Home National संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन

संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन

0
संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्लीः बजट पेश होने के बाद संसद की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आज संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने बजट को जन विरोधी बताया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह सहित कई दलों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। सबके हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं और उनका कहना था कि बजट जन विरोधी है तथा उसमें जनता की भावनाओं का ध्यान नहीं रख कर चंद पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here