Category: Jammu and Kashmir|National

  • राजौरी में बारिश से अचानक बाढ़, कई वाहन बहे, देखेें वीडियो

    राजौरी में बारिश से अचानक बाढ़, कई वाहन बहे, देखेें वीडियो

    राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। जिससे इलाके में अफरा-मफरी मच गई। प्रशासन ने जल्द राहत कार्य शुरू किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बाढ़ के पानी ने निचले इलाकों और नए बस अड्डे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई वाहन बाढ़ में बहने की खबर है।
    अधिकारियों के अनुसार दरहाली, खांडली, सुकतोह और जमोला सहित जिले की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे बाढ़ का पानी नए बस अड्डे में घुस गया और वहां खड़े कई वाहन बह गए या पानी में डूब गए। अब्दुल्ला ब्रिज के पास स्थित झुग्गी बस्ती भी बुरी तरह प्रभावित हुई। पानी घरों में घुस जाने के कारण 50 से अधिक परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। तारिक ब्रिज के पास का इलाका भी जलमग्न हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘हमारी टीमें हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल प्राथमिकता जनहानि रोकना है। एक स्थानीय निवासी का कहना है, “काफ़ी नुकसान हुआ है। लगभग 200 से 250 गाड़ियां लापता हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने का परामर्श जारी किया है और मदद के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।
  • SOG जवानों से राइफल छीनने की कोशिश, युवक की मौत; 3 जवान घायल

    SOG जवानों से राइफल छीनने की कोशिश, युवक की मौत; 3 जवान घायल

    डोडाः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के जवानों से सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश की गई। जिस पर जवान ने आरोपी पर फायरिंग कर दी, जिससे युवक घायल हो गया, जिसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में तीन जवान घायल होने की खबर है।

    घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, उसका इस मामले से क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है और अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    आपको बता दें एसओजी की एक टीम को ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम भद्रवाह शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर जाई-गंडोह मार्ग पर घात लगाकर निगरानी कर रही थी।

    रात करीब 11:30 बजे एसओजी जवानों ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि युवक ने जवानों पर हमला कर उनकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के दौरान एक जवान की गोली चल गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान तीन एसओजी जवान भी घायल हुए।

    घायलों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज डोडा रेफर किया गया। अधिकारियों के अनुसार घायल युवक की पहचान चीका गांव निवासी (30) आरिफ हुसैन के रूप में हुई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

     

  • Anantnag में 60 मिनट में दो बार फटा बादल, होटल और घर जलमग्न, देखें वीडियो

    Anantnag में 60 मिनट में दो बार फटा बादल, होटल और घर जलमग्न, देखें वीडियो

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार देर रात महज 60 मिनट में दो बार बादल फटने से भारी तबाही मचा दी। पहलगाम और शांगस (शंगुस) क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से होटल, रिसॉर्ट, घर और खेत पानी व मलबे की चपेट में आ गए। इस दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
    जानकारी के अनुसार पहले शंगुस के चटरगुल के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्र में बादल फटा, जिससे आरिपथ नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे सेब के बागों और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया। इसके लगभग एक घंटे के भीतर दूसरी घटना पहलगाम स्थित ओवेरा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में हुई। यहां ओवेरा नाले में अचानक आई बाढ़ का पानी आधा दर्जन से अधिक होटलों, रिसॉर्ट्स और स्थानीय लोगों के घरों में घुस गया। अचानक आए सैलाब से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दल, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।  
  • J&K में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला, 25 से ज्यादा की मौत, देखें वीडियो

    J&K में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला, 25 से ज्यादा की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने की खबर है। बैसरन में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया। जिसमे दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले में घोड़े गोलियां लगने से घायल हुए है। आतंकी हमले की सूचना पाते ही PM Modi ने अमित शाह से बातचीत कर ठोस कदम उठाने के आदेश दिए है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिसमे सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम घटनास्थल के लिए भेजा गया है और घटना का जायजा लेने के लिए अमित शाह श्रीनगर चुके हैं।