Category: Himachal|National

  • रूसी टैंकर समेत हिमाचल का लाल अमेरिका के कब्जे में… PM मोदी से मदद की गुहार, अगले महीने होनी है शादी

    रूसी टैंकर समेत हिमाचल का लाल अमेरिका के कब्जे में… PM मोदी से मदद की गुहार, अगले महीने होनी है शादी

    हिमाचल। वेनेजुएला के तेल को लेकर अमेरिका की कार्रवाई ने हिमाचल के एक परिवार को मुसीबत में डाल दिया है। इस मुसीबत लेकर परिवार ने देश के प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है। आपको बतादें, कि अमेरिकी सेना ने जिस तरह से वेनेजुएला में आधी रात को धावा बोल राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके बिस्तर से खींचकर न्यूयॉर्क की जेल में रखा है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने रूसी ध्वज वाले एक टैंकर को जब्त किया है।

    परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
    अमेरिका ने रूसी ध्वज वाले एक टैंकर को जब्त किया है। इस टैंकर के चालक दल में तीन भारतीय शामिल हैं। इनमें से एक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी शामिल हैं। वहीं, जैसे इस पूरी घटना की जानकारी परिवार को लगी। वैसे ही पूरे परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी सुरक्षित भारत वापसी कराने के लिए अपील की है।

    अमेरिका ने किया टैंकर जब्त
    अमेरिका ने रूसी झंडे वाले एक टैंकर को जब्त किया है। इस टैंकर पर कुल 28 लोग सवार थे। इसमें 3 भारतीय, 20 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई और 2 रूसी शामिल थे। टैंकर पर सवार भारतीयों में एक हिमाचल का 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी भी हैं।

    अमेरिकी अधिकारियों ने इस जहाज को उत्तरी अटलांटिक महासागर में 7 जनवरी को जब्त किया। बताया गया है कि अमेरिकी सेना ने पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क की जेल में रखा था। इसके बाद अमेरिका ने इस रूसी टैंकर को जब्त किया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले रक्षित चौहान इस टैंकर पर सवार हैं। रक्षित मर्चेंट नेवी में शामिल हैं और उन्हें उनके रूसी नियोक्ता ने वेनेजुएला की तेल डिलीवरी के लिए भेजा था।

    परिवार ने बताया कि रक्षित की शादी 19 फरवरी को होनी है। उनकी मां रीता देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कृपया मेरे बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से अपील की कि गोवा और केरल के अन्य दो भारतीय कर्मियों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए।

    टैंकर में चालक दल के 28 सदस्य थे सवार
    परिवार ने बताया कि रक्षित मर्चेंट नेवी में 1 अगस्त, 2025 को शामिल हुए थे। वेनेजुएला तेल लेने के लिए टैंकर पर भेजे गए थे। जहाज को सीमा पर 10 दिन तक रोकने के बाद रूसी कंपनी उसे वापस बुला रही थी, तभी अमेरिकी अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया। टैंकर पर कुल 28 लोग सवार थे। तीन भारतीय, 20 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई और 2 रूसी। फिलहाल सभी चालक दल के सदस्य हिरासत में हैं।

    अगले महीने होनी है शादी
    रक्षित की मां रीता देवी ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा, कृपया मेरे बेटे की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। मीडिया को जानकारी देते हुए रीता देवी ने बताया कि रक्षित की शादी 19 फरवरी को होनी है। उन्होंने कहा, “हमारी आखिरी बार सात जनवरी को रक्षित से बात हुई थी और हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह सुरक्षित लौट आए।” साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से यह भी अपील की कि गोवा और केरल के दो अन्य भारतीय सदस्यों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए।

     

     

  • बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में High Court ने सुनाया फैसला, दोनों आरोपियों को उम्र कैद

    बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में High Court ने सुनाया फैसला, दोनों आरोपियों को उम्र कैद

