Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: थमी रफ्तार, दिखा बंद का असर, 1200 पुलिस कर्मी तैनात

    Punjab News: थमी रफ्तार, दिखा बंद का असर, 1200 पुलिस कर्मी तैनात

    तरन तारनः जिले में 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे ठेका आधारित सफाई कर्मियों की और से पंजाब बंद का आह्वान दिया गया। जिसका असर जिले में साफ तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल, पंजाब बंद के समर्थन में मुलायम वर्ग संबंधित कई जत्थेबंदियों उतरी है। गांधी पार्क में सफाई कर्मियों द्वारा बैठक करने के बाद शहर में प्रदर्शन किया जाएगा।

    नगर कौंसिल सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अगर प्रशासन उनकी मांगे नहीं मानती तो पंजाब भर में आंदोलन को तेज करने के लिए आज ही रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंजाब बंद का ग्रामीण क्षेत्र में भी असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में शहर में सुबह से ही सब्जी, फ्रूट सहित अन्य दुकानें बंद रही। कुल मिलाकर हड़ताल का व्यापक तौर पर असर दिखाई दे रहा है। हड़ताल के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस का पहला लगाया गया है।

    बंद के आहवान के दौरान खेमकरण, खालडा, भिखीविंड, सुर सिंह, पट्टी, केरो, खडूर साहिब, झवाल में भी हड़ताल का असर दिखाई दिया। एस एसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुरक्षा अवस्था के मामले में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है लेकिन कानून व्यवस्था हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं होगी। जिले कानून व्यवस्था को लेकर अन्य जिलों से 1200 पुलिस कर्मी मंगवाए गए हैं।

  • Punjab News: ‘रुस्तम-ए-हिंद’ पहलवान ‘जस्सा’ को पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    Punjab News: ‘रुस्तम-ए-हिंद’ पहलवान ‘जस्सा’ को पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    तरनतारनः आम आदमी पार्टी ने विधानसभा हल्का पट्टी के लिए रुस्तम-ए-हिंद पहलवान जसवंत सिंह (जस्सा पट्टी) को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी पार्टी के स्टेट प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा द्वारा जारी किए गए पार्टी के आधिकारिक लेटर पैड के माध्यम से साझा की गई है।

    उल्लेखनीय है कि विधानसभा हल्का पट्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर इस समय जेल में हैं। उनकी अनुपस्थिति के दौरान उनकी धर्मपत्नी पार्टी की हल्का पट्टी से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। अब पार्टी द्वारा जसवंत सिंह जस्सा को हल्का इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपे जाने को हलके की राजनीति में एक अहम फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।

    नव-नियुक्त हल्का पट्टी के इंचार्ज जसवंत सिंह (जस्सा पट्टी) ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपने हलके में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए तत्पर रहेंगे। हलके के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जसवंत सिंह जस्सा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी और हलके में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सोशल मीडिया पर भी नव-नियुक्त हल्का इंचार्ज जसवंत सिंह जस्सा को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

  • Punjab News: दो मासूम भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    Punjab News: दो मासूम भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    तरनतारनः खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के रानी वाला गांव में दो मासूमों की मौत होने का मामला सामने आया है। जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा मासूमों की मौत जहरीला खाना खाने या डायरिया से हुई बताई जा रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    परिजनों ने बताया कि पिछले हफ्ते से बच्चों का पेट खराब था, जिनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने तब डायरिया या कुछ जहरीला खाना खाने की बात कही थी और कहा था कि बच्चे जल्द ठीक हो जाएंगे। लेकिन उन्हें क्या पता था इससे बच्चों की मौत हो जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही चोहला साहिब पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: शिअद को बड़ा झटका, महासचिव इकबाल संधू ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: शिअद को बड़ा झटका, महासचिव इकबाल संधू ने दिया इस्तीफा

    तरनतारनः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के महासचिव इकबाल सिंह संधू ने प्रथम सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विस हलका तरनतारन व खडूर साहिब से टिकट पर कई बार ताल भी ठोकी। 27 जून 2025 को आप के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद उपचुनाव दौरान वह टिकट के दावेदार रहे। जबकि टिकट सुखविंदर कौर रंधावा को मिली।

    बाद में रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर रंधावा को हलका इंचार्ज लगाया गया। जिसके बाद इकबाल सिंह संधू ने अपनी सियासी सरगर्मी कम कर दी थी। सूत्रों की मानें तो इकबाल सिंह संधू अब आने वाले दिनों में किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे। उनका कहना है कि वर्करों की राय लेकर ही आगे का फैसला किया जाएगा। पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के माध्यम से वर्ष 1996 में शिअद से जुड़े इकबाल सिंह संधू मूल रुप में गांव मथरेवाल से संबंधित हैं।

