Category: Punjab>Malout
-

Punjab News: धार्मिक स्थल पीरखाना में 2 गुटों में झड़प, कई घायल, देखें वीडियो
मलोटः शहर के सबसे बड़े धार्मिक स्थल अग्रवाल पीरखाना में दो गुटों में झड़प हो गई। इस हाथापाई में कई लोग घायल हो गए। इस घटना की सीसीटीवी काफी वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीरखाने की गद्दी को लेकर 2 परिवारों में हाथापाई हुई। दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हुए है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटना में एक घायल की हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। एक पक्ष के संजीव गर्ग (हैप्पी), अमनदीप गर्ग, रेखा गर्ग और आयुष गर्ग ने आरोप लगाया कि वे दर्शन करने के लिए अग्रवाल पीरखाना गए हुए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। रेखा गर्ग ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और थप्पड़ मारे गए और उसका दुपट्टा भी खींचा गया। इस घटना में घायल होने के बाद चारों जनों को सरकारी अस्पताल मलोट में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती केशव ने आरोप लगाया कि पीरखाना में लंगर प्रथा शुरू किए जाने को लेकर दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता था। उसने कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट की। जब वह झगड़ा छुड़ाने के लिए आगे आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उसकी उंगली पर चोट लगी। केशव ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों का जवाब पीरखाना कमेटी ही दे सकती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उधर पुलिस का कहना है कि अग्रवाल पीरखाना मलोट में दो परिवारों के बीच हुए विवाद के कारण यह झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः मलोट नेशनल हाईवे पर लेबर चौक में बेकाबू ट्राले ने 2 व्यक्तियों को बुरी तरह से रौंद दिया। ट्रक के टायरों के नीचे आने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गई। मृतकों की पहचान सुनील कुमार पुत्र जगदीश कुमार वासी रविदास नगर और संदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी प्रहलाद फैक्ट्री बैक साइड मलोट के रूप में हुई है। वहीं घायल राजू पुत्र गेजा सिंह वासी कुराईवाला के रूप में पहचान हुई है। घटना में ट्राला चालक घायल हो गया जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है और सिविल अस्पताल मलोट से फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि मजूदर काम को लेकर बैठे हुए थे और इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर सीएम रिलीफ फंड से 2-2 देने के लिए आदेश जारी किए जा रहे है। घटना को लेकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतकों और घायल परिजनों की मदद के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएगे। मामले को लेकर परिवार को पूर्ण इंसाफ दिलाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राला चालक लाइटों वाले चौक के पास पहले बाइक सवार दो भाइयों को को हलकी टक्कर के बाद वहां से ट्राला भगा ले गया। रफ्तार अधिक होने के चलते अनियंत्रित हो गया और लेबर शेड में जा घुसा। हादसे के वक्त वहां करीब 30-35 मजदूर बैठे हुए थे जो ट्राला आता देख इधर उधर भाग गए पर दो मजदूरों के ऊपर से ट्राला गुजर गया। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ने ट्राला को बेकाबू होता देख चलते ट्राला से छलांग लगा दी जिस कारण उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं इस घटना के विरोध में मजदूरों ने जीटी रोड पर धरने पर बैठकर रोष प्रदर्शन किया। घटना के बाद भारी गिनती में लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: BJP कार्यकर्ता राघव गोयल के घर CBI की Raid, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः मलोट में मंगलवार को सीबीआई की टीम ने ठेकेदार व भाजपा कार्यकर्ता राघव गोयल के घर पर रेड की। यह कार्रवाई डीएसपी पवित्र सिंह की अगुवाई में चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने की। छापेमारी के दौरान राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि मामला एफआईआर नंबर 12/26 और पीसी एक्ट के तहत दर्ज केस से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम ने राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल के घर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की।
बताया जा रहा है कि एजेंसी मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह मामला 11 मई 2026 को सीबीआई थाना चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज और नकदी ले गई। राघव और उसका पिता विकास गोयल कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है। सड़कों के ठेके लेते हैं।
राघव भाजपा कार्यकर्ता है और भाजपा के केंद्र सरकार में बैठे बड़े नेताओं के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अकसर तस्वीरें भी शेयर करता है। राघव को सिक्योरिटी भी मिली हुई है जिससे क्षेत्र में काफी दबदबा बना रखा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीबीआई द्वारा प्रापर्टी से जुड़े कथित रिश्वत डील मामले में राघव के घर पर रेड की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि राघव की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। राघव गोयल और उसका पिता करीब चार साल से भाजपा के साथ जुड़े हैं। इससे पहले मनप्रीत बादल और उनके पिता गुरदास बादल से मित्रता में रहे हैं लेकिन अन्य किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़े।
-

