Category: Breaking News|Chandigarh

  • श्री कुमार मेडिकल फायरिंग मामले में 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किए सस्पेंड

    श्री कुमार मेडिकल फायरिंग मामले में 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किए सस्पेंड

    चंडीगढ़: सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकीदास की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चंडीगढ़ पुलिस में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों में थाना-11 के SI बचित्तर सिंह, लेडी कांस्टेबल सुमन, पुलिस पोस्ट लेक पर तैनात सीनियर कांस्टेबल रॉबिन, थाना-3 की लेडी कांस्टेबल दीक्षा और थाना आईटी पार्क की सीनियर लेडी कांस्टेबल जसपाल कौर शामिल हैं। अब ये पुलिस लाइन सेक्टर-26 में हाजिरी लगाएंगे। चंडीगढ़ के एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने इन्हें सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।

    जांच में सामने आया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए नाकों पर जांच के दौरान ड्यूटी में इन्होंने लापरवाही की, जिससे फायरिंग के आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ में शूटर्स का टारगेट सेक्टर-11 में श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकीदास नहीं, बल्कि इसी सेक्टर का एक बड़ा केमिस्ट था। शूटर्स को उस केमिस्ट को मारने की सुपारी फिरोजपुर के एक शख्स ने दी थी। फायरिंग के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने वॉयस मैसेज जारी करते हुए कुमार ब्रदर्स का नाम लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह साफ हो गया है कि टारगेट जानकीदास नहीं थे।

    दोनों शूटर कुमार नाम के चक्कर में उलझ गए और श्री कुमार केमिस्ट में बैठे जानकीदास को टारगेट समझकर गोलियां मार दीं। सेक्टर-11 में कुमार नाम से जुड़ी 6 मेडिकल शॉप हैं। इसके अलावा शूटर्स का कनेक्शन मोहाली के खरड़ से भी निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी पहले भी कई बार खरड़ आते-जाते रहे हैं और वहां उनका एक जानकार व्यक्ति मौजूद है। हालांकि, इस बार वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने उससे कोई संपर्क नहीं किया। आरोपी हत्या के बाद बस से रात में ही दिल्ली गए और वहां से ट्रेन के जरिए जम्मू पहुंचे, ताकि उन पर किसी प्रकार का संदेह न हो।

  • BJP Office में धमाके को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    BJP Office में धमाके को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के दफ्तर के बाहर ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें पहुंची हैं। भाजपा दफ्तर को भी खाली करा दिया गया है। वहीं, ऑफिस में ही काम करने वाले हर्ष नाम के कर्मचारी ने बताया है कि उसकी ही स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है। उसने सुबह यहां स्कूटी खड़ी की थी। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसे यह नहीं पता कि इसमें ब्लास्ट कैसे हुआ? SSP कंवरदीप कौर ने बताया है कि पंजाब प्रदेश BJP दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे धमाका हुआ है।

    एक एक्टिवा दिखाई दे रही है। धमाके के बाद पार्टी दफ्तर की दीवार पर करीब 70 से 80 छर्रे लगे जैसे निशान हैं। उन्होंने बताया कि पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। पूरे इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह घटना उस समय हुई, जब पूरे शहर में पुलिस की तरफ से स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। इससे पुलिस की चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पुलिस के सारे सीनियर अधिकार पहुंचे हैं।

    इस मौके पर बीजेपी के सीनियर नेता व प्रवक्ता विनीत जोशी ने बताया कि यह चिंता का विषय है। जोर की आवाज आई। दीवारों पर काफी सारे निशान हैं। लोग कहते हैं कि ये छर्रे हैं। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। लो मैग्नीच्यूट का धमाका था, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय ब्लास्ट हुआ है, उस समय वहां एक संदिग्ध स्कूटी खड़ी देखी गई। यह स्कूटी BJP ऑफिस के कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक हर्ष की है। उसने आज सुबह 9 बजे दफ्तर के बाहर यह स्कूटी खड़ी की थी। इसी स्कूटी में ही ब्लास्ट हुआ है।

  • पंजाब-हरियाणा, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर की सीमाएं सील के आदेश जारी

    पंजाब-हरियाणा, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर की सीमाएं सील के आदेश जारी

    बड़े मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी

    चंडीगढ़ : दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद हिमाचल प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। हिमाचल के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी ने बॉर्डर एरिया में पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। DGP ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) को सतर्कता बरतने को कह दिया है। इसके बाद, बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहनों की बॉर्डर एरिया पर जांच की जाएगी।

    खासकर संदिग्ध लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और बड़े मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाने को कह दिया गया है। DGP के निर्देशों पर थाना प्रमुख और चौकी इंचार्ज अलर्ट हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर से लगती हैं। लिहाजा इन दोनों प्रदेशों के साथ लगने वाली सीमाओं पर पुलिस को अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। वाहनों की रैंडम चेकिंग और सीसीटीवी कैमरों से भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

  • Punjab मे Judges के हुए बड़े स्तर पर तबादले, देखे लिस्ट

    Punjab मे Judges के हुए बड़े स्तर पर तबादले, देखे लिस्ट

    चंडीगढ़: चीफ जस्टिस पंजाब ने बड़े स्तर पर विभिन्न जिले के जजों के तबादले किये है। जारी किये गए आदेशों के मुताबिक इन तबादलों मे कई सेशन जजों को नए जिले मिले है। इसके साथ ही कई जजों को प्रोमोट कर ADJ के पद पर तैनात कर दिया गया है। निचे दी गई सूचि मे जजों के नाम और ट्रांसफर की जानकारी शामिल है।