    वह प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार दौरान एसएस बोर्ड के सदस्य रहे हैं। बाद में वह जिले के युवा विंग के अध्यक्ष भी रहे। वह लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे व तरनतारन हलके से टिकट के प्रबल दावेदार रहे हैं। मरहूम सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के हलके में दखल देने बदले उनको एक बार शिअद से निष्काशित कर दिया गया था। बाद में इकबाल सिंह संधू की शिअद में री-एंटरी हुई। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनको राष्ट्रीय महासचिव के अलावा वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था।

  • Punjab News: मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले सोना नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार

    Punjab News: मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले सोना नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार

    तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव नौरंगाबाद में लूट की घटना सामने आई है। जहां पूर्व सैनिक बलदेव सिंह के घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए लुटेरे घर में मां-बेटी को बंधक बनाकर नगदी और गहनों सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित गांव नौरंगाबाद निवासी बलदेव सिंह करीब 2 माह पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। रात तक वह नहीं लौटे। पत्नी बलजिंदर कौर अपनी विवाहित बेटी अनमोलदीप कौर व दोहती समेत खाना खाकर रात साढ़े 9 बजे एक कमरे में सो गए।

    रात 11 बजे घर की बाहरी दीवार फांदकर तीन लुटेरे घर में दाखिल हुए और घर की रसोई में जाकर छिप गए। बलजिंदर कौर पानी लेने कमरे से बाहर निकली तो लुटेरों ने उसे घेरा व कमरे में ले गए और वहां सो रही अनमोलदीप कौर के साथ बलजिंदर कौर को भी बांध दिया। पीड़िता के मुताबिक लुटेरों ने पूर्व सैनिक बलदेव सिंह की पगड़ी लेकर दोनों (मां-बेटी) को बांधा। अनमोलदीप कौर की 5 वर्षीय बेटी डर के मारे रोती रही।

    लुटेरों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहते सभी कमरों की तलाशी ली। करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे लुटेरों ने अलमारी से 30 तोले सोने के गहने, सवा लाख की नकदी, बुलेट बाइक, 3 मोबाइल, कीमती घड़ियां, रसोई से गैस वाला चूल्हा व घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी लूटकर ले गए। बलजिंदर कौर ने बताया कि सुबह होते ही पुलिस को सूचित किया गया। थाना सदर से एएसआइ इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे व कार्रवाई का भरोसा दिया। डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि लुटेरों की पहचान लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सैनिक बलदेव सिंह द्वारा बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। आरोपितों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की Raid, दीवार फांदकर भागा संचालक

    Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की Raid, दीवार फांदकर भागा संचालक

    तरनतारनः जिले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध नशा मुक्ति केंद्र का पर्दाफाश किया गया। दरअसल, इस छापेमारी के दौरान केंद्र का संचालक कथित तौर पर पिछली दीवार फांदकर भाग गया, जबकि 52 मरीजों को इमारत से बचाया गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिला चिकित्सा आयुक्त डॉ. रूपम चौधरी ने कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि एक नशा मुक्ति केंद्र बिना इजाजत के चल रहा है, और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायतें भी मिली हैं।

    शिकायत के आधार पर, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच से पता चला कि 52 मरीजों को सिर्फ 20 लोगों के लिए बनाए गए कमरे में रखा जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा में बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी और मरीज भीड़भाड़ वाले हालात में रह रहे थे। बचाए गए कई मरीजों ने आरोप लगाया कि केंद्र में उन पर नियमित रूप से मारपीट की जाती थी।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज से प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये वसूले जाते थे, लेकिन फिर भी उन्हें सही इलाज और जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा जाता था। कार्रवाई के दौरान, सेंटर के तीन संचालक मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि यह सेंटर कितने समय से बिना इजाजत के चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी और अगर जिले में अन्य अवैध नशा मुक्ति केंद्र चलते पाए गए तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी सहित पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी सहित पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को सीआईए स्टाफ की टीम ने 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

    जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी कथित तौर पर अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। इसी सूचना के आधार पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह की अगुआई में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, यह बरामदगी तरनतारन जिले के गांव मजूपुर के निवासी साहिब सिंह से जुड़े झबाल के पास स्थित एक अहाते से हुई।