Punjab News: इस इलाके में मिले पवित्र अंग, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः जिले में मलोट शहर के वार्ड नंबर 10 में स्थित इंदिरा बस्ती की गली नंबर 4 में श्री सुखमनी साहिब के गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए मिले। कानून बनने के बाद बेअदबी की यह पहली घटना है। दरअसल, घटना उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने सुबह के समय वहां से गुजरते हुए इन पन्नों को देखा। इस घटना को लेकर लोगों में रोष देखने को मिल रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पवित्र अंगों को सम्मानपूर्वक इकट्ठा किया और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए नजदीकी गुरुद्वारा साहिब में रखवा दिया।
जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हरजीत सिंह मान और एसएचओ हरप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर यह घटना हुई उस जगह पर ज्यादातर कबाड़ का काम करने वाले लोग रहते हैं। जगीर सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गुटका साहिब के बिखरे हुए हिस्सों को इकट्ठा किया और उन्हें गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षित रखा।
पुलिस ने इलाके को घेरकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
-

Punjab News: 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प में चली गोली, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः मलोट की अनाज मंडी स्थित पब्लिक पार्क के पास 2 पक्षों के बीच हुई लड़ाई के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसमें मलोट का ही एक युवक घायल हो गया। उसे मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मलोट पुलिस के डिप्टी कैप्टन नवीन पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मलोट की अनाज मंडी स्थित पार्क के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पता चला कि 2 गुटों के बीच हुई लड़ाई के दौरान गोली चलाई गई थी। गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है जिसकी पहचान जेपी बंसल निवासी मलोट के रूप में हुई है, जिसे अब बठिंडा रेफर कर दिया गया। उसका बयान दर्ज करने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है। बयान दर्ज करने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने गोली चलाने वाले की तलाश भी शुरू कर दी है।
-

Punjab News: बहन की शादी के कार्ड बांट रहे नौजवान की सड़क हादसे में मौत
श्री मुक्तसर साहिबः मलोट में बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे एक नौजवान की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में चल रहा खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। दरअसल, बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए भाई दोस्त से साथ बाइक पर जा रहा था, इस दौरान सड़क हादसा होने से दोस्त की मौत हो गई। वहीं घटना में दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा मरीज को बठिंडा के एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरंजट सिंह पुत्र गुरदास सिंह निवासी महिराजवाला की बहन की शादी।
इस दौरान गुरजंट अबोहर के रहने वाले दोस्त विक्की पुत्र जोगा सिंह के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने के बाद घर वापिस बाइक पर जा रहा था। घटना के दौरान बाइको को विक्की चला रहा था। इस दौरान अचानक पेट्रोल पंप के पास दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने मलोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में विक्की सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 11 घायल
श्री मुक्तसर साहिबः मलोट- बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद लोगों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 8 कश्मीरी व 2 नेपाली शामिल हैं।
घायल लोग मलोट में एक पैलेस में चल रहे कार्यक्रम में वेटर का कार्य करके आटो में घर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादस हो गया। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि कार चालक ने दारू पी रखी थी। घायलों में जुल्फीकार छम्मीशाह, मुहम्मद मसीत, बिलाल अहमद, रोशन, हालील, शब्बीर अहमद, विकास, तनवीर हुसैन और मुहम्मद जहांगीर शामिल हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
ऑटो चालक महिंदर कुमार वासी मलोट ने बताया कि नेपाल व कश्मीर से आए कुछ व्यक्ति मलोट में एक पैलेस में वेटर का काम करने के लिए आए हुए थे, जो रात को काम खत्म करके अपने रूम में जाने के लिए उसके ऑटो में बैठे। वह उनको लेकर जा रहा था कि मलोट- बठिंडा हाईवे पर स्काई मॉल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को चालक रॉन्ग साइड से लेकर तेजगति से आया और उनके आटो में टक्कर मार दी गई।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने शम्मी व विकास की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों के सिर, टांगों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस कॉन्स्टेबल कृष्ण सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटना का जायजा लिया जा रहा है। मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: 15 दिन पहले रखी नौकरानी घर से 5 लाख की नगदी और 3 तोले गहने लेकर फरार, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः मलोट शहर की बिरला कॉलोनी में आढ़ती के घर से चोरी की घटना सामने आई है। जहां परिवार ने 15 दिन पहले नेपाली मूल की नौकरानी को काम पर रखा था। इसी नौकरानी ने घर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, आढ़ती विनोद जग्गा के घर से नौकरानी लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई है। घर में काम करने वाली नेपाली युवती ने 2 अपने अन्य साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें घटना को अंजाम देने के बाद नेपाली नौकरानी साथी के साथ फरार हो रही है।
उधर, सूचना मिलने पर थाना सिटी मलोट पुलिस ने घर में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। परिवार द्वारा नेपाली युवती को नौकरी पर रखने के बारे कोई जानकारी पुलिस को न देने के कारण उसकी पहचान के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे नौकरानी ने दो अज्ञात व्यक्तियों को घर बुलाया और अलमारी से लगभग 5 लाख रुपये नकद और 3 तोले सोना चोरी कर घर से फरार हो गई।
वारदात से पहले उक्त नौकरानी ने आढ़ती विनोद जग्गा की पत्नी और घर में काम कर रही एक अन्य नौकरानी को चाय दी थी। चाय पीने के बाद दोनों महिलाएं बेहोश हो गई थी। जिस कारण चाय में कोई नशीली वस्तु मिलाई होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। जब जग्गा की पत्नी होश में आई तो नौकरानी चोरी कर फरार थी। घटना के बाद से ही बिरला कॉलोनी में भय का माहौल पैदा हो गया है।
थाना सिटी मलोट के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे इस मामले की बहुत ही बारीकी से जांच कर रहे हैं और उन्होंने मौके पर जाकर सारी पड़ताल की है। एसएचओ ने शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी नौकर रखने से पहले पुलिस को उसके बारे में सूचित करें और उसके पूरे कागजात पुलिस को भी दें क्योंकि अब जिस नौकरानी ने यह वारदात की है उसके कोई भी कागजात या रिहायश के सबूत जग्गा परिवार के पास नहीं हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे कोई सुराग ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
-

