकूला के रुप में हुई है।

     
    जानकारी के मुताबिक देर रात थाना प्रभारी सेक्टर 20 मार्किट में गश्त दौरान मौजूद थे,  तभी मार्किट में गश्त करते हए एक शोरुम खुला मिला। जिस पर सदेंह होनें पर उन्होंने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो कैफ़े के अन्दर 10-12 लड़के पार्टी कर रहे थे। इस दौरान फ्लोर काउंटर पर एक व्यक्ति उन्हें मिला जोकि कैफे का संचालक बताया जा रहा है। जिसे उन्होंने काबू करके पुछताछ की। जिस व्यकित नें अपना नाम पता शिवम पुत्र राजीव गोयल वासी सेक्टर 20 पंचकूला बताया। वहीं कैफ़े की तलाशी लेनें पर पुलिस को मेज पर से दो हुक्के बरामद हुए और 10 पैकेट अलग से फ्लैवर के बरामद किए गए । उक्त व्यकित पर धारा 144 का उल्लघंन करनें और अवैध हुक्का व शराब पिलानें के मामले में थाना सेक्टर 20 में भा.द.स. की धारा 188 व  हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • वीटा बूथ के पास डेरी को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

    वीटा बूथ के पास डेरी को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

    पंचकूला : सेक्टर 4 के राज डायरी के बूथ नंबर 9 में बूथ का शटर कटर से काटकर अंदर कर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को अंजाम देने के दौरान एक चोर मोटरसाइकिल पर रह कर दुकान के बाहर की निगरानी कर रहा था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहता है।  जब सुबह 4 बजे ट्रक चालक दूध का ट्रक लेकर आया तब उसने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर से काफी समान गायब है।

    दुकान के मालिक ने बताया कि दुकान से 20 हजार कैश और चॉकलेट और बिस्कुट के पैकेट और टॉफी के डिब्बे चोर चोरी करके ले गए। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि चोर बिस्कुट, चॉकलेट खाते हुए एन्जॉय करते चोरी करते नज़र आये और बहुत मस्ती करते हुए चोरी करके फरार हो गए।

    वहीं दूसरी ओर जांच अधिकारी सेक्टर 2 के चौंकी इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज करके पर्चा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    झज्जरः हरियाणा में KMP पर वीरवार सुबह ट्रक और कार में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात नंबर की इस कार में सवार 3 लोगों की हादसे में मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

    वहीं घटना संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गांव बादली और बूपनिया के बीच केएमपी पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। वहां से गुजरते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद DSP अरविंद दहिया और लोकल पुलिस वहां पहुंची।

    DSP अरविंद दहिया ने बताया किया कार गुजरात नंबर की है। कार सवार लोगों को ही इस हादसे में नुकसान हुआ। 2 घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भजवाया गया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जख्मियों की हालत सुधरने के बाद उनके बारे में पता चलेगा। ट्रक के ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

  • CM की बड़ी कारवाई, चीफ इंजीनियर किया सस्पेंड 

    CM की बड़ी कारवाई, चीफ इंजीनियर किया सस्पेंड 

    हरियाणाः हरियाणा में बाढ़ को लेकर अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक्शन मोड में नजर आ रहे है। यमुना में बाढ़ नियंत्रण में लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री ने एक्शन लिया है। दिल्ली में आईटीओ यमुना बैराज में बाढ़ के दौरान चार गेट ना खोले जाने को लेकर सीएम खट्टर ने चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसई तरूण अग्रवाल और एक्सईएन मनोज कुमार को चार्जशीट करने के आदेश दिए है। इसके अलावा यमुना बैरोज पर तैनात एसडीओ मुकेश वर्मा को चार्जशीट किया है।

    बता दे की कमेटी में जांच के लिए सिंचाई विभाग के 2 चीफ इंजीनियर को शामिल किया गया है। CM ने 48 घंटे में इसकी जांच कर रिपोर्ट तलब की थी, अब इस मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से बड़ी लापरवाही सामने आई है। दिल्ली में ITO के पास बैराज के 32 में से 4 गेट नहीं खुलने के खुलासे से दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके बाद CM मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी।

    फ्लड गेट नहीं खुलने के बाद दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि इन गेट का संचालन हरियाणा सरकार करती है। इनके 4 गेट नहीं खुलने की वजह से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी है। गेट खुल जाते तो दिल्ली से तेजी से पानी बाहर निकल जाता। हरियाणा सरकार को दिल्ली में कोई दिलचस्पी नहीं, इसलिए इन गेट की मरम्मत नहीं कराई। CM मनोहर लाल ने इसके बाद पूरी निष्पक्षता के साथ ITO बैराज के 4 गेट नहीं खुलने के मामले की सच्चाई जानने के लिए कमेटी का गठन किया था।

  • ASI के घर ED ने मारा छापा, देखें वीडियो

    ASI के घर ED ने मारा छापा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 25 स्थित मोगिनंद पुलिस लाइन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फ्लैट नंबर 11b में पहुंची ED की टीम पहुंची। इस दौरान ED की टीम ने एएसआई गुरमेज सिंह के घर ED की टीम ने छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई के करोड़ों रुपए का गबन करने वाले फाइनेंसर अनिल भल्ला के केस से तार जुड़ने के मामले में ED की टीम पहुंची है।

    इस दौरान ED की टीम के साथ बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे से पंचकूला में ED की रेड जारी है। इसके साथ ही अनिल भला के घर भी ईडी की रेड चल रही है। पंचकूला के सेक्टर 4 के मकान नंबर 714 में चल रही ईडी की टीम पहुंची। इस दौरान उनके साथ बीएसफ़ के जवान मौजूद है।