    छापेमारी के दौरान करीब 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने साहिब सिंह को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी SI पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को पंजाब सहित अन्य राज्यों में भेजने में मदद करता था। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बरामदगी, गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का आधिकारिक पुष्टि के साथ सामने आना अभी बाकी है।

     

  • Punjab News: घरेलु विवाद रोकने गई पुलिस पर हमला, ASI सहित पुलिस कर्मी घायल

    Punjab News: घरेलु विवाद रोकने गई पुलिस पर हमला, ASI सहित पुलिस कर्मी घायल

    तरनतारनः जिले के गांव सोहल में घरेलू विवाद रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान परिवार के मुखिया ने नशे की हालत में पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में एएसआई प्रगट सिंह और कॉंस्टेबल कुलदीप सिंह घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी लिए पुलिस पार्टी ने छापामारी शुरू कर दी है।

    इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। गांव सोहल निवासी प्रभजीत सिंह की बेटी सिमरन ने पुलिस को ऑनलाईन शिकायत करते हुए कहा कि नशे की हालत में उसके पिता सभी को गाली गलौज कर रहे है और सभी को कमरे में बंद कर दिया गया। उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना झब्बाल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा ने एएसआई प्रगट सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा।

    जिस दौरान आरोपी प्रभजीत सिंह अपने परिवार के साथ हाथपाई कर रहा था। पुलिस पार्टी ने जब उसको रोकना चाहा तो उग्र रूप धारण करते हुए एसएआई प्रगट सिंह पर हमला करके वर्दी फाड़ डाली और एएसआई की पगड़ी भी उतार दी। पुलिस पार्टी में शामिल कास्टेबल कुलदीप सिंह पर भी हमला करके उसके हाथ की एक अंगुली तोड़ डाली। घटना की सूचना मिलते ही सब डिवीजन तरन तारन के डीएसपी सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा, ड्यूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर करनदीप मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी प्रभजीत सिंह भागने में सफल रहा।

  • Punjab News: साले ने जीजे को जिंदा जलाया, महिला की भी मौत

    Punjab News: साले ने जीजे को जिंदा जलाया, महिला की भी मौत

    तरनतारनः जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। रिश्तों की हत्या और बेरहमी की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। एक साले ने अपनी बहन के घरवाले यानी जीजे पर तेल छिड़ककर सरेआम आग लगा दी। इस खूनी खेल में न सिर्फ जीजे की मौत हुई, बल्कि उसे बचाने आई एक और महिला ने भी दम तोड़ दिया।

    पूरा घटनाक्रम तरनतारन के गांव संघा का है। मृतक नौजवान की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव लोपोके, अमृतसर के रूप में हुई है। वह अपनी रूठी हुई पत्नी संदीप कौर को ससुराल में मनाने के लिए आया था। लेकिन पर उसे क्या पता था कि ससुराल में उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है।

    घर में हुई बहस के बाद, लवप्रीत के साले साजन सिंह ने गुस्से में आकर लवप्रीत पर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि लवप्रीत सिंह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। दर्दनाक बात यह रही कि जब साजन सिंह अपने जीजे को आग लगा रहा था, तो उसे बचाने के लिए उसकी अपनी भाभी गुरजीत कौर आगे आई।

    इस बेरहम आग की लपटों ने गुरजीत कौर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाई गई गुरजीत कौर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में आग लगाने वाला आरोपी साजन सिंह भी खुद झुलस गया है, जिसका इस समय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई की हत्या, छोटा भाई घायल

    Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई की हत्या, छोटा भाई घायल

    तरनतारनः हरिके पतन कस्बे में पुरानी रंजिश के कारण 5 युवकों ने दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    बलविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी हरिके ने पुलिस को बयान में बताया कि मेरा बड़ा लड़का अंगदजोत सिंह (18 वर्ष) और छोटा लड़का गुरलाल सिंह दुकान बंद करके रात करीब 8 बजे एक्टिवा पर हरिके बाजार पट्टी रोड पर गए थे कि गुरसेवक सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, सरूप सिंह पुत्र जस्सा सिंह, सिमरंजीत सिंह सभी निवासी मरहाणा और दो अन्य अनजाने व्यक्तियों ने मेरे दोनों लड़कों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिस कारण मेरे लड़के अंगदजोत सिंह की मृत्यु हो गई और छोटा लड़का गुरलाल सिंह घायल हो गया। हरिके पुलिस ने गुरसेर सिंह, सवरूप सिंह, सिमरंजीत सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।