Punjab News: धार्मिक मामले में विवादित टिप्पणी को लेकर भड़के ज्ञानी तेजबीर सिंह ने सुरेश को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो
मालेरकोटलाः मालेरकोटला के अहमदगढ़ में सुरेश ऋषि जिंदल ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। जिसको लेकर मामला गरमा गया। दरअसल, सुरेश ऋषि द्वारा सोशल मीडिया पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सिख संगत में भारी रोष पाया जा रहा था। जिसको लेकर आज ज्ञानी तेजबीर सिंह खालसा (दमदमी टकसाल) घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पारंपरिक नीले बाणे में सजे निहंग सिंहों की मौजूदगी से माहौल तनावपूर्ण हो गया और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुरेश ऋषि जिंदल से पूछताछ की गई।
जहां दमदमी टकसाल के ज्ञानी तेजबीर सिंह खालसा ने नाराजगी जताते हुए सुरेश ऋषि जिंदल को 3 से 4 थप्पड़ जड़े। माहौल गरमाने के बाद सुरेश ऋषि जिंदल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौखिक रूप से माफी मांगी। घटना के बाद तेजबीर सिंह खालसा ने स्थिति को संभालते हुए संगत और निहंग सिंहों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं शांति और मर्यादा का मार्ग दिखाती हैं, लेकिन गुरु साहिब के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।
इसके पश्चात ज्ञानी तेजबीर सिंह खालसा की मौजूदगी में सुरेश ऋषि जिंदल से लिखित माफी पत्र भी लिया गया। लिखित माफी में सुरेश ऋषि जिंदल ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी अनजाने में हुई थी और उनका उद्देश्य किसी भी धर्म, गुरु साहिब या सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। तेजबीर सिंह खालसा ने सख्त शब्दों में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान के खिलाफ कोई भी टिप्पणी या कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी इस तरह की हरकत करता पाया गया, तो संगत चुप नहीं बैठेगी।
-

Punjab News: मसीही समुदाय के प्रचार के दौरान हुई झड़प में महिला पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः जिले के मलोट शहर में मसीही समुदाय के प्रचार के दौरान झड़प होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रविदास नगर में जब मसीही समुदाय की महिलाएं गिद्दड़बाहा में होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम के बारे में घर-घर जाकर पोस्टर बांट रही थीं, तभी एक महिला ने आपत्ति जताई, जिससे झगड़ा बढ़ गया और हिंसक हो गया। इस घटना में रजिंदर कुमार की पत्नी मीना रानी घायल हो गई।
पुलिस शिकायत में मीना रानी ने बताया कि कुछ महिलाएं यीसू मसीह के प्रचार के लिए गिद्दड़बाहा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में पोस्टर बांट रही थीं। जब वे महिलाएं उसके घर आईं, तो उसने कार्यक्रम में भाग लेने से इंकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पोस्टर गली में लगा दिया। बताया जा रहा हैकि सुरेश कुमार की पत्नी पड़ोसी भारती देवी ने मसीही धर्म अपनाया है। वह पति सुरेश कुमार समेत गुस्से में आ गई।
शिकायत के अनुसार, भारती देवी ने अपने हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू पकड़ा हुआ था और दोनों पति–पत्नी गालियां देते हुए पड़ोसी के घर में दाखिल हुए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान मीना रानी के बाए हाथ और पीठ पर चोटें आईं। घायल मीना रानी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मलोट ले जाया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।