    हिमाचलः शिमला के बहुचर्चित युग हत्याकांड को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट अपना फैसला सुना दिया है। हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने 2 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। फैसले के बाद दोषी चंद्र शर्मा और विक्रांत बख्शी पूरी उम्र तक जेल में रहेंगे, जबकि तेजिंदर पाल को अदालत ने बरी कर दिया है। मामले में विस्तृत आदेशों के लिए हाईकोर्ट के ऑर्डर का इंतजार है। युग के पिता विनोद गुप्ता ने कहा कि उन्हें इंसान नहीं मिला। वह कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा- हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। वहीं, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर व न्यायाधीश राकेश कैंथला की विशेष खंडपीठ ने पिछली सुनवाई के बाद अपना फैसला रिजर्व रख दिया था।

    सत्र न्यायाधीश शिमला की अदालत ने 6 सितंबर 2018 को इन तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने इस अपराध को दुर्लभ से दुर्लभतम श्रेणी के दायरे में बताया था। इसके बाद, तीनों आरोपियों ने दोष सिद्धि के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी थी। इसमें अपीलकर्ताओं की ओर से पेश एडवोकेट ने दोषियों के व्यवहार, उम्र और परिवार की स्थिति को देखते हुए अदालत से मृत्यु दंड न दिए जाने की मांग की थी।

    यह था मामलाः 14 जून, 2014 को शिमला के राम बाजार से तीन लोगों ने फिरौती के लिए 4 साल के युग का अपहरण किया। अपहरण के 2 साल बाद अगस्त 2016 में भराड़ी के पेयजल टैंक से युग का कंकाल बरामद हुआ। आरोपियों ने मासूम के शरीर में पत्थर बांध कर उसे जिंदा पानी से भरे टैंक में फेंक दिया था। मासूम युग को उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने किडनैप किया। इसमें तीन लोग शामिल थे। तीनों ने युग के पिता से साढ़े तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

  • Zip line पर लटकते समय टूटा Cable, 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची, देखें वीडियो

    Zip line पर लटकते समय टूटा Cable, 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची, देखें वीडियो

    शिमलाः परिवार के साथ मनाली में घूमने आई एक बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जिप लाइन पर लटकते समय अचानक केबल टूट गई। हादसे के बाद बच्ची 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोट लगी हुई है। बच्ची को पहले मनाली और फिर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। वहीं अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्ची को जिप लाइन से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, नागपुर के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने मनाली गए थे। बीते सप्ताह 8 जून को प्रफुल्ल बिजवे की बेटी त्रिशा जिप लाइन से लटक कर एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक जिप लाइन की केबल टूट गई। इसके बाद त्रिशा 30 फीट से निचे गहरी खाई में गिरी
  • पाक हमले में भारत का जवान शहीद, आपरेशन सिंदूर में PAK में मारे गए आतंकियों की सूची आई सामने

    पाक हमले में भारत का जवान शहीद, आपरेशन सिंदूर में PAK में मारे गए आतंकियों की सूची आई सामने

    नई दिल्लीः भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जिसके चलते 4 दिन से पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले किए जा रहे हैं। जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कांगड़ा के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू- कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। शुक्रवार की रात पाक ने अचानक फायर करना शुरू किया तो पवन कुमार अपने कुछ साथियों के साथ जवाबी फायरिंग करने लगे। इसी जवाबी कार्रवाई में पवन कुमार घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

    दूसरी ओर 7 मई को पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकवादियों के विवरण सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक मुदसर खादियाँ खास उर्फ मुदसर उर्फ अबू जुंदाल, लश्कर-ए-तैबा से संबंधित था। उसकी अंतिम अरदास एक सरकारी स्कूल में की गई, जिसकी अगुवाई जमात-उद-दावा के हाफिज़ अब्दुल रऊफ (एक नामजद ग्लोबल आतंकवादी) ने की। इसके साथ ही हाफिज़ मुहम्मद जमील, जैश-ए-मुहम्मद से संबंधित था। वह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा जीजा था। मुहम्मद यूसुफ़ अजहर उर्फ़ उस्ताद जी, मुहम्मद सलीम, घोसी साहब, जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े थे। वह मौलाना मसूद अजहर का जीजा था।

    वह आईसी-814 हाईजैकिंग मामले में वांछित था। खालिद उर्फ अबू अकासा, लश्कर-ए-तैबा से संबंधित था। वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में लिप्त था। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ और इसमें पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने हिस्सा लिया। मुहम्मद हसन ख़ान, जो जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ा था, वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश के संचालन कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का पुत्र था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में प्रमुख भूमिका निभाई।